Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल कैबिनेट की बैठक टली : मुख्यमंत्री अचानक सचिवालय से निकले

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक टल गई है। चार बजे के बाद कुछ मंत्री सचिवालय सम्मेलन कक्ष में पहुंच गए थे।

हिमाचल कैबिनेट : बजट घोषणाओं को मंजूरी, एक अप्रैल से मिलेगा बढ़ा मानदेय

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी सचिवालय पहुंचे गए थे, लेकिन कुछ देर चेंबर में बैठने के बाद मुख्यमंत्री बैठक कक्ष में जाने की जगह सचिवालय से कहीं निकल गए। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, जगत सिंह नेगी, अनिरुद्ध सिंह सहित अन्य एक दो मंत्री विधानसभा की तरफ गए हैं। बैठक अब कल 11 बजे होनी प्रस्तावित हुई है।

प्रतिभा सिंह की बड़ी बात : नौकरी, ट्रांसफर, छोटे मोटे कामों ने इस करार पर पहुंचाई हिमाचल सरकार

कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की व्यस्तता के चलते कैबिनेट बैठक कल सुबह 11 बजे रखी गई है। मुख्यमंत्री से फोन पर बात हुई। निर्णय लिया कि लेट करने की जगह बैठक कल की जाए।

Himachal Cabinet : अपनी पसंद का लैपटॉप व टेबलेट खरीद सकेंगे 10वीं और 12वीं के छात्र- मिली मंजूरी

हिमाचल कैबिनेट बैठक : आशा, आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर को लेकर बड़ा फैसला- जानें डिटेल

 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : आयुर्वेदिक डॉक्टरों की पोस्टिंग को लेकर लिया यह फैसला-जानें

हिमाचल में दो दिन भारी व बहुत भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती, 27 तक करें आवेदन

हिमाचल : कांग्रेस विधायकों के निष्कासन पर प्रतिभा सिंह का बड़ा बयान

 

हिमाचल : कांग्रेस विधायकों के निष्कासन पर प्रतिभा सिंह का बड़ा बयान

 

धर्मशाला भारत और इंग्लैंड टेस्ट मैच : टीम इंडिया का ऐलान, ये इन और ये आउट

बनखंडी-हरिपुर रोड पर सड़क से लुढ़का ट्रैक्टर, चालक ने गंवाई जान

HPBose : 10वीं, 12वीं और SOS बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ी अपडेट-जानें

विक्रमादित्य सिंह के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की बड़ी बात- जानें

ऑब्जर्वर से मीटिंग के बाद बोले मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, हमारी सरकार सुरक्षित

हिमाचल में बदले 14 IFS ऑफिसर, अधिसूचना जारी- डिटेल में जानें

हिमाचल : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पोस्ट कोड 1073 परीक्षा 30 मार्च को, रिजेक्शन लिस्ट जारी
पठानकोट से आ रहे थे जसूर, गड्ढे में गिरी कार, एक की गई जान-3 घायल
हिमाचल में मचे सियासी घमासान के बीच प्रियंका गांधी ने कह दी बड़ी बात- जानें

हिमाचल : सदन के अंदर भारी हंगामा, नेता प्रतिपक्ष सहित 15 भाजपा विधायक निष्कासित
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest National News Shimla State News

पंचकूला में बागी नेताओं से मिले विक्रमादित्य सिंह, मुख्यमंत्री सुक्खू को भी थी जानकारी

सीएम ने ही मीडिया से बातचीत में दी जानकारी

शिमला। हिमाचल के पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पंचकूला में बागी नेताओं से मुलाकात की है। इस बात का खुलासा खुद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया है।

शिमला में कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह ने कल उनसे बात की थी। आज सुबह सात बजे भी बात हुई है और दोपहर को भी बात हुई है।

विक्रमादित्य सिंह ने बताया था कि बागी नेताओं से मिलने जा रहा हूं। उन्हें कुछ के फोन आए होंगे और वे वापसी की बात कर रहे हैं। मैंने विक्रमादित्य सिंह को कहा कि हाईकमान से भी बात कर लें।

प्रतिभा सिंह की बड़ी बात : नौकरी, ट्रांसफर, छोटे मोटे कामों ने इस करार पर पहुंचाई हिमाचल सरकार
मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह की 4 बजकर 20 मिनट पर चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए फ्लाइट थी।
दिल्ली में वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करेंगे। मुलाकात के बाद क्या बात बनती है, देखते हैं। पर मैं इतना कहूंगा कि कांग्रेस सरकार को कोई खतरा नहीं है।

Himachal Cabinet : अपनी पसंद का लैपटॉप व टेबलेट खरीद सकेंगे 10वीं और 12वीं के छात्र- मिली मंजूरी

हिमाचल कैबिनेट बैठक : आशा, आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर को लेकर बड़ा फैसला- जानें डिटेल

 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : आयुर्वेदिक डॉक्टरों की पोस्टिंग को लेकर लिया यह फैसला-जानें

हिमाचल में दो दिन भारी व बहुत भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती, 27 तक करें आवेदन

हिमाचल : कांग्रेस विधायकों के निष्कासन पर प्रतिभा सिंह का बड़ा बयान

 

हिमाचल : कांग्रेस विधायकों के निष्कासन पर प्रतिभा सिंह का बड़ा बयान

 

धर्मशाला भारत और इंग्लैंड टेस्ट मैच : टीम इंडिया का ऐलान, ये इन और ये आउट

बनखंडी-हरिपुर रोड पर सड़क से लुढ़का ट्रैक्टर, चालक ने गंवाई जान

HPBose : 10वीं, 12वीं और SOS बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ी अपडेट-जानें

विक्रमादित्य सिंह के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की बड़ी बात- जानें

ऑब्जर्वर से मीटिंग के बाद बोले मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, हमारी सरकार सुरक्षित

हिमाचल में बदले 14 IFS ऑफिसर, अधिसूचना जारी- डिटेल में जानें

हिमाचल : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पोस्ट कोड 1073 परीक्षा 30 मार्च को, रिजेक्शन लिस्ट जारी
पठानकोट से आ रहे थे जसूर, गड्ढे में गिरी कार, एक की गई जान-3 घायल
हिमाचल में मचे सियासी घमासान के बीच प्रियंका गांधी ने कह दी बड़ी बात- जानें

हिमाचल : सदन के अंदर भारी हंगामा, नेता प्रतिपक्ष सहित 15 भाजपा विधायक निष्कासित
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल कैबिनेट : बजट घोषणाओं को मंजूरी, एक अप्रैल से मिलेगा बढ़ा मानदेय

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई हिमाचल कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। कैबिनेट की बैठक में बजट घोषणाओं को मंजूरी दी गई है। एक अप्रैल 2024 से विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और अन्य वर्गों का बजट में बढ़ाया गया मानदेय मिलेगा।

हिमाचल में दो दिन भारी व बहुत भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

हिमाचल कैबिनेट की बैठक में 10वीं और 12वीं के छात्रों को लैपटॉप और टैबलेट देने के मामले में बड़ा फैसला लिया है। अब छात्र अपनी पसंद का लैपटॉप या टैबलेट खरीद सकेंगे।

बता दें कि हिमाचल में हर साल मेधावी छात्रों को करीब 10500 लैपटॉप और टेबलेट दिए जाते हैं। इलेक्ट्रॉनिक डिपलपमेंट के माध्यम से विभाग खरीद कर देता था।

हिमाचल कांग्रेस सरकार और संगठन के बीच तालमेल को निकाला तोड़, होगा ऐसा

हिमाचल कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया है कि अब छात्र अपनी च्वाइस का लैपटॉप और टेबलेट खरीद सकेंगे। प्रति लैपटॉप 25 हजार रुपए दिए जाएंगे। बिल देने के बाद पेमेंट संबंधित छात्र के खाते में आ जाएगी।

इसके अलावा पुलिस कांस्टेबल भर्ती रूल्स में भी संशोधन को मंजूरी दी है

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती, 27 तक करें आवेदन

 

हिमाचल : कांग्रेस विधायकों के निष्कासन पर प्रतिभा सिंह का बड़ा बयान

 

हिमाचल : कांग्रेस विधायकों के निष्कासन पर प्रतिभा सिंह का बड़ा बयान

 

धर्मशाला भारत और इंग्लैंड टेस्ट मैच : टीम इंडिया का ऐलान, ये इन और ये आउट

बनखंडी-हरिपुर रोड पर सड़क से लुढ़का ट्रैक्टर, चालक ने गंवाई जान

HPBose : 10वीं, 12वीं और SOS बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ी अपडेट-जानें

विक्रमादित्य सिंह के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की बड़ी बात- जानें

ऑब्जर्वर से मीटिंग के बाद बोले मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, हमारी सरकार सुरक्षित

हिमाचल में बदले 14 IFS ऑफिसर, अधिसूचना जारी- डिटेल में जानें

हिमाचल : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पोस्ट कोड 1073 परीक्षा 30 मार्च को, रिजेक्शन लिस्ट जारी
पठानकोट से आ रहे थे जसूर, गड्ढे में गिरी कार, एक की गई जान-3 घायल
हिमाचल में मचे सियासी घमासान के बीच प्रियंका गांधी ने कह दी बड़ी बात- जानें

हिमाचल : सदन के अंदर भारी हंगामा, नेता प्रतिपक्ष सहित 15 भाजपा विधायक निष्कासित
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest Shimla PHOTO GALLERY

मुकेश अग्निहोत्री ने राजीव शुक्ला और भूपेश बघेल से की मुलाकात

करीब बीस मिनट तक हुई चर्चा, इसके बाद निकले बाहर
शिमला। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने सिसिल में हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और भूपेश बघेल से मुलाकात की।

हिमाचल विधानसभा से डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री सिसिल पहुंचे। करीब बीस मिनट बातचीत के बाद मुकेश अग्निहोत्री सिसिल से बाहर निकले।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के इस्तीफे को लेकर बड़ी अपडेट-पढ़ें डिटेल में

हिमाचल : सदन के अंदर भारी हंगामा, नेता प्रतिपक्ष सहित 15 भाजपा विधायक निष्कासित

शिमला : विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के बागी विधायक, गेट पर जमकर नारेबाजी

भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच : तीन मार्च को धर्मशाला पहुंचेंगी दोनों टीमें, 3 दिन करेंगी प्रेक्टिस

शिमला मालरोड वारदात : चौपाल के युवक की जान लेने वाला आरोपी गिरफ्तार
हिमाचल : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पोस्ट कोड 1073 परीक्षा 30 मार्च को, रिजेक्शन लिस्ट जारी

सिद्धू मूसेवाला की मां बच्चे को देने वाली हैं जन्म, फैंस में खुशी की लहर
हिमाचल : कई शहरों में माइनस हुआ पारा, कब तक बिगड़ा रहेगा मौसम – जानें

शिमला माल रोड मामला : फूटा परिजनों का गुस्सा, कानून व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

नादौन : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती

शिमला में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास को मौका
कांगड़ा जिला में 8वीं, 10वीं पास, स्नातक के लिए नौकरी का मौका, भरे जाएंगे ये 300 पद
ऊना की कंपनी में एग्जीक्यूटिव और ऑपरेटर के पदों पर भर्ती : 40 हजार तक सैलरी
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- आज नहीं तो कल यह सरकार जानी है

लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप

शिमला। हिमाचल में मचे सियासी घमासान के बीच विपक्ष ने सदन में खूब हंगामा किया। हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने नेता प्रति पक्ष सहित 15 विपक्षी सदस्यों को निष्कासित कर दिया।

इसके बाद सदस्य सदन में बैठ गए और हंगामा जारी रहा। विधानसभा अध्यक्ष को मार्शल को बुलाना पड़ा। निष्कासित सदस्यों के बाद अन्य विपक्षी सदस्यों ने भी सदन से वाकआउट किया।
विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इसे सत्ता पक्ष की दादागिरी करार दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है, ऐसा प्रयास अब तक किसी ने नहीं किया है।
सदन में 68 सदस्य थे। वहीं, 100 के करीब मार्शल थे। हवा भी नहीं आ रही थी। इससे विधायक रणधीर शर्मा की तबीयत बिगड़ गई‌। उन्हें दवाई दी गई। अब वह ठीक हैं।
कांग्रेस के बागी विधायकों को लेकर जयराम ठाकुर ने कहा कि इन्होंने राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मत डाला है। ये विधायक भाजपा के साथ हैं।

उन्होंने विक्रमादित्य सिंह द्वारा इस्तीफा देने को लेकर भी कांग्रेस पर हमला बोला। जयराम ने कहा कि मंत्री ही आरोप लगा रहे हैं, आप ही समझ सकते हैं सरकार के क्या हालात हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि आज नहीं तो कल यह सरकार जानी है। आगे क्या होगा, आगे देखेंगे, लेकिन यह सरकार नहीं होगी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के इस्तीफे को लेकर बड़ी अपडेट-पढ़ें डिटेल में

हिमाचल : सदन के अंदर भारी हंगामा, नेता प्रतिपक्ष सहित 15 भाजपा विधायक निष्कासित

शिमला : विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के बागी विधायक, गेट पर जमकर नारेबाजी

भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच : तीन मार्च को धर्मशाला पहुंचेंगी दोनों टीमें, 3 दिन करेंगी प्रेक्टिस

शिमला मालरोड वारदात : चौपाल के युवक की जान लेने वाला आरोपी गिरफ्तार
हिमाचल : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पोस्ट कोड 1073 परीक्षा 30 मार्च को, रिजेक्शन लिस्ट जारी

सिद्धू मूसेवाला की मां बच्चे को देने वाली हैं जन्म, फैंस में खुशी की लहर
हिमाचल : कई शहरों में माइनस हुआ पारा, कब तक बिगड़ा रहेगा मौसम – जानें

शिमला माल रोड मामला : फूटा परिजनों का गुस्सा, कानून व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

नादौन : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती

शिमला में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास को मौका
कांगड़ा जिला में 8वीं, 10वीं पास, स्नातक के लिए नौकरी का मौका, भरे जाएंगे ये 300 पद
ऊना की कंपनी में एग्जीक्यूटिव और ऑपरेटर के पदों पर भर्ती : 40 हजार तक सैलरी
Categories
Top News Himachal Latest National News Shimla State News

हिमाचल में मचे सियासी घमासान के बीच प्रियंका गांधी ने कह दी बड़ी बात- जानें

भाजपा का रवैया अनैतिक और असंवैधानिक

 

शिमला। हिमाचल में मचे सियासी घमासान के बीच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स(पहले ट्विटर) पर पोस्ट डाली है।

उन्होंने लिखा कि लोकतंत्र में आम जनता को अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार है।

हिमाचल कांग्रस को एक और झटका : विक्रमादित्य सिंह ने दिया इस्तीफा

हिमाचल की जनता ने अपने इसी अधिकार का इस्तेमाल किया और स्पष्ट बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाई, लेकिन भाजपा धनबल, एजेंसियों की ताकत और केंद्र की सत्ता का दुरुपयोग करके हिमाचल वासियों के इस अधिकार को कुचलना चाहती है।

इस मकसद के लिए जिस तरह भाजपा सरकारी सुरक्षा और मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है, वह देश के इतिहास में अभूतपूर्व है। 25 विधायकों वाली पार्टी यदि 43 विधायकों के बहुमत को चुनौती दे रही है, तो इसका मतलब साफ है कि वो प्रतिनिधियों के खरीद-फरोख्त पर निर्भर है।

इनका यह रवैया अनैतिक और असंवैधानिक है। हिमाचल और देश की जनता सब देख रही है। जो भाजपा प्राकृतिक आपदा के समय प्रदेशवासियों के साथ खड़ी नहीं हुई, अब प्रदेश को राजनीतिक आपदा में धकेलना चाहती है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के इस्तीफे को लेकर बड़ी अपडेट-पढ़ें डिटेल में

हिमाचल : सदन के अंदर भारी हंगामा, नेता प्रतिपक्ष सहित 15 भाजपा विधायक निष्कासित

शिमला : विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के बागी विधायक, गेट पर जमकर नारेबाजी

भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच : तीन मार्च को धर्मशाला पहुंचेंगी दोनों टीमें, 3 दिन करेंगी प्रेक्टिस

शिमला मालरोड वारदात : चौपाल के युवक की जान लेने वाला आरोपी गिरफ्तार
हिमाचल : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पोस्ट कोड 1073 परीक्षा 30 मार्च को, रिजेक्शन लिस्ट जारी

सिद्धू मूसेवाला की मां बच्चे को देने वाली हैं जन्म, फैंस में खुशी की लहर
हिमाचल : कई शहरों में माइनस हुआ पारा, कब तक बिगड़ा रहेगा मौसम – जानें

शिमला माल रोड मामला : फूटा परिजनों का गुस्सा, कानून व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

नादौन : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती

शिमला में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास को मौका
कांगड़ा जिला में 8वीं, 10वीं पास, स्नातक के लिए नौकरी का मौका, भरे जाएंगे ये 300 पद
ऊना की कंपनी में एग्जीक्यूटिव और ऑपरेटर के पदों पर भर्ती : 40 हजार तक सैलरी
Categories
Top News Himachal Latest SPORTS NEWS KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल बजट : पदक विजेता खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि बढ़ी, डाइट मनी में भी बढ़ोतरी

सीएम सुखविंदर सुक्खू ने बजट भाषण में की घोषणा

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने बजट भाषण में कहा कि हिमाचल में नई खेल नीति लाई जाएगी। इसके तहत  ओलंपिक खेलों व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण विजेता को 3 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपए पुरस्कार मिलेगा। रजत पदक विजेता को 2 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 3 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।

कांस्य पदक विजेता को 1 करोड़ रुपए की जगह दो करोड़ रुपए दिए जाएंगे। एशियन गेम्स में व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण विजेता को 50 लाख की जगह चार करोड़, रजत पदक विजेता को 30 लाख से बढ़ाकर अढ़ाई करोड़ रुपए और कांस्य पद विजेता को 20 लाख रुपए की जगह डेढ़ करोड़ रुपए मिलेंगे।

हिमाचल बजट : कर्मचारियों और पेंशनरों को DA का ऐलान, एरियर पर भी बड़ी अपडेट

कॉमनवेल्थ गेम्स में व्यक्ति स्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता को 50 लाख से बढ़ाकर 3 करोड़ रुपए मिलेंगे। रजत पदक विजेता को 30 लाख से 2 करोड़ रुपए और कांस्य पदक विजेता को 20 लाख रुपए की जगह 1 करोड़ रुपए पुरस्कार मिलेगा। टीम स्पर्धाओं में विजेता हिमाचली खिलाड़ियों को प्राप्त पदक के आधार पर उपरोक्त पुरस्कार राशि में से प्रत्येक खिलाड़ी को प्रतिनिधित्व के अनुपात में बराबर राशि मिलेगी।

LIVE हिमाचल बजट 2024 : क्या हुए बड़े ऐलान, किसे क्या मिला, पढ़ें विस्तार से 

राज्य से बाहर 200 किलोमीटर की दूरी तक खेल स्पर्धाओं में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को AC 3 टियर किराया और 200 किलोमीटर से अधिक दूरी के स्थानों पर जाने के लिए इकोनॉमी क्लास का हवाई किराया (Economy Class Air Fare) मिलेगा। सरकारी विभागों में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को विभिन्न पदों पर 3 प्रतिशत खेल कोटा के अंतर्गत सम्मिलित वर्तमान 43 खेलों की संख्या को बढ़ाएगी।

हिमाचल बजट : SMC, IT टीचर, आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, पंप ऑपरेटर सहित इनका मानदेय बढ़ा

प्रारंभिक शिक्षा स्तर के खिलाड़ियों को प्रदेश में होने वाली खेलों में भाग लेने पर 250 रुपये प्रतिदिन डाइट मनी मिलेगी। अन्य सभी खिलाड़ियों को प्रदेश में होने वाली खेलों में भाग लेने पर 400 रुपये प्रतिदिन डाइट मनी दी जाएगी। सभी खिलाड़ियों को प्रदेश के बाहर होने वाली खेलों में भाग लेने पर समान रूप से 500 रुपये प्रतिदिन डाइट मनी अदा होगी। प्रदेश के खेल हॉस्टलों में रहने वाले सभी खिलाड़ियों को उपरोक्त के अनुसार 250 रुपये तथा 400 रुपये की डाइट मनी दी जाएगी।

हिमाचल बजट : वन रक्षकों के 100 पद भरने का ऐलान, विधवाओं के बच्चों को फ्री शिक्षा

हमीरपुर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक इंडोर स्टेडियम का निर्माण होगा।  ऊना के पंजोआ में भी इंडोर स्टेडियम का निर्माण होगा।  मनाली बंदरोल में एक इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम बनेगा। रैहन और देहरा में स्विमिंग पूल सुविधा के साथ इंडोर स्टेडियम का निर्माण होगा। खरीड़ी, नादौन, कसुम्पटी, जयसिंहपुर और ढली बाइपास में इंडोर बहुउद्देशीय खेल परिसर का निर्माण करवाया जाएगा।

हिमाचल बजट : लावारिस पशुओं की समस्या को लेकर टास्क फोर्स, गौवंश अनुदान में बढ़ोतरी का ऐलान

हिमाचल : ITI पास को नौकरी का मौका, इन 400 पदों पर होगी भर्ती

बद्दी में 77 पदों पर होंगे साक्षात्कार : शैक्षणिक योग्यता 12वीं, ITI से लेकर MSc
धर्मशाला : दिल्ली के लिए नहीं दौड़ेंगी HRTC की ये बसें, आज 7 रूट निलंबित

हिमाचल कैबिनेट : 80 माइनिंग गार्ड की होगी भर्ती, पहली में दाखिले को फैसला

प्रशिक्षु व प्रशिक्षु सुपरवाइजर के 300 पदों पर भर्ती : नादौन में इंटरव्यू

PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह के सामने चक्कर खाकर गिरा मल्टी टास्क वर्कर
Weather Alert : हिमाचल में चार दिन भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी 

हमीरपुर : प्रशिक्षु और सुपरवाइजर के 300 पदों पर भर्ती, इंटरव्यू 21 को

कांगड़ा में 549 पदों पर होगी भर्ती : 10वीं से ITI पास को नौकरी का मौका

हिमाचल की 113 तहसीलों में 24 तहसीलदारों के पास ही सरकारी वाहन 

Himachal Budget Session : महिलाओं को बार-बार मायके जाने की नहीं जरूरत 
माता श्री चिंतपूर्णी दर्शन : VIP के लिए फ्री पास, बीमार, वृद्ध व दिव्यांगजन से 50 रुपए 

हिमाचल : साढ़े 5 साल के बच्चे को भी पहली कक्षा में मिलेगा दाखिला, मिली मंजूरी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल बजट : वन रक्षकों के 100 पद भरने का ऐलान, विधवाओं के बच्चों को फ्री शिक्षा

18 साल तक बच्चों की RD में डाले जाएंगे एक हजार रुपए प्रतिमाह

शिमला। हिमाचल में वन विभाग में जल्द वन रक्षकों की भर्ती की जाएगी। वन रक्षकों के 100 रिक्त पदों को भरा जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने बजट भाषण में इसका ऐलान किया है।

हिमाचल पुलिस कर्मियों की डाइट मनी में पांच गुना बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है। डाइट मनी को 210 से बढ़ाकर 1000 रुपए करने की घोषणा की गई है।

LIVE हिमाचल बजट 2024 : क्या हुए बड़े ऐलान, किसे क्या मिला, पढ़ें विस्तार से 

 

वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने बजट भाषण में मुख्यमंत्री सुख आरोग्य और मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना शुरू करने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री सुख आरोग्य योजना के तहत 70 साल से अधिक पात्र बुजुर्गों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा मिलेगी। पात्र पेंशन न लेता हो और आयकर अदा न करता हो।

हिमाचल बजट : कर्मचारियों और पेंशनरों को DA का ऐलान, एरियर पर भी बड़ी अपडेट

 

मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना के तहत सभी पात्र विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक शिक्षा का सारा खर्च सरकार अदा करेगी। इसके अलावा 18 साल तक आरडी खाते में 1 हजार रुपए प्रतिमाह डालेगी।

पात्र विधवा महिलाओं का स्वास्थ्य बीमा का वार्षिक प्रीमियम सरकार देगी। इस योजना के लिए पात्र विधवा महिला की वार्षिक आय 1 लाख से कम होनी चाहिए।

 

हिमाचल बजट : 6 हजार नर्सरी टीचर की होगी भर्ती, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी मिलेगा मौका
हिमाचल बजट : पंचायत प्रतिनिधियों का बढ़ा मानदेय, मनरेगा दिहाड़ी में भी बढ़ोतरी

हिमाचल बजट : वन रक्षकों के 100 पद भरने का ऐलान, विधवाओं के बच्चों को फ्री शिक्षा

हिमाचल बजट : लावारिस पशुओं की समस्या को लेकर टास्क फोर्स, गौवंश अनुदान में बढ़ोतरी का ऐलान

विक्रमादित्य को उदयपुर फैमिली कोर्ट से झटका : पत्नी को हर माह देने होंगे 4 लाख

हिमाचल : ITI पास को नौकरी का मौका, इन 400 पदों पर होगी भर्ती

बद्दी में 77 पदों पर होंगे साक्षात्कार : शैक्षणिक योग्यता 12वीं, ITI से लेकर MSc
धर्मशाला : दिल्ली के लिए नहीं दौड़ेंगी HRTC की ये बसें, आज 7 रूट निलंबित

हिमाचल कैबिनेट : 80 माइनिंग गार्ड की होगी भर्ती, पहली में दाखिले को फैसला

प्रशिक्षु व प्रशिक्षु सुपरवाइजर के 300 पदों पर भर्ती : नादौन में इंटरव्यू

PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह के सामने चक्कर खाकर गिरा मल्टी टास्क वर्कर
Weather Alert : हिमाचल में चार दिन भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी 

हमीरपुर : प्रशिक्षु और सुपरवाइजर के 300 पदों पर भर्ती, इंटरव्यू 21 को

कांगड़ा में 549 पदों पर होगी भर्ती : 10वीं से ITI पास को नौकरी का मौका

हिमाचल की 113 तहसीलों में 24 तहसीलदारों के पास ही सरकारी वाहन 

Himachal Budget Session : महिलाओं को बार-बार मायके जाने की नहीं जरूरत 
माता श्री चिंतपूर्णी दर्शन : VIP के लिए फ्री पास, बीमार, वृद्ध व दिव्यांगजन से 50 रुपए 

हिमाचल : साढ़े 5 साल के बच्चे को भी पहली कक्षा में मिलेगा दाखिला, मिली मंजूरी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Solan State News

बद्दी फैक्ट्री मामला : 10वें दिन तीसरी मंजिल के मलबे में मिले दो कंकाल, शिनाख्त को भेजे

बद्दी। सोलन जिला के बद्दी में झाड़माजरी स्थित एनआर अरोमा परफ्यूम फैक्ट्री में सर्च अभियान के 10वें दिन रविवार को तीसरी मंजिल के मलबे में दो कंकाल मिले हैं।

पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेने के बाद नालागढ़ अस्पताल में शिनाख्त के लिए भेज दिया है। अगर यहां पर कंकालों की शिनाख्त नहीं होती तो डीएनए टेस्ट करवाने के बाद फोरेंसिक जांच के लिए फोरेंसिक प्रयोगशाला जुन्गा भेजा जाएगा।

Breaking : हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक की तिथि तय, इस दिन होगी

 

परफ्यूम फैक्ट्री में लोक निर्माण विभाग, दमकल, पुलिस, एसडीएफआर और प्रदूषण बोर्ड की ओर से पिछले नौ दिन से सर्च अभियान चल रहा है।

अभियान के दौरान रविवार को तीसरी मंजिल के मलबे से हड्डियों के दो ढांचे मिले। यह कंकाल किसी लापता कामगार के हो सकते हैं। पुलिस ने इन कंकालों को नालागढ़ अस्पताल भेज दिया गया है।

JOA IT भर्ती रिजल्ट मामला : शिमला में भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थियों की बिगड़ी तबीयत 

 

यहां पर लापता कामगारों के परिजनों को बुलाया जाएगा। अगर शिनाख्त नहीं होती है तो इनका डीएनए टेस्ट किया जाएगा। फैक्ट्री में आग लगने के बाद करीब 30 कामगार घायल हुए थे और 8 लापता थे।

दूसरे दिन दो शौचालयों से चार शव मिल थे। तीन की शिनाख्त हो गई थी। शिनाख्त होने पर तीनों को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया था।

हिमाचल में अब कब करवट बदल सकता है मौसम, जानें अपडेट

 

इनके अलावा एक शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने सभी लापता कामगारों के परिजनों के डीएनए टेस्ट कराने के बाद जांच के लिए फोरेंसिक प्रयोगशाला जुन्गा भेज दिया है।

रिपोर्ट आने के बाद ही चौथे शव का पता चलेगा। लेकिन शव काफी पुराना होने से पुलिस ने शव का डीएनए कराने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।

हिमाचल कैबिनेट : लोगों को बड़ी राहत, बदलेगा पंचायती राज विभाग का यह नियम

 

बता दें कि 2 फरवरी को आग लगने की घटना के बाद एनडीआरएफ ने फैक्ट्री में लापता लोगों की तलाश को सर्च ऑपरेशन छेड़ा था। कुल 6 लोगों के शव मिलने के बाद अब केवल दो कामगार लापता हैं।

डीएसपी खजाना राम ने बताया कि पुलिस ने दो कंकालों को कब्जे में ले लिया है और नालागढ़ अस्पताल भेज दिया है। जहां पर उनकी शिनाख्त की जाएगी। इसी के साथ सर्च अभियान सोमवार को भी जारी रहेगा।

हिमाचल कैबिनेट : तहसीलदार और नायब तहसीलदार सहित इन पदों पर भर्ती की मंजूरी

 

तीसरे दिन भी केमिकल के ड्रम निकालने का कार्य भी जारी रहा। अभी भी ड्रम बच गए हैं। सोमवार को भी फैक्ट्री से केमिकल के ड्रम उठाए जाएंगे।

इन ड्रम को ट्रक में भरकर दभोटा स्थित सोलिड वेस्ट मैनेजमेट में वैज्ञानिक तरीके से नष्ट किया जाएगा। वहीं फैक्टरी में शेड कटिंग का कार्य भी पूरा दिन जारी रहा।

हिमाचल : सतलुज नदी में लापता चेन्नई के पूर्व मेयर के बेटे का शव बरामद

परवाणू ट्राला हादसा : मंडी और पंजाब के युवक की गई जान, तीन घायल

हिमाचल : लेक्चरर स्कूल न्यू स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथि घोषित, डिटेल में जानें
कुल्लू : तेलगांना की नव्या को पैराग्लाइडिंग का शौक पड़ा भारी, गिरकर गंवाई जान

हिमाचल : JOA, जूनियर ऑडिटर सहित इन 120 पदों पर निकाली भर्ती

HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

कांगड़ा : दुबई में सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती, 70000 रुपए तक सैलरी
जेएनवी पपरोला में 9वीं और 12वीं कक्षा लेटरल चयन परीक्षा को लेकर अपडेट 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Solan State News

बद्दी मामला : लंबा खिंचा लापता लोगों के परिजनों का इंतजार, रुका सर्च ऑपरेशन

केंद्र की फॉरेंसिक टीम ले रही सैंपल

बद्दी। हिमाचल के बद्दी में झाड़माजरी स्थित एनआर अरोमा परफ्यूम फैक्ट्री में आग लगने से लापता कामगारों के परिजनों का इंतजार लंबा हो जा रहा है। लापता लोगों की तलाश के लिए अभी चौथी मंजिल पर सर्च ऑपरेशन नहीं शुरू हो सका है।

घटना के बाद चंपो पत्नी सर्व दयाल निवासी बरोह कंडला चंबा, काजल पुत्री राजीन बदाऊं यूपी, काजल भारती पुत्री बली प्रसाद कुशीनगर यूपी, कल्पना अहिरवर पुत्री कैलाश अहिरवर छतरपुर एमपी लापता हैं। सुरक्षा की दृष्टि से सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया है।

HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, HPPSC ने जारी किया नोटिस

 

हालांकि, एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है, लेकिन चौथी मंजिल पर सर्च ऑपरेशन शुरू करने हरी झंडी अभी प्रशासन से नहीं मिल पाई है। प्रशासन की हरी झंडी के बाद ही चौथी मंजिल पर सर्च ऑपरेशन छेड़ा जाएगा। केंद्र से आई फॉरेंसिक टीम मौके से सैंपल ले रही है।

आग लगने के चलते पूरा भवन अनसेफ हो चुका है। भवन की दीवारों को तोड़ा जाएगा। यह काम केंद्र की फॉरेंसिक टीम के सैंपल लेने की प्रक्रिया पूरी होने का बाद शुरू होगा।

फॉरेंसिक टीम के सैंपल लेने के चलते ही चौथी मंजिल पर सर्च ऑपरेशन रोका गया है। फॉरेंसिक टीम ने सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आगामी दो दिन में तीन मंजिल तक सैंपल पूरा होने की उम्मीद है।

कांगड़ा : दुबई में सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती, 70000 रुपए तक सैलरी

 

इसके बाद दीवारों को तोड़ने का काम शुरू होगा। साथ ही चौथी मंजिल का मलबा उठाया जाएगा। चौथी मंजिल आग से बुरी तरह प्रभावित हुई है। चौथी मंजिल का एक हिस्सा ही बैठ गया है। इसका मलबा तीसरी मंजिल में भी गिरा है। चौथी मंजिल और तीसरी मंजिल में गिरे इस मलबे में लापता का सुराग लगने की संभावना है।

बता दें कि 2 फरवरी को आग लगने की घटना के बाद एनडीआरएफ ने फैक्ट्री में लापता लोगों की तलाश को सर्च ऑपरेशन छेड़ा था। तीन मंजिल तक टीम ने सर्च ऑपरेशन पूरा कर लिया है। यहां पर शौचालय में चार महिलाओं के शव मिले थे।

हमीरपुर : भोरंज में लगेगा रोजगार मेला, नौकरी चाहिए तो 10 फरवरी को पहुंचें

 

इसमें तीन पहचान राखी (23) पुत्री प्रेम सिंह सराई सिकंदर नरोली संभल यूपी, शशी (19) पुत्री नरेश पाल निवासी केजर कन्हैया तहसील बिलसी बदाऊं यूपी और रहनुमा (23) पुत्री कमलू निवासी गांव पलथा तहसील अवला बरेली यूपी के रूप में हुई थी।

एक शव अधिक जल जाने के कारण पहचाना नहीं जा सका था। शव की पहचान डीएनए से की जाएगी। इसके लिए डीएनए जुन्गा लैब भेजा गया है।

घटना में पांच लोगों की जान गई है। इसमें पिंकी (32) पुत्री प्रेम सिंह बिहारी कॉलोनी मदनवाला पंचकूला छत से कूदने के चलते मौत हो गई थी। चार के शव फैक्ट्री की तीसरी मंजिल के शौचालय में मिले थे।

दिल्ली से कल बद्दी जाएंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, फिर चंडीगढ़ होंगे रवाना 

 

हादसे में 29 कामगार घायल हुए हैं। इन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। मृतक पिंकी सहित ये 29 लोग आग लगने के बाद फैक्ट्री की छत से कूद गए थे। इन्हें फ्रैक्चर आए हैं।

उधर, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 7 फरवरी यानी कल बद्दी में झाड़माजरी स्थित एनआर अरोमा परफ्यूम फैक्ट्री का दौरा करेंगे और स्थिति का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री नई दिल्ली से सीधा बरोटीवाला जाएंगे और वहां से झाड़माजरी रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे के बाद अधिकारियों धड़कने तेज हो गई हैं।

शिमला में बड़ा हादसा : लैंडस्लाइड से मलबे में दबे मजदूर, दो की गई जान

हिमाचल में दो BDO बदले, 2 के तबादले आदेशों में फेरबदल

कांगड़ा : दुबई में सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती, 70000 रुपए तक सैलरी

बद्दी घटना के बाद जागी सरकार : टास्क फोर्स बनाने का ऐलान, फायर ऑडिट के निर्देश 

हमीरपुर वन मंडल : वन मित्र के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 8 फरवरी को

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : नहीं मिला चंबा की चंपो का सुराग, ढूंढ रहे पति और बच्चे

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, पढ़ें डिटेल

HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

कांगड़ा जिला में इन बच्चों को हर दिन मिलेगी चॉकलेट- डिटेल में पढ़ें
जेएनवी पपरोला में 9वीं और 12वीं कक्षा लेटरल चयन परीक्षा को लेकर अपडेट 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24