Breaking News

  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • रैहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता : 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जानें कौन-कौन सी टीमें बनीं चैंपियन
  • HPRCA : समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 107 उम्मीदवार चयनित
  • HPRCA : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित-यहां देखें

सोलन : बैचवाइज भरे जाएंगे शास्त्री व भाषा अध्यापक के 5 पद- इस दिन काउंसलिंग

ewn24news choice of himachal 02 Jul,2023 10:33 pm

    2017 तक के बैच पास अभ्यर्थी से सकते हैं भाग

    सोलन। प्रारंभिक शिक्षा विभाग जिला सोलन के माध्यम से शास्त्री अध्यापक के 03 व भाषा अध्यापक के 02 पदों पर बैचवाइज भर्ती की जानी है। यह जानकारी उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोलन संजीव कुमार ने दी। संजीव कुमार ने कहा कि इन पदों के लिए काउंसलिंग 04 जुलाई, 2023 को सुबह 10.30 बजे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन के कार्यालय में होगी।
    Breaking : हिमाचल में बैंक क्लर्क के पदों पर निकली भर्ती, भरे जाएंगे 81 पद

     

    सोलन उप निदेशक ने कहा कि 2017 तक के बैच पास अभ्यर्थी के लिए 05 पदों पर शास्त्री (दृष्टिबाधित, बधिर और सुनने में मुश्किल, सेरेब्रल पाल्सी, कुष्ठ रोग ठीक, बौनापन, एसिड अटैक पीड़ित और मस्कुलर डिस्ट्रॉफी) तथा भाषा अध्यापकों (दृष्टिबाधित तथा बधिर और सुनने में मुश्किल) की भर्ती के लिए काउंसलिंग की जानी है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों का बैठने, खड़े होने, पढ़ने-लिखने, देखने, अंगुलियों का जोड़-तोड़, चलना, सम्वाद करना तथा सुनने में सक्षम होना अनिवार्य है।
    हिमाचल : असली बताकर ठग आपको कहीं पकड़ा न दें डमी फोन, रहें सावधान

     

    उप निदेशक ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार श्रम एवं रोज़गार निदेशालय शिमला के कार्यालय द्वारा प्रयोजित नहीं किए जाने वाले उम्मीदवार जो रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत है, भी इस काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।
    चंबा : खाई में गिरी 108 एंबुलेंस, फार्मासिस्ट की गई जान- चालक घायल

     

    संजीव कुमार ने कहा कि काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाणपत्र (मूल तथा फोटोकापी), बायोडाटा फार्मा (www.ddeesolan.in पर उपलब्ध) को भरकर, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, रोज़गार कार्यालय का पंजीकरण पत्र, शिक्षक योग्यता परीक्षा प्रमाण पत्र (जे.बी.टी, टी.ई.टी या बी.एड), हिमाचल प्रदेश द्वारा अधिकृत सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया चरित्र प्रमाण पत्र, अधिकृत सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हिमाचली प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र लाना सुनिश्चित करें।



     



     


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather