Categories
TRENDING NEWS Political news Top News Himachal Latest Hamirpur State News

मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- पर्यटकों के लिए सुरक्षित हिमाचल, आ सकते हैं भ्रमण पर

नादौन में मीडिया से बातचीत में कही यह बात

नादौन। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटकों के लिए सुरक्षित है और पर्यटक अब चंबा, कांगड़ा, शिमला और अन्य जिलों के भ्रमण पर आ सकते हैं। यह बात उन्होंने नादौन में मीडिया से बातचीत में कही।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को जिला हमीरपुर के नादौन में कहा कि हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण प्रदेश में कई सड़कें क्षतिग्रस्त हुईं और निजी एवं सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान हुआ।

जॉब अलर्ट : हमीरपुर में ऑपरेटर और एसोसिएट के 100 पदों पर होगी भर्ती

उन्होंने स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के दृढ़ एवं त्वरित प्रयासों के फलस्वरूप राज्य में सड़कों को काफी हद तक बहाल कर दिया गया है तथा प्रदेश में आगंतुकों के लिए सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह राज्य की अब तक की सबसे भीषण त्रासदी थी, लेकिन अब राज्य में हालात सामान्य हो रहे हैं।

कुल्लू : पतलीकूहल से दिल्ली दौड़ी वोल्वो बस, पहले मंडी से हो रहा था संचालन

 

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने और सभी प्रभावितों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विपदा के समय में भी नेता प्रतिपक्ष प्रभावित परिवारों की पीड़ा के प्रति सहानुभूति व्यक्त करने के बजाय राजनीति कर रहे हैं।

मल्टी-टास्किंग स्टाफ और हवलदार परीक्षा 2023 को लेकर बड़ी अपडेट-जरूर पढ़ें

 

उन्होंने नेतापक्ष से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से संपर्क कर हिमाचल प्रदेश के लिए केदारनाथ और भुज त्रासदी की तर्ज पर विशेष पैकेज प्रदान करने के लिए आग्रह करने का आह्वान किया।

उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने और उत्तराखंड और गुजरात में प्रदान की गई सहायता के समान वित्तीय सहायता प्रदान करने की बार-बार अपील की है, लेकिन अभी तक केंद्र सरकार द्वारा इस संबंध में कोई भी कदम नहीं उठाया गया है।

हिमाचल : IIT Mandi में फर्स्ट ईयर के छात्रों से रैगिंग, 72 स्टूडेंट्स के खिलाफ कार्रवाई

 

उन्होंने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार अपने संसाधनों से प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने के हरसंभव प्रयास कर रही है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश पर 75 हजार करोड़ रुपये के ऋण का बोझ डाला तथा केवल राजनीतिक लाभ के लिए कई घोषणाएं कीं।

 

उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार कर्मचारियों के बकाया और भत्ते देने में विफल रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता संभालने के पश्चात वित्तीय बाधाओं के बावजूद कर्मचारियों के हितों में अभूतपूर्व निर्णय लेकर पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया है।

कांगड़ा बाईपास रोड पर निजी बस से टकराई बाइक, दो युवक घायल, टांडा में भर्ती

 

 

हिमाचल का श्री बृजराज स्वामी मंदिर : यहां एक साथ विराजमान हैं श्री कृष्ण और मीरा

 

हिमाचल में रफ्तार पकड़ेंगी भर्तियां, एक हफ्ते में निकलेगा रिजल्ट- पढ़ें खबर

 

शिक्षा विभाग में 11 से 25 सितंबर तक छुट्टियों पर रोक, रविवार को भी बुलाया जा सकता है

 

 

मंडी-कुल्लू वाया कमांद और पंडोह डैम रोड को लेकर बड़ी अपडेट-पढ़ें

 

 

हमीरपुर : गुरु का बन्न में 3 आपदा प्रभावित परिवारों को छह-छह मरला मिली भूमि 

 

हमीरपुर में कर्मचारी चयन आयोग के स्थान पर होगा ‘राज्य चयन आयोग

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया की घोषणा-किसे मिली जगह, पढ़ें 

SBI में 6160 अपरेंटिस पदों पर निकली भर्ती, हिमाचल के लिए 200 पद 

लेडी अफसर ओशिन का एक्शन : संधोल में रात के अंधेरे में अवैध खनन पर कार्रवाई
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला : रिज पर ठुमके लगाना पड़ा भारी, पर्यटकों को उठाकर थाने ले गई पुलिस

खूब फटकार लगाने के बाद समझाए कानून

शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला में ऐतिहासिक रिज पर गाने बजाकर पर ठुमके लगाना पर्यटकों को महंगा पड़ गया। धारा 144 तोड़ने पर शिमला पुलिस ने इन पर्यटकों को खूब फटकार तो लगाई ही साथ ही इनको कंट्रोल रूम ले जाकर यहां का कानून भी समझाया। हालांकि कुछ ही देर बाद पुलिस ने इनको चेतावनी देकर छोड़ भी दिया।

हिमाचल में आज और कल मौसम रहेगा खराब, बारिश-बर्फबारी के आसार

 

दरअसल, हुआ यूं कि शुक्रवार को रिज पर बिना अनुमति के कई सारे लोग फुल वॉल्यूम में म्यूजिक लगाकर डांस कर रहे थे। इसमें पंजाब, दिल्ली और हरियाणा के सैलानी शामिल थे। लगभग 20 मिनट तक यह ये डांस पार्टी चलती रही और लोग इसमें जुड़ते गए। इस बात का पता जब पुलिस को चला तो टीम तुरंत रिज पर पहुंची और लोगों को पूछा कि ये किसकी अनुमति से यहां गाना बजाकर नाच रहे हैं।

 

एसपी कांगड़ा ने समझाया साइबर ठगी से बचने का तरीका, सेफ रहना है तो पढ़ें खबर 

 

शिमला पुलिस ने बताया कि इस जगह बिना परमिशन के गाना बजाना बैन है। इसके बाद कुछ पर्यटक म्यूजिक बंद होने पर पुलिस के साथ बहसबाजी करने लगे। मामला बढ़ता देख पुलिस 4 पर्यटकों को कंट्रोल रूम लेकर गई और शहर की कानून व्यवस्था के बारे में बताया।

 

 

पुलिस ने सैलानियों से कहा कि आप शिमला सिटी घूमने आए हैं किसी जंगल में नहीं, जो अपनी मर्जी से कहीं भी नाच-गाना करें। सार्वजनिक जगह पर इस तरह म्यूजिक चलाने पर मनाही है, इस नियम का पालन सभी को करना होगा।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

सीएम सुक्खू के निर्देशः हाई अलर्ट पर रहें PWD और स्वास्थ्य विभाग

भारी हिमपात वाले क्षेत्रों में  तैनात हैं फोर बाई फोर वाहन
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य सरकार के अधिकारियों को पर्यटकों विशेषकर, क्रिसमस और नया साल मनाने के लिए राज्य में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि वे बिना किसी असुविधा के राज्य में अपने प्रवास का आनंद उठा सकें।
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य में पर्यटकों के सुचारू आवागमन के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा।
उन्होंने कहा कि राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में विशेष रूप से पर्यटक वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए।
 मुख्यमंत्री ने पर्यटकों से अपील की कि वे अपने वाहनों को सड़कों के किनारे पार्क न करें, क्योंकि इससे ट्रैफिक जाम की समस्या हो सकती है और इससे उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने पुलिस विभाग को प्रभावी यातायात प्रबंधन के लिए ड्रोन का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
हिमाचल : JOA IT का पेपर रद्द – 4 लाख रिश्वत लेते धरी HPSSC की कर्मचारी
उन्होंने कहा कि भारी हिमपात वाले क्षेत्रों में पर्याप्त कार्यबल और मशीनरी तैनात किए जाने चाहिए, ताकि पर्यटकों को किसी भी तरह की असुविधा से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर फोर बाई फोर वाहनों को भी तैनात किया जाना चाहिए।
 सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोक निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए अटल टनल रोहतांग के आस-पास वाहनों के सुचारू संचालन पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
क्रिसमस पर हिमाचल लौटेंगे सीएम सुक्खू, 28 को OPS के मुद्दे पर होगी बैठक
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस को रात्रि गश्त भी बढ़ानी चाहिए और शहरी स्थानीय निकायों को स्ट्रीट लाइट और बुनियादी सुविधाओं का उचित संचालन सुनिश्चित करना चाहिए।
 हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अंतर्गत आने वाले होटलों को भी मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार रखना चाहिए, ताकि वे राज्य से अपनी यात्रा की सुखद यादें लेकर घर लौटें। उन्होंने कहा कि पर्यटक हमारे मेहमान हैं और हमें सभी संभव सुविधाएं प्रदान करने के अलावा उनका बेहतर आतिथ्य-सत्कार सुनिश्चित करना चाहिए।
प्रतिभा सिंह बोलीं-जहां होगी जरूरत, वहां बजट के साथ खोलेंगे ऑफिस
उन्होंने कहा कि उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को ट्रैफिक जाम से बचने के लिए एक उचित यातायात योजना तैयार करनी चाहिए, ताकि पर्यटकों और अन्य यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रमुख पर्यटन स्थलों पर उचित पार्किंग स्थल चिन्हित किए जाने चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कई देशों में कोविड-19 के मामलों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए राज्य में आने वाले पर्यटकों से कोविड-19 मापदंडों का पालन करने और एहतियात के तौर पर फेस मास्क पहनने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की अधिक आवाजाही के दृष्टिगत उचित कानून व्यवस्था को बनाए रखा जाना चाहिए और सुप्रसिद्ध एवं अधिक भीड़-भाड़ वाले पर्यटक स्थलों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जानी चाहिए, ताकि राज्य की शांति व्यवस्था बनी रहे।
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्ष भर पर्यटकों से गुलजार रहता है, जहां पर्यटकों का गर्मजोशी से आतिथ्य-सत्कार करने की समृद्ध परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में आने वाले पर्यटकों को हिमाचल प्रवास के दौरान घर जैसा माहौल सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटन और अन्य विभाग ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना से कार्य करना सुनिश्चित करें।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें