Categories
Top News Himachal Latest Shimla PHOTO GALLERY

मुकेश अग्निहोत्री ने राजीव शुक्ला और भूपेश बघेल से की मुलाकात

करीब बीस मिनट तक हुई चर्चा, इसके बाद निकले बाहर
शिमला। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने सिसिल में हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और भूपेश बघेल से मुलाकात की।

हिमाचल विधानसभा से डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री सिसिल पहुंचे। करीब बीस मिनट बातचीत के बाद मुकेश अग्निहोत्री सिसिल से बाहर निकले।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के इस्तीफे को लेकर बड़ी अपडेट-पढ़ें डिटेल में

हिमाचल : सदन के अंदर भारी हंगामा, नेता प्रतिपक्ष सहित 15 भाजपा विधायक निष्कासित

शिमला : विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के बागी विधायक, गेट पर जमकर नारेबाजी

भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच : तीन मार्च को धर्मशाला पहुंचेंगी दोनों टीमें, 3 दिन करेंगी प्रेक्टिस

शिमला मालरोड वारदात : चौपाल के युवक की जान लेने वाला आरोपी गिरफ्तार
हिमाचल : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पोस्ट कोड 1073 परीक्षा 30 मार्च को, रिजेक्शन लिस्ट जारी

सिद्धू मूसेवाला की मां बच्चे को देने वाली हैं जन्म, फैंस में खुशी की लहर
हिमाचल : कई शहरों में माइनस हुआ पारा, कब तक बिगड़ा रहेगा मौसम – जानें

शिमला माल रोड मामला : फूटा परिजनों का गुस्सा, कानून व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

नादौन : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती

शिमला में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास को मौका
कांगड़ा जिला में 8वीं, 10वीं पास, स्नातक के लिए नौकरी का मौका, भरे जाएंगे ये 300 पद
ऊना की कंपनी में एग्जीक्यूटिव और ऑपरेटर के पदों पर भर्ती : 40 हजार तक सैलरी
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR

राहुल बोले-सुखविंदर सुक्खू जमीन से जुड़े कार्यकर्ता, आम लोगों की सुनते हैं आवाज

मानसर से मलोट तक हिमाचल में भारत जोड़ो यात्रा हुई संपन्न

इंदौरा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा हिमाचल प्रदेश में इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में मानसर से आज प्रातः 7 बजे शुरू होकर सायं साढ़े छह बजे मलोट में संपन्न हुई।मलोट में एक जनसमूह को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू पार्टी के जमीनी स्तर से जुड़े कार्यकर्ता हैं, जो आम लोगों की आवाज सुनते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें यह देखकर अच्छा लगा कि हिमाचल प्रदेश की जनता उनसे अथाह प्रेम करती है। भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पहाड़ों का राज्य है, लेकिन यहां चलना आसान है क्योंकि यहां के लोग शांति के प्रतीक हैं। भारत जोड़ो यात्रा को हिमाचल प्रदेश के लोगों का भरपूर सहयोग व स्नेह मिला है, जिसके लिए वह सभी के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के स्नेह से उन्हें नई ऊर्जा मिली है।

राहुल गांधी ने कहा कि हिमाचल के लोगों में आपसी भाईचारा है तथा यही राज्य का समृद्ध इतिहास है। यहां के लोगों की शक्ति ही हमारी शक्ति है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से आरंभ होकर कई राज्यों से गुजरी है तथा 30 जनवरी को यह यात्रा कश्मीर में समाप्त होगी। इस दौरान लगभग 3570 किमी की पैदल यात्रा होगी। यात्रा में प्रतिदिन 25-30 किमी का सफर पैदल किया जाता है, इससे मुझे कोई थकान नहीं होती।

राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में भाषा, धर्म व जाति के नाम पर राजनीति की जा रही है तथा असली मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं की जा रही। इसीलिए उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा आरंभ की, जिससे महंगाई, बेरोजगारी, नोटबंदी तथा गलत जीएसटी जैसे विषयों पर बात शुरू हुई।

वहीं अपने संबोधन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार राहुल गांधी के मार्गदर्शन में कार्य कर रही है। प्रदेश में नई सरकार के गठन के एक महीने के भीतर ही सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ देने का निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह तथा एक लाख रोजगार प्रदान करने पर भी गंभीरता के साथ प्रयास आरंभ कर दिए हैं। इसके लिए मंत्रिमंडलीय उप-समितियों का गठन किया गया है, जो एक माह में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर देंगी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार अपने सभी वादे पूरे करने के लिए प्रतिबद्ध है।सांसद एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जीत का सिलसिला आगे बढ़ाते हुए अन्य राज्यों के चुनावों में भी जीत का परचम लहराएगी। प्रतिभा सिंह ने कहा कि ओपीएस की गारंटी को प्रदेश सरकार ने पूरा कर दिया है तथा बाकी वायदों को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी संजय दत्त, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कैबिनेट मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, चंद्र कुमार, जगत सिंह नेगी, हर्षवर्धन चौहान, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव, विधायकगण, पंजाब कांग्रेस के नेता, पार्टी कार्यकर्ता और लोग उपस्थित थे।

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

सुक्खू-मुकेश की शपथ, सजने लगा रिज – राहुल, प्रियंका भी होंगे शामिल

शिमला। कांग्रेस पार्टी ने आज 2 दिन तक चली माथापच्ची के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल का अगला मुख्यमंत्री घोषित कर दिया है। विपक्ष के नेता रहे मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाया गया है। वह कल शिमला के ऐतिहासिक रिज पर शपथ ग्रहण करेंगे।

सुक्खू के घर पर जश्न : परिवार की आंखों से छलके आंसू, समर्थकों ने फोड़े पटाखे

शपथ ग्रहण समारोह कल दोपहर 12 बजे होगा। शनिवार देर शाम हुए नाम के ऐलान के बाद राज्यपाल से मिलने के बाद शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका भी शामिल होंगे।

हिमाचल : राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता, सुक्खू कल 12 बजे लेंगे शपथ

सुक्खू बोले-मुकेश भाई, 38 विधायकों को सौंपी जाएंगी अलग-अलग जिम्मेदारी

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Hamirpur State News

सुक्खू के घर पर जश्न : परिवार की आंखों से छलके आंसू, समर्थकों ने फोड़े पटाखे

नादौन। हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम का ऐलान हो गया है। एचआरटीसी चालक का बेटा हिमाचल की बागडोर संभालेगा। रविवार दोपहर 12 बजे सुखविंदर सिंह शपथ लेंगे।
हिमाचल : राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता, सुक्खू कल 12 बजे लेंगे शपथ
सुखविंदर सिंह के नाम का ऐलान होते ही हमीरपुर जिला में दिवाली जैसा माहौल हो गया। हमीरपुर के गांधी चौक में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इकट्ठे होकर जश्न मनाया।
सुखविंदर सिंह के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में भी खूब पटाखे फोड़े गए और सुक्खू के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की गई। सुखविंदर सिंह को सीएम बनाने के बाद भाई और सुखविंदर सिंह की पत्नी कमलेश ठाकुर के साथ दोनों बेटियां भी भावुक हो गईं।
सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर खुशी जाहिर की। वहीं, बेटे के मुख्यमंत्री बनने की खबर सुनते ही 85 वर्षीय माता संसार देवी की आंखों से आंसू छलक आए। उनके घर पर लोगों का तांता लग गया है और महिलाएं नाच गाना कर रही हैं।

हिमाचल: कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले सुक्खू के समर्थन में नारेबाजी 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता, सुक्खू कल 2 बजे लेंगे शपथ

रिज पर होगा शपथ ग्रहण समारोह
शिमला। मुख्यमंत्री का नाम फाइनल होने के बाद कांग्रेस नेता राज्यपाल से मिले। इस अवसर पर पर्यवेक्षक भूपेश बाघेल, भूपिंदर सिंह हुड्डा, राजीव शुक्ला,  सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री व हिमाचल सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली मौजूद रहे।
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने कांग्रेस नेताओं को बधाई दी। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला में सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री चुने जाने को लेकर लिखित पत्र राज्यपाल को सौंपा। हिमाचल के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कल यानी रविवार को दो बजे रिज पर शपथ लेंगे।
बता दें कि सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाया गया है। इससे पहले हिमाचल के मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया से बातचीत में सबसे पहले सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। हमें कुछ समय दें।
आने वाले समय में आम, गरीब और किसान आदि जिनसे समाज बनाता है की मदद करना उनका मकसद होगा। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को लेकर पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री उनके भाई हैं। जब वह विधायक दल के नेता थे हमारा आपस में काफी अच्छा  तालमेल था और अब वह मुख्यमंत्री बने हैं तो दोनों भाई एक टीम के तौर पर कार्य करेंगे। उस टीम में 38 प्लेयर और भी हैं, उनको अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। हिमाचल में एक स्वच्छ और ईमानदार प्रशासन लाया जाएगा।
मुख्यमंत्री के लिए नाम की घोषणा होने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू थोड़े भावुक भी दिखे। जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 17 साल की उम्र से राजनीति शुरू की। ग्रास रूट से राजनीति शुरू की है। एनएसयूआई में रहते हुए कांग्रेस की विचारधारा से साथ जुड़े। इसके बाद युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। विधायक भी बने और अब मुख्यमंत्री बने हैं। कांग्रेस पार्टी ने जो उन्हें दिया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

कांग्रेस विधायक दल की बैठक कुछ ही देर में : मुख्यमंत्री के नाम पर होगी चर्चा

राजीव शुक्ला, भूपेंद्र हुड्डा व भूपेश बघेल होंगे शामिल

शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने प्रचंट बहुमत के साथ जीत हासिल की है। अब कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री पद के लिए कसरत शुरू कर दी है। विधायक दल का नेता चुनने के लिए कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी की बैठक कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। बैठक में हिमाचल चुनाव प्रभारी राजीव शुक्ला व पर्यवेक्षक भूपेंद्र हुड्डा, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल शामिल होंगे।

कांग्रेस की जीत और मुख्यमंत्री पद को लेकर क्या बोले मुकेश अग्निहोत्री-जानिए 

इससे पहले कांग्रेस के जीते हुए कुछ विधायक होली लॉज प्रतिभा सिंह से मिलने पहुंच रहे हैं। ठियोग से नवनिर्वाचित विधायक कुलदीप सिंह राठौर भी होली लॉज पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह जो जीत है वह हिमाचल प्रदेश के कार्यकर्ताओं को समर्पित है।

उन्होंने कहा कि आज 3 बजे होने वाली बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक हुड्डा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला भी आ रहे हैं। बैठक में पार्टी के मापदंडों पर चर्चा होगी। बैठक में सभी विधायकों से चर्चा की जाएगी उसके बाद फिर आलाकमान के पास जो भी रिपोर्ट जाएगी उसी के आधार पर मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

वहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज 3 बजे कांग्रेस की बैठक होगी जिसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक हुड्डा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान द्वारा जो भी निर्णय लिया जाएगा उसका पालन किया जाएगा।

हिमाचल विस चुनाव : इन सीटों पर करीबी रहा मुकाबला-सराज में बड़ी जीत

भोरंज में पोस्टल बैलेट मतों ने बिगाड़ा भाजपा का खेल-कांग्रेस जीती

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें