Categories
Politics Top News KHAS KHABAR Shimla Hamirpur Una State News

हिमाचल उपचुनाव : सुजानपुर में पार्टी बदली चेहरे वही, गगरेट, कुठलैहड़ में कांग्रेस का पुरानों पर दाव

बाई इलेक्शन के लिए कांग्रेस ने 3 सीटों पर प्रत्याशी किए घोषित

शिमला। हिमाचल कांग्रेस ने विधान सभा उपचुनाव की 6 में से तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। सुजानपुर से कैप्टन रणजीत सिंह राणा, गगरेट से राकेश कालिया और कुटलेहड़ से विवेक शर्मा को टिकट दी गई है। सुजानपुर में पार्टियां बदली हैं, लेकिन चेहरे वही हैं।

गगरेट और कुठलैहड़ में कांग्रेस ने पुराने चेहरों पर ही विश्वास जताया है। सुजानपुर और गगरेट में कांग्रेस ने भाजपा से असंतुष्ट नेताओं पर दाव खेला है।

ऊना में दर्दनाक हादसा : स्कूल बस के दरवाजे से गिरी छात्रा, टायर के नीचे आई

 

हालांकि, गगरेट के प्रत्याशी कांग्रेस छोड़कर ही भाजपा में गए थे। वर्ष 2022 में गगरेट क्षेत्र से टिकट कटने के बाद नाराज होकर राकेश कालिया ने भाजपा का दामन थाम लिया था। कुठलैहड़ से कांग्रेस ने एक बार फिर विवेक शर्मा पर दाव खेला गया है।

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो उपचुनाव में 2022 चुनाव के प्रत्याशी ही आमने-सामने होंगे, लेकिन पार्टियां बदली हैं। 2022 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े राजेंद्र राणा ने भाजपा ज्वाइन कर ली है।

पालमपुर : परिवार पर डंडों और दराट से हमला- पुलिस ने हिरासत में लिए दो लोग

 

वहीं, भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े प्रत्याशी कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उपचुनाव में अब दोनों आमने-सामने हैं। वर्ष 2022 के हिमाचल विधानसभा चुनाव की बात करें तो कांग्रेस ने राजेंद्र राणा को टिकट दी थी।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के चुनाव लड़ने से इंकार के बाद उनके करीबी कैप्टन रणजीत सिंह राणा को चुनावी मैदान में उतारा गया। मुकाबला काफी करीबी रहा था। राजेंद्र राणा मात्र 399 मतों से जीते थे।

हिमाचल मौसम अपडेट : दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

 

हिमाचल राजनीतिक परिस्थितियों के चलते राजेंद्र राणा कांग्रेस से बगावत कर गए और भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा ने उपचुनाव में राजेंद्र राणा को प्रत्याशी बनाया। सुजानपुर पूर्व सैनिक बहुल क्षेत्र है। ऐसे में कांग्रेस ने भाजपा को टक्कर देने के लिए कैप्टन रणजीत सिंह राणा पर दाव खेला है। अब देखना बाकी है कि सुजानपुर की जनता का निर्णय क्या रहता है।

वोटर लिस्ट : मंडी 18 से 19 वर्ष आयु के युवाओं के पंजीकरण में प्रदेश में अव्वल 

 

गगरेट विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो 2022 में कांग्रेस ने चैतन्य शर्मा को टिकट दिया और भाजपा ने राजेश ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा। कांग्रेस के चैतन्य शर्मा ने भाजपा के राजेश ठाकुर को 15 हजार से अधिक वोटों से हराया।

चैतन्य शर्मा ने भी कांग्रेस से बगावत कर भाजपा का दामन थाम लिया और भाजपा ने उपचुनाव में उन्हें टिकट दी। कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा ज्वाइन कर चुके राकेश कालिया ने फिर से कांग्रेस ज्वाइन कर ली। कांग्रेस ने राकेश कालिया को टिकट दी है। वह दो बार चिंतपूर्णी और गगरेट से एक बार विधायक रहे हैं।

मंडी से एम्स बिलासपुर दौड़ी HRTC बस, यह होगी टाइमिंग और रूट-पढ़ें खबर

 

कुठलैहड़ में 2022 में कांग्रेस के देवेंद्र भुट्टो और भाजपा के वीरेंद्र कंवर के बीच चुनावी मुकाबला हुआ। देवेंद्र भुट्टो ने वीरेंद्र कंवर को 7,579 मतों से मात दी। 2017 में विवेक शर्मा को कांग्रेस ने टिकट दी थी, लेकिन वह चुनाव हार गए थे।

2022 में देवेंद्र भुट्टो पर कांग्रेस ने दाव खेला था और कांग्रेस सीट निकालने में कामयाब रही। देवेंद्र भुट्टो भी कांग्रेस से बगावत कर गए और भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा ने उन्हें उपचुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है।

कांगड़ा : युवतियों को दी जाएगी ब्यूटी पार्लर की ट्रेनिंग, यहां करें संपर्क

 

कांग्रेस ने एक बार फिर विवेक शर्मा पर दाव खेला है। विधानसभा उपचुनाव के लिए तीन विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस ने पत्ते खोल दिए हैं। अब देखना बाकी है कि जनता का निर्णय क्या रहता है।

बता दें कि हिमाचल में 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसमें धर्मशाला, सुजानपुर, बड़सर, गगरेट, कुठलैहड़ और लाहौल स्पीति शामिल हैं। इसमें तीन सीटों सुजानपुर, गगरेट और कुठलैहड़ पर टिकट फाइनल हो गए हैं।

सच में लापता हो गए तारक मेहता का उल्टा चश्मा के ‘रोशन सिंह सोढ़ी’, पुलिस में शिकायत

धर्मशाला, बड़सर, लाहौल स्पीति में अभी प्रत्याशी घोषित नहीं हो पाएं हैं। उपचुनाव में कांग्रेस किसी प्रकार का जोखिम लेने के मूड़ में नहीं है। इसलिए पार्टी फूंक फूंक कर कदम रख रही है।

 

हिमाचल उपचुनाव : कांग्रेस ने तीन सीटों पर प्रत्याशी किए घोषित, ये हैं नाम

रामपुर मामला : महिला की हुई पहचान, बिना कपड़ों के नाले में मिली थी देह

हिमाचल में नया स्कैम : बाहर पढ़ रहे बच्चों के नाम पर डरा धमका कर वसूल रहे पैसे

कांगड़ा : पठानकोट-जोगिंदरनगर रेल ट्रैक पर नूरपुर रोड से दौड़ा इंजन
हिमाचल निर्दलीय विधायक मामला : हाईकोर्ट में तीन घंटे हुई बहस-जानें अपडेट

हमीरपुर : कलियुगी बेटे ने पिता पर डाला पेट्रोल और लगा दी आग

शाबाश : हिमाचल के रजत कुमार ने UPSC CDS-2 में देशभर में किया टॉप
हिमाचल में HPS के इन पदों पर होगी भर्ती- डिटेल में जानने को पढ़ें खबर

Exclusive : जल्द खत्म होगा इंतजार : नूरपुर रोड से दौड़ेगी ट्रेन
हमीरपुर : युवक ने खुद पर चाकू से किया वार, गई जान- पुणे में करता था नौकरी 

शिमला : तीन निर्दलीय विधायकों की सदस्यता रद्द करने को याचिका दायर
दुबई में नौकरी का मौका : सिक्योरिटी गार्ड, होटल स्टाफ, नर्स केयरटेकर के पद
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn2
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

तीन राज्यों में कांग्रेस की करारी हार : प्रतिभा सिंह बोलीं-पार्टी को सुधार व पुनर्विचार की जरूरत

शिमला। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान तीनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की हार पर हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का बयान सामने आया है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि भारतीय जनता की पार्टी की परफॉर्मेंस कांग्रेस के मुकाबले अच्छी रही।

फतेहपुर युवती मामला : ड्यूटी जाते मास्क पहने दो युवकों ने रोका, स्कार्फ से पैर बांध पिलाया जहर-मामला दर्ज

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव मजबूती से लड़ा और लोगों से वोट मांगे, यह जनता का फैसला होता है कि वह किसे वोट देते हैं। उन्होंने कहा कि जनता का फैसला सर्वमान्य है।

वहीं, हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि हार के बाद पार्टी को सुधार और पुनर्विचार की जरूरत है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सत्ता हासिल करने से पहले कांग्रेस ने जनता को जो गारंटी दी थी उसे सरकार पूरा कर रही है। यह सरकार का कार्य है।

सुंदरनगर : बीमार पति की चिंता, खेती लायक जमीन नहीं, सुनीता ने छत पर उगा दी पनीरी

 

वहीं, यशवंत छाजटा की हिमुडा के उपाध्यक्ष के रूप में ताजपोशी किए जाने पर प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह लगातार पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं की बोर्डों निगमों की नियुक्ति की मांग कर रही है। इससे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता है। सरकार को जल्द और लोगों को भी नियुक्ति देनी चाहिए।

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 

हिमाचल : कॉलेजों में सीधी भर्ती से भरे जाएंगे प्रिंसिपल के 25 पद, साक्षात्कार 18 दिसंबर से

हिमाचल : बीएड कॉलेजों में भरी जाएंगी खाली सीटें, 4 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन

Job Alert सिरमौर : युवाओं को रोजगार का मौका, 34 पदों पर होगी भर्ती

HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, 10 दिसंबर को है स्क्रीनिंग टेस्ट

Video : डीजीपी को रिटायरमेंट पर दी गई अनोखी विदाई, हर तरफ हो रही चर्चा

भारत में सिम कार्ड को लेकर बड़ा बदलाव, आज से लागू होंगे नए नियम

हिमाचल वन मित्र भर्ती के लिए आज से करें आवेदन, वेबसाइट के साथ रेंज ऑफिस में भी मिलेंगे फार्म

नगरोटा बगवां और कस्बा कोटला में होंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के साक्षात्कार 

हिमाचल : वेबसाइट बनाकर सरकारी नौकरी और GPF के नाम पर ऐंठता था पैसे-धरा 
हिमाचल : टीजीटी आर्ट्स और मेडिकल टैट के एडमिट कार्ड जारी- करें डाउनलोड