Categories
Politics Top News Himachal Latest Shimla Hamirpur Una State News

हिमाचल उपचुनाव : सुजानपुर में पार्टी बदली चेहरे वही, गगरेट, कुठलैहड़ में कांग्रेस का पुरानों पर दाव

बाई इलेक्शन के लिए कांग्रेस ने 3 सीटों पर प्रत्याशी किए घोषित

शिमला। हिमाचल कांग्रेस ने विधान सभा उपचुनाव की 6 में से तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। सुजानपुर से कैप्टन रणजीत सिंह राणा, गगरेट से राकेश कालिया और कुटलेहड़ से विवेक शर्मा को टिकट दी गई है। सुजानपुर में पार्टियां बदली हैं, लेकिन चेहरे वही हैं।

गगरेट और कुठलैहड़ में कांग्रेस ने पुराने चेहरों पर ही विश्वास जताया है। सुजानपुर और गगरेट में कांग्रेस ने भाजपा से असंतुष्ट नेताओं पर दाव खेला है।

ऊना में दर्दनाक हादसा : स्कूल बस के दरवाजे से गिरी छात्रा, टायर के नीचे आई

 

हालांकि, गगरेट के प्रत्याशी कांग्रेस छोड़कर ही भाजपा में गए थे। वर्ष 2022 में गगरेट क्षेत्र से टिकट कटने के बाद नाराज होकर राकेश कालिया ने भाजपा का दामन थाम लिया था। कुठलैहड़ से कांग्रेस ने एक बार फिर विवेक शर्मा पर दाव खेला गया है।

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो उपचुनाव में 2022 चुनाव के प्रत्याशी ही आमने-सामने होंगे, लेकिन पार्टियां बदली हैं। 2022 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े राजेंद्र राणा ने भाजपा ज्वाइन कर ली है।

पालमपुर : परिवार पर डंडों और दराट से हमला- पुलिस ने हिरासत में लिए दो लोग

 

वहीं, भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े प्रत्याशी कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उपचुनाव में अब दोनों आमने-सामने हैं। वर्ष 2022 के हिमाचल विधानसभा चुनाव की बात करें तो कांग्रेस ने राजेंद्र राणा को टिकट दी थी।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के चुनाव लड़ने से इंकार के बाद उनके करीबी कैप्टन रणजीत सिंह राणा को चुनावी मैदान में उतारा गया। मुकाबला काफी करीबी रहा था। राजेंद्र राणा मात्र 399 मतों से जीते थे।

हिमाचल मौसम अपडेट : दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

 

हिमाचल राजनीतिक परिस्थितियों के चलते राजेंद्र राणा कांग्रेस से बगावत कर गए और भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा ने उपचुनाव में राजेंद्र राणा को प्रत्याशी बनाया। सुजानपुर पूर्व सैनिक बहुल क्षेत्र है। ऐसे में कांग्रेस ने भाजपा को टक्कर देने के लिए कैप्टन रणजीत सिंह राणा पर दाव खेला है। अब देखना बाकी है कि सुजानपुर की जनता का निर्णय क्या रहता है।

वोटर लिस्ट : मंडी 18 से 19 वर्ष आयु के युवाओं के पंजीकरण में प्रदेश में अव्वल 

 

गगरेट विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो 2022 में कांग्रेस ने चैतन्य शर्मा को टिकट दिया और भाजपा ने राजेश ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा। कांग्रेस के चैतन्य शर्मा ने भाजपा के राजेश ठाकुर को 15 हजार से अधिक वोटों से हराया।

चैतन्य शर्मा ने भी कांग्रेस से बगावत कर भाजपा का दामन थाम लिया और भाजपा ने उपचुनाव में उन्हें टिकट दी। कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा ज्वाइन कर चुके राकेश कालिया ने फिर से कांग्रेस ज्वाइन कर ली। कांग्रेस ने राकेश कालिया को टिकट दी है। वह दो बार चिंतपूर्णी और गगरेट से एक बार विधायक रहे हैं।

मंडी से एम्स बिलासपुर दौड़ी HRTC बस, यह होगी टाइमिंग और रूट-पढ़ें खबर

 

कुठलैहड़ में 2022 में कांग्रेस के देवेंद्र भुट्टो और भाजपा के वीरेंद्र कंवर के बीच चुनावी मुकाबला हुआ। देवेंद्र भुट्टो ने वीरेंद्र कंवर को 7,579 मतों से मात दी। 2017 में विवेक शर्मा को कांग्रेस ने टिकट दी थी, लेकिन वह चुनाव हार गए थे।

2022 में देवेंद्र भुट्टो पर कांग्रेस ने दाव खेला था और कांग्रेस सीट निकालने में कामयाब रही। देवेंद्र भुट्टो भी कांग्रेस से बगावत कर गए और भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा ने उन्हें उपचुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है।

कांगड़ा : युवतियों को दी जाएगी ब्यूटी पार्लर की ट्रेनिंग, यहां करें संपर्क

 

कांग्रेस ने एक बार फिर विवेक शर्मा पर दाव खेला है। विधानसभा उपचुनाव के लिए तीन विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस ने पत्ते खोल दिए हैं। अब देखना बाकी है कि जनता का निर्णय क्या रहता है।

बता दें कि हिमाचल में 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसमें धर्मशाला, सुजानपुर, बड़सर, गगरेट, कुठलैहड़ और लाहौल स्पीति शामिल हैं। इसमें तीन सीटों सुजानपुर, गगरेट और कुठलैहड़ पर टिकट फाइनल हो गए हैं।

सच में लापता हो गए तारक मेहता का उल्टा चश्मा के ‘रोशन सिंह सोढ़ी’, पुलिस में शिकायत

धर्मशाला, बड़सर, लाहौल स्पीति में अभी प्रत्याशी घोषित नहीं हो पाएं हैं। उपचुनाव में कांग्रेस किसी प्रकार का जोखिम लेने के मूड़ में नहीं है। इसलिए पार्टी फूंक फूंक कर कदम रख रही है।

 

हिमाचल उपचुनाव : कांग्रेस ने तीन सीटों पर प्रत्याशी किए घोषित, ये हैं नाम

रामपुर मामला : महिला की हुई पहचान, बिना कपड़ों के नाले में मिली थी देह

हिमाचल में नया स्कैम : बाहर पढ़ रहे बच्चों के नाम पर डरा धमका कर वसूल रहे पैसे

कांगड़ा : पठानकोट-जोगिंदरनगर रेल ट्रैक पर नूरपुर रोड से दौड़ा इंजन
हिमाचल निर्दलीय विधायक मामला : हाईकोर्ट में तीन घंटे हुई बहस-जानें अपडेट

हमीरपुर : कलियुगी बेटे ने पिता पर डाला पेट्रोल और लगा दी आग

शाबाश : हिमाचल के रजत कुमार ने UPSC CDS-2 में देशभर में किया टॉप
हिमाचल में HPS के इन पदों पर होगी भर्ती- डिटेल में जानने को पढ़ें खबर

Exclusive : जल्द खत्म होगा इंतजार : नूरपुर रोड से दौड़ेगी ट्रेन
हमीरपुर : युवक ने खुद पर चाकू से किया वार, गई जान- पुणे में करता था नौकरी 

शिमला : तीन निर्दलीय विधायकों की सदस्यता रद्द करने को याचिका दायर
दुबई में नौकरी का मौका : सिक्योरिटी गार्ड, होटल स्टाफ, नर्स केयरटेकर के पद
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn2
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

लोकसभा चुनाव : न्यूज पेपर और टीवी चैनल पर बताना होगा क्यों दी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले को टिकट

उम्मीदवारों और राजनीतिक पार्टियों के लिए जरूरी

 

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद हो चुका है। चुनाव सात चरणों में होंगे। चुनाव घोषणा के साथ ही आचार संहिता भी लागू हो गई है। वहीं, अगर कोई पार्टी किसी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले प्रत्याशी को टिकट देती है तो उसे न्यूज पेपर और टीवी चैनल में जानकारी देनी होगी। साथ ही यह भी बताना होगा कि उस क्षेत्र में क्यों आपराधिक पृष्ठभूमि वाले प्रत्याशी को टिकट देनी पड़ी। उम्मीदवार को भी जानकारी देनी होगी।

चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को प्रचार अवधि के दौरान तीन अवसरों पर समाचार पत्रों और टेलीविजन चैनलों के माध्यम से इस संबंध में जानकारी प्रकाशित करनी होगी।

लोकसभा चुनाव : हिमाचल में 5638422 मतदाता, 138918 पहली बार डालेंगे वोट

आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को चुनाव में उतारने वाले राजनीतिक दल को भी तीन अवसरों पर अपने उम्मीदवारों की आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में अपनी वेबसाइट, समाचार पत्रों और टेलीविजन चैनलों पर जानकारी प्रकाशित करनी होगी।जानकारी तीन ब्लॉकों के साथ तय की जाएगी, ताकि ऐसे उम्मीदवारों की पृष्ठभूमि के बारे में जानने के लिए मतदाताओं के पास पर्याप्त समय हो।

लोकसभा चुनाव: रेस्ट हाउस में 48 घंटे से अधिक की अवधि के लिए नहीं मिलेगा कमरा

इसमें नाम वापसी से पहले 4 दिनों के भीतर, अगले 5वें से 8वें दिन के बीच और 9वें दिन से प्रचार के आखिरी दिन तक (मतदान की तारीख से पूर्व दूसरा दिन) शामिल है।

उदाहरण के तौर पर यदि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि महीने की 10 तारीख है और मतदान महीने की 24 तारीख को है, तो घोषणा के प्रकाशन का पहला ब्लॉक महीने की 11 और 14 तारीख के बीच होगा। दूसरा और तीसरा ब्लॉक उस महीने की क्रमशः 15 वीं और 18वीं तथा 19वीं और 22वीं तारीख के बीच होगा।

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा जिला में 1642 पोलिंग बूथ होंगे स्थापित, 13 से अधिक मतदाता 

यह नियम उच्‍चतम न्यायालय के फैसले के अनुसरण में है। यह जानकारी ‘अपने उम्मीदवारों को जानें’ शीर्षक से ऐप पर भी उपलब्ध होगी।

 

मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर जयराम ने लगाया विराम-पढ़ें खबर 

हिमाचल : ससुर पेंशनर तब भी बहू को मिलेंगे 1500 रुपए , परिवार नकल की जरूरी

 

Breaking : हिमाचल में HRTC कंडक्टर भर्ती का फाइनल रिजल्ट आउट

 

 

ऊना-इंदौर ट्रेन शुरू, हिमाचल से अब सीधा प्रयागराज जा सकेंगे लोग

 

लोकसभा चुनाव : कल होगा तिथियों का ऐलान, सोशल मीडिया पर होगी लाइव स्ट्रीम 

 

शिमला में मुख्यमंत्री के आवास ओक ओवर पहुंचे JOA IT 817 के अभ्यर्थी

 

हिमाचल महिला सम्मान निधि योजना, यहां फ्री मिलेंगे फॉर्म, कौन से लगेंगे दस्तावेज- जानें

 

लोकसभा चुनाव : हिमाचल की चार में से दो सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी घोषित 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

लोकसभा चुनाव : हिमाचल में 5638422 मतदाता, 138918 पहली बार डालेंगे वोट

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने दी जानकारी

 

शिमला। हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों के लिए सातवें चरण में चुनाव होगा। इसके साथ ही कांग्रेस के बागी छह विधायकों के अयोग्य घोषित किए जाने से खाली हुई विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होगा।

चुनाव आयोग के अनुसार हिमाचल की चार लोकसभा सीटों शिमला, मंडी, कांगड़ा-चंबा व हमीरपुर के लिए 7 मई को अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित होगी। 14 मई तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।15 मई को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 17 मई को नामांकन वापसी होगी। 1 जून को मतदान होगा और 4 जून को नतीजे घोषित होंगे।

हिमाचल : पति ने डंडे से पीटकर ले ली 30 साल छोटी पत्नी की जान, खुद भी उठाया खौफनाक कदम

हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि प्रदेश में अंतिम चरण में 1 जून को मतदान होगा। उन्होंने बताया कि 6 विधानसभा क्षेत्रों में भी साथ ही चुनाव करवाए जाएंगे। प्रदेश में 56,38,422 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता 28,79,200 हैं, जबकि महिला मतदाता 27,59,187 हैं।

साथ 35 थर्ड जेंडर हैं। वहीं, 1,38,918 मतदाता पहली बार मतदान करेंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कुल 7,990 मतदान केंद्र होंगे, जिनमें 425 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। 150 मतदान केंद्र केवल महिलाओं द्वारा संचालित होंगे, जबकि 29 मतदान केंद्र दिव्यांगजन मतदान कर्मियों द्वारा संचालित होंगे।

ऊना-इंदौर ट्रेन शुरू, हिमाचल से अब सीधा प्रयागराज जा सकेंगे लोग

उन्होंने बताया कि चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है, जिससे कोई भी सरकार नई योजना शुरू नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

 

 

 

ऊना-इंदौर ट्रेन शुरू, हिमाचल से अब सीधा प्रयागराज जा सकेंगे लोग

 

लोकसभा चुनाव : कल होगा तिथियों का ऐलान, सोशल मीडिया पर होगी लाइव स्ट्रीम 

 

शिमला में मुख्यमंत्री के आवास ओक ओवर पहुंचे JOA IT 817 के अभ्यर्थी

 

हिमाचल महिला सम्मान निधि योजना, यहां फ्री मिलेंगे फॉर्म, कौन से लगेंगे दस्तावेज- जानें

 

लोकसभा चुनाव : हिमाचल की चार में से दो सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी घोषित 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर जयराम ने लगाया विराम-पढ़ें खबर

बोले- सीटिंग एमएलए को टिकट कठिन

शिमला। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। हिमाचल में सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा। इसके साथ ही हिमाचल के 6 विधानसभा क्षेत्रों में भी एक जून को उपचुनाव होंगे। यह उपचुनाव कांग्रेस के बागियों को अयोग्य करार देने के चलते हो रहे हैं।  पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव की घोषणा के बाद प्रत्याशियों को लेकर और हिमाचल की सरकार को लेकर बड़ी बात कही है।

 

उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की अटकलों पर खुद विराद लगा दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार दोनों पार्टियों के लिए सीटिंग एमएलए के चुनाव लड़ाने का विषय कठिन होगा।

हिमाचल : ससुर पेंशनर तब भी बहू को मिलेंगे 1500 रुपए , परिवार नकल की जरूरी

 

हिमाचल में कांग्रेस की सरकार अल्पमत में एक तरह आ चुकी है। हिमाचल सरकार गलत तरीके से जिस तरह बजट पारित किया। भाजपा के 15 विधायकों को सस्पेंड करके बजट पारित किया। अपनी सरकार को बचाया। 9 विधायकों को नोटिस जारी किया है। उसका औचित्य नहीं है।
भाजपा ने हमीरपुर और शिमला सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

Breaking : हिमाचल में HRTC कंडक्टर भर्ती का फाइनल रिजल्ट आउट

 

कांगड़ा-चंबा और मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए भी जल्द प्रत्याशी को घोषणा होगी। वहीं, जयराम ठाकुर ने कहा कि देश में भाजपा सरकार बनने के साथ हिमाचल में भी भाजपा सरकार बनाएगी। शिमला में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि लोकसभा के लिए चार सीटों का चुनाव महत्वपूर्ण है।

हिमाचल : कांग्रेस के 6 बागियों के विधानसभा क्षेत्र में होंगे उपचुनाव-शेड्यूल जारी

 

क्योंकि हिमाचल को देश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए योगदान देना है। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में होने वाले उपचुनाव भी निर्णायक भूमिक निभाएंगे। विधायकों की सदस्यता रद्द करने का मामला सुप्रीम कोर्ट में है। फिर भी हम उपचुनाव के लिए तैयार हैं।

Breaking : लोकसभा चुनाव-2024 का बजा बिगुल, तिथियों का ऐलान-हिमाचल के 6 विस क्षेत्रों में भी होंगे उपचुनाव

कोर्ट का निर्णय क्या रहता है यह 18 को पता चल जाएगा, लेकिन इतना जरूर है कि उपचुनाव साथ हुए तो देश में भाजपा की सरकार के साथ हिमाचल में भी भाजपा की सरकार बनेगी।

 

 

 

 

 

ऊना-इंदौर ट्रेन शुरू, हिमाचल से अब सीधा प्रयागराज जा सकेंगे लोग

 

लोकसभा चुनाव : कल होगा तिथियों का ऐलान, सोशल मीडिया पर होगी लाइव स्ट्रीम 

 

शिमला में मुख्यमंत्री के आवास ओक ओवर पहुंचे JOA IT 817 के अभ्यर्थी

 

हिमाचल महिला सम्मान निधि योजना, यहां फ्री मिलेंगे फॉर्म, कौन से लगेंगे दस्तावेज- जानें

 

लोकसभा चुनाव : हिमाचल की चार में से दो सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी घोषित