रामचरितमानस का पाठ हुआ संपन्न
शिमला। राजधानी शिमला के राममंदिर में प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हर वर्ष चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है।
महिलाओं को जून में मिलेंगे तीन हजार रुपए : सीएम सुक्खू बोले-कांग्रेस वादे पर कायम
रामनवमी के दिन ही चैत्र नवरात्रों का भी समापन होता है इसलिए इस दिन भगवान राम और मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है।
हिमाचल प्रदेश के बड़े शक्तिपीठों सहित सभी मंदिरों में रामनवमी धूमधाम से मनाई गई।
धर्मशाला : बीएड कॉलेज की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, रोहड़ू की थी रहने वाली
राजधानी शिमला स्थित राम मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। यहां पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन के साथ ही आज रामचरितमानस का पाठ भी संपन्न हुआ।
अग्निवीर भर्ती : कांगड़ा और चंबा जिला के अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी
सूद सभा शिमला के अध्यक्ष राजीव सूद ने बताया कि हर वर्ष हर वर्ष राम मंदिर में रामनवमी पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। राम कथा का आयोजन किया गया।
इस दौरान शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भंडारे का आयोजन भी किया गया। श्रद्धालुओं ने आज के इस पावन दिन को भव्य तरीके से मनाया।