Breaking News

  • धर्मशाला जेल में मारपीट, चार सुरक्षा कर्मी और चार कैदी घायल-क्रॉस FIR
  • पुहाड़ा की खोली खड्ड के तेज बहाव में अज्ञात व्यक्ति के बहने की सूचना, प्रशासन अलर्ट
  • हिमाचल में दो दिन चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
  • बाजारों में पहुंची पौंग डैम की मछली, रोड़ डिब्बर में पहले दिन 21 क्विंटल हुई एकत्रित
  • चंबा के उच्च विद्यालय जटकरी में स्वतंत्रता दिवस की धूम, नारी अदालत ग्रुप ने स्कूल लिया गोद
  • 80 करोड़ की संपत्ति दान करने वाले डॉ राजेन्द्र कंवर स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित, सीएम सुक्खू ने सराहा
  • सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की बड़ी बात, बड़सर में बोले, BPL सूची जैसी है, वैसी ही रहेगी
  • हिमाचल के Gen Z से सीएम सुक्खू की अपील, उनके कार्यकाल में किसी भी भर्ती परीक्षा में पेपर नहीं हुआ लीक
  • हिमाचल में इन आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा संशोधित पारिश्रमिक, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
  • HPBOSE ने शुरू की स्टेट ओपन स्कूल परीक्षा की तैयारियां, शिक्षकों से मांगे ऑनलाइन आवेदन

भंग हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग के खुले द्वार, विजिलेंस को दिया रिकॉर्ड

ewn24news choice of himachal 25 Mar,2023 10:03 pm

    भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आयोग से मांगा था रिकॉर्ड

    हमीरपुर। पेपर लीक मामले के बाद हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग को भंग कर दिया है। अब तृतीय श्रेणी की भर्तियां हिमाचल लोक सेवा आयोग के माध्यम से होंगी। वहीं, मामले में विजिलेंस की जांच जारी है। विजिलेंस की जांच में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं के लिए नियुक्त विशेष कार्यकारी अधिकारी एवं हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अनुपम ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस) की ओर से मांगे गए आवश्यक रिकॉर्ड को उपलब्ध करवाने के लिए 23 मार्च को आयोग के द्वार खोले गए।

    राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करने के मामले में जयराम की बड़ी बात-जानिए

    अनुपम ठाकुर ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आयोग से रिकॉर्ड मांगा था और प्रदेश सरकार ने भी विभिन्न मदों पर प्रश्न पूछे थे। उक्त रिकॉर्ड और प्रश्नों से संबंधित पूरी सूचना उपलब्ध करवा दी गई है। विशेष कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि लंबित सूचनाओं के निपटारे में अनुभाग अधिकारी इकबाल सिंह और अधीक्षक जीवन वर्मा ने दिन-रात कार्य किया।
    शिमला रिज पर महिला कांग्रेस का मौन प्रदर्शन, मुंह पर बांधी काली पट्टी

    अनुपम ठाकुर ने बताया कि आने वाले समय में जो भी नवीन सूचनाएं और रिकॉर्ड हिमाचल प्रदेश राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा मांगा जाएगा, उसे मुहैया करवाने के लिए भी पूर्ण तत्परता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोग के चार वाहनों को शिमला भेजने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। ये सभी वाहन सामान्य प्रशासन विभाग को सौंपे जाएंगे।

    [embed]
    [/embed]

    [embed]
    [/embed]
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather