6 के रूट में कटौती की, तीन बसों को किया क्लब
धर्मशाला। एचआरटीसी (HRTC) धर्मशाला डिवीजन के तहत 16 फरवरी, 2024 यानी शुक्रवार को दिल्ली के लिए 7 रूट निलंबित रहे। तीन बसों को क्लब किया गया और 6 के रूट में कटौती की गई। 12 बसें दिल्ली तक दौड़ीं।
कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19500 रुपए तक सैलरी
बता दें कि किसान आंदोलन के चलते पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में स्थिति चिंताजनक बनी है। इसका असर एचआरटीसी (HRTC) पर भी देखने को मिल रहा है। इससे पहले भी कई रूट रद्द किए गए हैं।
5 बजकर 35 मिनट पर चलने वाली HRTC की मैक्लोडगंज-दिल्ली वाया कांगड़ा-ऊना-चंडीगढ़ वोल्वो को 8 बजे चलने वाली वोल्वो के साथ क्लब किया गया है। शाम 6 बजकर 40 मिनट पर चलने वाली मैक्लोडगंज-दिल्ली वाया कांगड़ा-ऊना-चंडीगढ़ हिमधारा बस को यात्रियों की उपलब्धता न होने के चलते निलंबित कर दिया गया है।
हिमाचल में 4.67 लाख लोग गरीबी रेखा से उबरे, पटरी पर लौटा पर्यटन कारोबार
8 बजकर 15 मिनट पर चलने वाली मैक्लोडगंज-दिल्ली साधारण बस भी नहीं चलेगी। 8 बजकर 10 मिनट पर चलने वाली पालमपुर-दिल्ली वाया कांगड़ा-देहरा साधारण बस रूट को भी निलंबित कर दिया गया है।
जोगिंद्रनगर से दिल्ली वाया कांगड़ा-बनखंडी रूट पर शाम सात बजे चलने वाली हिमधारा बस दिल्ली तक जाएगी। भरोल-दिल्ली वाया कांगड़ा-ज्वालामुखी-नादौन-अंब- ऊना-चंडीगढ़ हिमधारा बस साढ़े 6 बजे दिल्ली तक दौड़ेगी।
6 बजकर 10 मिनट पर चलने वाली पालमपुर-दिल्ली वाया कांगड़ा-बनखंडी-देहरा साधारण बस भी नहीं चलेगी। 6 बजकर 40 मिनट पर चलने वाली पालमपुर- दिल्ली वाया सुजानपुर-हमीरपुर-ऊना साधारण बस दिल्ली तक चलेगी। पालमपुर-दिल्ली रूट पर 8 बजकर 10 मिनट पर चलने वाली साधारण बस भी नहीं जाएगी।
यह जानकारी HRTC धर्मशाला डिवीजन के डीएम पंकज चड्डा ने दी है। उन्होंने बताया कि सवारियों की कम उपलब्धता के चलते 16 फरवरी को सात रूट निलंबित किए गए हैं।