Categories
Top News Himachal Latest National News Shimla State News

हिमाचल में मचे सियासी घमासान के बीच प्रियंका गांधी ने कह दी बड़ी बात- जानें

भाजपा का रवैया अनैतिक और असंवैधानिक

 

शिमला। हिमाचल में मचे सियासी घमासान के बीच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स(पहले ट्विटर) पर पोस्ट डाली है।

उन्होंने लिखा कि लोकतंत्र में आम जनता को अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार है।

हिमाचल कांग्रस को एक और झटका : विक्रमादित्य सिंह ने दिया इस्तीफा

हिमाचल की जनता ने अपने इसी अधिकार का इस्तेमाल किया और स्पष्ट बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाई, लेकिन भाजपा धनबल, एजेंसियों की ताकत और केंद्र की सत्ता का दुरुपयोग करके हिमाचल वासियों के इस अधिकार को कुचलना चाहती है।

इस मकसद के लिए जिस तरह भाजपा सरकारी सुरक्षा और मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है, वह देश के इतिहास में अभूतपूर्व है। 25 विधायकों वाली पार्टी यदि 43 विधायकों के बहुमत को चुनौती दे रही है, तो इसका मतलब साफ है कि वो प्रतिनिधियों के खरीद-फरोख्त पर निर्भर है।

इनका यह रवैया अनैतिक और असंवैधानिक है। हिमाचल और देश की जनता सब देख रही है। जो भाजपा प्राकृतिक आपदा के समय प्रदेशवासियों के साथ खड़ी नहीं हुई, अब प्रदेश को राजनीतिक आपदा में धकेलना चाहती है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के इस्तीफे को लेकर बड़ी अपडेट-पढ़ें डिटेल में

हिमाचल : सदन के अंदर भारी हंगामा, नेता प्रतिपक्ष सहित 15 भाजपा विधायक निष्कासित

शिमला : विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के बागी विधायक, गेट पर जमकर नारेबाजी

भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच : तीन मार्च को धर्मशाला पहुंचेंगी दोनों टीमें, 3 दिन करेंगी प्रेक्टिस

शिमला मालरोड वारदात : चौपाल के युवक की जान लेने वाला आरोपी गिरफ्तार
हिमाचल : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पोस्ट कोड 1073 परीक्षा 30 मार्च को, रिजेक्शन लिस्ट जारी

सिद्धू मूसेवाला की मां बच्चे को देने वाली हैं जन्म, फैंस में खुशी की लहर
हिमाचल : कई शहरों में माइनस हुआ पारा, कब तक बिगड़ा रहेगा मौसम – जानें

शिमला माल रोड मामला : फूटा परिजनों का गुस्सा, कानून व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

नादौन : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती

शिमला में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास को मौका
कांगड़ा जिला में 8वीं, 10वीं पास, स्नातक के लिए नौकरी का मौका, भरे जाएंगे ये 300 पद
ऊना की कंपनी में एग्जीक्यूटिव और ऑपरेटर के पदों पर भर्ती : 40 हजार तक सैलरी
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

HP Cabinet Meeting: चुनावी घोषणा पत्र होगा सरकार का नीति दस्तावेज

कैबिनेट की बैठक में अपनाने का लिया फैसला

शिमला।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश कैबिनेट की प्रथम बैठक में कांग्रेस पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों में विश्वास जताने पर प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त करने के लिए सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया।

हिमाचल में कर्मियों और पेंशनरों का 11 हजार करोड़ का एरियर बकाया 

कैबिनेट ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को उनके गतिशील और सशक्त नेतृत्व के लिए आभार व्यक्त किया, जिसके फलस्वरूप प्रदेश में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में पार्टी को शानदार जीत हासिल हुई है।

हिमाचल में OPS आज से लागू, एरियर को 3 से 4 साल का मांगा वक्त

कैबिनेट ने कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र को सरकार के नीति दस्तावेज के रूप में अपनाने का भी निर्णय लिया और सभी संबंधित मंत्री व सचिव और विभागाध्यक्ष इसे अक्षरशः लागू करेंगे। कैबिनेट ने वर्तमान में परिभाषित अंशदायी पेंशन योजना जिसे एनपीएस भी कहा जाता है, के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी कर्मचारियों को ओपीएस प्रदान करने का निर्णय लिया। इस निर्णय से राज्य के लगभग 1.36 लाख एनपीएस कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

कैबिनेट ने कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनाव के दौरान राज्य में एक लाख रोजगार के अवसर सृजित करने के वायदे को लागू करने की रूपरेखा तैयार करने के लिए एक कैबिनेटीय उप-समिति गठित करने का निर्णय लिया है।
कैबिनेट ने 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये देने के कांग्रेस पार्टी के चुनावी वायदे के कार्यान्वयन की रूपरेखा तैयार करने के लिए एक कैबिनेटीय उप-समिति गठित करने का निर्णय लिया।

हिमाचल सरकार के पास एरियर अदायगी के लिए नहीं पैसे-करना होगा इंतजार 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 9