Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR National News Shimla State News

देश के टॉप-100 नेताओं की सूची में सीएम सुक्खू, क्या बोले नरेश चौहान-पढ़ें खबर

कहा- यह उपलब्धि हासिल करना हिमाचल के लिए गौरव

 

शिमला। देश के टॉप 100 दमदार नेताओं की सूची में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शामिल हो गए हैं। एक संस्था द्वारा जारी सूची में सुखविंदर सिंह 79वें नंबर पर हैं। सौ दमदार नेताओं में शामिल होने पर सीएम के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने इसे बड़ी उपलब्धि करार दिया। उन्होंने कहा कि सौ दिन के कार्यकाल में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना हिमाचल के लिए गौरव की बात है, जिस तरह से मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने कड़े फैसले लिए उसको देखते हुए उन्हें ये उपलब्धि मिली है।

मसूरी-देहरादून सड़क मार्ग पर खाई में गिरी निगम की बस, दो की मौत

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने  बजट में  हिमाचल को ग्रीन राज्य बनाने का फैसला लिया। प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को चलाने का फैसला लिया है और दस साल का रोडमैप तैयार किया है।  साथ ही सरकार को चलाने के लिए जिस तरह से कड़े फैसले ले रहे हैं। उसको देखते हुए उन्हें देश के सौ प्रभावशाली नेताओं की सूची में शामिल हुए हैं और ये सीएम सुक्खू के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी मुख्यमंत्री अपनी नेतृत्व क्षमता, दूरदर्शी सोच और सबको साथ लेकर  प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

उन्होंने राहुल गांधी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी ने देश में भारत और जोड़ों यात्रा निकाली, उससे भाजपा पूरी तरह से बौखला गई, जिसके चलते षड्यंत्र के तहत भाजपा कि केंद्र सरकार ने राहुल गांधी के लोकसभा सदस्यता रद्द करवाई गई है। राहुल गांधी लगातार अडानी समूह को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं, लेकिन भाजपा उसका कोई जवाब नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के साथ आज पूरा देश खड़ा है और आने वाले चुनावों में देश की जनता उन्हें जवाब देगी।

मसूरी-देहरादून सड़क मार्ग पर खाई में गिरी निगम की बस, दो की मौत

शिमला नगर निगम चुनाव को लेकर नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है, चुनाव को लेकर रोस्टर जारी कर दिया गया है। उन्होंने भाजपा पर नगर निगम चुनाव से भागने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह चुनाव काफी पहले हो जाने चाहिए थे, लेकिन भाजपा ने जानबूझकर इन चुनाव को टालने की कोशिश की गई और अभी भी चुनाव ना हो ऐसी परिस्थितियां खड़ी की जा रही है। कांग्रेस नगर निगम चुनाव करवाना चाहती है, लेकिन अब फिर से भाजपा के पार्षद कोर्ट में जाकर इन चुनाव को टालने की कोशिश कर रहे हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

नवनिर्वाचित विधायकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को किया सम्मानित

विभिन्न समस्याओं से अवगत भी करवाया

शिमला। हिमाचल के नवनिर्वाचित विधायकों की एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें नवनिर्वाचित विधायकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया।

हिमाचल: H3N2 की दस्तक के बाद अलर्ट, बढ़ेगी टेस्टिंग, मास्क को एडवाइजरी

एसोसिएशन के अध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने बताया कि मुख्यमंत्री ने एसोसिएशन की ओर से आए सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वस्त किया कि वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य के सभी निर्वाचन क्षेत्रों का एक समान विकास करने के लिए दृढ़ संकल्प है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित विधायकों को क्षेत्र के विकास तथा अन्य कार्यों के लिए हरसंभव सहायता एवं सहयोग के प्रति आश्वस्त किया है।

हिमाचल बजट सत्र में उठा बागवानों से लूट, अडानी ग्रुप के सीए स्टोर में मनमानी का मुद्दा

केवल सिंह पठानिया ने बताया कि नवनिर्वाचित विधायकों ने मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में लिए गए विभिन्न निर्णयों के लिए उनकी तथा प्रदेश सरकार की सराहना भी की।

धर्मशाला: एक माह में तैयार होगा बनखंडी चिड़ियाघर का ‘मास्टर लेआउट प्लान’

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने छात्र जीवन से ही राजनीति में प्रवेश करते हुए आज एक लंबे संघर्ष के उपरांत प्रदेश की बागडोर संभाली है। उन्होंने कहा कि एक गरीब परिवार से संबंध रखने वाले श्री सुक्खू आम लोगों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं से भली भांति परिचित हैं और सभी वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनिर्वाचित विधायकों की समस्याओं को हल करने के लिए मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें हरसंभव सहयोग प्राप्त होगा।

HPPSC ने मैनेजर मार्केटिंग के पर्सनैलिटी टेस्ट का रिजल्ट निकाला

इस अवसर पर एसोसिएशन के महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, हरीश जनारथा, चंद्रशेखर, आशीष शर्मा, डॉ. जनक राज, चैतन्य शर्मा, पूर्ण चंद ठाकुर, डीएस ठाकुर, देवेंद्र कुमार भुट्टो, सुरेश कुमार, दलीप ठाकुर, दीप राज, लोकेंद्र कुमार, रणवीर सिंह निक्का, नीरज नैय्यर, अजय सोलंकी, मलिंदर राजन, भुवनेश्वर गौड़, विनोद सुल्तानपुरी, सुदर्शन बबलू सहित अन्य नवनिर्वाचित विधायक उपस्थित थे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

सुक्खू बोले-लोकतंत्र को बचाना है तो विपक्षी दलों को मिलकर लड़नी होगी लड़ाई

कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के साथ है खड़ी

शिमला। लोकसभा से राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि राहुल गांधी लोकतंत्र की आवाज हैं और जनता के इस लोकतंत्र को बचाने के लिए राहुल गांधी लड़ाई लड़ रहे हैं। कन्याकुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा कर लोकतंत्र की आवाज को मजबूत किया है, जिसकी लोकप्रियता से भाजपा घबरा गई है।

भंग हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग के खुले द्वार, विजिलेंस को दिया रिकॉर्ड

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को राहुल गांधी से खतरा लग रहा है, इसलिए राहुल गांधी को चुप कराने का केंद्र की भाजपा सरकार षड्यंत्र रच रही है। भाजपा संसद के अंदर तो राहुल गांधी की आवाज दबा सकती है, लेकिन जनता की अदालत में उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के साथ खड़ी है और आने वाले समय में एक बड़ा आंदोलन भी केंद्र सरकार के खिलाफ किया जाएगा।

शिमला रिज पर महिला कांग्रेस का मौन प्रदर्शन, मुंह पर बांधी काली पट्टी

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर लोकतंत्र को बचाना है तो सभी विपक्षी दलों को एक मंच पर आकर लड़ाई लड़नी होगी, तभी लोकतंत्र बच पाएगा।
वहीं, मुख्यमंत्री ने सीपीएस नियुक्ति को एक संस्था द्वारा हाईकोर्ट में चुनौती दिए जाने पर कहा कि यह एक कानूनी प्रक्रिया है, जिसको लेकर सरकार कोर्ट में जवाब देगी।

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

सीएम सुक्खू का ऐलान : हिमाचल में 10 दिन में 2 हजार पदों पर शुरू होगी भर्ती

सरकार के 100 दिन पूरे होने पर प्रेस वार्ता आयोजित

शिमला। हिमाचल में अगले 10 दिन में दो हजार नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। हिमाचल लोक सेवा आयोग भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। पेपर भरने के लिए अभ्यर्थियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकार के 100 दिन पूरे होने पर आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।

बजट सत्र : समय पर सदन में नहीं पहुंचा सत्तापक्ष, विपक्ष का वॉकआउट

उन्होंने कहा कि 10 दिन में नई भर्तियों को लेकर विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग में जो पेपर लीक नहीं हुए हैं या लिमिटेड रूप से लीक हुए हैं, उन परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित करने पर भी विचार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि पहली कैबिनेट मीटिंग में ओपीएस (OPS) को सरकार ने बहाल किया है, जिससे 1 लाख 36 हजार कर्मचारियों को फायदा होगा। प्रदेश में टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। अब टेंडर प्रक्रिया को 90 दिन से घटाकर 20 दिन कर दिया गया है। इसके अलावा भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने का काम किया जा रहा है।

बजट सत्र: हिमाचल में योग्य कुशल बेरोजगारों की संख्या 2,43,037-पढ़ें खबर

इसके अलावा सरकार ने मुख्यमंत्री गरीब कल्याण कोष योजना के तहत 200 करोड़ का प्रावधान किया है, जिससे गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए सरकार सहायता देगी। छोटे व्यापारियों को 9 के जगह साढ़े चार फीसदी पर लोन दिया जाएगा।

किसानों को 2 फीसदी ब्याज के साथ लोन दिया जाएगा। हिमाचल प्रदेश को 2026 ग्रीन राज्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कमर्शियल इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर सरकार 50 फीसदी सब्सिडी देगी और सोलर प्रोजेक्ट लगाने के लिए सब्सिडी दी जाएगी। महिलाओं को हर महीने 1,500 देने की शुरूआत हो चुकी है।

यह गारंटी पांच चरणों में चार साल के अंदर पूरी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ग्रीन स्टेट की ओर आगे बढ़ रही है। नशा मुक्त हिमाचल बनाने के लिए भी तेजी से काम हो रहा है। सरकार इसमें मिशन में काम करेगी और इसी विधानसभा सत्र में नशा मुक्त बनाने के लिए सख्त कानून भी लाया जाएगा।

डीसी चंबा की गाड़ी को कार ने मारी टक्कर, नशे में धुत्त थे युवक

हिमाचल : नशे में धुत्त बेटे ने ले ली पिता की जान, दादी पर भी किया हमला

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Mandi

सुंदरनगर में सीएम सुक्खू का स्वागत

मंडी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का जिला मंडी में उनके पहले दौरे के दौरान सुंदरनगर हेलीपैड आगमन पर लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सुंदरनगर से हटगढ़ तक रास्ते में जगह-जगह लोगों ने परंपरागत संगीत व वाद्ययंत्रों की धुनों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

राज्यपाल बोले-सड़क से यात्रा को दूंगा तरजीह, हिमाचल के मौसम पर जताई चिंता

उनके साथ हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी उपस्थित थीं। इस अवसर पर विधायक राकेश जम्वाल, चंद्रशेखर, कांग्रेस पार्टी के नेता सोहन लाल ठाकुर, चंपा ठाकुर, जेके आज़ाद, पवन ठाकुर, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री आदि उपस्थित थे।

पूर्व मंत्री स्वर्गीय जीएस बाली की पत्नी का निधन, एम्स दिल्ली में ली अंतिम सांस

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

आशा वर्कर ने मांगी नीति, सीएम सुक्खू बोले- होगा सहानुभूतिपूर्वक विचार

शिमला में मुख्यमंत्री से मिली आशा वर्कर

शिमला। हिमाचल प्रदेश आशा वर्करज यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां अध्यक्ष सत्या रांटा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि आशा कार्यकर्त्ता प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

हिमाचल में इन महिलाओं की बढ़ेगी पेंशन, मिलेंगे 1500 रुपए

उन्होंने न्यूनतम मानदेय निर्धारित करने तथा उनके लिए नीति बनाने की मांग रखी और ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड महामारी के दौरान उनकी बहुमूल्य सेवाओं को ध्यान में रखते उनकी मांगें पूर्ण करने का आग्रह किया।

ऊना युवती मर्डर केस : फिल्लौर से धरा आरोपी, गला घोंटकर ली थी जान

 

मुख्यमंत्री ने आशा वर्कर द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को जमीनी स्तर पर सफलतापूर्वक कार्यान्वित करने के प्रयासों की सराहना की और उनकी उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी और विधायक विनोद सुल्तानपुरी उपस्थित थे।

 

शिमला घूमने आए पर्यटकों की कार HRTC बस से भिड़ी, दो लोग घायल

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू कल जाएंगे श्रीनगर, चंडीगढ़ से पकड़ेंगे फ्लाइट

30 जनवरी को शिमला लौटने का है कार्यक्रम

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कल यानी 28 जनवरी को श्रीनगर जाएंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू 29 जनवरी को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल से बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का 30 जनवरी को शिमला लौटने का कार्यक्रम है।

CRPF: एएसआई और हेड कांस्टेबल के पदों के लिए आयु सीमा में छूट-आवेदन तिथि भी बढ़ी

जारी टुअर प्रोग्राम के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कल दोपहर 12 बजे शिमला से सुन्हाणी हेलीपैड बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। सुन्हाणी हेलीपैड से विजयपुर जाएंगे। करीब दो घंटे विजयपुर में रुकने के बाद तीन बजकर 30 मिनट पर सुन्हाणी हेलीपैड से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे। शाम करीब 5 बजकर 15 मिनट पर चंडीगढ़ एयरपोर्ट से श्रीनगर के लिए निकलेंगे। करीब 7 बजकर 15 मिनट पर श्रीनगर पहुंचेंगे। उनका रात्रि विश्राम श्रीनगर में होगा।

हिमाचल: युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने को बनेगी नई परमिट प्रणाली

 

29 जनवरी को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल से बैठक करेंगे। 30 जनवरी को शाम 6 बजकर 55 मिनट पर श्रीनगर एयरपोर्ट से चंडीगढ़ एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से शिमला की राह पकड़ेंगे।

Breaking – शिमला के नारकंडा में टकराई दो गाड़ियां, तीन पर्यटक घायल

ASI और हेड कांस्टेबल के पदों के लिए आयु सीमा में छूट-आवेदन तिथि भी बढ़ी

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR National News Shimla

सीएम बोले-‘आरोमा मिशन’ में चंबा भी हो शामिल, 5 क्षेत्रों में मौसम वेधशालाएं हों स्थापित

केंद्रीय राज्यमंत्री से सीएम सुक्खू ने किया आग्रह

नई दिल्ली। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा राज्य मंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य में कृषि, बागवानी और स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए अत्याधुनिक तकनीकें अपनाने और विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया।

माइनस 20 डिग्री में स्पीति वासियों की प्यास बुझा रहे जल शक्ति विभाग के कर्मी

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के किसी एक राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग स्थापित करने पर विचार कर रही है, ताकि कैंसर रोगियों को प्रदेश में ही रेडिएशन थैरेपी का उपचार प्रदान कर उनके समय और संसाधनों की बचत की जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने पर विशेष बल दिया जाना समय की मांग है और उन्होंने इसके लिए केंद्र से तकनीकी सहायता प्रदान करने का भी अनुरोध किया।

उन्होंने राज्य के बागवानी और कृषि विभाग के अधिकारियों के लिए अनुकूलन (ओरिन्टेशन) कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही नई तकनीकों से परिचित करवाने में सहयोग का भी आग्रह किया, जिससे उन्हें नवोन्वेषी तकनीकों से भलीभांति अवगत करवाया जा सकेगा।

नहीं वो दिन दूर जब नूरपुर के अमरूद होंगे मशहूर, हर साल 50 हजार होगी कमाई 

उन्होंने नई तकनीकों की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से किसानों और बागवानों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करवाने का भी आग्रह किया, जिससे किसानों और बागवानों को उनके उत्पादों की गुणवत्ता को सुधारने में सहायता मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने ‘आरोमा मिशन’ के तहत लैवेंडर की खेती के लिए चंबा जिला को शामिल करने और लैवेंडर के उत्पादन के लिए किसानों को तकनीकी सहायता प्रदान करने का भी अनुरोध किया।

प्राकृतिक आपदाओं के प्रति प्रदेश की संवेदनशीलता के दृष्टिगत सीएम ने भूकम्पीय क्षेत्रों कांगड़ा और हमीरपुर में एक उच्च स्तरीय अत्याधुनिक भूकम्पीय प्रयोगशाला एवं डॉटा विश्लेषण केंद्र स्थापित करने का आग्रह किया। उन्होंने डॉ. जितेंद्र सिंह को अवगत करवाया कि हिमाचल प्राकृतिक आपदाओं के प्रति अत्याधिक संवेदनशील राज्य है।

जियो ने बनाया नया रिकॉर्ड : देश के 50 शहरों में एकसाथ ट्रू 5जी लॉन्च

ऐसे में दो जनजातीय जिलों किन्नौर और लाहौल-स्पीति में डॉपलर राडार स्थापित करने के अलावा हमीरपुर, चंबा, नालागढ़, केलांग और काजा क्षेत्रों में मौसम वेधशालाएं (वेदर ऑबजरवेटरीज) स्थापित करने के साथ ही आपदा प्रतिक्रिया, विश्लेषण और मौसम पूर्वानुमान प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए हमीरपुर जिला में डॉटा सेंटर स्थापित करना अति आवश्यक है। इससे न केवल बहुमूल्य जीवन को सुरक्षित किया जा सकेगा अपितु राज्य के किसानों एवं बागवानों को मौसम सम्बंधी सटीक जानकारी समय पर उपलब्ध हो सकेगी।

डॉ. सिंह ने हिमालयी पारिस्थितिकी के प्रति मुख्यमंत्री की चिंता और विज्ञान और प्रौद्योगिकी में उनकी गहरी रुचि की सराहना करते हुए उन्होंने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती और मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया भी उपस्थित थे।

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

सीएम सुक्खू के निर्देशः हाई अलर्ट पर रहें PWD और स्वास्थ्य विभाग

भारी हिमपात वाले क्षेत्रों में  तैनात हैं फोर बाई फोर वाहन
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य सरकार के अधिकारियों को पर्यटकों विशेषकर, क्रिसमस और नया साल मनाने के लिए राज्य में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि वे बिना किसी असुविधा के राज्य में अपने प्रवास का आनंद उठा सकें।
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य में पर्यटकों के सुचारू आवागमन के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा।
उन्होंने कहा कि राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में विशेष रूप से पर्यटक वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए।
 मुख्यमंत्री ने पर्यटकों से अपील की कि वे अपने वाहनों को सड़कों के किनारे पार्क न करें, क्योंकि इससे ट्रैफिक जाम की समस्या हो सकती है और इससे उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने पुलिस विभाग को प्रभावी यातायात प्रबंधन के लिए ड्रोन का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
हिमाचल : JOA IT का पेपर रद्द – 4 लाख रिश्वत लेते धरी HPSSC की कर्मचारी
उन्होंने कहा कि भारी हिमपात वाले क्षेत्रों में पर्याप्त कार्यबल और मशीनरी तैनात किए जाने चाहिए, ताकि पर्यटकों को किसी भी तरह की असुविधा से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर फोर बाई फोर वाहनों को भी तैनात किया जाना चाहिए।
 सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोक निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए अटल टनल रोहतांग के आस-पास वाहनों के सुचारू संचालन पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
क्रिसमस पर हिमाचल लौटेंगे सीएम सुक्खू, 28 को OPS के मुद्दे पर होगी बैठक
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस को रात्रि गश्त भी बढ़ानी चाहिए और शहरी स्थानीय निकायों को स्ट्रीट लाइट और बुनियादी सुविधाओं का उचित संचालन सुनिश्चित करना चाहिए।
 हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अंतर्गत आने वाले होटलों को भी मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार रखना चाहिए, ताकि वे राज्य से अपनी यात्रा की सुखद यादें लेकर घर लौटें। उन्होंने कहा कि पर्यटक हमारे मेहमान हैं और हमें सभी संभव सुविधाएं प्रदान करने के अलावा उनका बेहतर आतिथ्य-सत्कार सुनिश्चित करना चाहिए।
प्रतिभा सिंह बोलीं-जहां होगी जरूरत, वहां बजट के साथ खोलेंगे ऑफिस
उन्होंने कहा कि उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को ट्रैफिक जाम से बचने के लिए एक उचित यातायात योजना तैयार करनी चाहिए, ताकि पर्यटकों और अन्य यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रमुख पर्यटन स्थलों पर उचित पार्किंग स्थल चिन्हित किए जाने चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कई देशों में कोविड-19 के मामलों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए राज्य में आने वाले पर्यटकों से कोविड-19 मापदंडों का पालन करने और एहतियात के तौर पर फेस मास्क पहनने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की अधिक आवाजाही के दृष्टिगत उचित कानून व्यवस्था को बनाए रखा जाना चाहिए और सुप्रसिद्ध एवं अधिक भीड़-भाड़ वाले पर्यटक स्थलों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जानी चाहिए, ताकि राज्य की शांति व्यवस्था बनी रहे।
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्ष भर पर्यटकों से गुलजार रहता है, जहां पर्यटकों का गर्मजोशी से आतिथ्य-सत्कार करने की समृद्ध परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में आने वाले पर्यटकों को हिमाचल प्रवास के दौरान घर जैसा माहौल सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटन और अन्य विभाग ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना से कार्य करना सुनिश्चित करें।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने वादे पूरे करने के लिए जनता से मांगा वक्त

नरेश चौहान बोले-लोगों को चिंता करने की नहीं जरूरत
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा है कि  कांग्रेस की सरकार बने प्रदेश में अभी कुछ ही दिन हुए हैं, ऐसे में जनता को उन्हें वादे पूरे करने के लिए कुछ दिन देने चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले जो गारंटी दी है, उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा। जनता को किसी तरह की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। यह बात उन्होंने शिमला में मीडिया से बातचीत में कही।
नरेश चौहान ने सरकार की ओर से डि-नोटिफाई किए जा रहे कार्यालयों को लेकर कहा कि पूर्व सरकार ने बिना बजट के चुनावी फायदा लेने के लिए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विपक्ष में रहते हुए भी तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को चेताया था, लेकिन उन्होंने चुनावी फायदा लेने के लिए इस तरह की घोषणाएं कीं।
 नरेश चौहान ने बीजेपी के बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई के आरोपों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा कि  सरकार रिव्यू करेगी, जहां जनता की मांग व आवश्यकता होगी वहां ये कार्यालय खोले जाएंगे। वहीं, उन्होंने कहा कि क्रिसमस व नए साल के लिए पर्यटकों का हिमाचल प्रदेश में स्वागत है। वह हिमाचल आए खूब एन्जॉय करें, लेकिन मुख्यमंत्री ने स्पष्ट दिशा निर्देश दिए हैं कि प्रशासन कोविड-19 का पालन करवाना सुनिश्चित करवाए।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें