Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Solan State News

बद्दी फैक्ट्री मामला : 10वें दिन तीसरी मंजिल के मलबे में मिले दो कंकाल, शिनाख्त को भेजे

बद्दी। सोलन जिला के बद्दी में झाड़माजरी स्थित एनआर अरोमा परफ्यूम फैक्ट्री में सर्च अभियान के 10वें दिन रविवार को तीसरी मंजिल के मलबे में दो कंकाल मिले हैं।

पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेने के बाद नालागढ़ अस्पताल में शिनाख्त के लिए भेज दिया है। अगर यहां पर कंकालों की शिनाख्त नहीं होती तो डीएनए टेस्ट करवाने के बाद फोरेंसिक जांच के लिए फोरेंसिक प्रयोगशाला जुन्गा भेजा जाएगा।

Breaking : हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक की तिथि तय, इस दिन होगी

 

परफ्यूम फैक्ट्री में लोक निर्माण विभाग, दमकल, पुलिस, एसडीएफआर और प्रदूषण बोर्ड की ओर से पिछले नौ दिन से सर्च अभियान चल रहा है।

अभियान के दौरान रविवार को तीसरी मंजिल के मलबे से हड्डियों के दो ढांचे मिले। यह कंकाल किसी लापता कामगार के हो सकते हैं। पुलिस ने इन कंकालों को नालागढ़ अस्पताल भेज दिया गया है।

JOA IT भर्ती रिजल्ट मामला : शिमला में भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थियों की बिगड़ी तबीयत 

 

यहां पर लापता कामगारों के परिजनों को बुलाया जाएगा। अगर शिनाख्त नहीं होती है तो इनका डीएनए टेस्ट किया जाएगा। फैक्ट्री में आग लगने के बाद करीब 30 कामगार घायल हुए थे और 8 लापता थे।

दूसरे दिन दो शौचालयों से चार शव मिल थे। तीन की शिनाख्त हो गई थी। शिनाख्त होने पर तीनों को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया था।

हिमाचल में अब कब करवट बदल सकता है मौसम, जानें अपडेट

 

इनके अलावा एक शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने सभी लापता कामगारों के परिजनों के डीएनए टेस्ट कराने के बाद जांच के लिए फोरेंसिक प्रयोगशाला जुन्गा भेज दिया है।

रिपोर्ट आने के बाद ही चौथे शव का पता चलेगा। लेकिन शव काफी पुराना होने से पुलिस ने शव का डीएनए कराने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।

हिमाचल कैबिनेट : लोगों को बड़ी राहत, बदलेगा पंचायती राज विभाग का यह नियम

 

बता दें कि 2 फरवरी को आग लगने की घटना के बाद एनडीआरएफ ने फैक्ट्री में लापता लोगों की तलाश को सर्च ऑपरेशन छेड़ा था। कुल 6 लोगों के शव मिलने के बाद अब केवल दो कामगार लापता हैं।

डीएसपी खजाना राम ने बताया कि पुलिस ने दो कंकालों को कब्जे में ले लिया है और नालागढ़ अस्पताल भेज दिया है। जहां पर उनकी शिनाख्त की जाएगी। इसी के साथ सर्च अभियान सोमवार को भी जारी रहेगा।

हिमाचल कैबिनेट : तहसीलदार और नायब तहसीलदार सहित इन पदों पर भर्ती की मंजूरी

 

तीसरे दिन भी केमिकल के ड्रम निकालने का कार्य भी जारी रहा। अभी भी ड्रम बच गए हैं। सोमवार को भी फैक्ट्री से केमिकल के ड्रम उठाए जाएंगे।

इन ड्रम को ट्रक में भरकर दभोटा स्थित सोलिड वेस्ट मैनेजमेट में वैज्ञानिक तरीके से नष्ट किया जाएगा। वहीं फैक्टरी में शेड कटिंग का कार्य भी पूरा दिन जारी रहा।

हिमाचल : सतलुज नदी में लापता चेन्नई के पूर्व मेयर के बेटे का शव बरामद

परवाणू ट्राला हादसा : मंडी और पंजाब के युवक की गई जान, तीन घायल

हिमाचल : लेक्चरर स्कूल न्यू स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथि घोषित, डिटेल में जानें
कुल्लू : तेलगांना की नव्या को पैराग्लाइडिंग का शौक पड़ा भारी, गिरकर गंवाई जान

हिमाचल : JOA, जूनियर ऑडिटर सहित इन 120 पदों पर निकाली भर्ती

HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

कांगड़ा : दुबई में सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती, 70000 रुपए तक सैलरी
जेएनवी पपरोला में 9वीं और 12वीं कक्षा लेटरल चयन परीक्षा को लेकर अपडेट 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Solan State News

बद्दी मामला : लंबा खिंचा लापता लोगों के परिजनों का इंतजार, रुका सर्च ऑपरेशन

केंद्र की फॉरेंसिक टीम ले रही सैंपल

बद्दी। हिमाचल के बद्दी में झाड़माजरी स्थित एनआर अरोमा परफ्यूम फैक्ट्री में आग लगने से लापता कामगारों के परिजनों का इंतजार लंबा हो जा रहा है। लापता लोगों की तलाश के लिए अभी चौथी मंजिल पर सर्च ऑपरेशन नहीं शुरू हो सका है।

घटना के बाद चंपो पत्नी सर्व दयाल निवासी बरोह कंडला चंबा, काजल पुत्री राजीन बदाऊं यूपी, काजल भारती पुत्री बली प्रसाद कुशीनगर यूपी, कल्पना अहिरवर पुत्री कैलाश अहिरवर छतरपुर एमपी लापता हैं। सुरक्षा की दृष्टि से सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया है।

HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, HPPSC ने जारी किया नोटिस

 

हालांकि, एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है, लेकिन चौथी मंजिल पर सर्च ऑपरेशन शुरू करने हरी झंडी अभी प्रशासन से नहीं मिल पाई है। प्रशासन की हरी झंडी के बाद ही चौथी मंजिल पर सर्च ऑपरेशन छेड़ा जाएगा। केंद्र से आई फॉरेंसिक टीम मौके से सैंपल ले रही है।

आग लगने के चलते पूरा भवन अनसेफ हो चुका है। भवन की दीवारों को तोड़ा जाएगा। यह काम केंद्र की फॉरेंसिक टीम के सैंपल लेने की प्रक्रिया पूरी होने का बाद शुरू होगा।

फॉरेंसिक टीम के सैंपल लेने के चलते ही चौथी मंजिल पर सर्च ऑपरेशन रोका गया है। फॉरेंसिक टीम ने सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आगामी दो दिन में तीन मंजिल तक सैंपल पूरा होने की उम्मीद है।

कांगड़ा : दुबई में सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती, 70000 रुपए तक सैलरी

 

इसके बाद दीवारों को तोड़ने का काम शुरू होगा। साथ ही चौथी मंजिल का मलबा उठाया जाएगा। चौथी मंजिल आग से बुरी तरह प्रभावित हुई है। चौथी मंजिल का एक हिस्सा ही बैठ गया है। इसका मलबा तीसरी मंजिल में भी गिरा है। चौथी मंजिल और तीसरी मंजिल में गिरे इस मलबे में लापता का सुराग लगने की संभावना है।

बता दें कि 2 फरवरी को आग लगने की घटना के बाद एनडीआरएफ ने फैक्ट्री में लापता लोगों की तलाश को सर्च ऑपरेशन छेड़ा था। तीन मंजिल तक टीम ने सर्च ऑपरेशन पूरा कर लिया है। यहां पर शौचालय में चार महिलाओं के शव मिले थे।

हमीरपुर : भोरंज में लगेगा रोजगार मेला, नौकरी चाहिए तो 10 फरवरी को पहुंचें

 

इसमें तीन पहचान राखी (23) पुत्री प्रेम सिंह सराई सिकंदर नरोली संभल यूपी, शशी (19) पुत्री नरेश पाल निवासी केजर कन्हैया तहसील बिलसी बदाऊं यूपी और रहनुमा (23) पुत्री कमलू निवासी गांव पलथा तहसील अवला बरेली यूपी के रूप में हुई थी।

एक शव अधिक जल जाने के कारण पहचाना नहीं जा सका था। शव की पहचान डीएनए से की जाएगी। इसके लिए डीएनए जुन्गा लैब भेजा गया है।

घटना में पांच लोगों की जान गई है। इसमें पिंकी (32) पुत्री प्रेम सिंह बिहारी कॉलोनी मदनवाला पंचकूला छत से कूदने के चलते मौत हो गई थी। चार के शव फैक्ट्री की तीसरी मंजिल के शौचालय में मिले थे।

दिल्ली से कल बद्दी जाएंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, फिर चंडीगढ़ होंगे रवाना 

 

हादसे में 29 कामगार घायल हुए हैं। इन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। मृतक पिंकी सहित ये 29 लोग आग लगने के बाद फैक्ट्री की छत से कूद गए थे। इन्हें फ्रैक्चर आए हैं।

उधर, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 7 फरवरी यानी कल बद्दी में झाड़माजरी स्थित एनआर अरोमा परफ्यूम फैक्ट्री का दौरा करेंगे और स्थिति का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री नई दिल्ली से सीधा बरोटीवाला जाएंगे और वहां से झाड़माजरी रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे के बाद अधिकारियों धड़कने तेज हो गई हैं।

शिमला में बड़ा हादसा : लैंडस्लाइड से मलबे में दबे मजदूर, दो की गई जान

हिमाचल में दो BDO बदले, 2 के तबादले आदेशों में फेरबदल

कांगड़ा : दुबई में सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती, 70000 रुपए तक सैलरी

बद्दी घटना के बाद जागी सरकार : टास्क फोर्स बनाने का ऐलान, फायर ऑडिट के निर्देश 

हमीरपुर वन मंडल : वन मित्र के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 8 फरवरी को

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : नहीं मिला चंबा की चंपो का सुराग, ढूंढ रहे पति और बच्चे

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, पढ़ें डिटेल

HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

कांगड़ा जिला में इन बच्चों को हर दिन मिलेगी चॉकलेट- डिटेल में पढ़ें
जेएनवी पपरोला में 9वीं और 12वीं कक्षा लेटरल चयन परीक्षा को लेकर अपडेट 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Viral news Chamba Solan

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : नहीं मिला चंबा की चंपो का सुराग, ढूंढ रहे पति और बच्चे

बद्दी। हिमाचल के बद्दी में झाड़माजरी स्थित परफ्यूम फैक्टरी के साथ कई लोगों के सपने भी जलकर राख हो गए हैं। किसी ने जिंदगी गंवाई किसी ने हड्डियां तुड़वाईं तो किसी का जिंदगी भर का सपना ही चूर-चूर हो गया।

हिमाचल में दो BDO बदले, 2 के तबादले आदेशों में फेरबदल

 

ऐसा ही कुछ सपना लेकर आई थी चंपो जिसका सपना तो टूटा ही परिवार भी बिखर गया। फैक्टरी में आग के बाद लापता चंबा की चंपो सहित चार कामगार महिलाओं का सोमवार को भी कोई सुराग नहीं मिला है।

चंपो के पति सर्वदयाल अपनी पत्नी को बदहवास होकर हादसे के बाद से दिन-रात ढूंढ रहे हैं।

हिमाचल : पिछले 24 घंटे में काफी गिरा तापमान, कहां कितनी बारिश-बर्फबारी, जानें

 

चंबा जिला के गांव बड़ोह ग्राम पंचायत मसरूंड डाकघर कंदला के रहने वाले चंपो और सर्वदयाल ने अच्छे भविष्य का सपना देखा था जिसके लिए दोनों पति पत्नी मिलकर काम कर रहे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी जिंदगी में ऐसा भी मोड़ आएगा।

11 साल का अथर्व और 6 साल की रूही अपनी मां को तलाश करते रहते हैं और पापा से पूछते हैं कि मां कब आएगी। बच्चों की बातों का जवाब सर्वदयाल के पास नहीं। वह तो खुद इस उम्मीद से हर रोज परफ्यूम फैक्टरी जा रहा है कि उसकी चंपो शायद उसे सही सलामत वापस मिल जाए।

हिमाचल में बर्फबारी से 645 सड़कें हैं बंद, 1416 ट्रांसफार्मर ठप 

 

दो फरवरी का दिन इस परिवार के लिए खास था क्योंकि उस दिन अथर्व का जन्मदिन था। चंपो बेहद खुश थी और रात को केक काटने का प्रोग्राम भी रखा गया था। हादसे वाले दिन चंपो घर से आधा घंटा पहले ही निकल गई थी क्योंकि उसको केक का ऑर्डर देना था। खुशी-खुशी निकली चंपो फिर घर नहीं लौट पाई।

सर्वदयाल परिवार के साथ शिवालिक नगर में किराये के कमरे में रहते हैं। चंपो एनआर अरोमा फैक्ट्री में काम करती थी और सर्वदयाल बद्दी में ही दूसरी कंपनी में काम करते हैं।

बद्दी घटना के बाद जागी सरकार : टास्क फोर्स बनाने का ऐलान, फायर ऑडिट के निर्देश 

 

जैसे ही उनको कंपनी में आग लगने का पता वह भागते हुए वहां पहुंचे लेकिन उनकी पत्नी कहीं नजर नहीं आई। उसके बाद से सर्वदयाल चंपो की तलाश कर रहे हैं।

सर्वदयाल ने बताया कि 3 साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता को खो दिया। उसके बाद मां मानसिक रूप से बीमार हो गईं। उनकी भाभी की दो साल पहले मौत हो चुकी है और अब उनकी पत्नी भी लापता है।

सर्वदयाल को यह समझ नहीं आ रहा कि वह बच्चों को संभाले, पत्नी की तलाश करे या काम पर जाए। परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। सर्वदयाल ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

हमीरपुर वन मंडल : वन मित्र के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 8 फरवरी को

 

बता दें कि बद्दी के झाड़माजरी (बरोटीवाला) स्थित परफ्यूम बनाने वाली फैक्ट्री एनआर अरोमा में आग लगने की घटना में अब तक पांच कामगारों की मौत हुई है।

साथ ही चार महिला कामगार लापता हैं। घटना में 29 कामगार घायल हैं। घायलों में 20 कामगारों का इलाज सीएचसी नालागढ़, 7 का ईएसआई काठा और दो का पीजीआई चड़ीगढ़ में चल रहा है।

पांच मृतकों में से चार की हुई पहचान

पांच मृतकों में से चार की पहचान हो गई है। चारों युवतियां हैं और हिमाचल के बाहरी राज्यों की निवासी हैं।

पिंकी (32) पुत्री प्रेम सिंह बिहारी कॉलोनी मदनवाला पंचकूला, राखी (23) पुत्री प्रेम सिंह सराई सिकंदर नरोली संभल यूपी, शशी (19) पुत्री नरेश पाल निवासी केजर कन्हैया तहसील बिलसी बदाऊं यूपी और रहनुमा (23) पुत्री कमलू निवासी गांव पलथा तहसील अवला बरेली यूपी की मौत हुई है।

हिमाचल : SMC शिक्षकों की दो टूक, नियमित करो या नौकरी से निकाल दो 
लापता कामगारों में सभी महिलाएं

बद्दी के झाड़माजरी स्थित परफ्यूम फैक्ट्री में आग लगने की घटना के बाद अभी भी 4 कामगार लापता हैं। सभी युवतियां हैं। इसमें एक चंबा तो बाकी यूपी व एमपी से हैं।

चंपो पत्नी सर्व दयाल निवासी बरोह कंडला चंबा, काजल पुत्री राजीन बदाऊं यूपी, काजल भारती पुत्री बली प्रसाद कुशीनगर यूपी, कल्पना अहिरवर पुत्री कैलाश अहिरवर छतरपुर एमपी लापता हैं।

अगर लापता लोगों के बारे कोई सूचना हो तो एएसपी अशोक कुमार के मोबाइल नंबर 981699000 पर सूचना दी जा सकती है।

हिमाचल : अयोध्या निकली ‘आस्था स्पेशल ट्रेन’, 1250 राम भक्त रवाना

 

हिमाचल : पिछले 24 घंटे में काफी गिरा तापमान, कहां कितनी बारिश-बर्फबारी, जानें

किन्नौर : सतलुज नदी में गिरी इनोवा गाड़ी, एक गंभीर घायल, चालक सहित दो लापता

Job Alert हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, पढ़ें डिटेल

जेएनवी पपरोला में 9वीं और 12वीं कक्षा लेटरल चयन परीक्षा को लेकर अपडेट 

कुनिहार मंडल वन मित्र भर्ती : यहां होंगे फिजिकल टेस्ट, 8 फरवरी को पहुंचें पुरुष

कांगड़ा जिला में इन बच्चों को हर दिन मिलेगी चॉकलेट- डिटेल में पढ़ें

बद्दी आग मामला : चार लोगों ने कंपनी प्रांगण तक लड़ी मौत से जंग-जीत न सके

जेएनवी पपरोला में 9वीं और 12वीं कक्षा लेटरल चयन परीक्षा को लेकर अपडेट 

हिमाचल में रात के अंधेरे में भी लगेगा नल, क्यों बोले मुकेश अग्निहोत्री-पढ़ें खबर

हिमाचल : वेब पोर्टल में पैनल के लिए पत्रकारिता व जनसंचार में डिप्लोमा, स्नातक डिग्री जरूरी
HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

हिमाचल : विक्रमादित्य को शहरी विकास विभाग का भी जिम्मा, धर्माणी को TCP

हिमाचल प्रदेश डिजिटल मीडिया पॉलिसी-2024 अधिसूचित, डिटेल में जानें
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Solan State News

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : प्रारंभिक जांच में बड़े खुलासे, बड़ी लापरवाही आई सामने

स्टोर में जरूरत से ज्यादा था केमिकल, आग बुझाने के संसाधन कम

बद्दी। हिमाचल के बद्दी में झाड़माजरी स्थित परफ्यूम बनाने वाली कंपनी में आग लगने के मामले की प्रारंभिक जांच में बड़ी लापरवाही सामने आई है। पहली यह कि फैक्ट्री में कोई आपातकालीन निकासी का कोई प्रबंध नहीं था। स्टोर में जरूरत से अधिक केमिकल रखा था, लेकिन आग बुझाने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं थे।

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : 5 कामगारों की गई जान, 4 की हुई पहचान-चार लापता

 

बता दें कि घटना में पांच कामगारों की मौत हुई है और चार युवतियां लापता हैं। 29 घायल कामगारों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है। फैक्ट्री में अधिकतर महिलाएं थीं। इन्हें पैकिंग के काम में लगाया हुआ था।

दो फरवरी को जब फैक्ट्री में पीछे रखे रॉ मैटीरियल में केमिकल के ड्रमों में आग लगी तो कामगार महिलाएं डर गईं और भगदड़ मच गई। चार मंजिला भवन की पहली दो मंजिलों में मौजूद कामगार जैसे तैसे निकल गए, लेकिन ऊपरी मंजिलों में कामगार निकल नहीं पाए।

Job Alert हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, पढ़ें डिटेल

 

क्योंकि फैक्ट्री में आपातकालीन की स्थिति में निकलने को कोई रास्ता नहीं था। ऐसे में 30 के करीब कामगारों को छत से कूदना पड़ा। इससे एक महिला की मौत हो गई और 29 घायल हुए। ज्यादातर को फ्रैक्चर आए हैं। चार युवतियां छत से कूदने की हिम्मत न कर सकीं और धुएं से दम घुटने से दम तोड़ गईं‌।

अगर फैक्ट्री में इमरजेंसी डोर होता तो 30 कामगारों को छत से न कूदना पड़ता और एक महिला की जान न जाती व अन्य की हड्डियां न टूटतीं। वहीं, चार युवतियों की दम घुटने से मौत न होती।

किन्नौर : सतलुज नदी में गिरी इनोवा गाड़ी, एक गंभीर घायल, चालक सहित दो लापता

 

वहीं, स्टोर में ज्यादा केमिकल होने के चलते देखते ही देखते आग बेकाबू हो गई और फैक्ट्री को चपेट में ले लिया। इस पर भी हैरानी वाली बात यह है कि स्टोर में लगी आग को बुझाने के लिए फैक्ट्री में संसाधन भी कम थे।
वहीं, फैक्ट्री में अधिकतर महिलाएं थीं और आग लगने के बाद महिलाएं डर गईं और इधर-उधर भागने लगी। आग बुझाने के लिए प्रारंभिक प्रयास नहीं हो सके।

अगर प्रशिक्षित कामगार होते तो शुरुआत में ही आग पर काबू पाया जा सकता था।लापरवाही के लिए फैक्ट्री संचालक और प्लांट हेड जिम्मेदार बताए जा रहे हैं। बरोटीवाला पुलिस थाना में फैक्ट्री संचालक और प्लांट हेड के खिलाफ मामला दर्ज किया है। प्लांट हेड को गिरफ्तार किया है। प्लांट हेड को कोर्ट से चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

जेएनवी पपरोला में 9वीं और 12वीं कक्षा लेटरल चयन परीक्षा को लेकर अपडेट 

कुनिहार मंडल वन मित्र भर्ती : यहां होंगे फिजिकल टेस्ट, 8 फरवरी को पहुंचें पुरुष

कांगड़ा जिला में इन बच्चों को हर दिन मिलेगी चॉकलेट- डिटेल में पढ़ें

बद्दी आग मामला : चार लोगों ने कंपनी प्रांगण तक लड़ी मौत से जंग-जीत न सके

जेएनवी पपरोला में 9वीं और 12वीं कक्षा लेटरल चयन परीक्षा को लेकर अपडेट 

बद्दी मामला : मुकेश अग्निहोत्री बोले, कंपनी की आपराधिक लापरवाही के कारण हुई घटना 

हिमाचल : वेब पोर्टल में पैनल के लिए पत्रकारिता व जनसंचार में डिप्लोमा, स्नातक डिग्री जरूरी
HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

हिमाचल प्रदेश डिजिटल मीडिया पॉलिसी-2024 अधिसूचित, डिटेल में जानें

हिमाचल : विक्रमादित्य को शहरी विकास विभाग का भी जिम्मा, धर्माणी को TCP
हिमाचल में रात के अंधेरे में भी लगेगा नल, क्यों बोले मुकेश अग्निहोत्री-पढ़ें खबर

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Solan State News

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : 5 कामगारों की गई जान, 4 की हुई पहचान-चार लापता

29 कामगार हैं घायल, नालागढ़, काठा और पीजीआई में भर्ती

बद्दी। हिमाचल के बद्दी के झाड़माजरी (बरोटीवाला) स्थित परफ्यूम बनाने वाली फैक्ट्री एनआर अरोमा में आग लगने की घटना में अब तक पांच कामगारों की मौत हुई है। साथ ही चार महिला कामगार लापता हैं।

घटना में 29 कामगार घायल हैं। घायलों में 20 कामगारों का इलाज सीएचसी नालागढ़, 7 का ईएसआई काठा और दो का पीजीआई चड़ीगढ़ में चल रहा है।

Job Alert हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, पढ़ें डिटेल

 

पांच मृतकों में से चार की हुई पहचान

पांच मृतकों में से चार की पहचान हो गई है। चारों युवतियां हैं और हिमाचल के बाहरी राज्यों की निवासी हैं।

पिंकी (32) पुत्री प्रेम सिंह बिहारी कॉलोनी मदनवाला पंचकूला, राखी (23) पुत्री प्रेम सिंह सराई सिकंदर नरोली संभल यूपी, शशी (19) पुत्री नरेश पाल निवासी केजर कन्हैया तहसील बिलसी बदाऊं यूपी और रहनुमा (23) पुत्री कमलू निवासी गांव पलथा तहसील अवला बरेली यूपी की मौत हुई है।

हिमाचल : ज्यादा ठंडा क्यों रहा शनिवार, रविवार को भी सताएगी ठंड- यह है कारण

 

लापता कामगारों में सभी महिलाएं

बद्दी के झाड़माजरी स्थित परफ्यूम फैक्ट्री में आग लगने की घटना के बाद अभी भी 4 कामगार लापता हैं। सभी युवतियां हैं। इसमें एक चंबा तो बाकी यूपी व एमपी से हैं।

चंपो पत्नी सर्व दयाल निवासी बरोह कंडला चंबा, काजल पुत्री राजीन बदाऊं यूपी, काजल भारती पुत्री बली प्रसाद कुशीनगर यूपी, कल्पना अहिरवर पुत्री कैलाश अहिरवर छतरपुर एमपी लापता हैं।

बद्दी आग मामला : चार लोगों ने कंपनी प्रांगण तक लड़ी मौत से जंग-जीत न सके

 

अगर लापता लोगों के बारे कोई सूचना हो तो एएसपी अशोक कुमार के मोबाइल नंबर 981699000 पर सूचना दी जा सकती है।

पुलिस जिला बद्दी पुलिस द्वारा जारी अपडेट के अनुसार एआर अरोमा फैक्ट्री में 2 फरवरी 2024 को आग लगने की घटना सामने आई। घटना के बाद फैक्ट्री में 85 कामगार मौजूद थे।

इनमें से 47 कामगारों को सफलतापूर्वक ट्रैस कर लिया गया था। साथ ही 29 वर्कर घायल हुए हैं। पुलिस स्टेशन बरोटीवाला में विभिन्न धाराओं के तहत कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मामले में प्लांट हेड को गिरफ्तार किया गया है। किसी प्रकार की सूचना के लिए एसपी बद्दी के फोन नंबर पर  01795-245800 पर संपर्क कर सकते हैं।

कांगड़ा : राशनकार्ड को आधार से जोड़ने की तिथि बढ़ी- जानिए नई डेट

 

जेएनवी पपरोला में 9वीं और 12वीं कक्षा लेटरल चयन परीक्षा को लेकर अपडेट 

 

बद्दी मामला : मुकेश अग्निहोत्री बोले, कंपनी की आपराधिक लापरवाही के कारण हुई घटना 

हिमाचल : वेब पोर्टल में पैनल के लिए पत्रकारिता व जनसंचार में डिप्लोमा, स्नातक डिग्री जरूरी

हिमाचल प्रदेश डिजिटल मीडिया पॉलिसी-2024 अधिसूचित, डिटेल में जानें

हिमाचल : विक्रमादित्य को शहरी विकास विभाग का भी जिम्मा, धर्माणी को TCP

HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में नौकरी का मौका : भरे जाएंगे ये 34 पद

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : लापता लोगों की लिस्ट जारी, चंबा जिला से एक महिला

शिमला : एक दिन की ब्रेक के बाद फिर बर्फबारी शुरू, रिज पर झूमे पर्यटक

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Solan State News

बद्दी आग मामला : चार लोगों ने कंपनी प्रांगण तक लड़ी मौत से जंग-जीत न सके

एनडीआरएफ की टीम को प्रांगण में मिले शव

बद्दी। हिमाचल के बद्दी के झाड़माजरी स्थित परफ्यूम फैक्ट्री में आग की घटना कई सवाल खड़े कर गई है। घटना के बाद अब फैक्ट्रियों में सेफ्टी मेजर को लेकर बहस भी छिड़ेगी और बड़ी-बड़ी बातें भी होंगी।

पुलिस और अन्य कमेटियां भी मामले की जांच करेंगी। रिपोर्ट क्या आएगी यह वक्त बताएगा। पर सवाल यह है कि क्या उक्त फैक्ट्री में सभी सेफ्टी मेजर सही थे। अगर सही थे तो यह घटना कैसे हो गई, इस पर मंथन जरूरी है।

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : मृतकों की संख्या हुई पांच, प्लांट हेड गिरफ्तार

 

अगर सही नहीं थे तो प्राधिकरण विभाग या एजेंसियां क्या कर रही थीं। किसी ने कभी भी इस ओर ध्यान क्यों नहीं दिया। एक पहलू यह भी है कि रोजगार के लिए फैक्ट्रियां जरूरी हैं, लेकिन कामगारों की सुरक्षा से भी समझौता नहीं किया जा सकता है।

कड़वा है पर सच है कि फैक्ट्रियां लोगों को रोजगार के लिए हैं जिंदगी छीनने के लिए नहीं हैं। मुर्दों के लिए तो श्मशान घाट होते हैं।

हादसे के वक्त कंपनी में क्या माहौल रहा होगा और अंदर फंसे लोगों पर क्या बीती होगी यह तो वे लोग या भगवान ही जानता होगा। जान बचाने की जद्दोजहद थी।

Job Alert हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, पढ़ें डिटेल

 

कुछ छत से कूद गए तो कुछ प्रांगण के रास्ते बाहर निकलने की कोशिश करते रहे। कुछ अभागे ऐसे थे जो कि मशक्कत के बाद कंपनी के प्रांगण तक तो पहुंचे, लेकिन जिंदगी की लाइन क्रॉस नहीं कर पाए और अपनों को याद करते, अपने सपनों को याद करते सांसें छोड़ गए।

हिमाचल प्रदेश डिजिटल मीडिया पॉलिसी-2024 अधिसूचित, डिटेल में जानें

 

इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि राहत एवं बचाव कार्य के दौरान एनडीआरएफ को जो चार शव मिले हैं, वे सभी कंपनी प्रांगण में पड़े थे। पोस्टमार्टम के लिए इन चार शवों को नागरिक अस्पताल नालागढ़ भेजा गया है।

डीसी सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि इस दुःखद घटना में अभी तक पांच लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि एक महिला की गत सांय मृत्यु हुई थी, जबकि आज राहत एवं बचाव कार्य के दौरान कंपनी प्रांगण से चार शव निकाले गए हैं।

हिमाचल : विक्रमादित्य को शहरी विकास विभाग का भी जिम्मा, धर्माणी को TCP

 

अभी तक प्राप्त सूचना के अनुसार इस दुःखद घटना में 08 व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त नहीं हुई थी। इनमें से 04 के शव कंपनी प्रांगण में पाए गए हैं, अन्य की तलाश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ द्वारा गत रात्रि से ही राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। आज प्रातः एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने कंपनी के भीतर राहत एवं बचाव कार्य आरंभ किया। यह कार्य सभी व्यक्तियों की जानकारी मिलने तक जारी रहेगा।

मनमोहन शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इस दुःखद घटना कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं। सोलन के अतिरिक्त उपायुक्त अजय यादव इस दुर्घटना की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

 

शाहपुर के वाइस एडमिरल लोचन सिंह पठानिया बने मुख्य हाइड्रोग्राफर, सीएम की बधाई 

 

उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपचारधीन घायलों को फौरी राहत राशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि गत दिवस दुःखद घटना में मृत्यु को प्राप्त महिला के परिजनों को भी राहत राशि प्रदान की जा रही है।

मनमोहन शर्मा ने इस अवसर पर कंपनी के बाहर एकत्र कामगारों के परिजनों से बातचीत की और उन्हें इस दुःखद घड़ी में हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कामगारों के परिजनों को वाहन के माध्यम से नागरिक अस्पताल नालागढ़ भी भिजवाया, ताकि प्राप्त शवों की पहचान की जा सके। उन्होंने तहसीलदार नालागढ़ और चिकित्सकों को निर्देश दिए कि नागरिक अस्पताल नालागढ़ में इन परिजनों की समुचित सहायता दी जाए ताकि शवों की पहचान शीघ्र की जा सके।

हिमाचल : वेब पोर्टल में पैनल के लिए पत्रकारिता व जनसंचार में डिप्लोमा, स्नातक डिग्री जरूरी

 

डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन सभी घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित बना रहा है।

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि यदि इस कंपनी में कार्य करने वाले ऐसे व्यक्तियों जिनकी कोई सूचना उपलब्ध नहीं हो रही है कि जानकारी उनके पास है तो इसकी जानकारी दें।

इसके लिए जिला आपातकालीन केंद्र सोलन के दूरभाष नंबर 01792-220048, 220049, 220882 अथवा 221200 या ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकारण के समन्वयक के मोबाइल नंबर 62303-76825 पर सूचित करें।

 

HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में नौकरी का मौका : भरे जाएंगे ये 34 पद

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : लापता लोगों की लिस्ट जारी, चंबा जिला से एक महिला

शिमला : एक दिन की ब्रेक के बाद फिर बर्फबारी शुरू, रिज पर झूमे पर्यटक

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री आग मामला : एक महिला की गई जान, 29 घायल – कुछ लापता

हिमाचल में रात के अंधेरे में भी लगेगा नल, क्यों बोले मुकेश अग्निहोत्री-पढ़ें खबर

हिमाचल : 7 तक चलेगा बारिश और बर्फबारी का दौर, इसके बाद मौसम साफ

Himachal के तीन जिलों में ओलावृष्टि, चिड़गांव में भारी बर्फबारी रिकॉर्ड

धर्मशाला : जेबीटी के इन पदों के लिए 8 और 9 फरवरी को होगी काउंसलिंग
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest Solan State News

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : मृतकों की संख्या हुई पांच, प्लांट हेड गिरफ्तार

लापता चार लोगों के शव बरामद

शिमला। हिमाचल के बद्दी में झाड़माजरी स्थित परफ्यूम फैक्ट्री में आग लगने के मामले में मृतकों की संख्या पांच हो गई है। एक महिला पिंकी की पहले की मौत हो गई थी।

इसके बाद लापता चार लोगों के शव निकाले गए हैं। मामले की जांच को एसआईटी (SIT) गठित कर दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों के बाद डीजीपी संजय कुंडू ने एसआईटी का गठन किया।

Job Alert हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, पढ़ें डिटेल

एसआईटी घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटा रही है और घटना की व्यापक जांच की जा रही है। यह जानकारी मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने दी।

उन्होंने बताया कि सोलन के अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि इस घटना की निष्पक्ष जांच की जा सके।

हिमाचल : विक्रमादित्य को शहरी विकास विभाग का भी जिम्मा, धर्माणी को TCP

 

प्रधान मीडिया सलाहकार ने कहा कि एनआर अरोमा में भीषण आग लगने की घटना में कुल पांच लोगों की जान गई है। मामले में कंपनी के प्लांट हेड को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि आग लगने की घटना के समय इस फैक्ट्री में कुल 85 लोग थे, जिनमें से 30 लोग घायल हुए हैं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवा दिया गया है। लापता 13 लोगों में से 4 लोग मिल पाए हैं, जबकि 9 को ढूंढने के प्रयास जारी हैं।

HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

 

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : लापता लोगों की लिस्ट जारी, चंबा जिला से एक महिला

शिमला : एक दिन की ब्रेक के बाद फिर बर्फबारी शुरू, रिज पर झूमे पर्यटक

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री आग मामला : एक महिला की गई जान, 29 घायल – कुछ लापता

हिमाचल में रात के अंधेरे में भी लगेगा नल, क्यों बोले मुकेश अग्निहोत्री-पढ़ें खबर

हिमाचल : 7 तक चलेगा बारिश और बर्फबारी का दौर, इसके बाद मौसम साफ

Himachal के तीन जिलों में ओलावृष्टि, चिड़गांव में भारी बर्फबारी रिकॉर्ड

धर्मशाला : जेबीटी के इन पदों के लिए 8 और 9 फरवरी को होगी काउंसलिंग
हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में नौकरी का मौका : भरे जाएंगे ये 34 पद

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Solan State News

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : 13 लोग लापता, बचने की संभावना कम- ड्रमों से भड़की आग

हादसे में अब तक 1 महिला की गई है जान और 29 लोग हैं घायल

 

बद्दी। हिमाचल के बद्दी में झाड़माजरी स्थित परफ्यूम बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने के मामले में अभी भी 13 लोग लापता हैं। इन लोगों के बचने की संभावना काफी कम है। लापता लोगों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि फैक्ट्री के बैक साइड रखे ड्रमों में सबसे पहली आग भड़की थी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान मौके पर जाएंगे।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि बद्दी में कल कॉस्मेटिक फैक्ट्री में लगी आग दुखद घटना है। इसमें अभी तक एक महिला की जान गई है और 29 लोगों का इलाज चल रहा है। 13 लोग लापता हैं।

हिमाचल : विक्रमादित्य को शहरी विकास विभाग का भी जिम्मा, धर्माणी को TCP

 

प्रशासनिक अधिकारियों की जानकारी के अनुसार इन 13 लोगों के बचने की संभावना कम है। फॉरेंसिक लैंब के कर्मचारियों को भी मौके पर भेजा है, जिससे लापता लोगों के बारे कोई सुराग मिल सके।

HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मामले की उच्च स्तर की जांच की घोषणा की है। प्रारंभिक रूप में जांच एजेंसियों की पूछताछ में आग फैक्ट्री के पीछे ड्रम से भड़की होने की बात सामने आई है।

जांच एजेंसियों ने फैक्ट्री के सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि फैक्ट्री के बैक साइड रॉ मटेरियल रखा गया था। वहीं पर ड्रम से पहले आग की शुरुआत हुई। मामले में कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

एचआरटीसी कंडक्टर लिखित परीक्षा का रिजल्ट आउट

 

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सारी फैक्ट्रियों में सेफ्टी मेजर को ध्यान में रखा जाएगा, ताकि ऐसी घटना फिर न हो। मृतक के परिजनों और घायलों को फौरी राहत दे दी दी गई है। घायलों का इलाज मुफ्त में किया जा रहा है।

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री आग मामला : एक महिला की गई जान, 29 घायल – कुछ लापता

हिमाचल में रात के अंधेरे में भी लगेगा नल, क्यों बोले मुकेश अग्निहोत्री-पढ़ें खबर

हिमाचल : 7 तक चलेगा बारिश और बर्फबारी का दौर, इसके बाद मौसम साफ

Himachal के तीन जिलों में ओलावृष्टि, चिड़गांव में भारी बर्फबारी रिकॉर्ड

ऊना निजी बस ऑपरेटर वेलफेयर सोसाइटी की कार्यकारिणी घोषित

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यह रिजल्ट किया घोषित, डिटेल में जानें
धर्मशाला : जेबीटी के इन पदों के लिए 8 और 9 फरवरी को होगी काउंसलिंग

हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में नौकरी का मौका : भरे जाएंगे ये 34 पद
हमीरपुर से वृंदावन के लिए HRTC बस सेवा शुरू, जानिए रूट और समय
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Mandi State News

हिमाचल में विकसित किए जा रहे 6 नए औद्योगिक क्षेत्र, 10 साल में प्रदेश को बनाएंगे सबसे समृद्ध

हर्षवर्धन चौहान ने गणतंत्र दिवस पर मंडी में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

मंडी। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल में 6 नए औद्योगिक क्षेत्र बना रही है। यह औद्योगिक क्षेत्र सोलन जिले के भंगाला व नानोवाल, कल्लू में शिलीहार, ऊना के सलूरी, हमीरपुर के जाहू और बिलासपुर के भदरोग में विकसित किए जा रहे हैं। इसके लिए 592 बीघा भूमि विभाग के नाम हस्तांतरित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

चौहान 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंडी में आयोजित जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने ऐतिहासिक सेरी मंच पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस, होमगार्ड और एनसीसी टुकडि़यों के मार्चपास्ट की सलामी  की। उन्होंने जिलावासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हमीरपुर से वृंदावन के लिए HRTC बस सेवा शुरू, जानिए रूट और समय

 

उद्योग मंत्री ने अपने संबोधन में मंडी के पंडोह में औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने के लिए 6 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे वहां पर इंडस्ट्रियल प्लॉट विकसित किए जाएंगे। औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने पर मंडी जिला के युवा वहां अपने छोटे छोटे उद्योग स्थापित कर सकेंगे।

देहरा : ब्यास पुल पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर, पति-पत्नी की गई जान

 

मजबूत संविधान की नींव पर दृढ़ता से खड़ा है भारत

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि आज के दिन आज हमारा देश मजबूत नींव पर खड़ा है और यह नींव हमारा संविधान है। 75 वर्ष का कार्यकाल किसी भी देश के लिए बहुत लंबा कार्यकाल नहीं होता है। इन 75 वर्षों में हमने बहुत सी उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने इस मौके देश के स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं,  भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए कहा कि हमारा संविधान हमारी मजबूती है। संविधान से हमें मौलिक अधिकार मिले हैं। इसमें मिले वोट के अधिकार से हम अपनी पसंद की सरकारों को चुन सकते हैं। हमारा सफल लोकतंत्र पूरे विश्व के लिए एक मिसाल है।

शिमला : बच्ची का इलाज करवा घर लौट रहा था परिवार, हादसे ने छीन ली दादा-पोती की जान

 

10 वर्षों में देश का सबसे समृद्ध राज्य होगा हिमाचल

उद्योग मंत्री ने कहा कि सुक्खू सरकार का संकल्प प्रदेश को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। अगले 4 साल में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनेगा वहीं 10 सालों में देश का सबसे समृद्ध राज्य होगा। इसी दिशा में प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। हमने जो गारंटियां लोगों को दी हैं उन्हें चरणबद्ध पूरा किया जा रहा है। सरकार ने ओपीएस बहाली के साथ 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों को बुढ़ापे की लाठी थमाई है।

हिमाचल में करवट लेने वाला है मौसम : आगामी चार दिन तक बारिश-बर्फबारी के आसार

 

सरकार भर रही 21 हजार पद

उद्योग मंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने की दिशा में कार्य कर रही है। विभिन्न विभागों में 21 हजार पद भरे जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने जन जन तक पहुंचने के उद्देश्य से सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम शुरू किया है। अनाथ बच्चों के लिए सुखाश्रय योजना शुरू की है। हर विधानसभा क्षेत्र में एक स्वास्थ्य संस्थान को आदर्श संस्थान के तौर पर स्तरोन्नत किया जा रहा है। अब तक 50 विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे संस्थानों में 6-6 विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात कर दिए गए हैं।

आकर्षक मास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा सब का मन

गणतंत्र दिवस पर आयोजित आकर्षक मास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। मार्चपास्ट में पुलिस, होमगार्ड और एनसीसी ने भाग लिया। कदम से कदम मिलाते हुए उन्होंने आकर्षक मार्चपास्ट किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गर्ल स्कूल मंडी ने गिद्दा, आईटीआई की छात्राओं ने लुड्डी और मंडी सिराज सांस्कृतिक दल ने नाटी प्रस्तुत की। केन्द्रीय विद्यालय मंडी और एसवीएम पब्लिक स्कूल ने समूह गान प्रस्तुत किया।

शिमला रिज पर मनाया गया राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस, राज्यपाल ने फहराया तिरंगा

यह हुए सम्मानित

आयुष्मान भारत के अंतर्गत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में अनुकरणीय कार्य के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर और हिमाचल वेली हेल्थ केयर भंगरोटू को सम्मानित किया गया। मंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्ततु करने वाले स्कूली बच्चों, कलाकारों तथा मार्च पास्ट में भाग लेने वाली टुकडियों के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया।

इससे पहले उद्योग मंत्री ने इंदिरा मार्केट के संकल गार्डन स्थित शहीद स्मारक पर नवाया शीश। उन्होंने गांधी चौक में महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर अपनी भावांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, पूर्व सीपीएस सोहन लाल, एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, नगर निगम के महापौर विरेन्द्र भट्ट, उप महापौर माधुरी कपूर, चम्पा ठाकुर, अन्य जनप्रतिनिधि मण्डलायुक्त राखिल काहलों, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, एसपी सौम्या सांबशिवन सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

हिमाचल पुलिस के ASI नरेश कुमार को मिला उत्तम जीवन रक्षा पदक-ठाकुरद्वारा के हैं रहने वाले

धर्मशाला वृत्त वन मित्र भर्ती : फिजिकल टेस्ट की तिथि घोषित, इस दिन होंगे

HPBOSE : 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, यहां पढ़ें
हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस : धर्मपुर में मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी ये सौगात, की बड़ी घोषणाएं

सोलन के नामी ठेकेदार के बेटा-बेटी की फिलिप आइलैंड पर डूबने से गई जान

सिरमौर : जबडोग के पास खाई में गिरी कार, नौहराधार के पूर्व सैनिक की गई जान

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Una State News

हिमाचल के आयुर्वेदिक स्वास्थ्य संस्थानों में रखे जाएंगे योग अनुदेशक, 1500 होंगे भर्ती

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने ऊना में दी जानकारी

 

ऊना। हिमाचल के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने 10 माह के कार्यकाल के दौरान सरकारी क्षेत्र में लगभग 10 हजार पद स्वीकृत किए हैं। वन विभाग में करीब 2100 पदों पर भर्ती होगी। आयुष विभाग में 1500 योग अनुदेशक प्रत्येक आयुर्वेदिक स्वास्थ्य संस्थानों में रखे जाएंगे। यह बात उन्होंने ऊना में बल्क ड्रग पार्क के कॉरपोरेट ऑफिस के शुभारंभ अवसर पर कही।

उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में बनने वाले ड्रग पार्क से न केवल हरोली विधानसभा क्षेत्र बल्कि समूचे जिला ऊना की आर्थिकी में अभूतपूर्व सुधार होगा तथा हजारों लोगों को प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने बताया कि बल्क ड्रग पार्क में सड़क निर्माण कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग को तथा विद्युत संबंधी परियोजनाओं के लिए 34 करोड रुपए उद्योग विभाग द्वारा जारी किए गए हैं।

शिमला नगर निगम को दिया चेक हुआ बाउंस तो 1000 की लगेगी पेनल्टी

उद्योग मंत्री ने बताया कि क्षेत्र के गांव पंजुआना में 175 एकड़ भूमि पर एक बड़ी टाउनशिप विकसित की जा रही है जिसमें बल्क ड्रग पार्क में स्थापित होने वाले उद्योगों के लगभग 10 हजार अधिकारियों व कर्मचारी को को उच्च स्तरीय आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार चुनाव से पूर्व दी गई गारंटियों को पूरा करने के लिए कृत संकल्प है, जिसकी शुरुआत सरकार ने अपने कार्यकाल के आरंभ में ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली के साथ कर दी है।

आईपीएस संजीव रंजन ओझा को DG जेल लगाया, ADG एपी सिंह भार मुक्त

बता दें कि डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान की उपस्थिति में एक करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से बनाए गए बल्क ड्रग पार्क के कॉरपोरेट ऑफिस का शुभारंभ किया। इसके उपरांत उन्होंने दुलैहड़ में 31.05 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले बल्क ड्रग के लिए 15 एमएलडी की पेयजल योजना, 10.06 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाली प्रशासनिक खंड बल्क ड्रग पार्क के लिए उठाऊ पेयजल योजना तथा 11.75 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाली बल्क ड्रग पार्क की पेयजल के भूजल स्त्रोतों के पुनर्भरण हेतू परियोजना का शिलान्यास भी किया।

सिरमौर : छठ पूजा से पहले नहाने उतरा युवक यमुना नदी में डूबा

बल्क ड्रग पार्क इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्पाेरेट कार्यालय के उद्घाटन के उपरांत हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव बाथू में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि करीब दो दशक पूर्व विकास की दृष्टि से पिछड़ा कहे जाने वाला हरोली विधानसभा क्षेत्र वर्तमान में विकास के मामले में न केवल हिमाचल प्रदेश में बल्कि देश के अग्रणी विधानसभा क्षेत्रों में शुमार होने जा रहा है, जिसका श्रेय विस क्षेत्र की जनता को जाता है, जिनके निरंतर समर्थन व आशीर्वाद से उन्हें लगातार 5वीं बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला।’

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 8वीं, 10वीं और 12वीं का यह रिजल्ट किया घोषित

डिप्टी सीएम ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क के लिए लगभग 32 करोड रुपए की पेयजल योजना, बल्क ड्रग पार्क के प्रशासनिक खंड के लिए लगभग 10 करोड रुपए की पेयजल योजना तथा बल्क ड्रग पार्क की पेयजल योजनाओं के भूजल स्रोतों के पुनर्भरण हेतु लगभग 12 करोड़ रुपए की इन सभी परियोजनाओं के निर्माण कार्य को अगले 6 महीनों में पूरा कर लिया जाएगा।

हिमाचल में माइनिंग इंस्पेक्टर, असिस्टेंट माइनिंग इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती 

हमीरपुर में 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, भरे जाएंगे ये पद-इस दिन साक्षात्कार 
AIIMS बिलासपुर में निकली भर्ती : भरे जाएंगे विभिन्न 55 पद, पढ़ें डिटेल

HRTC ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं को दी बड़ी राहत, अब होगा ऐसा-पढ़ें खबर 
भोरंज और नादौन में आंगनबाड़ी वर्कर के साक्षात्कार स्थगित- जानें कारण

हिमाचल के बिलासपुर जिला में डोली धरती, 2.9 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड
हिमाचल में माइनिंग का बड़ा घोटाला : बिना लीज के चल रहे थे 63 स्टोन क्रशर

हिमाचल : सिक्योरिटी गार्ड, ऑपरेटर सहित इन 421 पदों पर नौकरी का मौका-जानें डिटेल

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल मामला : सीएम सुक्खू बोले – हक के लिए लड़ेंगे कानूनी लड़ाई

हिमाचल कैबिनेट : जल शक्ति विभाग में 4500 पदों पर भर्ती की मंजूरी

हिमाचल : पहली कक्षा में दाखिले के लिए बच्चे की आयु 6 साल जरूरी- मिली मंजूरी

DSSSB ने 863 पदों पर निकाली भर्ती, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

हिमाचल : असिस्टेंट इंजीनियर सिविल के इन पदों पर भर्ती शुरू
SBI में 8283 पदों पर बंपर भर्ती, हिमाचल के लिए भी 180 पद-करें आवेदन

HAS मुख्य परीक्षा को लेकर HPPSC का बड़ा फैसला-डिटेल में जानें 
हिमाचल : ऑफिस मैनेजर, क्लर्क व ग्राफिक डिजाइनर के पदों पर होगी भर्ती

हिमाचल में जेल वार्डर के भरे जाएंगे 91 पद, 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन

HAS मुख्य परीक्षा को लेकर HPPSC का बड़ा फैसला-डिटेल में जानें 
हिमाचल के परविंदर फांकर की चमकी किस्मत, रातों रात बने करोड़पति

हिमाचल : स्कूलों में छात्रों के लिए 220 टीचिंग डे होंगे अनिवार्य, तैयार होगा कैलेंडर
हिमाचल में PGT के 585 पदों पर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, पढ़ें खबर
हमीरपुर : सेना भर्ती कार्यालय में रखा जाएगा मल्टी टास्क वर्कर, करें अप्लाई
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news