Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : पीएम मोदी करेंगे किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का पुंग तक लोकार्पण

नई दिल्ली से वर्चुअली करेंगे

शिमला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मार्च को किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का पुंग तक नई दिल्ली से वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम को पीटरहॉफ शिमला में देखा जाएगा।

कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और भाजपा का समस्त नेतृत्व शामिल होगा। यह जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने दी।

चंबा में लैंडस्लाइड : चंद सेकंड में पहाड़ी धड़ाम, वीडियो वायरल

इस फोरलेन को बनाने में 4,759 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। 69 किलोमीटर लंबे फोरलेन को बनाने में कंपनी को करीब चार साल लगे। इसमें ग्रीन फील्ड की लंबाई 47.753, ब्राउन फील्ड की 21.45 किलोमीटर है।

14 अगस्त, 2019 को ब्राउन फील्ड का 249 करोड़ का टेंडर अवॉर्ड हुआ था। 27 नवंबर, 2019 को काम शुरू हुआ और 30 अप्रैल, 2023 को इसे पूरा कर लिया गया। ग्रीन फील्ड का टेंडर 16 अक्टूबर, 2020 को अवार्ड हुआ और 12 अगस्त, 2021 को काम शुरू कर 7 जून, 2023 को इसे पूरा कर दिया।

हिमाचल में थम सकते हैं 108 व 102 एंबुलेंस के पहिए, जानें कारण 

इस परियोजना में पांच टनल बनाई गई हैं। इनमें सबसे बड़ी टनल 1,800 मीटर गरामोड़ा, टीहरा टनल 1,265 मीटर, भवाणा टनल 740 मीटर, तुन्हू टनल 550 मीटर और सबसे छोटी टनल बागछाल 465 मीटर है।

सभी टनल डबल लेन तैयार हो गई हैं। चार टनल की समानांतर सुरंग के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। गरामोड़ा टनल की समानांतर सुरंग का काम चल रहा है। उसका काम भी काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा। परियोजना में कुल 37 पुल बने हैं। इनमें 22 बड़े और 15 छोटे पुल हैं।

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय

जयराम ठाकुर ने महिला सम्मान निधि पर उठाए सवाल, सीएम सुक्खू से पूछा सवाल

 

 

UPSC : नर्सिंग ऑफिसर के 1930 पदों पर भर्ती शुरू, हिमाचल में यहां होंगे परीक्षा केंद्र

मंडी में मुख्यमंत्री सुक्खू ने जनक्रांति को भरी हुंकार, भाजपा और बागियों पर भी वार 

मंडी : देवी-देवताओं का नजराना और बजंतरियों का बढ़ाया भत्ता, सीएम का ऐलान

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय 

 

हिमाचल में एक्साइज इंस्पेक्टर सहित इन पदों पर निकली भर्ती- करें आवेदन

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले हर्ष महाजन, पढ़ें खबर 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना पर लगी मुहर

 

लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Bilaspur State News

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर रिकवरी वैन दुर्घटनाग्रस्त, चालक-परिचालक घायल

ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित हुआ वाहन

स्वारघाट। बिलासपुर जिला में कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर शनिवार को एक रिकवरी वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वैन में सवार चालक और परिचालक दोनों घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए आनंदपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जोगिंदर नगर में बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ*त : ननिहाल पक्ष ने पिता पर लगाए संगीन आरोप

जानकारी के अनुसार यह रिकवरी वैन कुल्लू से कबाड़ ट्रक को लेकर संगरूर की प्रसिद्ध कबाड़ मार्केट खनौरी जा रही थी। गरामौड़ा की उतराई में पहुंचने पर अचानक रिकवरी वैन की ब्रेक फेल हो गई। ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हुए वाहन को रोकने के लिए चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए अपने वाहन को ढांक से टकरा दिया। ऐसा करने से बड़ा हादसा होने से टल गया।

शिमला जिला में दो दिन स्थानीय अवकाश : सभी दफ्तर व शिक्षण संस्थान रहेंगे बंद

अगर चालक ऐसा न करता तो वाहन खाई में भी लुढ़क सकता था। ढांक से टकराने के कारण रिकवरी वैन में सवार दोनों चालक और परिचालक घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत हादसे की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस के माध्यम से दोनों घायल को इलाज के लिए आनंदपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

किन्नौर : निगुलसरी में सड़क बहाली का कार्य अंतिम पड़ाव पर, सिर्फ 20 मीटर का काम बाकी

पालमपुर : राख की पहाड़ियों पर गिरी आसमानी बिजली, दादा-पोते की गई जान

 

हमीरपुर में मानवता शर्मसार : ससुराल वालों ने काटे बहू के बाल, मुंह किया काला

 

हिमाचल के लोगों को बड़ी राहत : अब घर बैठे कर सकेंगे बिजली बिलों का भुगतान

KBC में बोलीं हिमाचल की आंगनबाड़ी वर्कर जैतून, काम ज्यादा पर वेतन बहुत ही कम

 

KBC : चंबा की आंगनबाड़ी वर्कर जैतून ने दिया प्रश्न का सही जवाब फिर भी नहीं जीत सकीं 12 लाख 50 हजार रुपए