Breaking News

  • हमीरपुर : रेस्टोरेंट में मैनेजर, शैफ और रिसेप्शनिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती, भोरंज में 9 सितंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • रैहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता : 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जानें कौन-कौन सी टीमें बनीं चैंपियन
  • HPRCA : समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 107 उम्मीदवार चयनित

प्रतिभा सिंह बोलीं-जहां होगी जरूरत, वहां बजट के साथ खोलेंगे ऑफिस

ewn24news choice of himachal 23 Dec,2022 7:39 pm

    भाजपा को नहीं करनी चाहिए किसी प्रकारी की चिंता


    शिमला। हिमाचल में इन दिनों मिशन डि-नोटिफाई सुर्खियां बना हुआ है। कड़ाके की ठंड में राजनीतिक गलियारों में गर्माहट बढ़ गई है। पूर्व की जयराम सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2022 के बाद खोले या अपग्रेड किए नए ऑफिस और संस्थानों को डि-नोटिफाई करने के सुक्खू सरकार के फैसले के खिलाफ भाजपा सड़कों पर है।

    वीरवार को भाजपा ने प्रदर्शन किया और संबंधित एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। वहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस मामले में भाजपा को आड़े हाथ लिया है।  प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में पूर्व भाजपा सरकार द्वारा चुनाव के समय आनन-फानन में अपने चुनावी लाभ के लिए खोले गए सैकड़ों कार्यालयों को वर्तमान सरकार द्वारा बंद करने और उनकी पुनः समीक्षा करने के फैंसले को उचित ठहराया है।

    शिमला : सड़क क्रॉस कर रही महिला को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

    उन्होंने कहा कि भाजपा का इस निर्णय को लेकर हो हल्ला उनका एक राजनीतिक स्टंट है, जो लोगों के बीच सहानुभूति लेने का एक असफल प्रयास है। जहां आवश्यकता होगी, कांग्रेस सरकार बजट के साथ वहां नए कार्यालय भी खोलेगी। इसके लिए भाजपा को कोई चिंता नहीं करनी चाहिए।

    शिमला : गहरी खाई में गिरा पानी का टैंकर, चालक की गई जान

    कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भाजपा प्रदेश में चुनाव में करारी हार से हताशा में है। भाजपा इस सदमे से उभर नहीं पा रही है।

    प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने सभी चुनावी वादों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने शासनकाल में किसानों, बागवानों, कर्मचारियों व आम लोगों के दुख दर्द को कभी नहीं समझा।




    भाजपा ने पांच साल अपनी मौज मस्ती में ही गुजार दिए। आज प्रदेश बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से जूझता रहा है और यह सब भाजपा की तानाशाही व गलत नीतियों का परिणाम है, जो आज देश प्रदेश के लोगों को भुगतना पड़ा है।





    [embed]
    [/embed]



    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  





    [embed]
    [/embed]


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather