Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

जयराम ठाकुर बोले-कांग्रेस नेताओं की राम लला से दूरी की क्या वजह, दें जवाब

भगवान राम सबके हैं कहने वाले 37 साल से कहां थे

शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कोर्ट के आदेश से भगवान श्री राम जन्मभूमि का ताला खुलने के बाद किसी बड़े कांग्रेसी नेता ने राम लला के दर्शन करने की जहमत क्यों नहीं उठाई।

पूजा-पाठ और दर्शन की अनुमति होने के बाद से कांग्रेस नेताओं की राम लला से दूरी बनाने की क्या वजह है। कांग्रेस को इन बातों का जवाब देना चाहिए। आज भगवान राम सबके हैं कहने वाले 37 साल से कहां थे। देश के लोग यह जानना चाहते हैं।

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती : RTC के बाद चार सप्ताह का होगा स्पेशल कमांडो कोर्स

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का असली चेहरा देश के सामने हैं। आज विपक्षनीत ‘इंडी गठबंधन का कोई न कोई नेता हताशा में भगवान राम अपमानजनक टिप्पणी कर रहा है लेकिन कांग्रेस समेत सभी नेता ख़ामोश बैठे हैं।

इसी से पता चलता है कि सनातन की परंपरा के ध्वजवाहक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के प्रति कांग्रेस समेत विपक्ष की क्या भावना है।

हिमाचल : क्या बरसात में ही कोटा खत्म, सर्दी में अब तक 100 फीसदी कम बारिश 

 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश का बच्चा-बच्चा जानता है कि राम मंदिर की राह में कांग्रेस ने किस-किस तरह से रोड़े अटकाने का प्रयास किया। पूरे गांधी नेहरू परिवार की विरासत ही उत्तर प्रदेश की रही है।

नेहरू-गांधी परिवार ने उत्तर प्रदेश से ही अपना प्रतिनिधित्व किया है, लेकिन कोर्ट से पूजा पाठ की अनुमति मिलने के बाद न जाने किस डर से किसी ने राम जन्मभूमि जाकर राम लला के दर्शन नहीं किए।

विक्रमादित्य बोले- म्यान से तलवारें निकाली भी जाएंगी और लहूलुहान भी किया जाएगा

 

चाहे वह राहुल गांधी हों या प्रियंका गांधी या खुद सोनिया गांधी, कोई भी भगवान राम की चौखट तक नहीं गया। अमेठी का पिछला चुनाव हारने के पहले राहुल और सोनिया गांधी अयोध्या के आस-पास की लोकसभा क्षेत्रों से ही संसद का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं।

वायु सेना अग्निवीर भर्ती, वोकेशनल कोर्स करने वाले युवा भी होंगे पात्र-जानें डिटेल 

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि यह सभी नेता कई बार अयोध्या के आस-पास से गुजरे होंगे। प्रियंका गांधी ने तो अयोध्या रोड शो किया, हनुमान गढ़ी तक आई।

वहां से चंद कदमों की दूरी पर राम लला का स्थान था, लेकिन दो मिनट का समय भी उनसे नहीं निकाला गया। 37 साल से भगवान राम से इस तरह की दूरी बनाने के बाद अगर आज कांग्रेस के नेताओं को राम मंदिर पर बातें करने से पहले सोचना चाहिए।

 

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय सहित 6 यूनिवर्सिटी में नॉन टीचिंग भर्ती, परीक्षा योजना जारी

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 19500 तक वेतन
हिमाचल : सड़कों से बर्फ हटाने का तगड़ा जुगाड़, भ्रष्टाचार भी होगा खत्म 

हिमाचल : पर्यटन होटलों व विश्राम गृहों को लेकर बड़ी अपडेट-मुख्यमंत्री के निर्देश

मंडी में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, कहां होंगे डिटेल में जानें

हिमाचल में लेक्चरर स्कूल न्यू भर्ती के लिए पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न जारी
सोलन : बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 11250 से लेकर 45 हजार तक सैलरी

नूरपुर : चिट्टा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई, हिमाचल में पहली बार हुआ ऐसा-पढ़ें खबर
हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, मल्टी पर्पस वर्कर के 9 हजार पदों पर होगी भर्ती

चंबा : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर व HR के 274 पदों पर भर्ती, इंटरव्यू कल से शुरू
हिमाचल में लेक्चरर स्कूल न्यू भर्ती के लिए पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न जारी

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
Categories
Top News Himachal Latest Shimla PHOTO GALLERY

नन्ही गुड़िया ने मोह लिया पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का मन

शिमला। नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को अपना 59वां जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के मौके पर उनके आधिकारिक आवास पर खूब जश्न मनाया गया। नेता प्रतिपक्ष को बधाई देने वालों का लगा तांता लगा रहा।

केक काटा गया और जयराम ठाकुर ने भाजपा नेताओं और समर्थकों के साथ नाटी भी डाली। इससे हटकर एक बधाई ऐसी भी थी जिसने जयराम ठाकुर का मन मोह लिया।

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 19500 तक वेतन

 

ये बधाई थी एक नन्ही सी गुड़िया की जो अपने नन्हे हाथों से पूर्व मुख्यमंत्री के लिए मिठाई लाई थी। अपने हाथों से उसने मिठाई दी साथ ही प्यारा का गुलाब का फूल भी पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को दिया।

जयराम ठाकुर ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, “मेरे जन्मदिन के अवसर पर नन्ही परी ने सबका मन मोह लिया। बिटिया को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद 💐।”

Breaking : हिमाचल में लेक्चरर स्कूल न्यू भर्ती के लिए पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न जारी

 

 

 

चंबा : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर व HR के 274 पदों पर भर्ती, इंटरव्यू कल से शुरू

 

मंडी : फोरलेन निर्माणाधीन पुल के सरियों पर गिरी कार, जयपुर के 2 युवकों की गई जान 

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती को लेकर अपडेट

पश्चिमी विक्षोभ करेगा प्रभावित : हिमाचल में बारिश और बर्फबारी की संभावना

हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, मल्टी पर्पस वर्कर के 9 हजार पदों पर होगी भर्ती
हिमाचल लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों के पर्सनैलिटी टेस्ट का शेड्यूल किया जारी

हिमाचल लेक्चरर स्कूल न्यू भर्ती : किसी प्रश्न का नहीं देना उत्तर तो काला करना होगा विकल्प E
Job : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती-जानें

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने का मौका : 17 मार्च को परीक्षा, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
चंबा : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के 274 पदों पर होंगे साक्षात्कार

हिमाचल कैबिनेट बैठक : नए साल के पहले दिन 3 बड़े तोहफे, बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का जन्मदिन : केक काटा, नाटी डाल मनाया जश्न

पूर्व मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर पहुंचे शुभचिंतक

शिमला। नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। जयराम के जन्मदिन के मौके पर उनके आधिकारिक आवास पर सुबह से ही जश्न का माहौल है। नेता प्रतिपक्ष को बधाई देने वालों का लगा तांता लगा हुआ है।

हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, मल्टी पर्पस वर्कर के 9 हजार पदों पर होगी भर्ती

 

पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज सहित अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता उन्हे बधाई देने पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम के जन्मदिन पर खूबसूरत सजे हुए केक का भी प्रबंध किया गया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पत्नी साधना ठाकुर संग केक काटा।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष के आधिकारिक आवास पर नाटी का भी दौर चला। जयराम ने भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं संग नाटी डालकर जन्मदिन का जश्न मनाया। अलग-अलग जिलों से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचे रहे हैं।

JOB –  शिमला : सेल्स ऑफिसर के पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, 20800 व 32900 रुपए मिलेगी सैलरी

 

जयराम ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उनके घर पर कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी हुई है। वे सभी को इस प्यार के लिए आभार करना चाहते हैं। जय राम ने कहा कि उनके आने वाला जीवन भी हिमाचल प्रदेश के जनता के लिए ही समर्पित रहने वाला है।

हिमाचल में बाहरी राज्यों के व्यक्तियों को ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट देने का विरोध

 

उन्होंने ये भी कहा कि 22 जनवरी का दिन पूरे देश के लिए बेहद ऐतिहासिक रहने वाला है। इस दिन राम जन्मभूमि पर विशाल और भव्य मंदिर का में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

उन्होंने कहा कि यह पल ऐतिहासिक होगा और हम सबके लिए गौरव का विषय है कि हम इसके साक्षी बनने जा रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस दिन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निवेदन पर सभी लोगों को दिवाली की तरह मनाना है।

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय नॉन टीचिंग स्टाफ भर्ती को लेकर अपडेट

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों के पर्सनैलिटी टेस्ट का शेड्यूल किया जारी

हमीरपुर : वर्ष 2024 के लिए दो स्थानीय अवकाश घोषित-आदेश जारी

कांगड़ा : कृषि के साथ आर्थिकी भी मजबूत कर रहीं वीरता की महिलाएं

HPBOSE : 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा प्रश्न पत्र डिमांड को लेकर बड़ी अपडेट

कांगड़ा : तिरंगे में लिपटा आया लाल, मां ने दूल्हे की तरह सजाकर दी अंतिम विदाई

हिमाचल कैबिनेट बैठक : नए साल के पहले दिन 3 बड़े तोहफे, बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत

चंबा : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के 274 पदों पर होंगे साक्षात्कार

भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने का मौका : 17 मार्च को परीक्षा, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

Job : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती-जानें

कांगड़ा में 0 से 5 वर्ष के 38 हजार बच्चों के नहीं बने आधार कार्ड, चलेगा विशेष अभियान
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : आपदा में केंद्र से नहीं मिली कोई अतिरिक्त आर्थिक सहायता

नरेश चौहान बोले – प्रेस वार्ता कर बताएं जयराम ठाकुर

शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की केंद्र से मिली मदद के बयान पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। आपदा के वक्त में केंद्र से मदद न मिलने को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधा, साथ ही DGP मामले पर मुख्यमंत्री के प्रदेश लौटने के बाद उचित कदम उठाने की बात कही।

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को प्रेस वार्ता में यह साफ करना चाहिए कि कब-कब और कितनी मदद के अंदर की ओर से मिली जबकि केंद्र से कोई अतिरिक्त आर्थिक सहायता आपदा के लिए प्रदेश को नहीं मिली केवल रूटीन के आर्थिक पैकेज प्रदेश को मिले।

ITI पास युवाओं के लिए रोजगार का मौका : सुंदरनगर में होंगे इंटरव्यू

नरेश चौहान ने दिल्ली में आने वाले लोकसभा के चुनावों के लिए केंद्रीय आलाकमान के साथ हुई बैठक का जिक्र भी किया। नरेश चौहान ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राज्यों के नेताओं ने केंद्र के नेताओं के साथ मिलकर चर्चा की जिसमें चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि कौन चुनाव लड़ेगा और कब नाम की घोषणा होगी इन तमाम सारी बातों को लेकर केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा हुई है। इसमें हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश की पार्टी अध्यक्ष समेत गई प्रदेश कांग्रेस के नेता भी दिल्ली बैठक में शामिल होने गए हैं।

कांगड़ा : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का मौका, 180 पदों पर भर्ती-25 हजार तक सैलरी

वहीं, उच्च न्यायालय की ओर से कारोबारी निशांत शर्मा मामले में डीजीपी संजय कुंडू को वर्तमान पद से हटाए जाने वाले मामले पर नरेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री के हिमाचल लौटने के बाद ही सरकार फैसला करेगी।

इस दौरान नरेश चौहान ने DGP को लेकर कहा कि यह अधिकारी पूर्व की भाजपा सरकार के भी बेहद करीबी रहे हैं। उच्च न्यायालय ने जो भी फैसला सुनाया है सरकार उस पर उचित फैसला मुख्यमंत्री के हिमाचल लौटने के बाद ही करेगी।

हिमाचल : लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, चारों सीटों पर जीत का किया दावा

Job Alert हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक सैलरी

Job Breaking : हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती-जानें

 

बैजनाथ-पपरोला से कांगड़ा और जोगिंद्रनगर चलेंगी ट्रेन, यह रहेगी टाइमिंग
Job Alert : चंबा और घुमारवीं में इन 400 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, 10वीं पास को मौका

धर्मशाला डाक मंडल के तहत बीमा एजेंट बनने का अवसर, करें आवेदन

हिमाचल मौसम अपडेट : 29 दिसंबर से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, नए साल में बर्फबारी के आसार
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, चारों सीटों पर जीत का किया दावा

आपदा में मिली पूरी मदद, कांग्रेस ने केंद्र पर जड़े झूठे आरोप

शिमला। हिमाचल कांग्रेस और भाजपा दोनों प्रमुख दल लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। कांग्रेस ने जहां बीते कल दिल्ली में पार्टी हाईकमान के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाई, वहीं भाजपा ने भी आज शिमला पार्टी कार्यालय चक्कर में भाजपा किसान मोर्चा और शिमला संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों से बैठक कर लोकसभा चुनाव में जीत के लिए रणनीति बनाई और प्रदेश की चारों सीटों पर जीत का दावा किया।

ITI पास युवाओं के लिए रोजगार का मौका : सुंदरनगर में होंगे इंटरव्यू

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है और संगठन के अलग-अलग मोर्चों की बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

लोकसभा चुनाव में किस तरह से लोगों के बीच में जाकर काम किया जाना है इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया जा रहा है।

कांगड़ा : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का मौका, 180 पदों पर भर्ती-25 हजार तक सैलरी

वहीं, नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी फिर से केंद्र में बहुमत से सरकार बनाएगी और हिमाचल प्रदेश में भी चारों सीटों पर भाजपा की जीत होगी। कांग्रेस का एक साल का कार्यकाल निराशाजनक रहा है और विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हैं।

हिमाचल की कांग्रेस सरकार केंद्र सरकार को बदनाम करने में लगी है जबकि आपदा के समय में केंद्र से हिमाचल को भरपूर मदद मिली है। कांग्रेस झूठे आरोप लगाकर केंद्र को बदनाम कर रही है।

Job Alert हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक सैलरी

कांग्रेस सरकार और संगठन में तालमेल की कमी है। दिल्ली में जाकर पार्टी हाईकमान को समन्वय बैठाने की सलाह देनी पड़ रही है ऐसे में हिमाचल के विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

बैजनाथ-पपरोला से कांगड़ा और जोगिंद्रनगर चलेंगी ट्रेन, यह रहेगी टाइमिंग
Job Alert : चंबा और घुमारवीं में इन 400 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, 10वीं पास को मौका

धर्मशाला डाक मंडल के तहत बीमा एजेंट बनने का अवसर, करें आवेदन

हिमाचल मौसम अपडेट : 29 दिसंबर से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, नए साल में बर्फबारी के आसार
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

भाजपा ने शिमला में मनाया तीन राज्यों में प्रचंड जीत का जश्न, बांटे लड्डू-फोड़े पटाखे

जयराम बोले – हिमाचल से शुरू हुई झूठ की गारंटियों पर लगा विराम

शिमला। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में प्रचंड जीत के बाद शिमला में भाजपा ने लड्डू बांटकर और पटाखे फोड़ कर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जिन झूठी गारंटियों का दौर हिमाचल प्रदेश से शुरू हुआ था उनकी आज हवा निकल गई है। कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में गारंटियों को पूरा करने का झूठा प्रचार इस चुनाव में कर रही थी।

तीन राज्यों में कांग्रेस की करारी हार : प्रतिभा सिंह बोलीं-पार्टी को सुधार व पुनर्विचार की जरूरत

 

उन्होंने कहा कि वह लोकतंत्र का सम्मान करते हैं लेकिन इशारों में यह भी कह दिया कि हिमाचल में अब कांग्रेस सरकार की भी कोई गारंटी नहीं है कांग्रेस नेता सरकार से नाराज चल रहे हैं और आज के बाद ये नाराजगी और बढ़ने वाली है। छत्तीसगढ़ व राजस्थान में कांग्रेस सरकार के घोटाले किसी से छिपे नहीं है।

गारंटियों के नाम पर लोगों को गुमराह किया गया जिसके बाद लोगों ने मोदी सरकार की नीतियों पर मुहर लगाई है। जयराम ठाकुर ने कहा है कि इस जीत का फायदा 2024 के लोकसभा चुनाव में मिलेगा और जनता पहले से ज्यादा सीट जीतवाकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएगी।

फतेहपुर युवती मामला : ड्यूटी जाते मास्क पहने दो युवकों ने रोका, स्कार्फ से पैर बांध पिलाया जहर-मामला दर्ज

 

भाजपा की जीत पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरे देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर विश्वास है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व से जहां विश्व भर में भारत को पहचान मिली है वहीं देश में भी तेजी से विकास हो रहा है।

उन्होंने कहा कि आज जनता ने यह साबित किया है कि उन्हें देश में हो रहे विकास पर विश्वास है और देश की जनता नरेंद्र मोदी के साथ चलना चाहती है। जयराम ठाकुर ने कहा कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा से जीत तय है।

सुंदरनगर : बीमार पति की चिंता, खेती लायक जमीन नहीं, सुनीता ने छत पर उगा दी पनीरी

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी थी कि हिमाचल प्रदेश में फेल हुई सरकार की गारंटियों की जानकारी चुनावी राज्यों की जनता तक पहुंचाई जाए।

उन्होंने यह काम बखूबी निभाया। उन्होंने जनता को बताया कि हिमाचल में कांग्रेस की गारंटियां फेल साबित हुई हैं। पूरे देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ही विश्वास है और मोदी के नाम पर ही भाजपा को जीत मिली है।

वहीं, जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार के एक साल के कार्यकाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पूरी तरह विफल रही है।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सिर्फ व्यवस्था परिवर्तन और नया दौर के पोस्टर लगे नजर आते हैं। वास्तव में ग्राउंड जीरो पर कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सरकार पूरी तरह फेल है। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को जवाब देगी और एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी चारों सीट पर जीत हासिल करेगी।

कांगड़ा जिला में सेल्स ऑफिसर के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार-जानें डिटेल

तारक मेहता का उल्टा चश्मा : इमोशन से खेल रहे मेकर्स, फूटा दर्शकों का गुस्सा

 

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 

हिमाचल : कॉलेजों में सीधी भर्ती से भरे जाएंगे प्रिंसिपल के 25 पद, साक्षात्कार 18 दिसंबर से

हिमाचल : बीएड कॉलेजों में भरी जाएंगी खाली सीटें, 4 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन

Job Alert सिरमौर : युवाओं को रोजगार का मौका, 34 पदों पर होगी भर्ती
HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, 10 दिसंबर को है स्क्रीनिंग टेस्ट

Video : डीजीपी को रिटायरमेंट पर दी गई अनोखी विदाई, हर तरफ हो रही चर्चा
भारत में सिम कार्ड को लेकर बड़ा बदलाव, आज से लागू होंगे नए नियम

हिमाचल वन मित्र भर्ती के लिए आज से करें आवेदन, वेबसाइट के साथ रेंज ऑफिस में भी मिलेंगे फार्म

नगरोटा बगवां और कस्बा कोटला में होंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के साक्षात्कार 

हिमाचल : वेबसाइट बनाकर सरकारी नौकरी और GPF के नाम पर ऐंठता था पैसे-धरा 

Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल के डिपुओं में राशन के दाम बढ़ाने को लेकर जयराम ठाकुर की बड़ी बात

कहा-सरकार लोगों पर महंगाई का बोझ डालने का कर रही काम

 

शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार को आम लोगों से कोई सरोकार नहीं रह गया है। सरकार नारा ‘सुख की सरकार’ का देती है और काम सारे ‘दुःख की सरकार’ के करती है। दिवाली के समय में सरकार ने प्रदेश के डिपुओं पर मिलने वाली खाद्य सामग्रियों के दाम में लगभग बीस फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी है। ऐसे में आपदा की मार झेल रहे प्रदेशवासी क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि त्योहारों में सरकार लोगों को तोहफे देती है, जिससे लोग अच्छे से त्योहार मना सकें, लेकिन कांग्रेस सरकार प्रदेश के लोगों पर महंगाई का बोझ डालने का कोई भी अवसर नहीं छोड़ती है।

गोवा में हिमाचल महिला कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण पदक, हरियाणा को हराया

जयराम ठाकुर ने कहा कि यह कोई पहला अवसर नहीं है, जब कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के लोगों पर महंगाई का बोझ डाला है। इसकी शुरुआत सरकार बनते ही शुरू हो गई थी। लोगों से महंगाई कम करने का वादा करके सत्ता में आई कांग्रेस ने सत्ता संभालते ही डीजल का वैट बढ़ाकर अपने चुनावी वादे के उलटा चलना शुरू कर दिया था और आज भी उसी रास्ते पर चल रही है।

कांगड़ा जिला में जेबीटी बैचवाइज भर्ती के लिए काउंसलिंग 20 नवंबर से

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने ‘प्रधानमंत्री अन्न कल्याण योजना’ के माध्यम से देश भर में अस्सी करोड़ से ज़्यादा लोगों को निःशुल्क अन्न उपलब्ध करवा रही हैं। पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना को अगले पांच साल के लिए बढ़ा दिया है। दूसरी तरफ राज्य सरकार है आए दिन डिपुओं में मिलने वाले सामानों में कटौती कर रही है और जो मिल रहा है उनके दाम बढ़ा रही है। आपदा से जूझ रहे प्रदेश के लोगों के लिए सरकार द्वारा लिए गए ऐसे निर्णय किसी भी हाल में सही नहीं कहे जा सकते हैं।

ICC World Cup : वानखेड़े में आया तूफान, ग्लेन मैक्सवेल वन मैन आर्मी- सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि डिपुओं में मिलने वाली उड़द की दाल के दाम 59 रुपए से बढ़ाकर 63 रुपए कर दिए,  एपीएल को दी जाने वाली मलका की दाल के दाम 63 से बढ़ाकर 73 रुपए कर दिए। इसी तरह रिफाइंड तेल के दाम बढ़ाकर 104 रुपए से बढ़ाकर 114  रुपये कर दिए। दिवाली के समय में इस तरह से खाने पीने की चीजों के बेतहाशा दाम बढ़ाकर प्रदेश के लोगों को परेशान करना, सरकार के निरंकुश होने का प्रमाण है।

कांगड़ा : BSF जवान बलबीर चंद की ये हसरत हमेशा के लिए रह गई अधूरी

 

 

कांगड़ा के BSF जवान बलवीर चंद का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

 

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : आरोपी की पत्नी व बेटी को 18 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा

ऊना : पति ने ब्लेड से पत्नी का रेता गला, फिर खुद को भी किया जख्मी, कांगड़ा जिला निवासी

 

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने एरिया मैनेजर सहित इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया 

इतनी खतरनाक स्क्रीन एडिक्शन : ऑनलाइन गेम खेल रही मां ने बच्चे की ही ले ली जान

कांगड़ा जिला में आज आया भूकंप, क्या आपको हुआ महसूस- जानें डिटेल

हिमाचल में बिगड़ने वाला है मौसम, 8 नवंबर से पहाड़ों पर पड़ सकती है बर्फ

… तो हिमाचल में 8 नवंबर को बंद हो जाएंगे शराब के ठेके, बचे चार दिन

हिमाचल : 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षाओं के ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ी 

NTPC में इन 54 पदों पर नौकरी का मौका, इच्छुक जल्द करें आवेदन 

भरे जाएंगे ये पद, हिमाचल लोक सेवा आयोग ने शुरू की भर्ती-जानें डिटेल
हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया

कांगड़ा में नौकरी का मौका, सिक्योरिटी गार्ड के 80 पदों के लिए होंगे इंटरव्यू
हिमाचल में इन स्कूलों की तीसरी, 5वीं और 8वीं कक्षा की डेटशीट जारी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

धर्मशाला में भारत-न्यूजीलैंड मैच देखने पहुंचे नड्डा-अनुराग सहित ये भाजपा नेता

धर्मशाला। हिमाचल के एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में भारत-न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वर्ल्ड कप का मैच जारी है। मैच देखने के लिए जहां एक तरफ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस नेताओं के साथ पहुंचे वहीं भाजपा नेता भी ये सुनहरा मौका कैसे गंवा देते।

धर्मशाला भारत-न्यूजीलैंड मुकाबला : मुख्यमंत्री सुक्खू भी पहुंचे मैच देखने 

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल व अन्य नेता भी मैच देखने के लिए एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला पहुंचे।

श्री नैना देवी मंदिर में गुप्त दान : मां को अर्पित किए 133 ग्राम सोने के आभूषण

मैच के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और भाजपा नेताओं के बीच बैठे नजर आए और उनके बीच हल्के-फुल्के मजाक का दौर भी चला। भारत-न्यूजीलैंड को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह दिखा।

दर्शक शनिवार से ही धर्मशाला पहुंचना शुरू हो गए थे। मैच शुरू होने से पहले भी धर्मशाला की सड़कों पर खेल प्रेमी भारतीय टीम की वर्दी पहने, हाथ में झंडे लिए दिखे।

HRTC कंडक्टर भर्ती सिलेबस में है GPS, जानें ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम के बारे 

 

बिना परमिट हिमाचल के बाहर ले जा सकेंगे ये लकड़ी, रोक हटी 

 

हिमाचल की बेटी शीनम “मिस क्वीन ऑफ द वर्ल्ड इंडिया-2023” के ग्रैंड फिनाले में पहुंची

 

हिमाचल में इन प्रवासी श्रमिकों के भी बनेंगे राशन कार्ड, करें आवेदन 

 

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू 25 से

धर्मशाला-ज्वालाजी-चिंतपूर्णी : HRTC की प्रथम दर्शन बस सेवा शुरू, जानें किराया और टाइमिंग 

हमीरपुर : अब आसानी से होंगे बाबा बालक नाथ जी के दर्शन

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने SET के लिए मांगे आवेदन, यह है लास्ट डेट

ITI पास युवाओं को मौका : बद्दी की कंपनी दे रही रोजगार, मंडी में होंगे साक्षात्कार
देहरा : यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो तथा सहायिका के 10 पद

HRTC लगेज पॉलिसी : कंडक्टर सामान ले जाने से करे मना तो शिकायत को घुमाएं यह नंबर
हिमाचल के सभी डीसी को निर्देश, अनाथ बच्चों को 7 नवंबर से पहले जारी करें प्रमाणपत्र 

हिमाचल में इन्हें घर बनाने के लिए 280 रुपए में मिलेगी सीमेंट की बोरी 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Mandi State News

एक दिन में काम करने का किया था वादा एक साल बाद नौकरी से निकाल रहे

जिला परिषद कर्मियों से मिले जयराम ठाकुर, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

मंडी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जिला परिषद कर्मियों से एक दिन में काम करने का वादा किया था और एक साल बाद नौकरी से निकाल रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब सुखविंदर सिंह सुक्खू विपक्ष में थे उस समय इन कर्मचारियों के बीच बैठकर कहते थे कि एक दिन का काम है। अब एक साल बाद उनकी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। जब लोगों द्वारा धरना दिया गया तो उनकी बातें सुनने के बजाय उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दे रहे हैं। यह कहीं से भी न्याय संगत नहीं है।

Big Breaking : हिमाचल लोक सेवा आयोग ने SET के लिए मांगे आवेदन, यह है लास्ट डेट

जयराम ठाकुर ने कहा कि जिला परिषद कर्मियों के मामले में कुछ तकनीकी समस्या है, लेकिन ऐसा नहीं है कि उनका समाधान नहीं हो सकता है। कर्मचारियों की बातें सुनी ही नहीं गई इसलिए वे धरने पर बैठने को मजबूर हुए।

167 जेई को नौकरी से निकालना अन्याय है, अनुचित है। प्रदेश में हमेशा कर्मचारी अपनी मांगे रखते हैं। धरना प्रदर्शन करते रहते हैं, लेकिन इस तरह से नौकरी से निकालने की बजाय उनकी मांगों पर विचार किया जाता है, कोई रास्ता निकाला जाता है।

ये बात पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान बालीचौकी में मेरी माटी मेरा देश माटी का नमन, वीरों को वंदन कार्यक्रम के दौरान कहीं।

ITI पास युवाओं को मौका : बद्दी की कंपनी दे रही रोजगार, मंडी में होंगे साक्षात्कार

जयराम ठाकुर ने यहां सैनिक परिवारों को सम्मानित किया उसके साथ ही कई दिनों से हड़ताल पर बैठे जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों से मिलकर उनकी बात सुनीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के समय में जिस चीज का समर्थन किया आज उसका विरोध कैसे कर सकती है।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि आदमी का स्वभाव है कि हम जब किसी काम में लग जाते हैं तो अपने अतीत को भूल जाते हैं। एक लक्ष्य को तो हम हासिल कर लेते हैं, लेकिन हमने शुरुआत कहां से की थी उसको भुला देते हैं।

किन परिस्थितियों में हमारे बुजुर्गों ने अपनी जवानी देश की खातिर कुर्बान की और कैसे कैसे जुल्म उन्होंने देश को आज़ादी दिलाने के लिए सहे होंगे ये हमें भूलना नहीं चाहिए। जब भी अवसर मिले उनके योगदान और समर्पण को हमें सदैव स्मरण करते रहना चाहिए। ये आज की आवश्यकता है।

हिमाचल वन मित्र योजना : किस आधार पर होगा चयन, किसके कितने मिलेंगे अंक-जानें

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश को भावनात्मक रूप से फिर जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की पहल की है। शहीद स्मारक दिल्ली के साथ एक अमृत वाटिका का निर्माण किया जा रहा है जिसमें हमारे गांव और खेत की मिट्टी भी पहुंचेगी।

इस अभियान के तहत 7500 कलश दिल्ली पहुंचेंगे। हिमाचल प्रदेश में भी गांव गांव से मिट्टी अमृत कलश में एकत्र की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो संदेश प्रधानमंत्री ने दिया है उसको हमें जन जन तक पहुंचाना है।

ये देश हमारा है, हमारा भी दायित्व बनता है कि हम भी देश को कुछ दें। प्रधानमंत्री और हम इस काम में लगे हैं कि देश को जोड़कर रखना है उसी के निमित हम ऐसे कार्यक्रम में आपके बीच आ रहे हैं।

हिमाचल : काम पर लौटना चाहते कुछ बर्खास्त जिला परिषद कैडर जेई, मंत्री बोले-स्वागत है

मेरा सबसे आह्वान है कि हम सब लोग राजनीति से ऊपर उठकर इस अभियान का हिस्सा बनें। इसी कार्यक्रम के तहत कल सूचना प्रसारण एवं युवा सेवाएं मंत्री भारत सरकार अनुराग ठाकुर मंडी आएंगे और हम सब उस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष ने शहीद परिवार के सदस्यों को भी सम्मानित किया और उपस्थित लोगों को पंच प्रण की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए डाक विभाग और नेहरू युवा केंद्र का भी आभार जताया।

इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष भागीरथ शर्मा, जिला विस्तारक जोगिंदर धलारिया, बीडीसी अध्यक्ष शेर सिंह, महामंत्री भीष्म ठाकुर और टीकम राम, जिप सदस्य मीरा चौहान, नेहरू युवा केंद्र ब्लॉक कोऑर्डिनेटर गुरुदेव, स्वयंसेवी किशोरी सहित पंचायतों के प्रतिनिधि शामिल रहे।

मंडी : पत्नी की हत्या के दोषी पति को 10 साल का कठोर कारावास

 

धर्मशाला : रक्षा पेंशनभोगी घर बैठे जमा करवा सकते हैं डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

हिमाचल : शादी की भाजी, शुगर फ्री मिठाइयों का लें जायका, गिफ्ट पैक भी उपलब्ध 

 

हिमाचल : किस सर्कल में कितने वन मित्र होंगे तैनात, कितने घंटे करना होगा काम-जानें

 

देहरा : यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो तथा सहायिका के 10 पद

HRTC लगेज पॉलिसी : कंडक्टर सामान ले जाने से करे मना तो शिकायत को घुमाएं यह नंबर

धर्मशाला भारत-न्यूजीलैंड मैच : बारिश डाल सकती है खलल, जानें मौसम अपडेट

हिमाचल : PGT के 585 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, डिटेल नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें
हिमाचल : आपके मोबाइल पर भी आया ऐसा मैसेज, न घबराएं- जानें वजह

हिमाचल : एक माह में 15 रुपए बढ़े सीमेंट के दाम, अब 5 रुपए प्रति बैग हुई बढ़ोतरी
HRTC लगेज पॉलिसी : छात्रों को राहत, नहीं लगेगा लैपटॉप का किराया 

हिमाचल में इंतकाल के 22 हजार से अधिक मामले लंबित, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

HRTC बस में भी स्वाइप कर सकेंगे क्रेडिट-डेबिट कार्ड, तीन माह में शुरू होगी सुविधा

हिमाचल के सभी डीसी को निर्देश, अनाथ बच्चों को 7 नवंबर से पहले जारी करें प्रमाणपत्र 
हिमाचल में इन्हें घर बनाने के लिए 280 रुपए में मिलेगी सीमेंट की बोरी 

हिमाचल : निजी कंपनियों में नौकरी के इंटरव्यू के लिए अब ऑनलाइन होंगे आवेदन 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

पीएम नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर, किन मुद्दों पर हुई चर्चा- जानिए 

प्रदेश को और अधिक मदद देने का आग्रह
शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। जयराम ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री से प्रदेश में बारिश से हुई क्षति पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने केंद्र द्वारा प्रदेश को आपदा की घड़ी में दिए गए सहयोग के लिए व्यक्तिगतरूप से मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद दिया।
हिमाचल के मेडिकल कॉलेज हाईकोर्ट के फैसले की उड़ा रहे धज्जियां-जानें कैसे
जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का व्यक्तिगत और भावनात्मक जुड़ाव रहा है। उनसे प्रदेश को और अधिक मदद देने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विषय पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की बात कही।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कीरतपुर से सुंदरनगर फोरलेन के उद्घाटन के लिए हिमाचल प्रदेश आने के लिए निवेदन किया।  जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के द्वारा घोषित आपदा राहत पैकेज में केंद्र का बड़ा हिस्सा है।
हिमाचल : एक माह में 15 रुपए बढ़े सीमेंट के दाम, अब 5 रुपए प्रति बैग हुई बढ़ोतरी

 

IGMC शिमला से निकाले सुरक्षा कर्मियों को नौकरी पर न रखा तो देंगे गिरफ्तारियां 

 

HRTC बस में भी स्वाइप कर सकेंगे क्रेडिट-डेबिट कार्ड, तीन माह में शुरू होगी सुविधा

हिमाचल के सभी डीसी को निर्देश, अनाथ बच्चों को 7 नवंबर से पहले जारी करें प्रमाणपत्र 

कांगड़ा : बीड़ बिलिंग प्री पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप में 32 देश के पैराग्लाइडर लेंगे भाग 

 

HRTC कर्मियों और पेंशनर को दिवाली का तोहफा, भरे जाएंगे कंडक्टर के 300 पद

हिमाचल : PGT के 585 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, डिटेल नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें

 

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को किया सम्मानित 

 

सुप्रीम कोर्ट का समलैंगिक शादियों को मान्यता देने से इंकार, मौलिक अधिकार नहीं माना 
HRTC लगेज पॉलिसी फेल करने का षड्यंत्र, दो कंडक्टर बर्खास्त-रखेंगे अपना पक्ष
हिमाचल : निजी कंपनियों में नौकरी के इंटरव्यू के लिए अब ऑनलाइन होंगे आवेदन 

हिमाचल में इन्हें घर बनाने के लिए 280 रुपए में मिलेगी सीमेंट की बोरी 
हिमाचल दर्शन योजना : बाहरी राज्यों के धार्मिक स्थलों के लिए भी चलेंगी सीधी बसें

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव
धर्मशाला : चौके-छक्कों के साथ मौज-मस्ती, विदेशी खिलाड़ियों को भा रही हसीन वादियां

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news