Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Kangra State News

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

कांगड़ा-देहरा रोड पर बनखंडी का है मामला

बनखंडी। कांगड़ा-देहरा सड़क मार्ग पर बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से सोने के गहने चोरी का मामला सामने आया है। महिला की सूझबूझ और सतर्कता से ही तीन आरोपी धरे गए हैं। झाड़ियों में छिपाकर रखे गहने भी बरामद कर लिए गए हैं।

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

 

बता दें कि महिला निजी बस में ठाकुरद्वारा से गुलेर (गठूतर) मायके जा रही थी। रानीताल के पास रसूह चौक पर तीन लोग बस में चढ़े। उन्होंने देहरा का टिकट लिया, लेकिन तीनों बनखंडी में ही उतर गए।

उन्हें आपस में इशारा करते महिला ने देख लिया। महिला को उन पर कुछ शक हुआ। महिला ने अपना बैग चेक किया तो सोने के गहने गायब थे। यह पता चलते ही महिला भी बस से उतर गई।

हिमाचल में जूनियर क्लर्क के इन 232 पदों पर निकली भर्ती, जल्द शुरू होंगे आवेदन

 

इसी बीच बनखंडी में पेट्रोल पंप के पीछे खेतों में एक व्यक्ति को कोई युवक जाता दिखा। व्यक्ति ने उसे पूछा कि यहां क्या कर रहा है, उसने बताया कि मेमने चराने आया है। पर वहां मेमने नहीं थे। व्यक्ति को कुछ शक हुआ व्यक्ति उसे जैसे तैसे पेट्रोल पंप पर ले आया।

हिमाचल की बेटी सुमन कुमारी ने रचा इतिहास : BSF की पहली महिला स्नाइपर बनीं

 

इस बीच हरिपुर पुलिस स्टेशन से टीम भी पहुंच गई। जहां यह युवक व्यक्ति को मिला था, पुलिस टीम ने उसी जगह पर जाकर देखा तो एक और आरोपी छिपा था। साथ ही एक अन्य आरोपी को भी पकड़ लिया गया। पुलिस ने तीनों से कड़ाई से पूछताछ की।

Breaking हिमाचल : कर्मचारियों और पेंशनर के एरियर को लेकर आदेश जारी, यह फार्मूला तय

 

पूछताछ में उन्होंने गहनों के बारे सब बता दिया। पुलिस टीम ने झाड़ियों में छिपाकर रखे गहने भी बरामद कर लिए हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों की पहचान राजेश, दिलशेर और संजय निवासी गुहाना सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है।

मामले की पुष्टि पुलिस स्टेशन हरिपुर के एसएचओ पवन कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि हरियाणा निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

नालागढ़ : कमरे में सोया था परिवार, भड़की आग-3 साल के मासूम की गई जान

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

किन्नौर के निगुलसरी में पहाड़ से गिरे पत्थर, कुल्लू निवासी एलटी चालक की गई जान

हिमाचल : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पोस्ट कोड 1073 परीक्षा 30 मार्च को, रिजेक्शन लिस्ट जारी

हिमाचल कैबिनेट बैठक : पशुपालन विभाग में भर्ती होंगे एक हजार मल्टी टास्क वर्कर, मिली मंजूरी

पठानकोट-चंबा एनएच परेल के पास बंद, जिला में कौन सा मार्ग बंद-जानें
हिमाचल  : इन शिक्षकों की सेवाएं होंगी नियमित, सरकार ने लिया फैसला

चंबा : यहां भरे जाएंगे सिक्योरिटी गार्ड के 120 पद, 7 मार्च को इंटरव्यू
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने छात्रवृत्ति के लिए मांगे आवेदन, यह लास्ट डेट

हमीरपुर : सिपला कंपनी में भरे जाएंगे 39 पद, इस दिन होंगे साक्षात्कार
हिमाचल PWD में JOA IT के 30 पद भरने को मंजूरी, जानें कैबिनेट बैठक के पूरे फैसले

कैबिनेट बैठक से अचानक निकले रोहित ठाकुर, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री लाए वापस
Himachal Cabinet : बजट घोषणाओं को मंजूरी, एक अप्रैल से मिलेगा बढ़ा मानदेय

Himachal : अपनी पसंद का लैपटॉप व टेबलेट खरीद सकेंगे 10वीं और 12वीं के छात्र- मिली मंजूरी
हिमाचल कैबिनेट बैठक : आयुर्वेदिक डॉक्टरों की पोस्टिंग को लेकर लिया यह फैसला-जानें
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *