Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कष्ट निवारण मां बगलामुखी : सच्चे मन से जो आए मनचाहा फल पाए

ewn24news choice of himachal 27 Apr,2023 6:35 pm

    बनखंडी। कष्टों का निवारण करती है मां बगलामुखी .... मां के दर पर सच्ची श्रद्धा से आने वाला कोई भी व्यक्ति निराश नहीं लौटता है। मां बगलामुखी का भव्य मंदिर हिमाचल में कांगड़ा जिला के रानीताल-देहरा सड़क के किनारे बनखंडी में स्थित है। जब भी आप मंदिर के पास से गुजरे तो हवन की सुगंध और मंत्र उच्चारण की ध्वनि से मन प्रफुल्लित हो जाता है।

    मां बगलामुखी न केवल लोगों के कष्टों का निवारण करती है, बल्कि सैकड़ों लोगों के परिवारों का पालन पोषण भी माता कर रही हैं। मंदिर के चलते आसपास के क्षेत्रों के कई लोगों को रोजगार भी मिला है। कष्ट निवारण मां बगलामुखी की जयंती 28 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जा रही है। 28 अप्रैल को ढोल नगाड़ों से महाआरती का आयोजन होगा। भक्त इस दिन मां के दरबार में सादर आमंत्रित हैं।

    शिमला : IGMC के टॉप फ्लोर में भड़की आग, चारों तरफ छाया धुएं का गुबार 

    भक्त इस पावन अवसर पर मां के दरबार हाजिर लगाकर अपनी मनोकमना पूरी कर सकते हैं।  माता बगलामुखी का दस महाविद्याओं में 8वां स्थान है तथा इस देवी का पूजन,पाठ, हवन विशेष कर घर में शांति, व्यापार में बढ़ोतरी, मुकदमें में जीत, चुनाव में विजय और शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने के लिए किया जाता है।

    सिद्धपीठ माता बगलामुखी मंदिर की बात करें तो इस मंदिर की स्थापना त्रेतायुग में  भगवान राम के द्वारा की गई। महंत देवीगिरी जी ने मंदिर के उत्थान के लिए बहुत कार्य किया और अब उनके बेटे महंत रजत गिरी मंदिर के चहुमुखी विकास के लिए कार्य कर रहे हैं।

    पहले की तुलना में आज मंदिर का भव्य रूप बड़ा मनमोहक लगता है। मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए व्यापक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। लंगर के अतिरिक्त मंदिर परिसर में पेयजल, शौचालय, ठहरने की व्यवस्था का विशेष प्रबंध है।


    देहरा सीयू में चार शैक्षणिक खंडों का निर्माण कार्य शुरू, वीसी ने लिया जायजा




    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेटपढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather