Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

राणा ने मुख्यमंत्री सुक्खू पर दागे सवाल, मांगा जवाब- पूछा, फाइव स्टार का सच

राजेंद्र राणा ने फेसबुक पर डाली पोस्ट

 

शिमला। हिमाचल में कांग्रेस के 6 बागियों का मुद्दा गरमाया हुआ है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी जनसभाओं में बागियों पर निशाना साधने की कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं, पहले पंचकूला तो अब ऋषिकेश में बैठे बागी नेती भी फेसबुक पर पोस्ट डालकर मुद्दे को गर्म रख रहे हैं।

अब कांग्रेस के बागी और सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर कुछ सवाल दागे हैं। साथ ही उन सवालों का जवाब मांगा है।

हिमाचल : मंदिर जा रहे थे 8 लोग, खेत में पलटी बोलेरो, दादा-पोते की गई जान

राजेंद्र राणा ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर लिखा कि सुक्खू जी, आप सवालों के कटघरे में हैं … जनता को आप इन बिंदुओं पर क्या कहना चाहेंगे…?  क्या हैं आपके पास इन सवालों के जवाब ..?क्या आप यह बताएंगे कि हमारा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में योगदान था या सरकार न बनने देने में योगदान था। कर्मठ कार्यकर्ताओं और हमारी मेहनत से ही सरकार बनी थी, क्या आप इस सच से भी आंख मूंद लेंगे।

क्या चुने हुए प्रतिनिधियों पर झूठे केस बनाकर और दबाव बनाकर आप प्रदेश में लोकतंत्र को मजबूत कर रहे हैं। आप चंडीगढ़ के अपने आधिकारिक दौरे के दौरान हिमाचल भवन के CM suit में रुकने की बजाय अपने सुरक्षाकर्मियों को दाएं बाएं करके फाइव स्टार होटल में ही क्यों रुकते थे ? इसका राज भी प्रदेश की जनता आपसे जानना चाहती है। क्या आप वह राज बताने का नैतिक साहस दिखाएंगे।

क्या यह सच नहीं है कि आप चुने हुए विधायकों की जगह अपने मित्रों को तरजीह दे रहे थे और विधायकों के काम रोक कर और उन्हें मिलने का समय न देकर उन्हें जलील कर रहे थे। विकास के मामले में उनके हलकों की अनदेखी कर रहे थे। क्या आप प्रदेश की जनता को यह बताने का साहस दिखाएंगे कि आपके कैबिनेट रैंक प्राप्त मित्र क्या गुल खिला रहे हैं। आपने लूट की छूट क्यों दे रख है।

चंबा : चवर्ख से लौट रहे थे चार युवक, खड्ड में गिरी बोलेरो- 2 की गई जान 

आपने हिमाचल को आगे ले जाने की बजाय पिछले 12 महीने से बैक गियर में डाल रखा है। क्या यह सच नहीं है। एक तरफ आप आर्थिक संकट का रोना रो रहे हैं और दूसरी तरफ धड़ाधड़ झूठी घोषणाएं कर रहे हैं। आर्थिक संकट और झूठी घोषणाओं का गणित भी जनता आपसे जानना चाहती है।

क्या यह सच नहीं है कि आपने हिमाचल के स्वाभिमान को राज्यसभा चुनाव में बेचने की कोशिश की और स्वाभिमान की रक्षा करने वालों को आप गद्दार करार दे रहे हैं।

Big Breaking : हिमाचल के किन्नौर में गिरा ग्लेशियर, झारखंड के तीन मजदूरों की गई जान- दो घायल

क्या आप हिमाचल की जनता को यह भी बताएंगे कि एक तरफ आप प्रदेश में आर्थिक संकट की बात कर रहे हैं और दूसरी तरफ आप इस छोटे से पहाड़ी राज्य में 20 से ज्यादा ओएसडी, एडवाइजर, मीडिया कोऑर्डिनेटर की फौज खड़ी करके जनता के टैक्स का पैसा उन पर लुटा रहे हैं।

इतने ओएसडी, एडवाइजर और मीडिया कोऑर्डिनेटर तो देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में भी नहीं हैं, लेकिन आपने हिमाचल के खजाने पर इनका बोझ डाल रखा है। आप बताइए कि हिमाचल की जनता को इन सब महानुभावों का क्या लाभ मिल रहा है।

हिमाचल : मंदिर जा रहे थे 8 लोग, खेत में पलटी बोलेरो, दादा-पोते की गई जान

एक तरफ आप प्रदेश में लीगल क्रेशर बंद करवा रहे हैं, दूसरी तरफ आपके परिवार की माइनिंग बरसातों में भी जारी रहती है। क्या यह सच नहीं है कि आपके परिजन कैपटिव क्रशरज को अवैध रूप से मैटेरियल सप्लाई कर रहे हैं और बिना नंबर के कई टिप्पर भी इस काम में लगे हुए हैं, जिनका पुलिस भी चालान नहीं कर रही है। बिना एक्स फार्म के धड़ाधड़ ट्रक भर भर कर जा रहे हैं।

यह सारा क्या खेल है मुख्यमंत्री जी..? क्या मुख्यमंत्री होने के नाते आपके परिवार को इस लूट का कोई संवैधानिक विशेषाधिकार मिला हुआ है। जनता को आपसे इसका भी जवाब चाहिए।
वहीं, सुधीर शर्मा ने भी फेसबुक पर ‘वसुधा का नेता कौन हुआ’ शीर्षक से एक कविता पोस्ट की है।

मंडी शिवरात्रि महोत्सव : पारंपरिक वाद्य यंत्रों से गूंजा पड्डल मैदान 

 

 

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय

जयराम ठाकुर ने महिला सम्मान निधि पर उठाए सवाल, सीएम सुक्खू से पूछा सवाल

 

 

UPSC : नर्सिंग ऑफिसर के 1930 पदों पर भर्ती शुरू, हिमाचल में यहां होंगे परीक्षा केंद्र

मंडी में मुख्यमंत्री सुक्खू ने जनक्रांति को भरी हुंकार, भाजपा और बागियों पर भी वार 

मंडी : देवी-देवताओं का नजराना और बजंतरियों का बढ़ाया भत्ता, सीएम का ऐलान

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय 

 

हिमाचल में एक्साइज इंस्पेक्टर सहित इन पदों पर निकली भर्ती- करें आवेदन

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले हर्ष महाजन, पढ़ें खबर 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना पर लगी मुहर

 

लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Hamirpur State News

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार सिक्योरिटी के पदों पर भर्ती, मांगे आवेदन

एक पद ओबीसी के लिए आरक्षित

हमीरपुर। भारत सरकार की नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की पंचकूला इकाई में हवलदार सिक्योरिटी के 5 पद भरे जाएंगे। इसके लिए 13 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं।

जिला सैनिक कल्याण उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा ने बताया कि ये सभी पद केवल भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित हैं। 5 पदों में से एक पद ओबीसी वर्ग के भूतपूर्व सैनिक के लिए आरक्षित होगा। आवेदक ने भारतीय सेनाओं में कम से कम 15 वर्ष अपनी सेवाएं दी हों तथा उसकी आयु 43 वर्ष से अधिक न हो।

हिमाचल कैबिनेट की बैठक टली : मुख्यमंत्री अचानक सचिवालय से निकले

ओबीसी उम्मीदवार को अधिकतम आयु में 3 वर्ष तक की छूट दी जा सकती है। आवेदक जिला सैनिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत होना चाहिए। आवेदकों को पहले शारीरिक टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा और इसे पास करने वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा होगी।

हिमाचल कैबिनेट : बजट घोषणाओं को मंजूरी, एक अप्रैल से मिलेगा बढ़ा मानदेय

 

आवेदन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की वेबसाइट बीईएल-इंडिया.इन पर लॉगइन किया जा सकता है। जिला सैनिक कल्याण उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर के दूरभाष नंबर 01972-222334 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

हमीरपुर : सिपला कंपनी में भरे जाएंगे 39 पद, इस दिन होंगे साक्षात्कार

पंचकूला में बागी नेताओं से मिले विक्रमादित्य सिंह, मुख्यमंत्री सुक्खू को भी थी जानकारी

हमीरपुर गांधी चौक पर हंगामा : कांग्रेस व आजाद विधायक के समर्थकों में हाथापाई

Himachal Cabinet : अपनी पसंद का लैपटॉप व टेबलेट खरीद सकेंगे 10वीं और 12वीं के छात्र- मिली मंजूरी

हिमाचल कैबिनेट बैठक : आशा, आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर को लेकर बड़ा फैसला- जानें डिटेल

 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : आयुर्वेदिक डॉक्टरों की पोस्टिंग को लेकर लिया यह फैसला-जानें

हिमाचल में दो दिन भारी व बहुत भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी
हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती, 27 तक करें आवेदन

HPBose : 10वीं, 12वीं और SOS बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ी अपडेट-जानें
हिमाचल : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पोस्ट कोड 1073 परीक्षा 30 मार्च को, रिजेक्शन लिस्ट जारी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest National News Shimla State News

पंचकूला में बागी नेताओं से मिले विक्रमादित्य सिंह, मुख्यमंत्री सुक्खू को भी थी जानकारी

सीएम ने ही मीडिया से बातचीत में दी जानकारी

शिमला। हिमाचल के पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पंचकूला में बागी नेताओं से मुलाकात की है। इस बात का खुलासा खुद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया है।

शिमला में कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह ने कल उनसे बात की थी। आज सुबह सात बजे भी बात हुई है और दोपहर को भी बात हुई है।

विक्रमादित्य सिंह ने बताया था कि बागी नेताओं से मिलने जा रहा हूं। उन्हें कुछ के फोन आए होंगे और वे वापसी की बात कर रहे हैं। मैंने विक्रमादित्य सिंह को कहा कि हाईकमान से भी बात कर लें।

प्रतिभा सिंह की बड़ी बात : नौकरी, ट्रांसफर, छोटे मोटे कामों ने इस करार पर पहुंचाई हिमाचल सरकार
मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह की 4 बजकर 20 मिनट पर चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए फ्लाइट थी।
दिल्ली में वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करेंगे। मुलाकात के बाद क्या बात बनती है, देखते हैं। पर मैं इतना कहूंगा कि कांग्रेस सरकार को कोई खतरा नहीं है।

Himachal Cabinet : अपनी पसंद का लैपटॉप व टेबलेट खरीद सकेंगे 10वीं और 12वीं के छात्र- मिली मंजूरी

हिमाचल कैबिनेट बैठक : आशा, आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर को लेकर बड़ा फैसला- जानें डिटेल

 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : आयुर्वेदिक डॉक्टरों की पोस्टिंग को लेकर लिया यह फैसला-जानें

हिमाचल में दो दिन भारी व बहुत भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती, 27 तक करें आवेदन

हिमाचल : कांग्रेस विधायकों के निष्कासन पर प्रतिभा सिंह का बड़ा बयान

 

हिमाचल : कांग्रेस विधायकों के निष्कासन पर प्रतिभा सिंह का बड़ा बयान

 

धर्मशाला भारत और इंग्लैंड टेस्ट मैच : टीम इंडिया का ऐलान, ये इन और ये आउट

बनखंडी-हरिपुर रोड पर सड़क से लुढ़का ट्रैक्टर, चालक ने गंवाई जान

HPBose : 10वीं, 12वीं और SOS बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ी अपडेट-जानें

विक्रमादित्य सिंह के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की बड़ी बात- जानें

ऑब्जर्वर से मीटिंग के बाद बोले मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, हमारी सरकार सुरक्षित

हिमाचल में बदले 14 IFS ऑफिसर, अधिसूचना जारी- डिटेल में जानें

हिमाचल : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पोस्ट कोड 1073 परीक्षा 30 मार्च को, रिजेक्शन लिस्ट जारी
पठानकोट से आ रहे थे जसूर, गड्ढे में गिरी कार, एक की गई जान-3 घायल
हिमाचल में मचे सियासी घमासान के बीच प्रियंका गांधी ने कह दी बड़ी बात- जानें

हिमाचल : सदन के अंदर भारी हंगामा, नेता प्रतिपक्ष सहित 15 भाजपा विधायक निष्कासित
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Solan State News

बद्दी : धागा कंपनी की बस पलटी, चालक सहित 19 महिला कर्मचारी घायल

बद्दी। जिला पुलिस बद्दी के तहत रविवार को एक सड़क हादसा पेश आया है। पंचकूला से बद्दी की एक स्पिनिंग मिल्स में आ रही कंपनी की बस बरोटीवाला के निकट मंधाला में पलट गई। हादसे में ड्राइवर समेत 19 लोग घायल हो गए। हादसे में 3 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें चंडीगढ़ के एक अस्पताल भेज दिया है।

हिमाचल : जल शक्ति विभाग कर्मियों के जज्बे को सलाम, डिप्टी सीएम भी हुए भावुक

 

जानकारी के अनुसार पंचकूला से बद्दी की एक धागा कंपनी की बस सुबह करीब साढ़े 6 बजे महिला कर्मचारियों को लेकर आ रही थी। जैसे ही यह बस मंधाला पंचायत घर के सामने पहुंची तो अनियंत्रित होकर साथ लगती ढलान में गिर गई।

हादसे मे 15 महिला कर्मचारी आंशिक रूप से घायल हो गईं, जिन्हें ईएसआई काठा बद्दी में लाया गया जबकि 3 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुईं, उन्हें तुरंत अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया। रविवार होने के चलते 35 सीटर बस में सिर्फ 17-18 ही कर्मचारी थे जबकि रोजाना बस में 35 कर्मचारी होते थे।

हमीरपुर से भोटा वाया कल्लर, जोल, उझान रूट पर कल दौड़ेगी HRTC बस 

थाना प्रभारी बरोटीवाला श्याम लाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को संबंधित अस्पतालों में भेजा गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बस का स्टेयरिंग लॉक होने से हादसा हुआ पर फिर भी हम बारीकी से जांच कर रहे हैं।

कांगड़ा : पौंग डैम से पानी छोड़ा, नदी-नालों से रहें दूर

 

हिमाचल में आपदा राहत कोष 2023 लॉन्च, QR Code से भी कर सकेंगे दान

 

हिमाचल में आज कौन सा मार्ग अवरुद्ध, कहां पर खुला है रोड, पढ़ें डिटेल

 

 

प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे हिमाचल में चार वर्षीय मासूम की हत्या-आरोपी धरा

 

 

HRTC कंडक्टर ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, नकदी व गहनों से भरा पर्स लौटाया

 

शिमला : रोहड़ू में बादल फटा, एक कार बही, घरों में जलभराव से भारी नुकसान

 

हिमाचल : नंदी महाराज की मूर्ति चम्मच से पी रही पानी, दर्शन को उमड़े लोग

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ