Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Chamba State News

धारा 144 : सलूणी उपमंडल में चार से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठे होने पर प्रतिबंध

जिला दंडाधिकारी अपूर्व देवगन ने धारा 144 के तहत जारी किए आदेश

चंबा। हिमाचल के चंबा जिला के उपमंडल सलूणी में युवक की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण है। आक्रोषित भीड़ ने किहार थाने का घेराव किया, वहीं आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने सलूणी क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी है।

सलूणी मर्डर केस : NIA व CBI से जांच करवाने को लेकर ये बोले सीएम सुक्खू

जिला दंडाधिकारी अपूर्व देवगन ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता 1993 की धारा 144 के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए उपमंडल सलूणी में चार से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठे होने, किसी भी प्रकार की बैठक, जुलूस, रैली, धरने- प्रदर्शन के आयोजन को प्रतिबंधित करने के आदेश जारी किए हैं।

सीएम बोले- सलूणी केस के दोषियों को दिलवाई जाएगी कड़ी सजा- शांति बनाए रखें लोग

 

यह आदेश तुरंत प्रभाव से आगामी 7 दिन तक प्रभावी रहेंगे और प्रतिकूल परिस्थितियों के दौरान इस आदेश को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। जारी आदेश में कहा गया है कि संघणी, किहार तथा सलूणी में स्थानीय निवासियों के बीच उपजे विवाद के दृष्टिगत कानून व्यवस्था की स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा ये आदेश जारी किए गए हैं।

हिमाचल में जनता पर बोझ : इंतकाल की फीस 25 गुणा बढ़ी-आदेश जारी

 

आगे आदेश में कहा गया है कि लोगों द्वारा प्रदर्शन और जुलूस आयोजित करने से सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न होने की आशंका तथा जान- माल की सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कोई भी व्यक्ति किसी भी संप्रदाय के प्रति अपमानजनक और भेदभावपूर्ण टिप्पणी नहीं कर सकता है।

इसके साथ किसी भी मीडिया के माध्यम से व्यक्ति विशेष द्वारा अभद्र टिप्पणी नहीं करने को कहा गया है जो सांप्रदायिक तनाव का कारण बनता हो। आदेश के उल्लंघन की अवस्था में भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई के लिए उत्तरदायी होगा।

सलूणी मर्डर केस : ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आग के हवाले किया आरोपियों का घर 

 

YouTube ने बदले नियम : 500 सब्सक्राइबर होते ही शुरू होगी कमाई, विस्तार से जानें

 

HPBOSE : 10वीं व 12वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी, अब डिजी लॉकर पर मिलेंगे सर्टिफिकेट

 

हिमाचल में 16 जून से मछली पकड़ने पर रोक, कानून तोड़ा तो जाना होगा जेल

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *