Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Viral news Chamba Solan

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : नहीं मिला चंबा की चंपो का सुराग, ढूंढ रहे पति और बच्चे

बद्दी। हिमाचल के बद्दी में झाड़माजरी स्थित परफ्यूम फैक्टरी के साथ कई लोगों के सपने भी जलकर राख हो गए हैं। किसी ने जिंदगी गंवाई किसी ने हड्डियां तुड़वाईं तो किसी का जिंदगी भर का सपना ही चूर-चूर हो गया।

हिमाचल में दो BDO बदले, 2 के तबादले आदेशों में फेरबदल

 

ऐसा ही कुछ सपना लेकर आई थी चंपो जिसका सपना तो टूटा ही परिवार भी बिखर गया। फैक्टरी में आग के बाद लापता चंबा की चंपो सहित चार कामगार महिलाओं का सोमवार को भी कोई सुराग नहीं मिला है।

चंपो के पति सर्वदयाल अपनी पत्नी को बदहवास होकर हादसे के बाद से दिन-रात ढूंढ रहे हैं।

हिमाचल : पिछले 24 घंटे में काफी गिरा तापमान, कहां कितनी बारिश-बर्फबारी, जानें

 

चंबा जिला के गांव बड़ोह ग्राम पंचायत मसरूंड डाकघर कंदला के रहने वाले चंपो और सर्वदयाल ने अच्छे भविष्य का सपना देखा था जिसके लिए दोनों पति पत्नी मिलकर काम कर रहे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी जिंदगी में ऐसा भी मोड़ आएगा।

11 साल का अथर्व और 6 साल की रूही अपनी मां को तलाश करते रहते हैं और पापा से पूछते हैं कि मां कब आएगी। बच्चों की बातों का जवाब सर्वदयाल के पास नहीं। वह तो खुद इस उम्मीद से हर रोज परफ्यूम फैक्टरी जा रहा है कि उसकी चंपो शायद उसे सही सलामत वापस मिल जाए।

हिमाचल में बर्फबारी से 645 सड़कें हैं बंद, 1416 ट्रांसफार्मर ठप 

 

दो फरवरी का दिन इस परिवार के लिए खास था क्योंकि उस दिन अथर्व का जन्मदिन था। चंपो बेहद खुश थी और रात को केक काटने का प्रोग्राम भी रखा गया था। हादसे वाले दिन चंपो घर से आधा घंटा पहले ही निकल गई थी क्योंकि उसको केक का ऑर्डर देना था। खुशी-खुशी निकली चंपो फिर घर नहीं लौट पाई।

सर्वदयाल परिवार के साथ शिवालिक नगर में किराये के कमरे में रहते हैं। चंपो एनआर अरोमा फैक्ट्री में काम करती थी और सर्वदयाल बद्दी में ही दूसरी कंपनी में काम करते हैं।

बद्दी घटना के बाद जागी सरकार : टास्क फोर्स बनाने का ऐलान, फायर ऑडिट के निर्देश 

 

जैसे ही उनको कंपनी में आग लगने का पता वह भागते हुए वहां पहुंचे लेकिन उनकी पत्नी कहीं नजर नहीं आई। उसके बाद से सर्वदयाल चंपो की तलाश कर रहे हैं।

सर्वदयाल ने बताया कि 3 साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता को खो दिया। उसके बाद मां मानसिक रूप से बीमार हो गईं। उनकी भाभी की दो साल पहले मौत हो चुकी है और अब उनकी पत्नी भी लापता है।

सर्वदयाल को यह समझ नहीं आ रहा कि वह बच्चों को संभाले, पत्नी की तलाश करे या काम पर जाए। परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। सर्वदयाल ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

हमीरपुर वन मंडल : वन मित्र के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 8 फरवरी को

 

बता दें कि बद्दी के झाड़माजरी (बरोटीवाला) स्थित परफ्यूम बनाने वाली फैक्ट्री एनआर अरोमा में आग लगने की घटना में अब तक पांच कामगारों की मौत हुई है।

साथ ही चार महिला कामगार लापता हैं। घटना में 29 कामगार घायल हैं। घायलों में 20 कामगारों का इलाज सीएचसी नालागढ़, 7 का ईएसआई काठा और दो का पीजीआई चड़ीगढ़ में चल रहा है।

पांच मृतकों में से चार की हुई पहचान

पांच मृतकों में से चार की पहचान हो गई है। चारों युवतियां हैं और हिमाचल के बाहरी राज्यों की निवासी हैं।

पिंकी (32) पुत्री प्रेम सिंह बिहारी कॉलोनी मदनवाला पंचकूला, राखी (23) पुत्री प्रेम सिंह सराई सिकंदर नरोली संभल यूपी, शशी (19) पुत्री नरेश पाल निवासी केजर कन्हैया तहसील बिलसी बदाऊं यूपी और रहनुमा (23) पुत्री कमलू निवासी गांव पलथा तहसील अवला बरेली यूपी की मौत हुई है।

हिमाचल : SMC शिक्षकों की दो टूक, नियमित करो या नौकरी से निकाल दो 
लापता कामगारों में सभी महिलाएं

बद्दी के झाड़माजरी स्थित परफ्यूम फैक्ट्री में आग लगने की घटना के बाद अभी भी 4 कामगार लापता हैं। सभी युवतियां हैं। इसमें एक चंबा तो बाकी यूपी व एमपी से हैं।

चंपो पत्नी सर्व दयाल निवासी बरोह कंडला चंबा, काजल पुत्री राजीन बदाऊं यूपी, काजल भारती पुत्री बली प्रसाद कुशीनगर यूपी, कल्पना अहिरवर पुत्री कैलाश अहिरवर छतरपुर एमपी लापता हैं।

अगर लापता लोगों के बारे कोई सूचना हो तो एएसपी अशोक कुमार के मोबाइल नंबर 981699000 पर सूचना दी जा सकती है।

हिमाचल : अयोध्या निकली ‘आस्था स्पेशल ट्रेन’, 1250 राम भक्त रवाना

 

हिमाचल : पिछले 24 घंटे में काफी गिरा तापमान, कहां कितनी बारिश-बर्फबारी, जानें

किन्नौर : सतलुज नदी में गिरी इनोवा गाड़ी, एक गंभीर घायल, चालक सहित दो लापता

Job Alert हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, पढ़ें डिटेल

जेएनवी पपरोला में 9वीं और 12वीं कक्षा लेटरल चयन परीक्षा को लेकर अपडेट 

कुनिहार मंडल वन मित्र भर्ती : यहां होंगे फिजिकल टेस्ट, 8 फरवरी को पहुंचें पुरुष

कांगड़ा जिला में इन बच्चों को हर दिन मिलेगी चॉकलेट- डिटेल में पढ़ें

बद्दी आग मामला : चार लोगों ने कंपनी प्रांगण तक लड़ी मौत से जंग-जीत न सके

जेएनवी पपरोला में 9वीं और 12वीं कक्षा लेटरल चयन परीक्षा को लेकर अपडेट 

हिमाचल में रात के अंधेरे में भी लगेगा नल, क्यों बोले मुकेश अग्निहोत्री-पढ़ें खबर

हिमाचल : वेब पोर्टल में पैनल के लिए पत्रकारिता व जनसंचार में डिप्लोमा, स्नातक डिग्री जरूरी
HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

हिमाचल : विक्रमादित्य को शहरी विकास विभाग का भी जिम्मा, धर्माणी को TCP

हिमाचल प्रदेश डिजिटल मीडिया पॉलिसी-2024 अधिसूचित, डिटेल में जानें
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Solan State News

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : प्रारंभिक जांच में बड़े खुलासे, बड़ी लापरवाही आई सामने

स्टोर में जरूरत से ज्यादा था केमिकल, आग बुझाने के संसाधन कम

बद्दी। हिमाचल के बद्दी में झाड़माजरी स्थित परफ्यूम बनाने वाली कंपनी में आग लगने के मामले की प्रारंभिक जांच में बड़ी लापरवाही सामने आई है। पहली यह कि फैक्ट्री में कोई आपातकालीन निकासी का कोई प्रबंध नहीं था। स्टोर में जरूरत से अधिक केमिकल रखा था, लेकिन आग बुझाने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं थे।

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : 5 कामगारों की गई जान, 4 की हुई पहचान-चार लापता

 

बता दें कि घटना में पांच कामगारों की मौत हुई है और चार युवतियां लापता हैं। 29 घायल कामगारों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है। फैक्ट्री में अधिकतर महिलाएं थीं। इन्हें पैकिंग के काम में लगाया हुआ था।

दो फरवरी को जब फैक्ट्री में पीछे रखे रॉ मैटीरियल में केमिकल के ड्रमों में आग लगी तो कामगार महिलाएं डर गईं और भगदड़ मच गई। चार मंजिला भवन की पहली दो मंजिलों में मौजूद कामगार जैसे तैसे निकल गए, लेकिन ऊपरी मंजिलों में कामगार निकल नहीं पाए।

Job Alert हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, पढ़ें डिटेल

 

क्योंकि फैक्ट्री में आपातकालीन की स्थिति में निकलने को कोई रास्ता नहीं था। ऐसे में 30 के करीब कामगारों को छत से कूदना पड़ा। इससे एक महिला की मौत हो गई और 29 घायल हुए। ज्यादातर को फ्रैक्चर आए हैं। चार युवतियां छत से कूदने की हिम्मत न कर सकीं और धुएं से दम घुटने से दम तोड़ गईं‌।

अगर फैक्ट्री में इमरजेंसी डोर होता तो 30 कामगारों को छत से न कूदना पड़ता और एक महिला की जान न जाती व अन्य की हड्डियां न टूटतीं। वहीं, चार युवतियों की दम घुटने से मौत न होती।

किन्नौर : सतलुज नदी में गिरी इनोवा गाड़ी, एक गंभीर घायल, चालक सहित दो लापता

 

वहीं, स्टोर में ज्यादा केमिकल होने के चलते देखते ही देखते आग बेकाबू हो गई और फैक्ट्री को चपेट में ले लिया। इस पर भी हैरानी वाली बात यह है कि स्टोर में लगी आग को बुझाने के लिए फैक्ट्री में संसाधन भी कम थे।
वहीं, फैक्ट्री में अधिकतर महिलाएं थीं और आग लगने के बाद महिलाएं डर गईं और इधर-उधर भागने लगी। आग बुझाने के लिए प्रारंभिक प्रयास नहीं हो सके।

अगर प्रशिक्षित कामगार होते तो शुरुआत में ही आग पर काबू पाया जा सकता था।लापरवाही के लिए फैक्ट्री संचालक और प्लांट हेड जिम्मेदार बताए जा रहे हैं। बरोटीवाला पुलिस थाना में फैक्ट्री संचालक और प्लांट हेड के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्लांट हेड को गिरफ्तार किया है। प्लांट हेड को कोर्ट से चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

जेएनवी पपरोला में 9वीं और 12वीं कक्षा लेटरल चयन परीक्षा को लेकर अपडेट 

कुनिहार मंडल वन मित्र भर्ती : यहां होंगे फिजिकल टेस्ट, 8 फरवरी को पहुंचें पुरुष

कांगड़ा जिला में इन बच्चों को हर दिन मिलेगी चॉकलेट- डिटेल में पढ़ें

बद्दी आग मामला : चार लोगों ने कंपनी प्रांगण तक लड़ी मौत से जंग-जीत न सके

जेएनवी पपरोला में 9वीं और 12वीं कक्षा लेटरल चयन परीक्षा को लेकर अपडेट 

बद्दी मामला : मुकेश अग्निहोत्री बोले, कंपनी की आपराधिक लापरवाही के कारण हुई घटना 

हिमाचल : वेब पोर्टल में पैनल के लिए पत्रकारिता व जनसंचार में डिप्लोमा, स्नातक डिग्री जरूरी
HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

हिमाचल प्रदेश डिजिटल मीडिया पॉलिसी-2024 अधिसूचित, डिटेल में जानें

हिमाचल : विक्रमादित्य को शहरी विकास विभाग का भी जिम्मा, धर्माणी को TCP
हिमाचल में रात के अंधेरे में भी लगेगा नल, क्यों बोले मुकेश अग्निहोत्री-पढ़ें खबर

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Solan State News

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : 5 कामगारों की गई जान, 4 की हुई पहचान-चार लापता

29 कामगार हैं घायल, नालागढ़, काठा और पीजीआई में भर्ती

बद्दी। हिमाचल के बद्दी के झाड़माजरी (बरोटीवाला) स्थित परफ्यूम बनाने वाली फैक्ट्री एनआर अरोमा में आग लगने की घटना में अब तक पांच कामगारों की मौत हुई है। साथ ही चार महिला कामगार लापता हैं।

घटना में 29 कामगार घायल हैं। घायलों में 20 कामगारों का इलाज सीएचसी नालागढ़, 7 का ईएसआई काठा और दो का पीजीआई चड़ीगढ़ में चल रहा है।

Job Alert हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, पढ़ें डिटेल

 

पांच मृतकों में से चार की हुई पहचान

पांच मृतकों में से चार की पहचान हो गई है। चारों युवतियां हैं और हिमाचल के बाहरी राज्यों की निवासी हैं।

पिंकी (32) पुत्री प्रेम सिंह बिहारी कॉलोनी मदनवाला पंचकूला, राखी (23) पुत्री प्रेम सिंह सराई सिकंदर नरोली संभल यूपी, शशी (19) पुत्री नरेश पाल निवासी केजर कन्हैया तहसील बिलसी बदाऊं यूपी और रहनुमा (23) पुत्री कमलू निवासी गांव पलथा तहसील अवला बरेली यूपी की मौत हुई है।

हिमाचल : ज्यादा ठंडा क्यों रहा शनिवार, रविवार को भी सताएगी ठंड- यह है कारण

 

लापता कामगारों में सभी महिलाएं

बद्दी के झाड़माजरी स्थित परफ्यूम फैक्ट्री में आग लगने की घटना के बाद अभी भी 4 कामगार लापता हैं। सभी युवतियां हैं। इसमें एक चंबा तो बाकी यूपी व एमपी से हैं।

चंपो पत्नी सर्व दयाल निवासी बरोह कंडला चंबा, काजल पुत्री राजीन बदाऊं यूपी, काजल भारती पुत्री बली प्रसाद कुशीनगर यूपी, कल्पना अहिरवर पुत्री कैलाश अहिरवर छतरपुर एमपी लापता हैं।

बद्दी आग मामला : चार लोगों ने कंपनी प्रांगण तक लड़ी मौत से जंग-जीत न सके

 

अगर लापता लोगों के बारे कोई सूचना हो तो एएसपी अशोक कुमार के मोबाइल नंबर 981699000 पर सूचना दी जा सकती है।

पुलिस जिला बद्दी पुलिस द्वारा जारी अपडेट के अनुसार एआर अरोमा फैक्ट्री में 2 फरवरी 2024 को आग लगने की घटना सामने आई। घटना के बाद फैक्ट्री में 85 कामगार मौजूद थे।

इनमें से 47 कामगारों को सफलतापूर्वक ट्रैस कर लिया गया था। साथ ही 29 वर्कर घायल हुए हैं। पुलिस स्टेशन बरोटीवाला में विभिन्न धाराओं के तहत कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मामले में प्लांट हेड को गिरफ्तार किया गया है। किसी प्रकार की सूचना के लिए एसपी बद्दी के फोन नंबर पर  01795-245800 पर संपर्क कर सकते हैं।

कांगड़ा : राशनकार्ड को आधार से जोड़ने की तिथि बढ़ी- जानिए नई डेट

 

जेएनवी पपरोला में 9वीं और 12वीं कक्षा लेटरल चयन परीक्षा को लेकर अपडेट 

 

बद्दी मामला : मुकेश अग्निहोत्री बोले, कंपनी की आपराधिक लापरवाही के कारण हुई घटना 

हिमाचल : वेब पोर्टल में पैनल के लिए पत्रकारिता व जनसंचार में डिप्लोमा, स्नातक डिग्री जरूरी

हिमाचल प्रदेश डिजिटल मीडिया पॉलिसी-2024 अधिसूचित, डिटेल में जानें

हिमाचल : विक्रमादित्य को शहरी विकास विभाग का भी जिम्मा, धर्माणी को TCP

HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में नौकरी का मौका : भरे जाएंगे ये 34 पद

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : लापता लोगों की लिस्ट जारी, चंबा जिला से एक महिला

शिमला : एक दिन की ब्रेक के बाद फिर बर्फबारी शुरू, रिज पर झूमे पर्यटक

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Solan State News

बद्दी आग मामला : चार लोगों ने कंपनी प्रांगण तक लड़ी मौत से जंग-जीत न सके

एनडीआरएफ की टीम को प्रांगण में मिले शव

बद्दी। हिमाचल के बद्दी के झाड़माजरी स्थित परफ्यूम फैक्ट्री में आग की घटना कई सवाल खड़े कर गई है। घटना के बाद अब फैक्ट्रियों में सेफ्टी मेजर को लेकर बहस भी छिड़ेगी और बड़ी-बड़ी बातें भी होंगी।

पुलिस और अन्य कमेटियां भी मामले की जांच करेंगी। रिपोर्ट क्या आएगी यह वक्त बताएगा। पर सवाल यह है कि क्या उक्त फैक्ट्री में सभी सेफ्टी मेजर सही थे। अगर सही थे तो यह घटना कैसे हो गई, इस पर मंथन जरूरी है।

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : मृतकों की संख्या हुई पांच, प्लांट हेड गिरफ्तार

 

अगर सही नहीं थे तो प्राधिकरण विभाग या एजेंसियां क्या कर रही थीं। किसी ने कभी भी इस ओर ध्यान क्यों नहीं दिया। एक पहलू यह भी है कि रोजगार के लिए फैक्ट्रियां जरूरी हैं, लेकिन कामगारों की सुरक्षा से भी समझौता नहीं किया जा सकता है।

कड़वा है पर सच है कि फैक्ट्रियां लोगों को रोजगार के लिए हैं जिंदगी छीनने के लिए नहीं हैं। मुर्दों के लिए तो श्मशान घाट होते हैं।

हादसे के वक्त कंपनी में क्या माहौल रहा होगा और अंदर फंसे लोगों पर क्या बीती होगी यह तो वे लोग या भगवान ही जानता होगा। जान बचाने की जद्दोजहद थी।

Job Alert हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, पढ़ें डिटेल

 

कुछ छत से कूद गए तो कुछ प्रांगण के रास्ते बाहर निकलने की कोशिश करते रहे। कुछ अभागे ऐसे थे जो कि मशक्कत के बाद कंपनी के प्रांगण तक तो पहुंचे, लेकिन जिंदगी की लाइन क्रॉस नहीं कर पाए और अपनों को याद करते, अपने सपनों को याद करते सांसें छोड़ गए।

हिमाचल प्रदेश डिजिटल मीडिया पॉलिसी-2024 अधिसूचित, डिटेल में जानें

 

इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि राहत एवं बचाव कार्य के दौरान एनडीआरएफ को जो चार शव मिले हैं, वे सभी कंपनी प्रांगण में पड़े थे। पोस्टमार्टम के लिए इन चार शवों को नागरिक अस्पताल नालागढ़ भेजा गया है।

डीसी सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि इस दुःखद घटना में अभी तक पांच लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि एक महिला की गत सांय मृत्यु हुई थी, जबकि आज राहत एवं बचाव कार्य के दौरान कंपनी प्रांगण से चार शव निकाले गए हैं।

हिमाचल : विक्रमादित्य को शहरी विकास विभाग का भी जिम्मा, धर्माणी को TCP

 

अभी तक प्राप्त सूचना के अनुसार इस दुःखद घटना में 08 व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त नहीं हुई थी। इनमें से 04 के शव कंपनी प्रांगण में पाए गए हैं, अन्य की तलाश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ द्वारा गत रात्रि से ही राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। आज प्रातः एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने कंपनी के भीतर राहत एवं बचाव कार्य आरंभ किया। यह कार्य सभी व्यक्तियों की जानकारी मिलने तक जारी रहेगा।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इस दुःखद घटना कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं। सोलन के अतिरिक्त उपायुक्त अजय यादव इस दुर्घटना की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

 

शाहपुर के वाइस एडमिरल लोचन सिंह पठानिया बने मुख्य हाइड्रोग्राफर, सीएम की बधाई 

 

उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपचारधीन घायलों को फौरी राहत राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि गत दिवस दुःखद घटना में मृत्यु को प्राप्त महिला के परिजनों को भी राहत राशि प्रदान की जा रही है।

मनमोहन शर्मा ने इस अवसर पर कंपनी के बाहर एकत्र कामगारों के परिजनों से बातचीत की और उन्हें इस दुःखद घड़ी में हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कामगारों के परिजनों को वाहन के माध्यम से नागरिक अस्पताल नालागढ़ भी भिजवाया, ताकि प्राप्त शवों की पहचान की जा सके। उन्होंने तहसीलदार नालागढ़ और चिकित्सकों को निर्देश दिए कि नागरिक अस्पताल नालागढ़ में इन परिजनों की समुचित सहायता दी जाए ताकि शवों की पहचान शीघ्र की जा सके।

हिमाचल : वेब पोर्टल में पैनल के लिए पत्रकारिता व जनसंचार में डिप्लोमा, स्नातक डिग्री जरूरी

 

डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन सभी घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित बना रहा है।

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि यदि इस कंपनी में कार्य करने वाले ऐसे व्यक्तियों जिनकी कोई सूचना उपलब्ध नहीं हो रही है कि जानकारी उनके पास है तो इसकी जानकारी दें।

इसके लिए जिला आपातकालीन केंद्र सोलन के दूरभाष नंबर 01792-220048, 220049, 220882 अथवा 221200 या ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकारण के समन्वयक के मोबाइल नंबर 62303-76825 पर सूचित करें।

 

HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में नौकरी का मौका : भरे जाएंगे ये 34 पद

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : लापता लोगों की लिस्ट जारी, चंबा जिला से एक महिला

शिमला : एक दिन की ब्रेक के बाद फिर बर्फबारी शुरू, रिज पर झूमे पर्यटक

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री आग मामला : एक महिला की गई जान, 29 घायल – कुछ लापता

हिमाचल में रात के अंधेरे में भी लगेगा नल, क्यों बोले मुकेश अग्निहोत्री-पढ़ें खबर

हिमाचल : 7 तक चलेगा बारिश और बर्फबारी का दौर, इसके बाद मौसम साफ

Himachal के तीन जिलों में ओलावृष्टि, चिड़गांव में भारी बर्फबारी रिकॉर्ड

धर्मशाला : जेबीटी के इन पदों के लिए 8 और 9 फरवरी को होगी काउंसलिंग
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest Solan State News

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : मृतकों की संख्या हुई पांच, प्लांट हेड गिरफ्तार

लापता चार लोगों के शव बरामद

शिमला। हिमाचल के बद्दी में झाड़माजरी स्थित परफ्यूम फैक्ट्री में आग लगने के मामले में मृतकों की संख्या पांच हो गई है। एक महिला पिंकी की पहले की मौत हो गई थी।

इसके बाद लापता चार लोगों के शव निकाले गए हैं। मामले की जांच को एसआईटी (SIT) गठित कर दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों के बाद डीजीपी संजय कुंडू ने एसआईटी का गठन किया।

Job Alert हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, पढ़ें डिटेल

एसआईटी घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटा रही है और घटना की व्यापक जांच की जा रही है। यह जानकारी मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने दी।

उन्होंने बताया कि सोलन के अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि इस घटना की निष्पक्ष जांच की जा सके।

हिमाचल : विक्रमादित्य को शहरी विकास विभाग का भी जिम्मा, धर्माणी को TCP

 

प्रधान मीडिया सलाहकार ने कहा कि एनआर अरोमा में भीषण आग लगने की घटना में कुल पांच लोगों की जान गई है। मामले में कंपनी के प्लांट हेड को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि आग लगने की घटना के समय इस फैक्ट्री में कुल 85 लोग थे, जिनमें से 30 लोग घायल हुए हैं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवा दिया गया है। लापता 13 लोगों में से 4 लोग मिल पाए हैं, जबकि 9 को ढूंढने के प्रयास जारी हैं।

HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

 

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : लापता लोगों की लिस्ट जारी, चंबा जिला से एक महिला

शिमला : एक दिन की ब्रेक के बाद फिर बर्फबारी शुरू, रिज पर झूमे पर्यटक

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री आग मामला : एक महिला की गई जान, 29 घायल – कुछ लापता

हिमाचल में रात के अंधेरे में भी लगेगा नल, क्यों बोले मुकेश अग्निहोत्री-पढ़ें खबर

हिमाचल : 7 तक चलेगा बारिश और बर्फबारी का दौर, इसके बाद मौसम साफ

Himachal के तीन जिलों में ओलावृष्टि, चिड़गांव में भारी बर्फबारी रिकॉर्ड

धर्मशाला : जेबीटी के इन पदों के लिए 8 और 9 फरवरी को होगी काउंसलिंग
हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में नौकरी का मौका : भरे जाएंगे ये 34 पद

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Solan State News

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : 13 लोग लापता, बचने की संभावना कम- ड्रमों से भड़की आग

हादसे में अब तक 1 महिला की गई है जान और 29 लोग हैं घायल

 

बद्दी। हिमाचल के बद्दी में झाड़माजरी स्थित परफ्यूम बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने के मामले में अभी भी 13 लोग लापता हैं। इन लोगों के बचने की संभावना काफी कम है। लापता लोगों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि फैक्ट्री के बैक साइड रखे ड्रमों में सबसे पहली आग भड़की थी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान मौके पर जाएंगे।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि बद्दी में कल कॉस्मेटिक फैक्ट्री में लगी आग दुखद घटना है। इसमें अभी तक एक महिला की जान गई है और 29 लोगों का इलाज चल रहा है। 13 लोग लापता हैं।

हिमाचल : विक्रमादित्य को शहरी विकास विभाग का भी जिम्मा, धर्माणी को TCP

 

प्रशासनिक अधिकारियों की जानकारी के अनुसार इन 13 लोगों के बचने की संभावना कम है। फॉरेंसिक लैंब के कर्मचारियों को भी मौके पर भेजा है, जिससे लापता लोगों के बारे कोई सुराग मिल सके।

HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मामले की उच्च स्तर की जांच की घोषणा की है। प्रारंभिक रूप में जांच एजेंसियों की पूछताछ में आग फैक्ट्री के पीछे ड्रम से भड़की होने की बात सामने आई है।

जांच एजेंसियों ने फैक्ट्री के सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि फैक्ट्री के बैक साइड रॉ मटेरियल रखा गया था। वहीं पर ड्रम से पहले आग की शुरुआत हुई। मामले में कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

एचआरटीसी कंडक्टर लिखित परीक्षा का रिजल्ट आउट

 

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सारी फैक्ट्रियों में सेफ्टी मेजर को ध्यान में रखा जाएगा, ताकि ऐसी घटना फिर न हो। मृतक के परिजनों और घायलों को फौरी राहत दे दी दी गई है। घायलों का इलाज मुफ्त में किया जा रहा है।

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री आग मामला : एक महिला की गई जान, 29 घायल – कुछ लापता

हिमाचल में रात के अंधेरे में भी लगेगा नल, क्यों बोले मुकेश अग्निहोत्री-पढ़ें खबर

हिमाचल : 7 तक चलेगा बारिश और बर्फबारी का दौर, इसके बाद मौसम साफ

Himachal के तीन जिलों में ओलावृष्टि, चिड़गांव में भारी बर्फबारी रिकॉर्ड

ऊना निजी बस ऑपरेटर वेलफेयर सोसाइटी की कार्यकारिणी घोषित

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यह रिजल्ट किया घोषित, डिटेल में जानें
धर्मशाला : जेबीटी के इन पदों के लिए 8 और 9 फरवरी को होगी काउंसलिंग

हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में नौकरी का मौका : भरे जाएंगे ये 34 पद
हमीरपुर से वृंदावन के लिए HRTC बस सेवा शुरू, जानिए रूट और समय
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Solan State News

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री आग मामला : मुख्यमंत्री ने जांच के दिए आदेश, बख्शे नहीं जाएंगे दोषी

बद्दी। हिमाचल के बद्दी में झाड़माजरी स्थित परफ्यूम बनाने की फैक्ट्री में आग लगने के मामले में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जांच के आदेश दिए हैं। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल ने मीडिया से बातचीत में दी।

डॉ धनी राम शांडिल मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया और अस्पताल में दाखिल घायलों का कुशलक्षेम जाना।
मीडिया से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री डॉ धनी राम शांडिल ने कहा कि हादसे में एक महिला की मौत हुई है। 29 लोग घायल हैं‌। साथ ही 9 लोग लापता हैं।

Breaking : एचआरटीसी कंडक्टर लिखित परीक्षा का रिजल्ट आउट

 

गौर हो कि हिमाचल के बद्दी में झाड़माजरी स्थित परफ्यूम बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से एक महिला की मौत हुई है और 29 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 20 से अधिक महिलाएं हैं। चार मंजिला भवन की निचली मंजिल में आग लगने से उक्त तीस लोग ऊपरी मंजिल और छत से कूद गए थे। ज्यादातर घायलों में मल्टीपल फ्रैक्चर आए हैं।

घटना के वक्त कंपनी में करीब 50 कामगार मौजूद थे। करीब 20 लोग लापता भी बताए जा रहे हैं। लापता को ट्रेस किया जा रहा है।  घायलों में 19 झाड़माजरी के एक अस्पताल और 6 ईएसआई काठा में भर्ती हैं। पांच को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

 

पीजीआई रेफर पिंकी पत्नी पवन निवासी मखनूमाजरा बद्दी की मौत हो गई। चरण सिंह, आरती, गीता, प्रेम कुमारी की पीजीआई में हालत गंभीर बनी है। इनमें तीन की रीड की हड्डी टूट गई है। मीरा, शिव कुमार, प्रेम लता, अर्चना, ममता और हरीश चंद्र ईएसआई काठा में दाखिल हैं।

झाड़माजरी के अस्पताल में यह भर्ती

अनीता, आशा, दीप शिखा, ममता, अनिल, राजकुमार, स्लेस्टिना,  पुष्पा, कश्मीरी, पूजा, अंशु, सावित्री, सतिंदर, खुशबू, कंचन, तारावती, सावित्री, राममूर्ति और क्रांति झाड़माजरी के एक अस्पताल में भर्ती हैं।

हिमाचल में रात के अंधेरे में भी लगेगा नल, क्यों बोले मुकेश अग्निहोत्री-पढ़ें खबर

आग लगने के सही कारण जांच के बाद पता चलेंगे। कंपनी में परफ्यूम बनाने के लिए अति ज्वलनशील पदार्थ थे‌। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शार्ट सर्किट आदि से केमिकल में आग लगी हो सकती है।

उधर, कंपनी के खिलाफ बरोटीवाला थाने में लापरवाही बरतने पर मामला दर्ज किया गया है। एसपी पुलिस जिला बद्दी इलमा अफरोज ने मामला दर्ज करने की पुष्टि की है।

हिमाचल : 7 तक चलेगा बारिश और बर्फबारी का दौर, इसके बाद मौसम साफ

Himachal के तीन जिलों में ओलावृष्टि, चिड़गांव में भारी बर्फबारी रिकॉर्ड

ऊना निजी बस ऑपरेटर वेलफेयर सोसाइटी की कार्यकारिणी घोषित

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यह रिजल्ट किया घोषित, डिटेल में जानें

Budget 2024 : आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं को बड़ी राहत-जानें मुख्य बातें

हिमाचल : चार HPAS अफसरों का तबादला, दो को अतिरिक्त कार्यभार
वन मित्र योजना : मंडी में फिजिकल टेस्ट की तिथियां घोषित- डिटेल में जानें

चंबा में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर होगी भर्ती
हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में नौकरी का मौका : भरे जाएंगे ये 34 पद

धर्मशाला : जेबीटी के इन पदों के लिए 8 और 9 फरवरी को होगी काउंसलिंग
हमीरपुर से वृंदावन के लिए HRTC बस सेवा शुरू, जानिए रूट और समय
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में एफसीए और एफआरए केसों को लेकर बड़ा फैसला, सीएम ने दिए यह निर्देश

जिला स्तर पर समीक्षा बैठकों विधायक भी बुलाए जाएंगे

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को वार्षिक योजना 2024-25 के लिए विधायक प्राथमिकताओं पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। दूसरे दिन के पहले सत्र में जिला कांगड़ा, किन्नौर और कुल्लू के विधायकों ने अपनी प्राथमिकताएं प्रस्तुत कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार आमजन के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है और समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं आरंभ की गई हैं।

सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के उपेक्षित वर्ग को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाना है, ताकि वे सम्मानजनक जीवन-यापन कर सकें।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में नौकरी का मौका : भरे जाएंगे ये 34 पद

उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन स्तर को उपर उठाने एवं स्थानीय विकास में इन बैठकों का विशेष महत्व है। वार्षिक योजना 2024-25 में प्रत्येक विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित पांच प्राथमिकताएं प्रस्तावित कर सकते हैं। इनमें सड़कें एवं पुल, लघु सिंचाई योजनाएं, ग्रामीण पेयजल/मल निकासी की एक-एक योजना अथवा किसी एक मद में तीन अथवा दो प्राथमिकताएं प्रस्तावित की जा सकती हैं।

उन्होंने कहा कि रख-रखाव से संबंधित एक प्राथमिकता तथा परिवहन विभाग के अंतर्गत चार्जिंग स्टेशन सहित इलेक्ट्रिक-बस चलाने के लिए विधायक एक प्राथमिकता शामिल कर सकते हैं।

चंबा में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर होगी भर्ती

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नाबार्ड से ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि (आरआईडीएफ) के तहत केवल ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के निर्माण योग्य गतिविधियां ही पात्र हैं।

ऐसे में नगर निगमों के अंतर्गत आने वाले शहरी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के निर्माण, वित्त पोषण के लिए एवं विषम क्षेत्रीय विकास की समस्या का समाधान करने के लिए सरकार द्वारा संबंधित विधायकों से प्राथमिकताएं मांगकर शहरी अवसंरचना विकास निधि (यूआईडीएफ) के तहत वित्त पोषण के लिए भेजी जाएंगी।

हमीरपुर से वृंदावन के लिए HRTC बस सेवा शुरू, जानिए रूट और समय

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वन स्वीकृतियों के मामलों में तेजी आई है। जिला स्तर पर आयोजित होने वाली एफसीए तथा एफआरए केसों की समीक्षा बैठकों में संबंधित विधायक को भी बुलाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही राज्य सरकार ने विधायक निधि से भूमिगत केबल बिछाने तथा मुख्यमंत्री लोक भवन के निर्माण कार्य के लिए भी धन उपलब्ध करवाने का प्रावधान किया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 31 मार्च, 2026 तक हिमाचल को हरित ऊर्जा राज्य के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा है, ताकि आय के साधन बढ़ें और प्रदेश आत्मनिर्भर बने। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत परिवहन निगम की बसों को ई-बसों से चरणबद्ध तरीके से बदला जा रहा है तथा राज्यभर में ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं।

कुल्लू : चंडीगढ़-मनाली एनएच पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, लैंडस्लाइड से रास्ता बंद

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सीमित संसाधनों से आर्थिकी पर बोझ जरूर बढ़ा है, लेकिन वर्तमान सरकार के प्रयासों से राज्य की अर्थव्यवस्था में 20 प्रतिशत तक सुधार भी आया है। उन्होंने प्रदेश की विकास नीति, वित्तीय संसाधन जुटाने, मितव्ययता, बेहतर प्रशासन, स्वरोजगार व रोजगार सृजन इत्यादि महत्वपूर्ण विषयों पर विधायकों के सुझाव भी आमंत्रित किए। उन्होंने कहा कि हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आने वाले समय में और कड़े फैसले लिए जाएंगे।

जिला कांगड़ा

नूरपुर से विधायक रणबीर सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में सड़कों केे विस्तारीकरण का आग्रह किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र खुखलेड़ के निर्माण तथा सदवां उप- तहसील के नए भवन के निर्माण, भूमि-कटाव रोकने के लिए चक्की और जबर खड्ड में चैनलाइजेशन का आग्रह किया। उन्होंने नशा माफिया पर लगाम लगाने पर भी सुझाव दिए।

इंदौरा से विधायक मलेंद्र राजन ने अपने चुनाव क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज खोलने, बसंतपुर स्कूल को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बनाने तथा नए शिक्षण संस्थान खोलने की बजाय पुराने संस्थानों को सुदृढ़ करने का आग्रह किया। उन्होंने आईटीआई गंगथ में नए व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू करने, बहुतकनीकी कॉलेज खोलने तथा भदरोहा में पुलिस चौकी खोलने की मांग की। उन्होंने नशा तथा खनन माफिया पर नकेल कसने के लिए जन भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।

फतेहपुर से विधायक भवानी सिंह पठानिया ने निर्माणाधीन रे कॉलेज तथा संयुक्त कार्यालय भवन फतेहपुर के कार्य को जल्द पूरा करने का आग्रह किया। उन्होंने फतेहपुर में विद्युत बोर्ड का वृत्त कार्यालय खोलने तथा शाह नहर की मरम्मत

के लिए समुचित धनरशि उपलब्ध करवाने का आग्रह भी किया।
देहरा से विधायक होशियार सिंह ने क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा बेहतर वन प्रबंधन से आर्थिक संसाधन बढ़ाने का सुझाव दिया। उन्होंने इमारती लकड़ी पर आधारित उद्योग स्थापित करने तथा प्रदेश के मंदिरों में वीआईपी दर्शन पर्ची के माध्यम से राजस्व बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने लगभग 7000 पौंग बांध विस्थापितों के मुद्दे को केंद्र सरकार से उठाने का आग्रह भी किया।

जसवां प्रागपुर से विधायक बिक्रम सिंह ने अपने चुनाव क्षेत्र में निर्माणाधीन पॉलीक्लीनिक का कार्य पूरा करने के लिए समुचित धन उपलब्ध करवाने की मांग की। साथ ही राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज जंडौर को शुरू करने तथा चुनौर औद्योगिक क्षेत्र को सुदृढ़ करने का आग्रह भी किया।

ज्वालामुखी सेे विधायक संजय रतन ने मां ज्वालामुखी मंदिर का मास्टर प्लान बनाकर श्रद्धालुओं के लिए और अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। उन्होंने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत एकीकृत केंद्र तथा राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

शाहपुर से विधायक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर मल निकासी योजना तथा खंड विकास अधिकारी कार्यालय खोलने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने तथा चंबी ग्राउंड के सुधार की मांग रखी। उन्होंने रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति के लिए समुचित कैलेंडर बनाने का भी आग्रह किया।

जिला कुल्लू

मनाली से विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने मनाली बाई-पास सड़क के कार्य में तेजी लाने आग्रह किया। उन्होंने राज्य सरकार से रोहतांग क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियां शुरू करने, नए रोपवे लगाने तथा पर्यटन ग्राम विकसित करने का आग्रह किया। उन्होंने क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर बनाने का भी आग्रह किया।

बंजार से विधायक सुरेंद्र शौरी ने एनएच-305 के सुदृढ़ीकरण की मांग की, ताकि पर्यटकों को तीर्थन घाटी तक आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने पेयजल तथा बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने का भी आग्रह किया। इसके अतिरिक्त निर्माणाधीन दलासनी पुल तथा बंजार बाईपास का कार्य जल्द पूरा करने का आग्रह किया।

आनी से विधायक लोकेंद्र कुमार ने सैंज-आनी सड़क के सुधारीकरण तथा श्रीखंड यात्रा को प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। साथ ही नशे पर नकेल कसने के लिए पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने, आनी में पुलिस का ट्रैफिक विंग तथा सीए स्टोर खोलने की तथा जलोड़ी पास से सरयोलसर झील तक ई-व्हीकल चलाने का भी आग्रह किया।मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

धर्मशाला : जेबीटी के इन पदों के लिए 8 और 9 फरवरी को होगी काउंसलिंग

नगरोटा बगवां : सिक्योरिटी गार्ड के लिए 58 व होटल प्रबंधन में 86 अभ्यर्थी सिलेक्ट 

शास्त्री पद के लिए आर एंड पी रूल में बदलाव : विरोध में सड़कों पर उतरे बेरोजगार

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 30 BDO का तबादला, किसको कहां भेजा पढ़ें

नगरोटा बगवां : रोजगार मेले के पहले दिन 102 अभ्यर्थी हुए शॉर्टलिस्ट

हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 42 एचएएस अधिकारियों का तबादला

HPBOSE : 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, यहां पढ़ें

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

प्रतिभा की सीएम सुक्खू को सलाह- संगठन के लोगों को नजर अंदाज न किया जाए

मुख्यमंत्री गंभीरता से लें इस बात को

 

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार और संगठन के बीच सब कुछ सही नहीं चल रहा है। सरकार के कुछ विधायक भी नाराज चल रहे हैं, जिसको लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को सलाह देते हुए कहा है कि संगठन के लोगों को नजर अंदाज न किया जाए।

अगर वर्कर हताश होकर घर में बैठ गया तो आगामी लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने में भी मुश्किल आएगी।

कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए कार्यकर्ताओं ने दिन रात मेहनत की है, जिन्हें सरकार में अधिमान दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री से कई बार इसको लेकर कहा भी गया है, जिसे गंभीरता से लेने की जरूरत है।

चंबा में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर होगी भर्ती

वहीं, हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट खाली हो रही है, जिसको लेकर 27 फरवरी को चुनाव होना है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी के इस सीट से राज्यसभा में जानें की चर्चा है, जिसको लेकर प्रतिभा सिंह ने कहा है कि सोनिया या प्रियंका गांधी चाहे तो हिमाचल प्रदेश से सांसद के रूप में राज्यसभा जा सकते हैं। दोनों नेताओं से मंत्रणा के बाद इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

हमीरपुर से वृंदावन के लिए HRTC बस सेवा शुरू, जानिए रूट और समय

वहीं, केंद्रीय बजट को लेकर भी प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के साथ केंद्र सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। पिछले वर्ष के बजट में भी हिमाचल को अपेक्षाओं के अनुरूप बजट प्रावधान नहीं हुआ। आपदा में भी केंद्र ने प्रदेश को मदद नहीं की, जबकि 12 हजार करोड़ का नुकसान प्रदेश को हुआ है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में नौकरी का मौका : भरे जाएंगे ये 34 पद

हिमाचल के दुर्गम इलाकों में जोखिम के साथ खूबसूरत भी है सफर, यकीन नहीं तो देखें ये वीडियो

हिमाचल : एक IPS का तबादला 5 को तैनाती, मोहित चावला होंगे DIG साइबर क्राइम शिमला

हिमाचल में विकसित किए जा रहे 6 नए औद्योगिक क्षेत्र, 10 साल में प्रदेश को बनाएंगे सबसे समृद्ध
कांगड़ा : CRPF जवान रजत कटोच की चेन्नई में ड्यूटी के दौरान गई जान

हिमाचल के प्रोफसर सोमदत्त बट्टू पद्मश्री से नवाजे जाएंगे, सीएम सुक्खू ने दी बधाई

शास्त्री पद के लिए आर एंड पी रूल में बदलाव : विरोध में सड़कों पर उतरे बेरोजगार

 

हिमाचल पुलिस के ASI नरेश कुमार को मिला उत्तम जीवन रक्षा पदक-ठाकुरद्वारा के हैं रहने वाले
Categories
PHOTO GALLERY

शिमला : रंग बिरंगी लाइट्स से जगमगाता मुख्यमंत्री सुक्खू का सरकारी आवास

शिमला। राजधानी में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का सरकारी आवास रंग बिरंगी लाइट से जगमगा उठा। अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर ओक ओवर को रंग-बिरंगी एलईडी लाइट्स से सजाया गया है।

ऊना : स्कूलों का समय बदला, नहीं होगी प्रार्थना सभा और आधी छुट्टी 

 

शिमला और कांगड़ा में रामलला के रंग में रंगे नजर आए भक्त-निकाली शोभायात्रा 

टैरेस-शिमला वाया कोटला रात्रि बस सेवा होगी शुरू, पठानकोट-चिंतपूर्णी होगी बहाल

हिमाचल : सुखाश्रय योजना के तहत छात्रों के लिए हॉस्टल खर्च के साथ किराए का भी होगा प्रावधान

 

धर्मशाला में बोले डीडीएम नाबार्ड : ग्रामीण विकास को बढ़ाने में एनजीओ की भूमिका महत्वपूर्ण

हिमाचल में बेरोजगार युवक दें ध्यान, 70 बस रूटों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

कांगड़ा: 21 क्विंटल मक्खन से हुआ मां बज्रेश्वरी की पावन पिंडी का श्रृंगार, घृत मंडल शुरू

हिमाचल : मिड डे मील वर्कर को बड़ी राहत, सरकार ने लिया यह फैसला

Himachal में ATS सुविधा होगी शुरू, फिटनेस में दो बार फेल तो कबाड़ में जाएगी गाड़ी

हिमाचल जेल वार्डर भर्ती : शिमला, मंडी और धर्मशाला में फिटनेस टेस्ट, 17 जनवरी से शुरू

हिमाचल  : एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट को लेकर बड़ा फैसला