शिमला। हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक की तिथि तय हो गई है। कैबिनेट की आगामी बैठक 14 फरवरी, 2024 को होगी।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह की अध्यक्षता में ये बैठक शाम 4 बजे हिमाचल प्रदेश सचिवालय के शिखर सम्मेलन हॉल शिमला में होगी।
हिमाचल कैबिनेट : तहसीलदार और नायब तहसीलदार सहित इन पदों पर भर्ती की मंजूरी
बता दें कि चार दिन बाद ही हिमाचल कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। पिछली बैठक दो दिन पहले 9 फरवरी को आयोजित की गई थी।
इस बैठक में बजट सत्र के लिए राज्यपाल के अभिभाषण को मंजूरी की साथ ही अन्य कुछ फैसले लिए गए थे।
हिमाचल कैबिनेट : लोगों को बड़ी राहत, बदलेगा पंचायती राज विभाग का यह नियम