Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

जयराम ठाकुर होंगे नेता प्रतिपक्ष, मिली मान्यता- अधिसूचना हुई जारी

प्रोटेम स्पीकर ने अधिसूचना जारी कर दी है

शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 14वीं हिमाचल विधानसभा में विपक्ष के नेता (Leader of Opposition) होंगे। हिमाचल विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर चौधरी चंद्र कुमार ने जयराम ठाकुर सदस्य विधान सभा को 14 वीं हिमाचल विधान सभा में विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता दी है।

बैजनाथ में सड़क से पलटी कार, योल के युवक की गई जान-4 घायल

बता दें कि रविवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को विधायक दल का नेता चुना गया था। भाजपा विधायक दल की बैठक में भाजपा नेता मंगल पांडे ने जयराम ठाकुर का नाम प्रस्तावित किया था, जिसके बाद सभी विधायकों ने हाथ खड़े कर एक मत से जयराम ठाकुर के नाम पर सहमति जताई।

आईएएस डॉ अभिषेक जैन को सौंपा शिक्षा और आईटी सचिव का जिम्मा

अब हिमाचल विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर ने जयराम ठाकुर को 14वीं विधानसभा में विपक्ष के नेता के रूप में मान्यता को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। भाजपा के पास नेता प्रतिपक्ष की मान्यता को लेकर आंकड़ा पूरा है।

13वीं विधानसभा में मौजूदा सरकार में बनाए गए डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री नेता प्रतिपक्ष थे। हालांकि कांग्रेस सरकार के पास आंकड़ा पूरा नहीं था। पर जयराम सरकार ने मुकेश अग्निहोत्री को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा दिया था।

हिमाचल में बढ़ रही सैलानियों की आवाजाही : 48 घंटे में 29,902 वाहनों ने क्रॉस की अटल टनल

इंडियन ऑयल में 1,700 से अधिक पदों पर भर्ती-हिमाचल के लिए इतने पद

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : जनविरोधी फैसले हों वापस, नहीं तो पूरे प्रदेश में होगा आंदोलन

कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली बदला-बदली से प्रेरित

शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हिमाचल भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इसके बाद भाजपा ने नवनियुक्त विधायक दल के नेता पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को कांग्रेस सरकार के विरुद्ध एक ज्ञापन सौंपा।

जयराम ठाकुर चुने गए हिमाचल भाजपा विधायक दल के नेता

ज्ञापन वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा बदला-बदली की भावना से पूर्व भाजपा सरकार द्वारा खोले गए विभिन्न विभागों के सरकारी संस्थानों को बंद करने बारे था।

मांग की है कि प्रदेश सरकार द्वारा राजनीतिक द्वेष की भावना से लिए गए इन सभी जनविरोधी निर्णयों को तुरंत जनहित में वापस लिया जाए, ताकि प्रदेश में विकास की अविरल धारा निरंतर प्रवाहित होती रहे, अन्यथा भारतीय जनता पार्टी इन जनविरोधी निर्णयों के विरूद्ध पूरे प्रदेश में जन आंदोलन करेगी।

हिमाचल भाजपा का कहना है कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार देखने को मिल रहा है, जब किसी सरकार ने अपने कार्यकाल की शुरूआत जनविरोधी निर्णयों से की हो।

शिमला में क्रिसमस की धूम, पर्यटकों का उमड़ा हुजूम-दिखे मायूस

किसी भी प्रदेश की उन्नति, प्रगति एवं विकास तभी संभव है, जब उस प्रदेश की सरकार सकारात्मक सोच और दलगत राजनीति से उपर उठकर कार्य करें, परन्तु हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली बदला-बदली एवं राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से प्रेरित है।

पिछले कुछ दिन में प्रदेश सरकार ने पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा जनता के हितों व सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बजटीय प्रावधान के साथ जो सरकारी संस्थान खोले थे, उन्हें राजनीतिक द्वेष के चलते बंद करने के आदेश पारित किए हैं।

हिमाचल: पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसे में महाराष्ट्र के पर्यटक की गई जान-पायलट घायल 

हिमाचल प्रदेश में अब तक राज्य विद्युत 32, स्वास्थ्य संस्थान (पीएचसी, सीएचसी, अस्पताल) 291, विभाग के तहसीलें 3, उप-तहसीलें 20, कानूनगो सर्कल 9, पटवार सर्कल 80, आईटीआई 17, रेवेन्यू सब डिवीजन सर्कल / डिवीजन / सब-डिवीजन / सेक्शन 16, 2, लोक निर्माण विभाग एसडीपीओ / पुलिस स्टेशन / पुलिस पोस्ट 18, आयुर्वेदिक अस्पताल 3, आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र 41, अन्य 42 सहित 574 कार्यालयों को बंद कर दिया गया है जो न केवल जनविरोधी है बल्कि तानाशाही निर्णय है, जिसे कदापि सहन नहीं किया जा सकता है।

JOA IT पेपर लीक मामला : काफी मात्रा में नकदी और आपत्तिजनक साक्ष्य मिले

भाजपा सरकार ने कैबिनेट बैठक में निर्णय लेकर सभी संस्थान आवश्यकतानुसार एवं बजटीय प्रावधान के साथ खोले थे। इन कार्यालयों में कामकाज सुचारू रूप से चलना प्रारंभ भी हो गया था और लोगों को सुविधाएं भी मिल रही थीं. परन्तु मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बिना कैबिनेट बैठक के विभिन्न सरकारी संस्थानों को बंद करने के आदेश पारित कर दिए, जोकि कानून संगत भी नहीं हैं और कांग्रेस पार्टी की संकीर्ण व दुषित मानसिकता का परिचायक है।

कांग्रेस सरकार को चाहिए था कि वो पूर्व भाजपा सरकार के कार्यों को आगे बढ़ाकर प्रदेश के विकास के लिए कार्य करती परन्तु यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस सरकार सत्ता प्राप्ति के बाद से ही अपनी राजनीतिक इच्छाओं की पूर्ति के लिए जनहितों के विरुद्ध कार्य कर रही है, जिसकी भारतीय जनता पार्टी कड़े शब्दों में आलोचना करती है।

कांगड़ा : 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

इंडियन ऑयल में 1,700 से अधिक पदों पर भर्ती-हिमाचल के लिए इतने पद

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

जयराम ठाकुर चुने गए हिमाचल भाजपा विधायक दल के नेता

शिमला के पीटरहॉफ में हुई बैठक में लिया फैसला

शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए हैं। शिमला के पीटरहॉफ में रविवार सुबह हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में ये फैसला लिया गया। सभी विधायकों ने एक मत से जयराम ठाकुर का नाम दिया।

हिमाचल: पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसे में महाराष्ट्र के पर्यटक की गई जान-पायलट घायल 

बैठक में भाजपा राष्ट्रीय मंत्री विनोद तावड़े पर्यवेक्षक के रुप में सम्मिलित हुए। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप , भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन और मंगल पांडे उपस्थित रहे।

मंगल पांडे ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि विधायक दल की बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का चयन हुआ है।

JOA IT पेपर लीक मामला : काफी मात्रा में नकदी और आपत्तिजनक साक्ष्य मिले

उन्होंने बताया कि उनका नाम विपिन परमार, सतपाल सत्ती, बलवीर वर्मा, डॉक्टर जनक राज सहित सभी 24 विधायकों ने प्रस्तावित किया और कुछ क्षणों में उनके नाम पर मोहर लगी।

पांडे ने बताया कि जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार में रहते हुए अच्छा कार्य किया और उनकी देखरेख में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस की नकारात्मक सरकार का सामना करेगी।

कांगड़ा : 10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

इंडियन ऑयल में 1,700 से अधिक पदों पर भर्ती-हिमाचल के लिए इतने पद

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर, हुई यह चर्चा

विधानसभा चुनाव की भी फीडबैक प्रधानमंत्री को दी

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद आज पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में उनकी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों एवं प्रोजेक्ट्स के बारे में प्रधानमंत्री को अवगत करवाया और उसमें मिले केंद्र के सहयोग के लिए उनका आभार जताया। साथ ही हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव की भी फीडबैक प्रधानमंत्री को दी।

डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार ऊना पहुंचे अग्निहोत्री-जश्न सा माहौल

 

पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी सार्थक बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने जहां बीते पांच वर्षों में किए गए जनहित से जुड़े कार्यों से अवगत करवाया।

हिमाचल: दो कानूनगो को पदोन्नति, इन तीन तहसीलदार को मिली तैनाती

 

वहीं, चुनाव परिणाम को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश से विशेष स्नेह रखते हैं, इसलिए प्रदेशवासियों के कल्याण हेतु उनका सहयोग निरंतर मिलता रहेगा।

जयराम बोले-सुक्खू सरकार के निर्णयों का करते हैं विरोध-जाएंगे कोर्ट

 

पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश भाजपा जनसेवा का यह क्रम निरंतर जारी रखेगी। भाजपा विपक्ष की भूमिका मजबूती के साथ निभाएगी। राज्य के विकास को थमने नहीं दिया जाएगा और हर कार्य में पारदर्शिता रहे, इसके लिए विधानसभा के अंदर तथा बाहर आवाज उठाई जाएगी।

 

ओपीएस बहाली को लेकर सीएम सुखविंदर सुक्खू की बड़ी बात- पढ़ें खबर

 

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने आश्वासन दिया है हिमाचल के लोगों को केंद्र सरकार का भरपूर सहयोग मिलता रहेगा।

सुक्खू सरकार के निर्णयों पर भाजपा उग्र, डिप्टी सीएम पद पर भी उठाए सवाल

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

जयराम ठाकुर ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को किया फोन, जाना हालचाल

पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर खुद दी जानकारी

शिमला। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह हिमाचल सदन में तीन दिन के लिए क्वारंटाइन हैं। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने फोन कर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का हालचाल जाना है। ट्वीट कर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कोरोना पॉजिटिव आने का समाचार चिंताजनक है। हमने फोन कॉल के माध्यम से उनका कुशलक्षेम जाना है। समस्त देवी-देवताओं से मुख्यमंत्री सुक्खू के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

सीएम सुखविंदर सुक्खू कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली में क्वारंटाइन 

बता दें कि हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली दौरे पर हैं। उन्होंने डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित कांग्रेस से सभी विधायकों के साथ राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया था। सोमवार आज उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात थी। प्रोटोकॉल के तहत मुलाकात से पहले सुखविंदर सिंह सुक्खू का कोरोना टेस्ट करवाया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

सुखविंदर सिंह सुक्खू नई दिल्ली हिमाचल भवन में तीन दिन के लिए क्वारंटाइन रहेंगे। उनके कोरोना पॉजिटिव आने के बाद धर्मशाला में 21 दिसंबर को कांग्रेस की आभार रैली सहित सभी कार्यक्रम टाल दिए हैं। साथ ही 22 से 24 दिसंबर तक होने वाले शीतकालीन सत्र को शेड्यूल भी दोबारा तय होगा।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद आज शिमला लौटना था।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

शपथ से पहले होली लॉज पहुंचे सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह से मिले

शनिवार रात सु पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से की थी मुलाकात

शिमला। हिमाचल के अगले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे। साथ ही मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम होंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री आज शिमला के ऐतिहासिक रिज पर शपथ लेंगे। कुछ देर बाद शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा।

शपथ लेने से पहले मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू होली लॉज पहुंचे। उन्होंने होली लॉज में हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ मुलाकात की। इससे पहले शनिवार रात सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ मुलाकात की थी।

शिमला : सुक्खू, मुकेश की शपथ से पहले रिज पर जश्न, जुटने लगी भीड़

बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शपथ से पहले शिमला रिज पर जश्न का माहौल है। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज रिज पर सुनाई दे रही है। साथ ही लोगों की भीड़ भी जुटना शुरू हो गई है। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, भूपेश बघेल, अशोक गहलोत समेत तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।

वहीं, शपथ ग्रहण समारोह से पहले पीटरहॉफ में सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलने वालों का तांता लगा रहा है। मुख्यमंत्री के कमरे के बाहर उनसे मुलाकात करने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल व प्रियंका शिमला पहुंचे

बता दें कि हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए 40 सीट हासिल की हैं। भाजपा को 25 सीट मिली हैं, वहीं आजाद तीन सीटों पर जीते हैं।

कांग्रेस से स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर दो दिन तक घमासान चलता रहा। घमासान के बाद आखिर शनिवार देर शाम सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाने का निर्णय हुआ। निर्णय के बाद कल ही कांग्रेस नेता राज्यपाल से मिले और उन्हें सुखविंदर सिंह सुक्खू को विधायक दल का नेता चुनने की जानकारी दी।

शपथ से पहले होली लॉज पहुंचे सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह से मिले

सुक्खू के घर पर जश्न : परिवार की आंखों से छलके आंसू, समर्थकों ने फोड़े पटाखे

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

जयराम ठाकुर ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, विधानसभा तत्काल प्रभाव से भंग

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राजभवन पहुंचकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा है। राज्यपाल ने इसे स्वीकार कर लिया है।

भोरंज में पोस्टल बैलेट मतों ने बिगाड़ा भाजपा का खेल-कांग्रेस जीती

राज्यपाल ने मंत्रिपरिषद की सलाह के अनुसार, हिमाचल प्रदेश विधानसभा को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। उन्होंने जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली राज्य की वर्तमान सरकार से अनुरोध किया है कि वह पद पर बने रहें और अपने कार्यों का निर्वहन तब तक करें जब तक कि नई विधानसभा का गठन न हो जाए और नई सरकार न बन जाए। इस संबंध में राजभवन से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

हिमाचल विधानसभा चुनाव: कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत-आंकड़ा किया पार 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल में BJP जीतेगी एग्जिट पोल से भी ज्यादा सीटें – बोले जयराम

घर-घर पहुंचा रिवाज बदलने का नारा

शिमला। हिमाचल चुनाव नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल के बाद BJP काफ़ी उत्साहित हैं। बीजेपी एग्जिट पोल में बेहतर स्थित में नजर आ रही हैं जिसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दोबारा सरकार बनाने का दावा किया है।

शिमला में PRTC बस ने कुचला राहगीर, धर्मशाला निवासी युवक की मौत

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सभी एग्जिट पोल और सर्वेक्षणों में BJP को बढ़त दिखाई जा रही है जबकि आंतरिक सर्वेक्षण के अनुसार एग्जिट पोल से ज्यादा सीटें भाजपा जीतेगी। उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा चलाए गए रिवाज बदलने के नारे को घर-घर तक पहुंचाया गया है और लोगों ने इसे अपनाया भी है। सभी एग्जिट पोल में बीजेपी सरकार बना रही है।

TGT, पीजीटी के पदों को आज से करें आवेदन, हिमाचल में यहां होंगे सेंटर 

जयराम ने कहा कि भाजपा के 5 साल के कार्यकाल में विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रदर्शन किया गया है जिसे देश भर में बेहतर आंका गया है। उन्होंने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र होने के साथ ही कोरोना से दो वर्ष में विकास की रफ्तार में कुछ कमी आई। इसके बावजूद पांच सालों में रिकॉर्ड सड़कों का निर्माण हुआ। बहुत काम किए गए हैं और बहुत कुछ आगे करने को हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें