Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : राजेंद्र राणा की पोस्ट और सुधीर के कमेंट पर भाजपा की चुटकी

महेंद्र धर्माणी ने पार्टी में अंतर्कलह दिया करार

शिमला। हमीरपुर जिला के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा की फेसबुक पोस्ट और उस पर धर्मशाला से कांग्रेस के विधायक व पूर्व में मंत्री सुधीर शर्मा के कमेंट पर बीजेपी ने चुटकी ली है। बीजेपी ने इसे कांग्रेस सरकार व पार्टी के बीच अंतर्कलह बताते हुए प्रदेश के विकास के लिए बाधा करार दिया है।

भाजपा प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की अंतर्कलह चरम सीमा पर पहुंच रही है, जिस प्रकार से एक के बाद एक कांग्रेस के नेता अपना दर्द जनता के समक्ष ला रहे हैं, उससे पता चल रहा है कि ये नेता पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं।

सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा की फेसबुक पोस्ट ने मचाई खलबली-आखिर क्या इशारा

कांग्रेस नेता राजेंद्र राणा की फेसबुक पोस्ट और उस पर पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा का समर्थन यह स्पष्ट करता है कि राजेंद्र राणा कांग्रेस में एक युद्ध का आगाज करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में महाभारत शुरू होने जा रहा है।

सुजानपुर से विधायक राजेंद्र राणा ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में राणा का दर्द साफ तौर पर झलकता हुआ नजर आ रहा है, राणा ने महाभारत का प्रसंग सुनाते हुए हिमाचल कांग्रेस में भी महाभारत की चर्चाओं को हवा दे दी है।

बड़ी राहत : चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे 5 पर चक्की मोड़ के पास दौड़ने लगी बसें

राजेंद्र राणा ने लिखा- जो विवादों से दूर रहते हैं, वही दिलों पर राज करते हैं। जो विवादों में उलझ जाते हैं, वे अक्सर दिलों से भी उतर जाते हैं। महाभारत का प्रसंग देखिए- पांडवों ने सिर्फ पांच गांव ही तो मांगे थे और दुर्योधन ने सुई की नोक के बराबर भी जमीन देने से इनकार कर दिया था। एक ज़िद ने महाभारत रच दिया। सुकून भरी जिंदगी के लिए विवादों से दू बेहद जरूरी।

शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में 1100 रुपए में होंगे VIP दर्शन, क्या रहेगी पूरी व्यवस्था-पढ़ें

राणा की इसी पोस्ट पर मंत्री पद की दौड़ में शामिल विधायक सुधीर शर्मा ने भी कमेंट किया है। सुधीर शर्मा ने लिखा- तुलसी नर का क्या बड़ा, समय बड़ा बलवान। भीलां लूटी गोपियां, वही अर्जुन वही बाण।

यानी गोस्वामी तुलसीदास जी कहते हैं, समय बड़ा बलवान होता है, वो समय ही है जो व्यक्ति को छोटा या बड़ा बनाता है, जैसे एक बार जब महान धनुर्धर अर्जुन का समय खराब हुआ तो वह भीलों के हमले से गोपियों की रक्षा नहीं कर पाए। इसके बाद सियासी हलचल को देखकर बीजेपी ने इसे सरकार में महाभारत का आगाज बताया है।

बता दें कि सरकार में तीन मंत्री पद खाली हैं। ये कब भरे जाएंगे यह तय नहीं है, लेकिन ये दोनो नेता मंत्री पद के दावेदार माने जा रहे हैं। ऐसे में इस पोस्ट ने खलबली मचा दी है।

केंद्र सरकार के खिलाफ फूटा ट्रेड यूनियन का गुस्सा, डीसी ऑफिस शिमला के बाहर किया प्रदर्शन

 

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई

 

हिमाचल : चार दिन कमजोर रहेगा मानसून, 13 अगस्त के बाद फिर शुरू होगा बारिश का दौर

 

शिमला : ढली में पिकअप को घसीटता ले गया बेकाबू ट्रक, दो ने तोड़ा दम, दो गंभीर

 

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे 6 मील के पास चार घंटे रहेगा बंद

 

हिमाचल : NEET और JEE पास करने वाले सरकारी स्कूल के छात्र होंगे सम्मानित

 

धर्मशाला : फूड प्वाइजनिंग या कुछ और, पैथोलॉजी और विसरा रिपोर्ट करेगी क्लियर

 

HPBose : एकलव्य मॉडल रेसिडेंटल स्कूल में छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित 

 

 

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा की फेसबुक पोस्ट ने मचाई खलबली-आखिर क्या इशारा

विधायक सुधीर शर्मा के कमेंट ने उत्सुकता और बढ़ा दी है

शिमला। हिमाचल के हमीरपुर जिला के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र राणा की सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी चर्चा का विषय बनी है। उस पर पूर्व मंत्री और धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुधीर शर्मा के कमेंट ने उत्सुकता और बढ़ा दी है। आखिर यह फेसबुक पोस्ट किस और इशारा कर रही है। हिमाचल में कहीं कुछ बड़ा तो नहीं होने वाला है।

भारतीय वायु सेना ने एयरलिफ्ट किए बड़ा भंगाल में फंसे पांच लोग, उपचार के लिए टांडा पहुंचाए

 

बता दें कि सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने करीब चार घंटे पहले अपने फेसबुक पेज और ट्विटर पर एक पोस्ट डाली है। उन्होंने लिखा कि ‘जो विवादों से दूर रहते हैं, वही दिलों पर राज करते हैं…जो विवादों में उलझ जाते हैं , वे अक्सर दिलों से भी उतर जाते हैं। महाभारत का प्रसंग देखिए: पांडवों ने सिर्फ पांच गांव ही तो मांगे थे और दुर्योधन ने सुई की नोक के बराबर भी जमीन देने से इंकार कर दिया था। एक जिद ने महाभारत रच दिया। सुकून भरी जिंदगी के लिए विवादों से दूरी, है बेहद जरूरी’।

मंदिरों में VIP कल्चर को बढ़ावा दे रही सुक्खू सरकार : बिक्रम ठाकुर

राजेंद्र राणा की फेसबुक पेज पर डाली पोस्ट पर काफी कमेंट आ रहे हैं। लोग पोस्ट शेयर भी कर रहे हैं। पर फेसबुक पेज पर एक कमेंट की तरफ सबका ध्यान आकर्षित हो रहा है। यह कमेंट पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा का है। सुधीर शर्मा ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘तुलसी नर का क्या बड़ा, समय बड़ा बलवान। भीलां लूटी गोपियाँ, वही अर्जुन वही बाण’॥

कौन हैं राजेंद्र राणा

राजेंद्र राणा सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं। उन्होंने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में उनकी जीत ने सत्ता का केंद्र ही बदल दिया था। यह चुनाव हिमाचल की राजनीति में इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। वर्ष 2017 राजेंद्र राणा ने भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा था। कांग्रेस ने राजेंद्र राणा को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दी थी।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने लगाया देवदार का पौधा, बोले – एक पेड़ 10 पुत्रों के समान

 

उनका मुकाबला उनके राजनीतिक गुरु और उस समय मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित प्रेम कुमार धूमल से हुआ था। मुकाबला काफी रोचक रहा था और राजेंद्र राणा ने प्रेम कुमार धूमल को 1,919 मतों से हराया था। यह चुनाव काफी चर्चा में रहा था। सुजानपुर के नतीजों ने भाजपा में सत्ता का केंद्र हमीरपुर से बदलकर मंडी कर दिया था। प्रेम कुमार धूमल के हारने के बाद मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में 1100 रुपए में होंगे VIP दर्शन, क्या रहेगी पूरी व्यवस्था-पढ़ें

 

वर्ष 2022 में कांग्रेस ने सुजानपुर से फिर राजेंद्र राणा पर भरोसा जताया और भाजपा ने रंजीत सिंह राणा को चुनावी मैदान में उतारा। इस बार भी कड़े मुकाबले में राजेंद्र राणा ने भाजपा प्रत्याशी को 399 मतों से हराया। 2022 में हिमाचल में भी सत्ता बदली और कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बने।

हिमाचल : चार दिन कमजोर रहेगा मानसून, 13 अगस्त के बाद फिर शुरू होगा बारिश का दौर

 

हालांकि, राजेंद्र राणा को मंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। क्योंकि राजेंद्र राणा सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार चुनकर आए हैं। 2012 में उन्होंने आजाद जीत दर्ज की थी और 2017 व 2022 में कांग्रेस की टिकट से चुनाव जीते। हमीरपुर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दौरे के दौरान कार्यक्रमों में भी राजेंद्र राणा कम ही देखे जाते हैं।

 

ज्वालाजी : बस्ती कोहाला में ट्रक ने पैदल चल रहे दुकानदार को मारी टक्कर,गई जान

 

चंडीगढ़-शिमला NH-5 सात दिन बाद हल्के वाहनों के लिए बहाल

हिमाचल : NEET और JEE पास करने वाले सरकारी स्कूल के छात्र होंगे सम्मानित

 

धर्मशाला : फूड प्वाइजनिंग या कुछ और, पैथोलॉजी और विसरा रिपोर्ट करेगी क्लियर

 

HPBose : एकलव्य मॉडल रेसिडेंटल स्कूल में छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित 

 

 

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ