शिमला। नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को अपना 59वां जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के मौके पर उनके आधिकारिक आवास पर खूब जश्न मनाया गया। नेता प्रतिपक्ष को बधाई देने वालों का लगा तांता लगा रहा।
केक काटा गया और जयराम ठाकुर ने भाजपा नेताओं और समर्थकों के साथ नाटी भी डाली। इससे हटकर एक बधाई ऐसी भी थी जिसने जयराम ठाकुर का मन मोह लिया।
Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 19500 तक वेतन
ये बधाई थी एक नन्ही सी गुड़िया की जो अपने नन्हे हाथों से पूर्व मुख्यमंत्री के लिए मिठाई लाई थी। अपने हाथों से उसने मिठाई दी साथ ही प्यारा का गुलाब का फूल भी पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को दिया।
जयराम ठाकुर ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, “मेरे जन्मदिन के अवसर पर नन्ही परी ने सबका मन मोह लिया। बिटिया को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद 💐।”
Breaking : हिमाचल में लेक्चरर स्कूल न्यू भर्ती के लिए पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न जारी
चंबा : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर व HR के 274 पदों पर भर्ती, इंटरव्यू कल से शुरू