Categories
Politics Top News Himachal Latest Shimla Hamirpur Una State News

हिमाचल उपचुनाव : सुजानपुर में पार्टी बदली चेहरे वही, गगरेट, कुठलैहड़ में कांग्रेस का पुरानों पर दाव

बाई इलेक्शन के लिए कांग्रेस ने 3 सीटों पर प्रत्याशी किए घोषित

शिमला। हिमाचल कांग्रेस ने विधान सभा उपचुनाव की 6 में से तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। सुजानपुर से कैप्टन रणजीत सिंह राणा, गगरेट से राकेश कालिया और कुटलेहड़ से विवेक शर्मा को टिकट दी गई है। सुजानपुर में पार्टियां बदली हैं, लेकिन चेहरे वही हैं।

गगरेट और कुठलैहड़ में कांग्रेस ने पुराने चेहरों पर ही विश्वास जताया है। सुजानपुर और गगरेट में कांग्रेस ने भाजपा से असंतुष्ट नेताओं पर दाव खेला है।

ऊना में दर्दनाक हादसा : स्कूल बस के दरवाजे से गिरी छात्रा, टायर के नीचे आई

 

हालांकि, गगरेट के प्रत्याशी कांग्रेस छोड़कर ही भाजपा में गए थे। वर्ष 2022 में गगरेट क्षेत्र से टिकट कटने के बाद नाराज होकर राकेश कालिया ने भाजपा का दामन थाम लिया था। कुठलैहड़ से कांग्रेस ने एक बार फिर विवेक शर्मा पर दाव खेला गया है।

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो उपचुनाव में 2022 चुनाव के प्रत्याशी ही आमने-सामने होंगे, लेकिन पार्टियां बदली हैं। 2022 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े राजेंद्र राणा ने भाजपा ज्वाइन कर ली है।

पालमपुर : परिवार पर डंडों और दराट से हमला- पुलिस ने हिरासत में लिए दो लोग

 

वहीं, भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े प्रत्याशी कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उपचुनाव में अब दोनों आमने-सामने हैं। वर्ष 2022 के हिमाचल विधानसभा चुनाव की बात करें तो कांग्रेस ने राजेंद्र राणा को टिकट दी थी।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के चुनाव लड़ने से इंकार के बाद उनके करीबी कैप्टन रणजीत सिंह राणा को चुनावी मैदान में उतारा गया। मुकाबला काफी करीबी रहा था। राजेंद्र राणा मात्र 399 मतों से जीते थे।

हिमाचल मौसम अपडेट : दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

 

हिमाचल राजनीतिक परिस्थितियों के चलते राजेंद्र राणा कांग्रेस से बगावत कर गए और भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा ने उपचुनाव में राजेंद्र राणा को प्रत्याशी बनाया। सुजानपुर पूर्व सैनिक बहुल क्षेत्र है। ऐसे में कांग्रेस ने भाजपा को टक्कर देने के लिए कैप्टन रणजीत सिंह राणा पर दाव खेला है। अब देखना बाकी है कि सुजानपुर की जनता का निर्णय क्या रहता है।

वोटर लिस्ट : मंडी 18 से 19 वर्ष आयु के युवाओं के पंजीकरण में प्रदेश में अव्वल 

 

गगरेट विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो 2022 में कांग्रेस ने चैतन्य शर्मा को टिकट दिया और भाजपा ने राजेश ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा। कांग्रेस के चैतन्य शर्मा ने भाजपा के राजेश ठाकुर को 15 हजार से अधिक वोटों से हराया।

चैतन्य शर्मा ने भी कांग्रेस से बगावत कर भाजपा का दामन थाम लिया और भाजपा ने उपचुनाव में उन्हें टिकट दी। कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा ज्वाइन कर चुके राकेश कालिया ने फिर से कांग्रेस ज्वाइन कर ली। कांग्रेस ने राकेश कालिया को टिकट दी है। वह दो बार चिंतपूर्णी और गगरेट से एक बार विधायक रहे हैं।

मंडी से एम्स बिलासपुर दौड़ी HRTC बस, यह होगी टाइमिंग और रूट-पढ़ें खबर

 

कुठलैहड़ में 2022 में कांग्रेस के देवेंद्र भुट्टो और भाजपा के वीरेंद्र कंवर के बीच चुनावी मुकाबला हुआ। देवेंद्र भुट्टो ने वीरेंद्र कंवर को 7,579 मतों से मात दी। 2017 में विवेक शर्मा को कांग्रेस ने टिकट दी थी, लेकिन वह चुनाव हार गए थे।

2022 में देवेंद्र भुट्टो पर कांग्रेस ने दाव खेला था और कांग्रेस सीट निकालने में कामयाब रही। देवेंद्र भुट्टो भी कांग्रेस से बगावत कर गए और भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा ने उन्हें उपचुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है।

कांगड़ा : युवतियों को दी जाएगी ब्यूटी पार्लर की ट्रेनिंग, यहां करें संपर्क

 

कांग्रेस ने एक बार फिर विवेक शर्मा पर दाव खेला है। विधानसभा उपचुनाव के लिए तीन विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस ने पत्ते खोल दिए हैं। अब देखना बाकी है कि जनता का निर्णय क्या रहता है।

बता दें कि हिमाचल में 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसमें धर्मशाला, सुजानपुर, बड़सर, गगरेट, कुठलैहड़ और लाहौल स्पीति शामिल हैं। इसमें तीन सीटों सुजानपुर, गगरेट और कुठलैहड़ पर टिकट फाइनल हो गए हैं।

सच में लापता हो गए तारक मेहता का उल्टा चश्मा के ‘रोशन सिंह सोढ़ी’, पुलिस में शिकायत

धर्मशाला, बड़सर, लाहौल स्पीति में अभी प्रत्याशी घोषित नहीं हो पाएं हैं। उपचुनाव में कांग्रेस किसी प्रकार का जोखिम लेने के मूड़ में नहीं है। इसलिए पार्टी फूंक फूंक कर कदम रख रही है।

 

हिमाचल उपचुनाव : कांग्रेस ने तीन सीटों पर प्रत्याशी किए घोषित, ये हैं नाम

रामपुर मामला : महिला की हुई पहचान, बिना कपड़ों के नाले में मिली थी देह

हिमाचल में नया स्कैम : बाहर पढ़ रहे बच्चों के नाम पर डरा धमका कर वसूल रहे पैसे

कांगड़ा : पठानकोट-जोगिंदरनगर रेल ट्रैक पर नूरपुर रोड से दौड़ा इंजन
हिमाचल निर्दलीय विधायक मामला : हाईकोर्ट में तीन घंटे हुई बहस-जानें अपडेट

हमीरपुर : कलियुगी बेटे ने पिता पर डाला पेट्रोल और लगा दी आग

शाबाश : हिमाचल के रजत कुमार ने UPSC CDS-2 में देशभर में किया टॉप
हिमाचल में HPS के इन पदों पर होगी भर्ती- डिटेल में जानने को पढ़ें खबर

Exclusive : जल्द खत्म होगा इंतजार : नूरपुर रोड से दौड़ेगी ट्रेन
हमीरपुर : युवक ने खुद पर चाकू से किया वार, गई जान- पुणे में करता था नौकरी 

शिमला : तीन निर्दलीय विधायकों की सदस्यता रद्द करने को याचिका दायर
दुबई में नौकरी का मौका : सिक्योरिटी गार्ड, होटल स्टाफ, नर्स केयरटेकर के पद
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn2
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Viral news Una State News

काफिला रोक HRTC बस में बैठे डिप्टी सीएम, सुनीं लोगों की समस्याएं

चालक से तकनीकी पहलुओं पर भी लिया फीडबैक

ऊना। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने आज HRTC बस में ही खुला दरबार लगा दिया। ऊना जिला के कुटलैहड़ में पिपलू के साथ लगते जठेहड़ी में बस में यात्रा की साथ ही लोगों की समस्याएं भी जानीं। करीब 5 किलोमीटर की यात्रा बस द्वारा कर उन्होंने लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया।

HRTC चालकों व परिचालकों को ओवरटाइम और रात्रि भत्ते को लेकर बड़ी अपडेट

दरअसल, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री कुटलैहड़ के पिपलू मेले में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर वापस ऊना आ रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपने काफिले को बीच में रोककर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस में यात्रा की।

डिप्टी सीएम ने बस का निरीक्षण करते हुए सबसे पहले चालक से बस की स्थिति जानी। उन्होंने चालक से तकनीकी पहलुओं पर फीडबैक लिया। इसके पश्चात उन्होंने बस में यात्रा कर रहे स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों से विभिन्न समस्याएं जानीं।

हिमाचल मौसम अपडेट : तीन दिन येलो अलर्ट जारी, कहां हुई कितनी बारिश-जानिए 

 

इस दौरान स्थानीय लोगों ने उपमुख्यमंत्री से मांग की कि हमीरपुर से आने वाली बस डोलू के बजाए पीपलू तक चलाई जाए। मुकेश अग्निहोत्री ने मौके से ही एचआरटीसी के अधिकारियों से फोन पर बात कर बस को पीपलू तक चलाने के निर्देश जारी किए। इसके अलावा उन्होंने स्थानीय लोगों से बिजली पानी और सड़क आदि की समस्याएं भी जानी।

Breaking : CBSE ने 10वीं व 12वीं अनुपूरक परीक्षा की डेटशीट की जारी

 

यात्रा के दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों से भी संवाद स्थापित किया और बस की समय सारणी आदि को लेकर बातचीत की। उपमुख्यमंत्री ने यात्रियों की समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश जारी करने का आश्वासन दिया।

महिला कुश्ती खिलाड़ियों के साथ अन्याय कर रही केंद्र सरकार : महिला कांग्रेस

कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती रैली, दूसरे चरण के लिए शॉर्टलिस्ट युवक जरूर पढ़ें यह खबर 

सुक्खू की घोषणा : पौंग में चलेंगे शिकारे, पानी में तैरने वाले होटल-70 करोड़ होंगे खर्च 

शिमला समर फेस्टिवल में लगेगा मनोरंजन का तड़का, ऑडिशन शुरू-हर रोज होंगे 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ