Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

Breaking हिमाचल : डॉ राजीव बिंदल भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त

पवन राणा को भी दी गई बड़ी जिम्मेदारी

शिमला। हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी की कमान डॉ. राजीव बिंदल को सौंपी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने डॉ. राजीव बिंदल को हिमाचल प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति को लेकर आदेश भी जारी हो गए हैं जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

केदारनाथ धाम : हेलीकॉप्टर के पंखे की चपेट में आने से अधिकारी की गई जान

बता दें कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के इस्तीफे के बाद से ये पद खाली चल रहा था। इसे लेकर कई नामों पर चर्चा चल रही थी और अटकलें लगाई जा रही थीं जिन पर अब विराम लग गया है।

भाजपा ने इसके अलावा दो और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। पवन राणा को दिल्ली प्रदेश भाजपा का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया गया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda ने सिद्धार्थन को हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया है। इनकी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

धर्मशाला-जालंधर HRTC बस : जानें क्या है पूरा रूट और कितना लगेगा किराया

गौर हो कि डॉ. राजीव बिंदल इससे पहले भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व निभा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग में गड़बड़झाले में स्वास्थ्य निदेशक के कथित ऑडियो वायरल मामले में राजीव बिंदल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था।

कोटला से दिल्ली HRTC बस सेवा तीन साल बाद फिर शुरू, जानें रूट और टाइमिंग

पीएम मोदी ने सराहा सिरमौर के सराहां का सेनेटरी नैपकिन प्लांट, कही यह बात

आखिर 36 दिन बाद पकड़ा गया ‘अमृतपाल सिंह’, असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजा

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *