पंचरूखी बीडीओ को लंबागांव का सौंपा अतिरिक्त कार्यभार
शिमला। हिमाचल की सुक्खू सरकार ने दो बीडीओ (BDO) बदले हैं। साथ दो के पुराने तबादले आदेशों को बदला है। एक को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। इस बारे अधिसूचना जारी कर दी है। आदेशों के अनुसार बीडीओ ठियोग कंवर तनमय को बीडीओ (BDO) नगरोटा सूरियां लगाया गया है।
हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 30 BDO का तबादला, किसको कहां भेजा पढ़ें
स्टेट इंस्टीच्यूट ऑफ रूरल डिवलपमेंट शिमला में तैनात अंशुल शांडिल को बीडीओ नूरपुर के पद पर तैनाती दी है। बीडीओ (BDO) बसमन के पद पर अंडर ट्रांसफर सिकंदर को बीडीओ बल्ह जिला मंडी लगाया है। सिकंदर पहले लंबागांव कांगड़ा में तैनात थे।
हमीरपुर वन मंडल : वन मित्र के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 8 फरवरी को
लंबागांव में बीडीओ पद पर अंडर ट्रांसफर हरी चंद को तबादला आदेश रद्द कर दिए हैं। वह अभी बमसन जिला हमीरपुर में सेवाएं देते रहेंगे। बीडीओ (BDO) पंचरूखी जिला कांगड़ा केसर सिंह को लंबागांव बीडीओ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। बता दें कि 30 जनवरी, 2024 को सरकार ने 30 बीडीओ को बदला था।
[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2024/02/BDO.pdf”]