Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- आज नहीं तो कल यह सरकार जानी है

लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप

शिमला। हिमाचल में मचे सियासी घमासान के बीच विपक्ष ने सदन में खूब हंगामा किया। हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने नेता प्रति पक्ष सहित 15 विपक्षी सदस्यों को निष्कासित कर दिया।

इसके बाद सदस्य सदन में बैठ गए और हंगामा जारी रहा। विधानसभा अध्यक्ष को मार्शल को बुलाना पड़ा। निष्कासित सदस्यों के बाद अन्य विपक्षी सदस्यों ने भी सदन से वाकआउट किया।
विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इसे सत्ता पक्ष की दादागिरी करार दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है, ऐसा प्रयास अब तक किसी ने नहीं किया है।
सदन में 68 सदस्य थे। वहीं, 100 के करीब मार्शल थे। हवा भी नहीं आ रही थी। इससे विधायक रणधीर शर्मा की तबीयत बिगड़ गई‌। उन्हें दवाई दी गई। अब वह ठीक हैं।
कांग्रेस के बागी विधायकों को लेकर जयराम ठाकुर ने कहा कि इन्होंने राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मत डाला है। ये विधायक भाजपा के साथ हैं।

उन्होंने विक्रमादित्य सिंह द्वारा इस्तीफा देने को लेकर भी कांग्रेस पर हमला बोला। जयराम ने कहा कि मंत्री ही आरोप लगा रहे हैं, आप ही समझ सकते हैं सरकार के क्या हालात हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि आज नहीं तो कल यह सरकार जानी है। आगे क्या होगा, आगे देखेंगे, लेकिन यह सरकार नहीं होगी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के इस्तीफे को लेकर बड़ी अपडेट-पढ़ें डिटेल में

हिमाचल : सदन के अंदर भारी हंगामा, नेता प्रतिपक्ष सहित 15 भाजपा विधायक निष्कासित

शिमला : विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के बागी विधायक, गेट पर जमकर नारेबाजी

भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच : तीन मार्च को धर्मशाला पहुंचेंगी दोनों टीमें, 3 दिन करेंगी प्रेक्टिस

शिमला मालरोड वारदात : चौपाल के युवक की जान लेने वाला आरोपी गिरफ्तार
हिमाचल : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पोस्ट कोड 1073 परीक्षा 30 मार्च को, रिजेक्शन लिस्ट जारी

सिद्धू मूसेवाला की मां बच्चे को देने वाली हैं जन्म, फैंस में खुशी की लहर
हिमाचल : कई शहरों में माइनस हुआ पारा, कब तक बिगड़ा रहेगा मौसम – जानें

शिमला माल रोड मामला : फूटा परिजनों का गुस्सा, कानून व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

नादौन : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती

शिमला में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास को मौका
कांगड़ा जिला में 8वीं, 10वीं पास, स्नातक के लिए नौकरी का मौका, भरे जाएंगे ये 300 पद
ऊना की कंपनी में एग्जीक्यूटिव और ऑपरेटर के पदों पर भर्ती : 40 हजार तक सैलरी