Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest State News

बिंदल बोले-मुद्दों से भाग रही सुक्खू सरकार, 1500 रुपए पर नहीं दे रही जवाब

बताएं- गारंटियां क्यों नहीं पूरा कर रहे हैं

शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा भारतीय जनता पार्टी का यह स्पष्ट मानना है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार मुद्दों से भाग रही है। जनहित के मुद्दे स्पष्ट हैं और दीवारों पर लिखे हुए हैं। वे मुद्दे चुनाव में दी गई गारंटियां  हैं।

आज वर्तमान सरकार के 8 महीने हो गए हैं पर प्रदेश की 22 लाख महिलाएं 1500 रुपए प्रति महीने का इंतजार कर रही हैं। पर सरकार इस मुद्दे पर कोई जवाब नहीं दे रही है।

मैक्लोडगंज में चला रही थी देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने जाल बिछाकर पकड़ा

 

किसान गोबर के ढेर लगा कर बैठा है। किसानों ने लाखों रुपए खर्च करके पशु खरीद लिए हैं, लेकिन प्रदेश में दूध खरीदने के बारे में कोई पॉलिसी नहीं आई है। किसान ऋण के पैसे का ब्याज भर रहा है। दूध 40 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। इस दूध के खरीद की गारंटी कांग्रेस नेताओं ने 100 रुपए प्रति लीटर की दी थी।

प्रदेश में बेरोजगारों को एक लाख नौकरियां पहले साल में मिलनी थीं और हर साल एक लाख की गारंटी देते हुए 5 लाख नौकरियां देने की गारंटी चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी ने दी थी।

हिमाचल में बैंक क्लर्क के पदों पर निकली भर्ती, भरे जाएंगे 81 पद

 

एक साल पूरा होने को आया है, एक भी व्यक्ति को नौकरी नहीं मिली है, अपितु हजारों लोग नौकरी से निकाले जा चुके हैं। कई विभागों में तो आउटसोर्स कर्मचारियों को सैलरी तक नहीं मिल रही है। इसके अलावा 7 गारंटियां और हैं, जो कांग्रेस पार्टी ने चुनाव में जनता को दी थीं।

हिमाचल : असली बताकर ठग आपको कहीं पकड़ा न दें डमी फोन, रहें सावधान

 

भाजपा सीधा-सीधा सुक्खू सरकार से जानना चाहती है कि वह गारंटियां क्यों नहीं पूरा कर रहे हैं और जनता को बरगला क्यों रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने भाजपा की जयराम ठाकुर सरकार द्वारा खोले गए 1000 संस्थान बंद किए। आज 8 महीने हो गए हैं, कांग्रेस सरकार ने आज तक इस बात का जवाब नहीं दिया कि यह संस्थान क्यों बंद किए गए?

सोलन : बैचवाइज भरे जाएंगे शास्त्री व भाषा अध्यापक के 5 पद- इस दिन काउंसलिंग 

 

चंबा : खाई में गिरी 108 एंबुलेंस, फार्मासिस्ट की गई जान- चालक घायल

 

बिंदल बोले-मुद्दों से भाग रही सुक्खू सरकार, 1500 रुपए पर नहीं दे रही जवाब

 

Good News : हिमाचल में अब घर बैठे बनवाएं लर्नर लाइसेंस, पैसे और टाइम की होगी बचत 

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *