Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, चारों सीटों पर जीत का किया दावा

आपदा में मिली पूरी मदद, कांग्रेस ने केंद्र पर जड़े झूठे आरोप

शिमला। हिमाचल कांग्रेस और भाजपा दोनों प्रमुख दल लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। कांग्रेस ने जहां बीते कल दिल्ली में पार्टी हाईकमान के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाई, वहीं भाजपा ने भी आज शिमला पार्टी कार्यालय चक्कर में भाजपा किसान मोर्चा और शिमला संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों से बैठक कर लोकसभा चुनाव में जीत के लिए रणनीति बनाई और प्रदेश की चारों सीटों पर जीत का दावा किया।

ITI पास युवाओं के लिए रोजगार का मौका : सुंदरनगर में होंगे इंटरव्यू

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल और नेता विपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है और संगठन के अलग-अलग मोर्चों की बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

लोकसभा चुनाव में किस तरह से लोगों के बीच में जाकर काम किया जाना है इसको लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया जा रहा है।

कांगड़ा : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का मौका, 180 पदों पर भर्ती-25 हजार तक सैलरी

वहीं, नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी फिर से केंद्र में बहुमत से सरकार बनाएगी और हिमाचल प्रदेश में भी चारों सीटों पर भाजपा की जीत होगी। कांग्रेस का एक साल का कार्यकाल निराशाजनक रहा है और विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हैं।

हिमाचल की कांग्रेस सरकार केंद्र सरकार को बदनाम करने में लगी है जबकि आपदा के समय में केंद्र से हिमाचल को भरपूर मदद मिली है। कांग्रेस झूठे आरोप लगाकर केंद्र को बदनाम कर रही है।

Job Alert हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक सैलरी

कांग्रेस सरकार और संगठन में तालमेल की कमी है। दिल्ली में जाकर पार्टी हाईकमान को समन्वय बैठाने की सलाह देनी पड़ रही है ऐसे में हिमाचल के विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

बैजनाथ-पपरोला से कांगड़ा और जोगिंद्रनगर चलेंगी ट्रेन, यह रहेगी टाइमिंग
Job Alert : चंबा और घुमारवीं में इन 400 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, 10वीं पास को मौका

धर्मशाला डाक मंडल के तहत बीमा एजेंट बनने का अवसर, करें आवेदन

हिमाचल मौसम अपडेट : 29 दिसंबर से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, नए साल में बर्फबारी के आसार
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

जसूर में बोले त्रिलोक कपूर, कांग्रेस सरकार के दिन थोड़े, भाजपा फिर से संभालेगी सत्ता

नूरपुर संगठनात्मक जिला की हुई बैठक

ऋषि महाजन/ नूरपुर। हिमाचल भाजपा के संगठनात्मक जिला नूरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक जसूर में हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर और जिला मीडिया प्रभारी अतुल सूदन आदि मौजूद रहे। बैठक में भाजपा की पूरे देश में चल रही ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ और कांग्रेस सरकार के एक साल के विरोध में 18 दिसंबर को होने वाले प्रदर्शन को लेकर चर्चा की गई। बैठक के बाद भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने गारंटियों आदि को लेकर कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।

बर्फबारी से निपटने की तैयारियां शुरू, शिमला शहर पांच सेक्टर में बांटा 

उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार झूठी गारंटियों से सत्ता में आई है। अब सरकार जनता की नजरों से उतर चुकी है। यह भी पता नहीं है कि सरकार और कितने दिन की मेहमान है। भाजपा फिर से हिमाचल की सत्ता संभालेगी।

त्रिलोक कपूर ने कहा कि महिलाओं को 1500 रुपए भत्ता देने का वादा भी पूरा नहीं हुआ है। हिमाचल में प्रति महिला 18 हजार रुपए कर्ज सरकार पर चढ़ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आपसी अंतर्कलह से प्रदेश का नुकसान हो रहा है। हिमाचल कांग्रेस की मुखिया को ही नहीं पता कि सरकार क्या कार्यक्रम कर रही है।

प्रियंका गांधी शिमला पहुंची, कल मुख्यमंत्री के साथ धर्मशाला होंगी रवाना

त्रिलोक कपूर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को झलक दिखाएगी।विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर त्रिलोक कपूर ने कहा कि हिमाचल में यात्रा जोर शोर से चल रही है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल यात्रा को निरंतर फॉलोअप ले रहे हैं। प्रयास हैं कि यात्रा हर ब्लॉक और पंचायत तक जाए।

केबीसी हॉट सीट पर पहुंची हिमाचल के मंडी की जागृति, बिग बी ने बालों की तारीफ की

इंदौरा : होटल मैनेजमेंट की ली डिग्री, फिर खेती बाड़ी में ढूंढा रोजगार- अब कमा रहे 7 लाख

हिमाचल प्रदेश पुलिस की बड़ी पहल, गार्ड ऑफ ऑनर में जल्द दिखेंगी महिला बिगुलर

फतेहपुर वायरल वीडियो : युवक से पूछताछ, दोनों के कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस

इंदौरा : होटल मैनेजमेंट की ली डिग्री, फिर खेती बाड़ी में ढूंढा रोजगार- अब कमा रहे 7 लाख

हिमाचल प्रदेश पुलिस की बड़ी पहल, गार्ड ऑफ ऑनर में जल्द दिखेंगी महिला बिगुलर

 

फतेहपुर वायरल वीडियो : युवक से पूछताछ, दोनों के कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस
हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की नौकरी, सुजानपुर में होंगे साक्षात्कार

हिमाचल : पंचायत स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार, सुक्खू सरकार का यह प्लान
नाराज प्रतिभा सिंह, दोषी मीडिया -यह क्या बोल गए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 
राजगढ़ : जुब्बल चंदेश में शिरगुल महाराज के मंदिर में लगी आग, 25 लाख का नुकसान

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड और HR सहित इन 95 पदों पर होगी भर्ती- जानें डिटेल 
मंडी अग्निवीर भर्ती रैली : 20 दिसंबर से होगी, रिपोर्ट टाइम में किया बदलाव 

कांस्टेबल और राइफलमैन जीडी के 26 हजार प्लस पदों पर हो रही भर्ती, जानें डिटेल
शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर लगा दी चारपाई, बिछा दिया बिस्तर-जानें मामला

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें
हमीरपुर वन मित्र भर्ती : कौन-कौन से लगेंगे सर्टिफिकेट, जानकारी को डायल करें ये नंबर

हिमाचल में लड़कियों की शादी की आयु 18 से 21 वर्ष करने को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

NIFT प्रवेश परीक्षा-2024 की तिथि घोषित, यह होगी आवेदन की अंतिम तिथि
कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

कांग्रेस सरकार कर रही एक साल के जश्न की तैयारी, भाजपा खलल डालने को रेडी

बिंदल बोले – निराशाजनक रहा एक साल का कार्यकाल

शिमला। प्रदेश की कांग्रेस सरकार एक साल के कार्यकाल के पूरा होने के जश्न की तैयारियों में जुट गई है वहीं, भाजपा इस जश्न में खलल डालने जा रही है। भाजपा इस दिन को यानी 11 दिसंबर को आक्रोश दिवस के रूप में मनाएगी। भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि सरकार का एक साल का कार्यकाल निराशाजनक है ऐसे में सरकार किस बात का जश्न मना रही है।

चंबा : रावी नदी में मिला कांगड़ा के युवक का शव, भाई बोला- 15 लोगों ने मिलकर ली जान

राजीव बिंदल ने शिमला में मीडिया से रू-ब-रू होकर कहा कि सरकार ने एक साल में एक भी गारंटी पूरी नहीं की है। नौकरी और नए संस्थान खोलने तो दूर जो संस्थान भाजपा सरकार ने खोले उन्हें बंद किया गया है। कांग्रेस सरकार ने जनता के हित में एक भी फैसला नहीं लिया है ऐसे में सरकार की विफलता को आक्रोश दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

आज तक के इतिहास में किसी सरकार का यह सबसे निराशाजनक कार्यकाल रहा है। भाजपा इस दिन पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर धरने प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने कहा कि कांगड़ा में 11 के बजाए 18 दिसंबर को प्रदर्शन  किए जाएंगे।

फतेहपुर वायरल वीडियो : युवक से पूछताछ, दोनों के कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस

 

बिंदल ने सरकार और कांग्रेस संगठन में चल रही तनातनी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी आपसी लड़ाई से भाजपा को कोई लेना-देना नहीं है लेकिन इससे सरकार का जनता के कार्यों के लिए जो सामूहिक प्रयास होने चाहिए वो नहीं हो पा रहे हैं जो कि सही नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा  संगठन की मजबूती के लिए काम कर रही है जिससे 2024 में चारों सीटें जीती जा सकें।

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की नौकरी, सुजानपुर में होंगे साक्षात्कार

केंद्रीय विश्वविद्यालय भर्ती परीक्षा के लिए करें ऑनलाइन आवेदन-ये लास्ट डेट 

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड और HR सहित इन 95 पदों पर होगी भर्ती- जानें डिटेल 

कांस्टेबल और राइफलमैन जीडी के 26 हजार प्लस पदों पर हो रही भर्ती, जानें डिटेल

हमीरपुर, ऊना और देहरा में वन मित्र भर्ती को लेकर क्या बोले अधिकारी-पढ़ें 
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

हमीरपुर वन मित्र भर्ती : कौन-कौन से लगेंगे सर्टिफिकेट, जानकारी को डायल करें ये नंबर

 

शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर लगा दी चारपाई, बिछा दिया बिस्तर-जानें मामला

हिमाचल में लड़कियों की शादी की आयु 18 से 21 वर्ष करने को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

NIFT प्रवेश परीक्षा-2024 की तिथि घोषित, यह होगी आवेदन की अंतिम तिथि

कांगड़ा : 250 रुपए में खुलवाएं बेटी का खाता, 7.6 फीसदी मिलेगा ब्याज

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद
कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों पर साक्षात्कार, 330 को मिलेगी नौकरी 

चंबा में इन 170 पदों पर नौकरी का मौका, महिलाओं के लिए भी हैं पद
HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, 10 दिसंबर को है स्क्रीनिंग टेस्ट

हिमाचल वन मित्र भर्ती के लिए करें आवेदन, वेबसाइट के साथ रेंज ऑफिस में भी मिलेंगे फार्म
नूरपुर में वन वे ट्रैफिक प्लान लागू, अवहेलना पर होगी सख्त कार्रवाई 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

विदेशी सेब आयात शुल्क मामला, राजीव बिंदल बोले-ध्यान भटका रही कांग्रेस

भाजपा सरकार ने किया था इंपोर्ट ड्यूटी लगाने का काम

शिमला। पीएम नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के बाद केंद्र सरकार ने वाशिंगटन एप्पल पर आयात शुल्क कम करने का फैसला लिया है। इस फैसले का हिमाचल कांग्रेस विरोध कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने इससे सेब बागवानों को नुकसान होने और हिमाचली सेब का अस्तित्व ही खतरे में पड़ने की बात कही है। वहीं, सेब की इंपोर्ट ड्यूटी 20 फीसदी घटाने पर कांग्रेस के हमले का हिमाचल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने जवाब दिया है।

धर्मशाला में कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर हुई बैठक, हुई ये चर्चा

 

बिंदल ने कहा है कि विदेशी सेब पर इंपोर्ट ड्यूटी लगाने का काम भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया और अब एक निश्चित मूल्य पर सेब खरीदने का फैसला लिया गया है। कांग्रेस पार्टी की सरकार लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इसको मुद्दा बना रही है। आज जरूरत है, बेमोसमी बारिश व ओलावृष्टि से जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई की जाए। किसानों को भारी बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है। यह सरकार आपदा से निपटने में असफल हुई है। गारंटियों का कहीं नाम नहीं है। महिलाएं 1,500 का इंतजार कर रही है। सरकार केंद्र से जो मदद मिल रही है, उसका जिक्र नहीं करती है।

हिमाचल : फल मंडियों में पहुंचा सेब, आढ़ती और बागवानों के समक्ष बड़ी चुनौती

बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से विदेशी सेब पर आयात शुल्क कम करने पर कांग्रेस बिफर गई है। कांग्रेस ने इस फैसले को पूरी तरह किसान और बागवान विरोधी करार दिया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने विदेशी सेब का आयात शुल्क 100 फीसदी करने का झूठा वादा बागवानों से किया था। आयात शुल्क बढ़ाने के बजाय 20 फीसदी कम करना सेब बागवानी से जुड़े लाखों लोगों के साथ अन्याय है।

किन्नौर : भावा खड्ड में गिरी कार, एक महिला की गई जान-पांच घायल

 

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश के लाखों परिवार सेब की अर्थव्यवस्था से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 7 लाख लोग प्रदेश के अंदर सेब की अर्थव्यवस्था से सीधे तौर पर प्रभावित होते हैं। बागवान से लेकर रेहड़ी लगाने वाले तक हर कोई इसका हिस्सा है। नरेश चौहान ने प्रधानमंत्री मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि पीएम मोदी ने सेब बागवानों से चुनावी वादे किए, लेकिन अमेरिका दौरे पर जाकर सेब पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी को 20 फीसदी कम कर दिया।

विदेशी सेब पर आयात शुल्क कम करने पर बिफरी हिमाचल कांग्रेस-घेरी मोदी सरकार

 

बागवानों की ओर से 100 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी की मांग की जाती रही है, लेकिन केंद्र सरकार ने 70 फीसदी ड्यूटी को घटाकर 50 फीसदी कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बागवानों के साथ है। उन्होंने प्रदेश भाजपा नेताओं से भी इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करने की बात कही है। प्रदेश के भाजपा नेता बताएं कि क्या वे प्रदेश के सेब बागवानों के साथ हैं या केंद्र सरकार के फैसले के साथ हैं। उन्होंने मांग की है कि केंद्र सरकार को सेब के आयात शुल्क को बढ़ाकर 100 फीसदी करना चाहिए।

 

चंबा : कार में लगी आग, हैंडब्रेक से रोकने पर हो गई लॉक, BSF जवान की गई जान 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ