करीब बीस मिनट तक हुई चर्चा, इसके बाद निकले बाहर
हिमाचल विधानसभा से डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री सिसिल पहुंचे। करीब बीस मिनट बातचीत के बाद मुकेश अग्निहोत्री सिसिल से बाहर निकले।
हिमाचल विधानसभा से डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री सिसिल पहुंचे। करीब बीस मिनट बातचीत के बाद मुकेश अग्निहोत्री सिसिल से बाहर निकले।
शिमला। हिमाचल प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से आई आपदा से निपटने
के लिए प्रदेश सरकार को 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि आपदा राहत कोष के लिए प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को मदद प्रदान करने में यह सहायता कारगर साबित होगी।
उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण प्रदेश में दस हजार करोड़ रुपये से भी अधिक का नुकसान हुआ है। राज्य सरकार युद्ध स्तर पर राहत एवं पुनर्वास कार्य चला रही है। उन्होंने प्रदेश की खुले मन से मदद करने वाले सभी अंशदाताओं का भी आभार व्यक्त किया।
शिमला। हिमाचल कांग्रेस में सीएम चेहरे के चुनाव के लिए घमासान जारीहै। शनिवार दोपहर बाद 4 बजे फिर कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इसमें किसी एक नाम पर मुहर लगाने की कोशिश की जा सकती है।
प्रतिभा सिंह शिमला के सिसल होटल में पहुंच गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ मुकेश अग्निहोत्री, विक्रमादित्य सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, हर्षवर्धन चौहान, रोहित ठाकुर, सुदर्शन सिंह बबलू समेत एक दर्जन से ज्यादा विधायक हैं। यहां वह नए सिरे से लॉबिंग में जुट गए हैं। उधर, सुखविंदर सुक्खू भी होटल पहुंच गए हैं। यहीं पर कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और ऑब्जर्वर भूपेश बघेल व भूपेंद्र हुड्डा ठहरे हुए हैं।
सूत्रों के मुताबिक प्रतिभा के सांसद होने की वजह से उनके चेहरे को लेकर माथापच्ची ज्यादा हो रही है। इसे देखते हुए प्रतिभा गुट ने कहा कि अगर प्रतिभा नहीं तो फिर मुकेश अग्निहोत्री को सीएम बना दिया जाए। अग्निहोत्री प्रतिभा सिंह गुट के ही हैं और वह विधायक भी चुने गए है।
बता दें कि शिमला में शुक्रवार देर रात तल चली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कोई नतीजा नहीं निकल पाया। इसमें प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री और सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम का प्रस्ताव रखा गया था, मगर सहमति नहीं बनी। इसके बाद सभी विधायकों ने सिंगल लाइन प्रस्ताव पास किया। इसमें पार्टी हाईकमान को सीएम चुनने और सभी निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया। वहीं, हिमाचल में सीएम के चयन को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी पूरी तरह से सक्रिय हैं। उन्होंने सभी दावेदारों का बायोडाटा पहले ही मांग रखा था। अंतिम फैसला प्रियंका गांधी ही लेंगी।