Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

भाजपा ने शिमला में मनाया तीन राज्यों में प्रचंड जीत का जश्न, बांटे लड्डू-फोड़े पटाखे

जयराम बोले – हिमाचल से शुरू हुई झूठ की गारंटियों पर लगा विराम

शिमला। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में प्रचंड जीत के बाद शिमला में भाजपा ने लड्डू बांटकर और पटाखे फोड़ कर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जिन झूठी गारंटियों का दौर हिमाचल प्रदेश से शुरू हुआ था उनकी आज हवा निकल गई है। कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में गारंटियों को पूरा करने का झूठा प्रचार इस चुनाव में कर रही थी।

तीन राज्यों में कांग्रेस की करारी हार : प्रतिभा सिंह बोलीं-पार्टी को सुधार व पुनर्विचार की जरूरत

 

उन्होंने कहा कि वह लोकतंत्र का सम्मान करते हैं लेकिन इशारों में यह भी कह दिया कि हिमाचल में अब कांग्रेस सरकार की भी कोई गारंटी नहीं है कांग्रेस नेता सरकार से नाराज चल रहे हैं और आज के बाद ये नाराजगी और बढ़ने वाली है। छत्तीसगढ़ व राजस्थान में कांग्रेस सरकार के घोटाले किसी से छिपे नहीं है।

गारंटियों के नाम पर लोगों को गुमराह किया गया जिसके बाद लोगों ने मोदी सरकार की नीतियों पर मुहर लगाई है। जयराम ठाकुर ने कहा है कि इस जीत का फायदा 2024 के लोकसभा चुनाव में मिलेगा और जनता पहले से ज्यादा सीट जीतवाकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएगी।

फतेहपुर युवती मामला : ड्यूटी जाते मास्क पहने दो युवकों ने रोका, स्कार्फ से पैर बांध पिलाया जहर-मामला दर्ज

 

भाजपा की जीत पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरे देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर विश्वास है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व से जहां विश्व भर में भारत को पहचान मिली है वहीं देश में भी तेजी से विकास हो रहा है।

उन्होंने कहा कि आज जनता ने यह साबित किया है कि उन्हें देश में हो रहे विकास पर विश्वास है और देश की जनता नरेंद्र मोदी के साथ चलना चाहती है। जयराम ठाकुर ने कहा कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा से जीत तय है।

सुंदरनगर : बीमार पति की चिंता, खेती लायक जमीन नहीं, सुनीता ने छत पर उगा दी पनीरी

 

जयराम ठाकुर ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी थी कि हिमाचल प्रदेश में फेल हुई सरकार की गारंटियों की जानकारी चुनावी राज्यों की जनता तक पहुंचाई जाए।

उन्होंने यह काम बखूबी निभाया। उन्होंने जनता को बताया कि हिमाचल में कांग्रेस की गारंटियां फेल साबित हुई हैं। पूरे देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ही विश्वास है और मोदी के नाम पर ही भाजपा को जीत मिली है।

वहीं, जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार के एक साल के कार्यकाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पूरी तरह विफल रही है।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सिर्फ व्यवस्था परिवर्तन और नया दौर के पोस्टर लगे नजर आते हैं। वास्तव में ग्राउंड जीरो पर कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सरकार पूरी तरह फेल है। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को जवाब देगी और एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी चारों सीट पर जीत हासिल करेगी।

कांगड़ा जिला में सेल्स ऑफिसर के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार-जानें डिटेल

तारक मेहता का उल्टा चश्मा : इमोशन से खेल रहे मेकर्स, फूटा दर्शकों का गुस्सा

 

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 

हिमाचल : कॉलेजों में सीधी भर्ती से भरे जाएंगे प्रिंसिपल के 25 पद, साक्षात्कार 18 दिसंबर से

हिमाचल : बीएड कॉलेजों में भरी जाएंगी खाली सीटें, 4 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन

Job Alert सिरमौर : युवाओं को रोजगार का मौका, 34 पदों पर होगी भर्ती
HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, 10 दिसंबर को है स्क्रीनिंग टेस्ट

Video : डीजीपी को रिटायरमेंट पर दी गई अनोखी विदाई, हर तरफ हो रही चर्चा
भारत में सिम कार्ड को लेकर बड़ा बदलाव, आज से लागू होंगे नए नियम

हिमाचल वन मित्र भर्ती के लिए आज से करें आवेदन, वेबसाइट के साथ रेंज ऑफिस में भी मिलेंगे फार्म

नगरोटा बगवां और कस्बा कोटला में होंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के साक्षात्कार 

हिमाचल : वेबसाइट बनाकर सरकारी नौकरी और GPF के नाम पर ऐंठता था पैसे-धरा