Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

जनमंच में भाजपा नेताओं को सरकारी खर्च पर खिलाई जाती थी धाम : विक्रमादित्य सिंह

जनहित की योजनाओं को नहीं किया जाएगा बंद

शिमला। हिमाचल विधानसभा बजट सत्र के दौरान पूर्व सरकार के द्वारा चलाए गए जन मंच कार्यक्रम को लेकर सदन में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ इसको लेकर जहां पूर्व भाजपा सरकार द्वारा द्वेष की भावना से इस कार्यक्रम को बंद करने के आरोप लगाए जा रहे हैं वहीं सत्ता पक्ष द्वारा फिजूलखर्ची के गंभीर आरोप लगाए हैं।

कांगड़ा: पुलिस को मिल रही थीं सूचनाएं, घर की रसोई से चिट्टा बरामद

लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा जनमंच कार्यक्रम जो शुरू किया था वह असल में झंडमच है। इस कार्यक्रम में अधिकारियों की झंड करने और विपक्ष को कोसने का काम किया जाता था कार्यक्रम में भाजपा के नेता और हारे हुए नेताओं को धाम खिलाई जाती थी।

इस कार्यक्रम में फिजूलखर्ची की जा रही थी जिसको देखते हुए सरकार ने इस कार्यक्रम को बंद कर दिया है और लोगों की समस्याएं सुनने के लिए सरकार अपने स्तर पर नया कार्यक्रम शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बदले की भावना से कोई भी काम नहीं कर रही है बल्कि जो जनहित में योजनाएं चल रही है जैसे की गुड़िया हेल्पलाइन मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना सहित अन्य योजनाओं को उसी रूप में जारी रखा जाएगा।

कुल्लू : खाई में गिरी कार, पति की गई जान-पत्नी की हालत गंभीर

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जो बजट पेश किया गया है वह नई सोच के साथ पेश किया गया है पहले बजट में इस तरह की नहीं सोच नहीं देखने को मिली है। प्रदेश में ग्रीन स्टेट की बात आज तक नहीं हुई है आज यह समय की मांग है कि इस तरह की बात हो ओर चर्चा की जानी चाहिए।

विश्व के अंदर पर्यावरण के में बदलाव को देखने को मिल रहा है ग्लेशियर पिघल रहे हैं, बेमौसम बारिश हो रही है। मुख्यमंत्री ने नई पहल की है। वहीं, उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 5 साल तक नेशनल हाईवे का भाजपा गुणगान करती रही। पहले विपक्ष में रहते आरोप लगाते थे लेकिन अब तथ्यों के ऊपर बात कर रहे हैं अभी तक एक भी नेशनल हाइवे स्वीकृति नहीं मिल पाई है।

हिमाचल: 4 साल में 534.38 लाख रुपए खर्च कर निपटाईं 43,821 शिकायतें

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

संयम रखें जयराम, जरूरत पड़ी तो सीखने भी आएंगे : विक्रमादित्य सिंह

शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा की गई टिप्पणी पर लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार किया है और उन्हें संयम रखने की नसीहत दी है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अभी उन्हें सत्ता से बाहर हुए कुछ ही समय हुआ है ऐसे में उन्हें संयम रखना चाहिए।

शिमला शहर में पानी के दामों में बढ़ोतरी पर भाजपा उग्र-दी यह चेतावनी 

जहां उन्होंने सीखने को लेकर टिप्पणी की है तो मैं सीखने वाला व्यक्ति हूं और जयराम ठाकुर के पास भी लोक निर्माण विभाग था उन्होंने कैसा चलाया वह बताने की जरूरत नहीं है, लेकिन जरूरत पड़ी तो वे उनसे भी सीखने जाएंगे।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि काफी कम उम्र में उन्हें कांग्रेस आलाकमान ने जिम्मेदारी दी है। वह किन्नौर, मंडी, लाहौल-स्पीति गए हुए थे तो वहां पर जो लोगों ने सड़कों को लेकर स्थिति उनके समक्ष रही वहीं उन्होंने मीडिया के समक्ष रखी है और इसे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को व्यक्तिगत रूप से लेने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपना पहला बजट पेश करने वाले हैं तो ऐसे में उम्मीद है कि सभी वर्गों के लिए अच्छा बजट लेकर आएंगे।

हिमाचल : शिमला में फिर चोरी हुई HRTC की बस, सोलन में मिली 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट कल, विक्रमादित्य सिंह नहीं होंगे शामिल

सोशल मीडिया पर बताया न आने का कारण

शिमला। सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की पहली कैबिनेट शुक्रवार यानी कल होने वाली है। इस बैठक में लोक निर्माण विभाग व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह शामिल नहीं होंगे। इस बात की जानकारी विक्रमादित्य सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर दी है। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि 13 जनवरी को पारिवारिक विवाह समारोह के लिए जयपुर जा रहे हैं।

Himachal Breaking : कैबिनेट मंत्रियों को बांटे विभाग, किसको क्या मिले यहां पढ़ें

विक्रमादित्य ने लिखा, “मैं नई दिल्ली में हूं और कल यानी 13 जनवरी को पारिवारिक विवाह समारोह के लिए जयपुर राजस्थान जा रहा हूं इसलिए 13 जनवरी को शिमला में होने वाली कैबिनेट बैठक में शामिल नहीं हो पाऊंगा। माननीय मुख्यमंत्री को भी इस बारे में अवगत करा दिया गया है।”

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

सीएम सुक्खू के निर्देशः हाई अलर्ट पर रहें PWD और स्वास्थ्य विभाग

भारी हिमपात वाले क्षेत्रों में  तैनात हैं फोर बाई फोर वाहन
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य सरकार के अधिकारियों को पर्यटकों विशेषकर, क्रिसमस और नया साल मनाने के लिए राज्य में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि वे बिना किसी असुविधा के राज्य में अपने प्रवास का आनंद उठा सकें।
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य में पर्यटकों के सुचारू आवागमन के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा।
उन्होंने कहा कि राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में विशेष रूप से पर्यटक वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए।
 मुख्यमंत्री ने पर्यटकों से अपील की कि वे अपने वाहनों को सड़कों के किनारे पार्क न करें, क्योंकि इससे ट्रैफिक जाम की समस्या हो सकती है और इससे उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने पुलिस विभाग को प्रभावी यातायात प्रबंधन के लिए ड्रोन का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
हिमाचल : JOA IT का पेपर रद्द – 4 लाख रिश्वत लेते धरी HPSSC की कर्मचारी
उन्होंने कहा कि भारी हिमपात वाले क्षेत्रों में पर्याप्त कार्यबल और मशीनरी तैनात किए जाने चाहिए, ताकि पर्यटकों को किसी भी तरह की असुविधा से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर फोर बाई फोर वाहनों को भी तैनात किया जाना चाहिए।
 सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोक निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए अटल टनल रोहतांग के आस-पास वाहनों के सुचारू संचालन पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
क्रिसमस पर हिमाचल लौटेंगे सीएम सुक्खू, 28 को OPS के मुद्दे पर होगी बैठक
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस को रात्रि गश्त भी बढ़ानी चाहिए और शहरी स्थानीय निकायों को स्ट्रीट लाइट और बुनियादी सुविधाओं का उचित संचालन सुनिश्चित करना चाहिए।
 हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अंतर्गत आने वाले होटलों को भी मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार रखना चाहिए, ताकि वे राज्य से अपनी यात्रा की सुखद यादें लेकर घर लौटें। उन्होंने कहा कि पर्यटक हमारे मेहमान हैं और हमें सभी संभव सुविधाएं प्रदान करने के अलावा उनका बेहतर आतिथ्य-सत्कार सुनिश्चित करना चाहिए।
प्रतिभा सिंह बोलीं-जहां होगी जरूरत, वहां बजट के साथ खोलेंगे ऑफिस
उन्होंने कहा कि उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को ट्रैफिक जाम से बचने के लिए एक उचित यातायात योजना तैयार करनी चाहिए, ताकि पर्यटकों और अन्य यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि प्रमुख पर्यटन स्थलों पर उचित पार्किंग स्थल चिन्हित किए जाने चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कई देशों में कोविड-19 के मामलों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए राज्य में आने वाले पर्यटकों से कोविड-19 मापदंडों का पालन करने और एहतियात के तौर पर फेस मास्क पहनने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की अधिक आवाजाही के दृष्टिगत उचित कानून व्यवस्था को बनाए रखा जाना चाहिए और सुप्रसिद्ध एवं अधिक भीड़-भाड़ वाले पर्यटक स्थलों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जानी चाहिए, ताकि राज्य की शांति व्यवस्था बनी रहे।
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्ष भर पर्यटकों से गुलजार रहता है, जहां पर्यटकों का गर्मजोशी से आतिथ्य-सत्कार करने की समृद्ध परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में आने वाले पर्यटकों को हिमाचल प्रवास के दौरान घर जैसा माहौल सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटन और अन्य विभाग ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना से कार्य करना सुनिश्चित करें।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें