Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

Breaking : सीएम सुक्खू की बड़ी बात – हिमाचल में नहीं होंगी शिक्षकों की अस्थाई नियुक्ति

बोले-लोक सेवा आयोग के माध्यम से ही होगी भर्ती

शिमला। हिमाचल में शिक्षकों की अस्थाई नियुक्तियों को लेकर आजकल खबरें सुर्खियां बनी हुई हैं। कहा जा रहा है कि हिमाचल सरकार शिक्षकों की अस्थाई नियुक्तियां करेगी। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा बयान आया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल सरकार कहीं भी अस्थाई टीचर की नियुक्ति नहीं करनी जा रही है।

शिमला : IGMC के टॉप फ्लोर में भड़की आग, चारों तरफ छाया धुएं का गुबार

ऐसी खबरें फैलाई जा रही हैं कि सरकार शिक्षा निदेशक व उपनिदेशक के माध्यम से नियुक्तियां करने जा रही है, जोकि गलत है। किसी भी प्रकार की बैकडोर एंट्री की सरकार की मंशा नहीं है। रोजगार को लेकर बनाई कैबिनेट सब कमेटी को कहा गया है कि जहां शिक्षकों के पद खाली हैं, उसकी जानकारी प्राप्त की जाए।

हिमाचल: अग्निवीर भर्ती ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा में दिखा युवाओं का उत्साह

भविष्य में जब भी खाली पदों को भरा जाएगा, उन्हें लोक सेवा आयोग के माध्यम से भरा जाएगा। अस्थाई नियुक्ति को लेकर भ्रम जाल फैलाया जा रहा है। सरकार की ऐसी कोई नीति नहीं है। सरकार पारदर्शिता में विश्वास करती है। खाली पदों पर पारदर्शिता से भरा जाएगा।

Breaking : हिमाचल में भांग की खेती लीगल करने के मामले में बड़ी अपडेट-पढ़ें खबर

आदि हिमानी चामुंडा मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे भाई, एक की गई जान

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेटपढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *