शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में भी सदन के अंदर बुधवार को भारी हंगामा हुआ है। सदन की कार्यवाही से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित 15 भाजपा विधायकों को निष्कासित कर दिया गया है।
HPBose : 10वीं, 12वीं और SOS बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ी अपडेट-जानें
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विपिन सिंह परमार, विनोद कुमार, हंसराज, जनकराम, बलवीर वर्मा, त्रिलोक जमवाल, सुरेंद्र शौरी, दीप राज, पूर्ण चंद, इंद्र सिंह गांधी, दलीप सिंह और रणधीर शर्मा समेत 15 भाजपा विधायक सदन की कार्यवाही से निष्कासित किए गए हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के इस्तीफे को लेकर बड़ी अपडेट-पढ़ें डिटेल में
लेकिन, निष्कासित किए जाने के बावजूद विधायक सदन में ही बैठे रहे और बाहर नहीं गए। विपक्ष ने सदन के अंदर नारेबाजी की। इसके चलते सदन की कार्यवाही फिलहाल कुछ समय के लिए स्थगित कर दी गई है।
दल बदल विरोधी कानून : हिमाचल कांग्रेस के 6 बागी MLA को कारण बताओ नोटिस जारी- रिप्लाई को मांगा वक्त