Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला में बारिश, कांगड़ा में तेज हवाएं- जानें आगे की मौसम अपडेट

18 और 19 अप्रैल को जारी था ऑरेंज अलर्ट

शिमला। हिमाचल में आज यानी 19 अप्रैल को जारी ऑरेंज अलर्ट के बीच मौसम ने करवट बदली है। शिमला में बारिश हुई है। शिमला में बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। कांगड़ा में भी मौसम बिगड़ हुआ है। रुक-रुक कर तेज हवाएं चल रही हैं। साथ ही बारिश हुई है।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग : SET- 2023 को लेकर बड़ी अपडेट

 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला में बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और एक- दो स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है।

बता दें कि हिमाचल में 18 और 19 अप्रैल, 2024 के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ था। अलग अलग स्थानों पर आंधी, तूफान, बिजली गिरने, तेज हवाएं (गस्टी हवाएं) चलने के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई थी।

हिमाचल में महिलाओं को 1500 रुपए, मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कही बड़ी बात

 

हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान जताया था। वहीं, 20 और 21 अप्रैल को मैदानी क्षेत्रों को छोड़कर बाकी जगह एक दो स्थानों पर मौसम खराब रहने की संभावना है।

22 और 23 अप्रैल को फिर एक दो स्थानों पर आंधी तूफान, बिजली गिरने की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी है। 24 अप्रैल को मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ हो सकता है। 25 अप्रैल से पूरे हिमाचल में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

हिमाचल : जुब्बल क्षेत्र में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, महिला सहित दो की गई जान
मंडी में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास

हिमाचल : 6 दिन खराब रहेगा मौसम, बारिश के साथ आंधी-तूफान व ओलावृष्टि का अलर्ट

महिलाओं को जून में मिलेंगे तीन हजार रुपए : सीएम सुक्खू बोले-कांग्रेस वादे पर कायम

धर्मशाला : बीएड कॉलेज की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, रोहड़ू की थी रहने वाली

अग्निवीर भर्ती : कांगड़ा और चंबा जिला के अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी

भरमौर पहुंची कंगना रनौत, लुआंचड़ी पहनकर प्रसिद्ध चौरासी मंदिर में किए दर्शन
DElEd CET- 2024 के कॉमन एंट्रेस टेस्ट की तिथि की घोषित, पढ़ें डिटेल
अग्निवीर भर्ती : ऑनलाइन परीक्षा 22 से, हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर में यहां होंगे पेपर
हिमाचल : HAS, तहसीलदार, जिला पंचायत अधिकारी के पदों को लेकर बड़ी अपडेट
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला : विकासनगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में घर पर गिरा पेड़, जान बचाकर भागे लोग

वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे, पेड़ को हटाया गया

शिमला। राजधानी शिमला में बारिश का सिलसिला जारी है। ऐसे में लैंडस्लाइड और पेड़ गिरने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। गुरुवार रात शिमला के विकासनगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में भवन पर भारी-भरकम पेड़ आ गिरा। यह पेड़ रात करीब 11 बजे भवन की छत पर गिरा। गिरने की आवाज सुनते ही लोग जान बचाकर घरों से बाहर भागे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, हुई ये चर्चा

पेड़ गिरने से भवन को काफी नुकसान हुआ है और भवन को भी खतरा हो गया है ऐसे में लोग रात को ही घर छोड़कर निकल गए। वहीं पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही सुबह पेड़ को हटाने के लिए वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और पेड़ को भवन से हटाया गया। पेड़ गिरने से भवन के ऊपर की टंकियां पूरी तरह से टूट गईं और छत को भी काफी नुकसान हुआ है।

चंडीगढ़-मनाली एनएच फिर बंद, 6 मील के पास लगातार हो रहा भूस्खलन

 

नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। भवन के साथ लगते अन्य पेड़ भी गिरने की कगार पर हैं जिसको काटने के मौके पर ही महापौर ने निर्देश दे दिए। नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि देर रात यह पेड़ भवन पर गिरा है जिससे भवन को नुकसान हुआ है और इसकी सूचना स्थानीय पार्षद द्वारा उन्हें दी गई।

पेड़ गिरने से भवन को नुकसान हुआ है। रात को कुछ लोगों को इस भवन उसे निकाल कर दूसरे भवन में रखा गया है। इसके अलावा एक अन्य पेड़ भी गिरने की कगार पर है जिसे काटने के निर्देश दे दिए हैं।

चंडीगढ़-शिमला एनएच बंद : बसों में महंगा हुआ सफर, 20 फीसदी बढ़ा किराया

 

उन्होंने कहा कि बरसात में जो भी घरों के लिए पेड़ खतरा बने हैं उन्हें प्राथमिकता पर हटाया जा रहा है ताकि कोई जान-माल का नुकसान ना हो। इसको लेकर वन विभाग के अधिकारियों को भी दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।

बता दें शिमला शहर में सैकड़ों पेड़ ऐसे हैं जो गिरने की कगार पर हैं खासकर बरसात में पेड़ों का गिरने का खतरा भी ज्यादा बना रहता है। नगर निगम 100 के करीब पेड़ों के काटने के आवेदन लोग कर चुके हैं अब तक करीब 50 पेड़ इस बरसात में जगह-जगह गिर चुके हैं वहीं नगर निगम ने भी खतरा बने पेड़ों को जल्द काटने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

117वीं जयंती पर याद किए हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार

 

 

कांगड़ा : फतेहपुर में ममता शर्मसार, खेतों में पड़ी मिली नवजात

 

 

परवाणू अग्निकांड : बिल्डिंग से कूदी मां-बेटी ने तोड़ा दम, बाप-बेटा लड़ रहे जिंदगी की जंग