Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Chamba State News

चंबा : चकोली-ढल्ला-लाहरा मार्ग पर गहरी खाई में गिरी कार, दो की गई जान

एक व्यक्ति गंभीर, मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर

सलूणी। चंबा जिला के सलूणी उपमंडल में चकोली-ढल्ला-लाहरा मार्ग पर सड़क हादसा हुआ है। यहां पर एक ऑल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल किहार में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग : SET- 2023 को लेकर बड़ी अपडेट

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात लाहरा से ढला की ओर जा रही ऑल्टो कार लाहरा जीरो प्वाइंट के पास अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई।

हादसे में कार में सवार खड़जोता पंचायत के उपप्रधान नागेश निवासी गांव सियूल और डिपो होल्डर चतरो राम निवासी गांव लाहरा की मौके पर मौत हो गई। वहीं, कुलदीप निवासी गांव ढल्ला घायल हो गया।

सुंदरनगर : वोल्वो बस के सामने अचानक आ गया बैल, ट्रक के साथ जा टकराई

आवाज सुनकर मौके पर लोग पहुंच गए और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और घायल को उपचार के लिए किहार अस्पताल पहुंचाया।

पालमपुर : बस स्टैंड के पास युवती पर दराट से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

एसपी चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि किहार पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

दुबई में नौकरी का मौका : सिक्योरिटी गार्ड, होटल स्टाफ, नर्स केयरटेकर के पद
हिमाचल में महिलाओं को 1500 रुपए, मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कही बड़ी बात

शिमला में बारिश, कांगड़ा में तेज हवाएं- जानें आगे की मौसम अपडेट

हिमाचल : जुब्बल क्षेत्र में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, महिला सहित दो की गई जान

महिलाओं को जून में मिलेंगे तीन हजार रुपए : सीएम सुक्खू बोले-कांग्रेस वादे पर कायम

अग्निवीर भर्ती : कांगड़ा और चंबा जिला के अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी
DElEd CET- 2024 के कॉमन एंट्रेस टेस्ट की तिथि की घोषित, पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Chamba State News

हिमाचल के हिस्से पर जम्मू-कश्मीर का कब्जा, बना ली है सड़क और शेड

विधानसभा में जवाब में दी जानकारी

शिमला। हिमाचल के कुछ हिस्से पर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर का कब्जा है। जम्मू और कश्मीर ने इस हिस्से में सड़क और शेड का निर्माण कर लिया है। यह जानकारी राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर के सवाल के जवाब में दी।

हिमाचल : जीएनएम, एएनएम व बीएससी नर्सिंग के लिए रोजगार का मौका-होंगे साक्षात्कार

जवाब में बताया गया कि चंबा जिला के उपमंडल सलूणी के लंगेरा का सीमांत क्षेत्र पधरी जोकि प्रदेश का हिस्सा है। वर्तमान में आंशिक रूप से जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के कब्जे में है।

हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र : पहले ही दिन हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट

इस कब्जे वाले क्षेत्र में जम्मू और कश्मीर द्वारा 9.5 किलोमीटर सड़क और कुछ कच्चे शेड बनाए हैं। इस क्षेत्र को पुनः प्रदेश के कब्जे में लेने के लिए जम्मू कश्मीर सरकार व भारत सरकार से पत्राचार किया गया है‌।

मैक्लोडगंज : भागसूनाग वाटरफॉल के पास नहाने उतरा पंजाब का युवक, तेज बहाव में बहा

हिमाचल के लोगों को बड़ी राहत : अब घर बैठे कर सकेंगे बिजली बिलों का भुगतान

चंबा : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 20 सितंबर से कैंपस इंटरव्यू

शिमला : झगड़े के बाद भड़की पत्नी, पति की आंखों में मिर्ची डालकर की जलाने की कोशिश

हिमाचल : यहां भी है रोजगार का मौका, कर सकते हैं ट्राई

बिना बिल पौने 2 करोड़ रुपए के आभूषण ले जा रहा था व्यापारी, 10.32 लाख का जुर्माना

किन्नौर : निगुलसरी में पूरा हुआ काम, NH-05 सभी तरह के वाहनों के लिए बहाल

रोज साढ़े तीन घंटे बंद रहेगा मंडी-पंडोह मार्ग, इस सड़क का कर सकेंगे प्रयोग

कांगड़ा : चिट्टे के मामले में दो लोग धरे, एक बाईपास रोड तो दूसरा धर्मशाला से गिरफ्तार

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Chamba State News

सलूणी जा रहे थे रुमित ठाकुर और उनके समर्थक, चौहड़ा डैम में पुलिस ने रोका

आगे जाने से रोकने पर धरने बैठे

चंबा। देवभूमि क्षत्रिय संगठन व सवर्ण मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर और उनके समर्थकों को बनीखेत के पास चौहड़ा डैम में पुलिस ने रोक लिया। इस बीच पुलिस और देवभूमि क्षत्रिय संगठन व सवर्ण मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीत हल्की धक्का मुक्की भी हुई। आगे जाने से रोकने से गुस्साए रुमित सिंह ठाकुर अपने समर्थक धरने पर बैठ गए। रुमित सिंह ठाकुर अपने समर्थकों सहित सलूणी जा रहे थे।

हिमाचल में स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पहली प्रतिमा का अनावरण, मुकेश ने किया

बता दें कि सलूणी के भांदल क्षेत्र के मनोहर की निर्मम हत्या की गई है। मनोहर का शव नाले में बोरी में तीन जगह आठ टुकड़ों में मिला था। मामले में मुस्लिम समुदाय से संबंधित आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं। युवक की हत्या के बाद सलूणी क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण हो गया था। गुस्साई भीड़ ने आरोपियों के घर को आग के हवाले कर दिया था। इसके चलते जिला प्रशासन ने सलूणी क्षेत्र में धारा 144 लागू की है। चार से अधिक व्यक्ति इकट्ठे होने पर मनाही है। हालांकि, शादी और अन्य आयोजन अनुमति के बाद आयोजित किए जा सकते हैं।

सलूणी केस : मनोहर को इंसाफ की मांग लिए विश्व हिंदू परिषद फिर सड़कों पर

देवभूमि क्षत्रिय संगठन व सवर्ण मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर बुधवार को ही सलूणी कूच करने का ऐलान किया था। उन्होंने आरोप लगाया है कि मामले को लेकर बातें छिपाई जा रही हैं। वीरवार को रुमित सिंह ठाकुर और उनके समर्थकों जैसे की चौहड़ा डैम पहुंचे तो वहां पहले से मुस्तैद पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। इस बीच रुमित सिंह ठाकुर, उनके समर्थकों और पुलिस के बीच हल्की बहसबाजी भी हुई। इसके बाद रुमित सिंह ठाकुर और उनके समर्थक चौहड़ा डैम में धरने पर बैठ गए।

सलूणी क्षेत्र को छोड़कर चंबा के समस्त क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही सामान्य, कोई पाबंदी नहीं

https://youtu.be/-_9CTGxHAms https://youtu.be/U2m4KNOz_fo https://youtu.be/bZq3l5Mch1k

हिमाचल के स्कूलों में तैनात आउटसोर्स वोकेशनल टीचर को बड़ा तोहफा-जानें

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

धर्मशाला-हरिपुर वाया टांडा रूट पर दौड़ी इलेक्ट्रिक बस, जानें रूट और टाइमिंग

इलेक्ट्रिक बस में करें रोहतांग की वादियों का दीदार, परमिट का भी झंझट नहीं

सलूणी क्षेत्र में लागू धारा 144 के बीच जिला प्रशासन का बड़ा फैसला-पढ़ें खबर

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली रवाना, क्या रहेगा प्रोग्राम- जानें

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Chamba State News

सलूणी केस : मनोहर को इंसाफ की मांग लिए विश्व हिंदू परिषद फिर सड़कों पर

सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, एनआईए जांच की मांग दोहराई

चंबा। जिला चंबा के सलूणी में हुए मनोहर हत्याकांड को लेकर लोगों का रोष अभी तक शांत नहीं हुआ है। गुरुवार को एक बार फिर मनोहर को इंसाफ की मांग लिए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। चंबा में “मनोहर हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं” के नारे गूंज उठे। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सुक्खू सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मनोहर के हत्यारों को फांसी की मांग उठाई। इसके साथ ही प्रदेश सरकार से मामले में एनआईए की जांच कराने की मांग भी दोहराई।

हिमाचल : हरियाणा से बाइक पर लेह घूमने निकले थे दो दोस्त, एक की गई जान

आज संघणी हत्याकांड संघर्ष समिति के आह्वान पर मनोहर को न्याय दिलवाने और पीड़ित परिवार को सहायता राशि प्रदान करने के मकसद से चौगान नंबर-2 से विशाल जन आक्रोश रैली निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसके साथ ही आज जिला मुख्यालय में मुख्य बाजार पूरी तरह बंद है। तीसा, बैरागढ़, खज्जियार, साहो, बनीखेत, भरमौर, चुवाड़ी व सिहुंता में भी बाजार बंद हैं। जिला मुख्यालय में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

बिलासपुर : शख्स ने पहले निगला था जहर, अब खुद को मारी गोली-गई जान

बता दें कि मामला चंबा के सलूणी क्षेत्र के भांदल पंचायत का है। युवक मनोहर की निर्मम हत्या हुई है। मनोहर कुमार पुत्र राजू निवासी गांव थरोली डाकघर संघणी तहसील सलूणी जिला चंबा पिछले कुछ समय से क्षेत्र की मुस्लिम लड़की के साथ संपर्क में था। दोनों की आपस में अच्छी बातचीत भी होती थी, परंतु जब यह बात मुस्लिम लड़की के परिवार वालों को पता चली कि वह मनोहर नाम के लड़के के साथ संपर्क में है तो यह बात उसके परिवार वालों को रास नहीं आई।

हिमाचल में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी, तेज हवाएं भी चलेंगी

उस लड़की के माध्यम से उन्होंने मनोहर को बुलाया गया। मनोहर को बुला करके उसकी निर्मम तरीके से हत्या की गई तथा उसके शरीर के 8 टुकड़े किए गए। उसके बाद उन टुकड़ों को बोरी में बंद करके एक नाले में पत्थरों के नीचे दबा कर रख दिए। मनोहर 6 जून मंगलवार से लापता था। 9 जून को मनोहर का शव बोरी में बंद हलाड़ी नाले में पड़ा मिला था।

HRTC वोल्वो बस का कंडक्टर सस्पेंड, सवारियों की टिकट न काटना पड़ा भारी

मनोहर हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुसाफिर हुसैन, उसकी पत्नी फरीदा बेगम और भतीजे को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी करम प्रताप सिंह ठाकुर की अदालत ने सोमवार को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। पुलिस तफ्तीश में एक युवक और दो नाबालिग लड़कियों को हिरासत में लिया गया था।

सलूणी क्षेत्र को छोड़कर चंबा के समस्त क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही सामान्य, कोई पाबंदी नहीं

https://youtu.be/U2m4KNOz_fo https://youtu.be/bZq3l5Mch1k

हिमाचल के स्कूलों में तैनात आउटसोर्स वोकेशनल टीचर को बड़ा तोहफा-जानें

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

धर्मशाला-हरिपुर वाया टांडा रूट पर दौड़ी इलेक्ट्रिक बस, जानें रूट और टाइमिंग

इलेक्ट्रिक बस में करें रोहतांग की वादियों का दीदार, परमिट का भी झंझट नहीं

सलूणी क्षेत्र में लागू धारा 144 के बीच जिला प्रशासन का बड़ा फैसला-पढ़ें खबर

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली रवाना, क्या रहेगा प्रोग्राम- जानें

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Chamba State News

सलूणी क्षेत्र में लागू धारा 144 के बीच जिला प्रशासन का बड़ा फैसला-पढ़ें खबर

शादियों और सामाजिक समारोहों के लिए सशर्त मिलेगी अनुमति

चंबा। हिमाचल के चंबा जिला के सलूणी में लागू धारा 144 के बीच जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला दंडाधिकारी अपूर्व देवगन ने उपमंडल सलूणी के तहत आपराधिक प्रक्रिया संहिता 1993 के तहत धारा 144 के प्रावधानों के दौरान शादियों और सामाजिक समारोहों के आयोजन के लिए सशर्त तौर पर अनुमति प्रदान करने के आदेश जारी किए हैं।

कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर पैनोरमिक विस्टाडोम ट्रेन का ट्रायल शुरू

जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि धारा 144 के दौरान शादियों और अन्य सामाजिक समारोहों के आयोजन से संबंधित सभी अनुमतियां एसडीएम सलूणी द्वारा संबंधित एसएचओ से विधिवत अनुशंसा प्राप्त करने और कानून व व्यवस्था को बनाए रखने के लिए निर्धारित शर्तों के बाद प्रदान की जाएंगी।

सिरमौर टैक्सी यूनियन का हल्ला, बोले- शिमला सबका, किसी एक का नहीं

जारी आदेश में आगे कहा गया है कि उपमंडल सलूणी में सीआरपीसी की धारा 144 के लागू होने से पहले शादियों और सामाजिक समारोहों के आयोजन पूर्व निर्धारित थे।

आयोजन के लिए लोगों द्वारा अनुमति के अनुरोध भी प्राप्त हुए हैं। एसडीएम सलूणी द्वारा संसूचित करने और शादियों और सामाजिक समारोहों के आयोजन में आम जनता को कठिनाई से बचने के लिए आदेश जारी किए गए हैं।

हिमाचल : गर्मियों में बढ़ जाते हैं डूबने के मामले, कैसे बचा सकते हैं जान, देखें वीडियो

बता दें कि सलूणी के भांदल क्षेत्र में युवक मनोहर की हत्या मामले के बाद क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण हो गया था। युवक का शव मिलने के पांच दिन बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपियों के घर आग के हवाले कर दिए थे और किहार थाना का घेराव किया था।

स्थिति बिगड़ती देख डीसी चंबा अपूर्व देवगन ने सलूणी क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी थी। चार से अधिक व्यक्तियों के इकट्ठे होने पर पाबंदी लगा दी गई थी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली रवाना, क्या रहेगा प्रोग्राम- जानें 

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

धर्मशाला-हरिपुर वाया टांडा रूट पर दौड़ी इलेक्ट्रिक बस, जानें रूट और टाइमिंग

हिमाचल कैबिनेट बैठक : SMC व कंप्यूटर शिक्षकों को लेकर लिया ये फैसला

हिमाचल में जनता पर बोझ : इंतकाल की फीस 25 गुणा बढ़ी-आदेश जारी

हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Chamba State News

सलूणी क्षेत्र को छोड़कर चंबा के समस्त क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही सामान्य, कोई पाबंदी नहीं

किसी प्रकार की विशेष अनुमति की नहीं आवश्यकता

चंबा। जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि उपमंडल सलूणी को छोड़कर जिला के समस्त क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है।

हिमाचल CU में स्मार्ट लाइब्रेरी, बायोमेट्रिक के जरिए इश्यू करवाई जा सकेंगी किताबें

जिला के सभी महत्वपूर्ण पर्यटन क्षेत्रों बनीखेत, डलहौजी, खजियार, चंबा, भरमौर, जोत में पर्यटकों की सामान्य रूप से आवाजाही हो रही है। पर्यटकों को किसी भी प्रकार की विशेष अनुमति की आवश्यकता नहीं है। वर्तमान पर्यटन सीजन के मद्देनजर सैलानी बिना किसी रोकटोक के चंबा के विभिन्न पर्यटक स्थलों में आ सकते हैं। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया है कि सिर्फ सलूणी उपमंडल में प्रशासन द्वारा धारा 144 लगाई गई है। स्थिति सामान्य है व पर्यटन गतिविधियों पर कोई पाबंदी नहीं है।

कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर पैनोरमिक विस्टाडोम ट्रेन का ट्रायल शुरू

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

धर्मशाला-हरिपुर वाया टांडा रूट पर दौड़ी इलेक्ट्रिक बस, जानें रूट और टाइमिंग

हिमाचल कैबिनेट बैठक : SMC व कंप्यूटर शिक्षकों को लेकर लिया ये फैसला
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Chamba State News

सलूणी केस : प्रारंभिक जांच में खुलासा, आरोपी परिवार के खातों में इतने हैं पैसे

मामले में अभी भी जांच है जारी

चंबा। हिमाचल के चंबा जिला के सलूणी क्षेत्र में युवक मनोहर की हत्या मामले के बाद अफवाहों का दौर भी जारी है। अभी अफवाह फैली है कि आरोपी परिवार के एक सदस्य शरीफ मोहम्मद की मौत हो गई है। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने इसका खंडन किया है। उन्होंने कहा कि शरीफ मोहम्मद ठीक है।

सलूणी हत्याकांड : इंसाफ के लिए प्रदेशभर में सड़कों पर भाजपा, NIA जांच पर अड़ी

मनोहर हत्यारोपी परिवार के बैंक खातों में करोड़ों रुपए होने की बात को लेकर एसपी चंबा अभिषेक यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच में आरोपी परिवार के खातों और एफडी में 10 लाख रुपए के आसपास पाए गए हैं। अगर और कोई खाता या एफडी होगी, उसकी भी जांच होगी। इसको लेकर जांच अभी भी जारी है।

एसपी ने कहा कि आरोपी शरीफ विदेशों में घूमता रहा और उसके पास पासपोर्ट है। अभी तक की जांच में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है।

शिमला में सलूणी हत्याकांड को लेकर डीसी ऑफिस के बाहर बीजेपी का प्रदर्शन

कांगड़ा : बाइक की चपेट में आने से नानी की गई जान, पोती घायल-बाजार आई थी दोनों

कांगड़ा : फरीदाबाद से बज्रेश्वरी देवी मंदिर आए थे मां-बेटा, बनेर खड्ड में डूबे
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Chamba State News

सलूणी केस : तो क्या खौफ का दूसरा नाम था शरीफ- मनोहर के भाई का खुलासा

पहाड़ी पर स्थापित किया था साम्राज्य

सलूणी। हिमाचल के चंबा जिला के सलूणी क्षेत्र में युवक मनोहर की हत्या मामले ने सबको हिलाकर रख दिया है। मामले में हत्यारोपी सलाखों के पीछे हैं। आरोपी परिवार खदरोगा गांव का रहने वाला है। आरोपी परिवार के मुखिया का नाम शरीफ है, लेकिन इसकी हरकत सबने देख ली है। शरीफ ने पहाड़ी पर अपना साम्राज्य स्थापित किया था। कई बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था। शरीफ का परिवार क्षेत्र में खौफ का दूसरा नाम था। यह खुलासा मनोहर के ताया के लड़के ने किया है।

सलूणी हत्याकांड : इंसाफ के लिए प्रदेशभर में सड़कों पर भाजपा, NIA जांच पर अड़ी

मनोहर के चचेरे भाई ने बताया कि गांव खदरोगा के शरीफ के परिवार ने पहाड़ों पर साम्राज्य बना रखा था। 2 बीघा जमीन अपनी थी और कई बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा किया था। हमारे बुजुर्ग भी कहते थे कि यह वहशी दरिंदा है। उन्होंने बताया कि मनोहर पांच जून सोमवार शाम को घर से अधवारी भीत्ती के लिए निकला था। मनोहर ने वहां से खच्चरें लानी थी और काम पर जाना था। मंगलवार सुबह करीब सात बजकर 21 मिनट पर मनोहर ने जहां काम पर जाना था उन्हें फोन किया और कहा कि मैं आ रहा हूं व नौ बजे तक पहुंच जाऊंगा।

शिमला में सलूणी हत्याकांड को लेकर डीसी ऑफिस के बाहर बीजेपी का प्रदर्शन

उस व्यक्ति ने करीब आठ बजे फोन किया तो फोन स्विच ऑफ आया, उसने सोचा नहीं आ रहा होगा। मंगलवार को पूरी रात खच्चरें जंगल में रहीं। बुधवार सुबह खच्चरें भीत्ती अधवारी में पहुंची। चाचा की साली की लड़की ने फोन किया कि खच्चरें आ गई हैं पर मनोहर अधवारी में नहीं पहुंचा है। इसके बाद सभी मनोहर को ढूंढने निकल पड़े। पर उसका सुराग नहीं मिला। वीरवार सुबह भी 10 बजे तक ढूंढा। फिर पुलिस स्टेशन किहार में गुमशुदगी की रिपोर्ट की।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों को लेकर वीरवार को मनोहर को ढूंढा। पर कोई पता नहीं चला। शुक्रवार को फिर ढूंढा। गांव खदरोगा में आरोपी शरीफ का घर है। वहां से एक किलोमीटर दूर हलाड़ी नाला पड़ता है। उस नाले में सर्च की तो वहां मनोहर का एक जूता मिला। जूते की दस मीटर दूरी पर नाले में पत्थरों का ढेर जैसा था। लकड़ी से एक पत्थर को हटाया तो वहां बाल दिखे।

शिमला : दिगंबर जैन मंदिर में अमर्यादित कपड़े पहनकर दर्शन करने पर प्रतिबंध

डीएसपी व एसएचओ मौके पर पहुंचे फिर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। मनोहर के शरीर के 8 टुकड़े बरामद हुए। जिन्हें तीन जगह पर दबाया था। मनोहर के चचेरे भाई का कहना है कि मनोहर की मां बेटे की फोटो देखती है तो बेहोश हो जाती है। मां को न्याय मिले तो थोड़ी तसल्ली आए।

उन्होंने बताया कि आरोपी परिवार के पहले ही 50 लोगों के साथ केस चले हैं। हमारे परिवार की महिलाएं जब घास काटने जाती थीं तो आरोपी परिवार की महिलाएं और लड़के डंडे और दराट लेकर उनके पीछे दौड़ते थे। उन्होंने मांग की है कि आरोपियों को फांसी दी जाए।

हिमाचल कैबिनेट बैठक : तिथि के बाद अब टाइमिंग में बदलाव

कांगड़ा : बाइक की चपेट में आने से नानी की गई जान, पोती घायल-बाजार आई थी दोनों

कांगड़ा : फरीदाबाद से बज्रेश्वरी देवी मंदिर आए थे मां-बेटा, बनेर खड्ड में डूबे

सलूणी केस : शव की तस्वीरें सार्वजनिक करने वाला हिरासत में लिया, ग्रामीणों में रोष

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla Chamba

सुक्खू बोले – आरोपी सलाखों के पीछे फिर किस बात का प्रदर्शन कर रही भाजपा

सलूणी हत्याकांड का दिया जा रहा सियासी तूल

शिमला। चंबा जिला के सलूणी हत्याकांड मामले में हिमाचल प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। विपक्षी दल भाजपा ने आज सभी 12 जिलों में धरना-प्रदर्शन किए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा बेवजह मामले को सियासी तूल देने में लगी हुई है।

सुक्खू ने कहा कि यह अपनी तरह का ऐसा पहला मामला है जिसमें सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है बावजूद इसके विपक्ष धरने प्रदर्शन कर रहा है और चंबा में जाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।

सलूणी हत्याकांड : इंसाफ के लिए प्रदेशभर में सड़कों पर भाजपा, NIA जांच पर अड़ी

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने वहां पर आगजनी की और आरोपी के घर जला दिए। भाजपा की NIA की जांच की मांग को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है। जयराम ठाकुर वहां जाकर एनआईए और सीबीआई की सीधी जांच मांग कर सकते हैं उसके लिए किसने रोका है। भाजपा 2024 के लोक सभा चुनाव के लिए इसको मुद्दा बना रही है। यदि भाजपा को राजनीति करनी है तो किसी और मुद्दे पर करे इस मामले में सियासी रोटी न सेकें।

शिमला में सलूणी हत्याकांड को लेकर डीसी ऑफिस के बाहर बीजेपी का प्रदर्शन

बता दें कि भाजपा पूरे मामले में एनआईए की जांच की मांग कर रही है और उसके पीछे की वजह भाजपा आरोपी के तार आतंकी गतिविधियों व हवाला जैसे मामलों में संलिप्त रहने से जोड़ रही है।

शिमला में भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि सुखविंदर सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है और जिस तरह से चंबा में युवक को मौत के घाट उतारा गया। उसके बाद सरकार की संवेदनहीनता सामने आई है।

शिमला : दिगंबर जैन मंदिर में अमर्यादित कपड़े पहनकर दर्शन करने पर प्रतिबंध

हत्या को लेकर सरकार के बयान दर्शाते हैं कि सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनने के बाद दिए गए हिंदुत्व की सोच को हराने के बयान को भाजपा इस घटना से के लिए जिम्मेदार ठहरा रही है। ऐसे में भाजपा इस हत्या की एनआईए जांच की मांग कर रही है।

हिमाचल कैबिनेट बैठक : तिथि के बाद अब टाइमिंग में बदलाव

कांगड़ा : बाइक की चपेट में आने से नानी की गई जान, पोती घायल-बाजार आई थी दोनों

कांगड़ा : फरीदाबाद से बज्रेश्वरी देवी मंदिर आए थे मां-बेटा, बनेर खड्ड में डूबे

सलूणी केस : शव की तस्वीरें सार्वजनिक करने वाला हिरासत में लिया, ग्रामीणों में रोष

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

हिमाचल में जनता पर बोझ : इंतकाल की फीस 25 गुणा बढ़ी-आदेश जारी

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

सलूणी हत्याकांड : इंसाफ के लिए प्रदेशभर में सड़कों पर भाजपा, NIA जांच पर अड़ी

शिमला। चंबा जिला के सलूणी हत्याकांड मामले में हिमाचल प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। मामला अब हिंदू और मुस्लिम दो समुदाय के बीच का बन गया है। विपक्षी दल भाजपा ने मामले को जोरो-शोरों से उठाते हुए धार्मिक रंग दे दिया है और आज भाजपा ने सभी 12 जिलों में धरना-प्रदर्शन किए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भाजपा पूरे मामले में एनआईए की जांच की मांग कर रही है और उसके पीछे की वजह भाजपा आरोपी के तार आतंकी गतिविधियों व हवाला जैसे मामलों में संलिप्त रहने से जोड़ रही हैं।

शिमला में सलूणी हत्याकांड को लेकर डीसी ऑफिस के बाहर बीजेपी का प्रदर्शन

शिमला में भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि सुखविंदर सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है और जिस तरह से चंबा में युवक को मौत के घाट उतारा गया। उसके बाद सरकार की संवेदनहीनता सामने आई है।

हत्या को लेकर सरकार के बयान दर्शाते हैं कि सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हिमाचल में कांग्रेस सरकार बनने के बाद दिए गए हिंदुत्व की सोच को हराने के बयान को भाजपा इस घटना से के लिए जिम्मेदार ठहरा रही है। ऐसे में भाजपा इस हत्या की एनआईए जांच की मांग कर रही है।

कांगड़ा : फरीदाबाद से बज्रेश्वरी देवी मंदिर आए थे मां-बेटा, बनेर खड्ड में डूबे

वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा बेवजह मामले को सियासी तुल देने में लगी हुई है। यह अपनी तरह का ऐसा पहला मामला है जिसमें सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है बावजूद इसके विपक्ष धरने प्रदर्शन कर रहा है और चंबा में जाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।