Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में थम सकते हैं 108 व 102 एंबुलेंस के पहिए, जानें कारण

न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर तल्ख हुई यूनियन
शिमला। हिमाचल प्रदेश में 108 व 102 एंबुलेंस के पहिए थम सकते हैं। 108 व 102 एंबुलेंस यूनियन हड़ताल पर जा सकती है। यूनियन का कहना है कि सरकार से न्यूनतम वेतन को लेकर कई बार मांग उठाई है, लेकिन इसे अनसुना किया गया है। अगर 24 घंटे के अंदर उनकी मांग पर गौर नहीं किया जाता है, तो वे मजबूरन 24 घंटे की हड़ताल पर जाएंगे।
हिमाचल : अभी क्रमिक अनशन समाप्त नहीं करेंगे JOA IT पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थी
108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष पूर्ण चंद ने कहा कि हिमाचल की पूर्व की भाजपा सरकार में भी अपनी मांगों को लेकर यूनियन ने हड़ताल की थी, जिसके बाद कंपनी को हटा दिया गया। वर्तमान में कंपनी न्यूनतम वेतन देने के लिए फॉर्म 5 मांग रही है, लेकिन सरकार इसे नहीं दे रही है, जिससे कर्मचारी काफी परेशान हो रहे हैं।
UPSC : नर्सिंग ऑफिसर के 1930 पदों पर भर्ती शुरू, हिमाचल में यहां होंगे परीक्षा केंद्र
उन्होंने बताया कि वह मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से मिले हैं। उन्होंने एनएचएम को बैठक करने के लिए कहा था, लेकिन एक महीने बाद भी उनकी मांगों को लेकर कुछ नहीं हुआ है। अथॉरिटी ने उनका न्यूनतम वेतन 17235 रुपए तय किया है, लेकिन उन्हें 13500 रुपए ही मिल रहे हैं।
हिमाचल में 1800 के करीब कर्मचारी हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सभी विषयों को जानते हैं। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए उनके समक्ष भी यह विषय कई बार उठाया गया, लेकिन आज अधिकारी सही तरीके से बात सरकार के समक्ष नहीं रख रहे हैं।
उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 24 घंटे के अंदर उनकी मांग को नहीं माना जाता है तो वह मजबूरन डीसी के माध्यम से ज्ञापन सौंपेंगे और 24 घंटे की हड़ताल पर भी जा सकते हैं।

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय 

 

हिमाचल में एक्साइज इंस्पेक्टर सहित इन पदों पर निकली भर्ती- करें आवेदन

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले हर्ष महाजन, पढ़ें खबर 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना पर लगी मुहर

 

लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *