Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest

बिंदल बोले-कोरोना वॉरियर्स के साथ धोखा, गांधी जयंती पर छीन लीं 1850 की नौकरियां

सत्ता प्राप्ति के लिए बेरोजगार युवकों को दीं झूठी गारंटियां

 

शिमला। वर्तमान सरकार के कार्यकाल को एक साल होने को आया है, एक लाख तो क्या एक नौकरी भी वर्तमान कांग्रेस सरकार ने नहीं दी है, लेकिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के पुण्य दिवस पर 1850 कर्मियों की नौकरियां छीन ली हैं। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कही।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कोरोना वॉरियर्स के साथ धोखा किया है। पूर्व भाजपा सरकार में कोरोना से लड़ने के लिए युवक और युवतियों को भर्ती किया गया था, जिन्होंने भयावह वायरस से लड़ते हुए रोगियों की सेवा की। जिन कोविड रोगियों को उनके परिवारजन भी हाथ नहीं लगाते थे, उनकी सेवा करते हुए अपने जीवन को खतरे में डाला।

डमटाल : होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, मालिक धरा- दो महिलाएं रेस्क्यू

ऐसे कोरोना वॉरियर्स को नौकरी से निकालने का निंदनीय कार्य कांग्रेस सरकार ने किया है। भारतीय जनता पार्टी 1850 युवकों को नौकरी से निकालने की कड़े शब्दों में निंदा करती है और प्रदेश की सरकार से यह कहना चाहती है कि इन सभी को अविलंब नौकरी पर लें और एक लाख बेरोजगारों को इसी साल के अंतर्गत सरकारी नौकरी उपलब्ध करवाएं।

वंदे भारत एक्सप्रेस 14 मिनट में साफ, चमत्कारिक सफाई प्रक्रिया की हुई शुरूआत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता प्राप्ति के लिए बेरोजगार युवकों को झूठी गारंटियां दीं। घर-घर में जाकर घोषणा की कि कांग्रेस की सरकार बनते ही एक लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी देंगे। उसकी व्याख्या की कि हिमाचल प्रदेश में 67 हजार पद खाली हैं और 33 हजार पद हम नए सृजित करेंगे।

शिमला : फिर सड़कों पर उतरे IGMC के सुरक्षा कर्मी, समर्थन में आई CITU

इस प्रकार एक लाख बेरोजगारों को पहली कैबिनेट में सरकारी नौकरी देने का वादा किया। यह गारंटी चुनाव के वक्त मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व सभी कांग्रेस के नेताओं ने घर-घर जाकर दीं।

 

शिमला सचिवालय में तैनात कर्मचारी ने दे दी जान, सुंदरनगर के थे रहने वाले 

 

हिमाचल : इन दो जिलों में होगी ITBP कांस्टेबल के 43 पदों पर भर्ती, हो जाएं तैयार

 

शिमला सचिवालय में तैनात कर्मचारी ने दे दी जान, सुंदरनगर के थे रहने वाले 

दिल्ली से सीधे मनाली पहुंचेगी HRTC वोल्वो बस : ढाई माह बाद फिर शुरू हुई सेवा

हिमाचल जेबीटी टेट नवंबर 2022: 15 अक्टूबर को होगी विशेष परीक्षा-बीएड नहीं होंगे पात्र

 

हिमाचल : 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के साथ उनके टीचर भी होंगे सम्मानित

Good News : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को लेकर नोटिफिकेशन जारी

हिमाचल में ड्राइंग मास्टर और शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट

ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

बिंदल बोले- PWD के बड़े अधिकारी पर पानी फेंकने के मामले ने खोली सरकार की पोल

कांग्रेस सरकार के अंदर किसी प्रकार का नियंत्रण नहीं

शिमला। मंडी जिला के जोगिंदर नगर में कांग्रेस नेता द्वारा पीडब्ल्यूडी (PWD) सुपरिटेंडेंट इंजीनियर के साथ बदसलूकी करने के मामले में भाजपा मुखर हो गई है। हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र में 21 सितंबर को भाजपा ने प्वाइंट ऑफ आर्डर के तहत मामला उठाया तो आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने इसकी निंदा की है।

मानसून सत्र : 3 साल में कांगड़ा जिला से एक सरकारी कार्यालय स्थानांतरित, 36 किए बंद

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि मंडी जिला के जोगिंदर नगर में हुई घटना ने सरकार की पोल खोल कर रख दी है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पीडब्ल्यूडी के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर के कमरे में कांग्रेस के नेता कुछ लोगों के साथ दाखिल होते हैं। कमरे को अंदर से कुंडी लगा करके बंद कर देते हैं और बड़े अफसर की घेराबंदी करते हैं। वहां पर बंद कमरे के अंदर क्या-क्या अश्लीलता होती है और किस प्रकार से अफसर के मुंह पर पानी फेंक कर उन्हें डराया धमकाया जाता है, यह अति निंदनीय है।

हिमाचल मानसून सत्र : आउटसोर्स कर्मियों के मुद्दे पर तपा सदन-विपक्ष की नारेबाजी-वॉकआउट किया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि यह घटना इस बात का द्योतक है कि कांग्रेस राज में ठेकेदारों की दादागिरी किस कदर बढ़ गई है। वर्तमान कांग्रेस सरकार के अंदर किसी प्रकार का नियंत्रण नहीं रहा है। केवल भाई भतीजावाद सर चढ़ के बोल रहा है। एक सुपरिटेंडेंट इंजीनियर स्तर के अधिकारी की यह स्थिति है तो जूनियर इंजीनियर और एसडीओ की क्या मजाल है कि वह कांग्रेस के नेताओं के सामने कुछ बोल सके।

बिंदल ने कहा कि यह स्थिति अत्यंत दयनीय है, चिंता करने वाली है और प्रदेश के विकास के अंदर बाधक है। सुपरिटेंडेंट इंजीनियर ने इसकी शिकायत एसपी मंडी को भी की है, जिस पर प्रशासन को कड़ा संज्ञान लेना चाहिए।

हिमाचल : शिक्षकों के 5291 पद भरने को मंजूरी, DM और PET को लेकर भी निर्देश जारी

 

बता दें कि 21 सितंबर को हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र में जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा ने भी प्वाइंट ऑफ ऑर्डर के तहत मामला उठाया था। प्रकाश राणा के अनुसार मामला एसडीओ के अस्थाई ऑर्डर को लेकर था। कांग्रेसी नेता ऑफिस में आए और टेबल पर रखा पानी का गिलास अधिकारी के मुंह पर फेंक दिया।

कांगड़ा जिला के विवेक टलवाल का मैया तेरी मूरत भजन रिलीज, लोगों को आ रहा पसंद

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जानकारी दी कि सूचना मिलने के बाद उन्होंने तुरंत प्रभाव से कहा कि यदि कोई भी विधायक या व्यक्ति किसी प्रशासनिक अधिकारी या सरकारी कर्मचारियों के साथ बदतमीजी करता है तो उसके खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। हमने एफआईआर दर्ज करवा दी है। यह सरकार की पारदर्शिता है।

कांगड़ा के नूरपुर निवासी रेलवे कर्मी का लुधियाना में मर्डर, मिली थी पिता की नौकरी

 

हिमाचल : एक हफ्ते में निकलेगा वेटरनरी फार्मासिस्ट सहित इन पोस्ट कोड का रिजल्ट

 

पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर स्थित चक्की पुल को लेकर बड़ी अपडेट

 

हिमाचल मानसून सत्र : करुणामूलक आधार पर नौकरी को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की बड़ी बात

 

बथाऊधार-राजगढ़ HRTC बस पनेली के पास हुई खराब, अंधेरे में परेशान हुए यात्री

 

HRTC के लिए घाटे का सौदा रहीं करोड़ों खर्च कर खरीदीं JNNURM की बसें

 

चिंतपूर्णी-मुबारकपुर रोड पर लैंडस्लाइड : गाड़ी पर गिरे पत्थर, देखते ही देखते भड़की आग

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Solan State News

बिंदल बोले- हिमाचल में आपदा से तीन प्रकार के नुकसान, तुरंत कार्रवाई करे सरकार

सोलन में नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के साथ किया संवाद

 

सोलन। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डा राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस आपदा के समय तीन प्रकार के नुकसान हुए हैं, जिस पर सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। जिन लोगों की जमीन और मकान पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, उनको सरकार द्वारा अति शीघ्र भूमि प्रदान करनी चाहिए। हिमाचल प्रदेश में छोटी-बड़ी सड़कों को भारी कृषि क्षति पहुंची है, जिससे सेब उत्पादक, किसान और बागवान परेशान हैं। इन सड़कों को तेजी से ठीक करना चाहिए।

कुल्लू-मंडी वाया पंडोह सड़क पर ट्रैफिक जाम बना परेशानी, रोके वाहन

मंडियों में किसान, बागवानों को अपनी फसलों के अच्छे दम नहीं मिल पा रहे हैं। इसके लिए सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए। आपदा से संबंधित राहत राशि में भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया जा रहा है, इसको तुरंत समाप्त करना चाहिए। इन सभी बड़ी और गंभीर समस्याओं को लेकर सरकार द्वारा प्रशासन को तुरंत निर्देश करने चाहिए, जिससे हिमाचल प्रदेश की आम जनता को राहत पहुंचे।

हिमाचल में PWD की सड़कों पर लगेंगे मनरेगा कामगार, सरकार कर रही विचार

बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल का सोलन की नव नियुक्त जिला कार्यकारिणी के साथ पहला संवाद हुआ, जिसमें जिला से प्रदेश में सभी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को आपदा की घड़ी में प्रदेश के आम जन के साथ खड़े रहने के लिए आदेश दिए हैं।

 

राहत : मंडी के कलहनी में पहुंचा राशन, नगवाईं से दो गर्भवती महिलाएं एयरलिफ्ट

Breaking : हिमाचल में DElEd CET 2023 काउंसलिंग स्थगित, जानें नई डेट

कांगड़ा : जलाड़ी में जल शक्ति विभाग के जेई के बनेर खड्ड में बह जाने के मामले में बड़ी अपडेट

हिमाचल में बढ़ रहे स्क्रब टाइफस के मामले : अब तक तीन की गई जान, 130 लोग पॉजिटिव

HRTC बस में सामान ले जाने के विरोध में कंडक्टर यूनियन, उठाई ये मांग

शिमला-कालका एनएच 5 पर सनवारा में 20 दिन से बंद टोल प्लाजा फिर शुरू

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest State News

बिंदल बोले-मुद्दों से भाग रही सुक्खू सरकार, 1500 रुपए पर नहीं दे रही जवाब

बताएं- गारंटियां क्यों नहीं पूरा कर रहे हैं

शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा भारतीय जनता पार्टी का यह स्पष्ट मानना है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार मुद्दों से भाग रही है। जनहित के मुद्दे स्पष्ट हैं और दीवारों पर लिखे हुए हैं। वे मुद्दे चुनाव में दी गई गारंटियां  हैं।

आज वर्तमान सरकार के 8 महीने हो गए हैं पर प्रदेश की 22 लाख महिलाएं 1500 रुपए प्रति महीने का इंतजार कर रही हैं। पर सरकार इस मुद्दे पर कोई जवाब नहीं दे रही है।

मैक्लोडगंज में चला रही थी देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने जाल बिछाकर पकड़ा

 

किसान गोबर के ढेर लगा कर बैठा है। किसानों ने लाखों रुपए खर्च करके पशु खरीद लिए हैं, लेकिन प्रदेश में दूध खरीदने के बारे में कोई पॉलिसी नहीं आई है। किसान ऋण के पैसे का ब्याज भर रहा है। दूध 40 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। इस दूध के खरीद की गारंटी कांग्रेस नेताओं ने 100 रुपए प्रति लीटर की दी थी।

प्रदेश में बेरोजगारों को एक लाख नौकरियां पहले साल में मिलनी थीं और हर साल एक लाख की गारंटी देते हुए 5 लाख नौकरियां देने की गारंटी चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी ने दी थी।

हिमाचल में बैंक क्लर्क के पदों पर निकली भर्ती, भरे जाएंगे 81 पद

 

एक साल पूरा होने को आया है, एक भी व्यक्ति को नौकरी नहीं मिली है, अपितु हजारों लोग नौकरी से निकाले जा चुके हैं। कई विभागों में तो आउटसोर्स कर्मचारियों को सैलरी तक नहीं मिल रही है। इसके अलावा 7 गारंटियां और हैं, जो कांग्रेस पार्टी ने चुनाव में जनता को दी थीं।

हिमाचल : असली बताकर ठग आपको कहीं पकड़ा न दें डमी फोन, रहें सावधान

 

भाजपा सीधा-सीधा सुक्खू सरकार से जानना चाहती है कि वह गारंटियां क्यों नहीं पूरा कर रहे हैं और जनता को बरगला क्यों रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने भाजपा की जयराम ठाकुर सरकार द्वारा खोले गए 1000 संस्थान बंद किए। आज 8 महीने हो गए हैं, कांग्रेस सरकार ने आज तक इस बात का जवाब नहीं दिया कि यह संस्थान क्यों बंद किए गए?

सोलन : बैचवाइज भरे जाएंगे शास्त्री व भाषा अध्यापक के 5 पद- इस दिन काउंसलिंग 

 

चंबा : खाई में गिरी 108 एंबुलेंस, फार्मासिस्ट की गई जान- चालक घायल

 

बिंदल बोले-मुद्दों से भाग रही सुक्खू सरकार, 1500 रुपए पर नहीं दे रही जवाब

 

Good News : हिमाचल में अब घर बैठे बनवाएं लर्नर लाइसेंस, पैसे और टाइम की होगी बचत 

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ