Breaking News

  • मंडी में 160 पदों पर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती : 2 दिसंबर से शुरू होंगे इंटरव्यू
  • लुधियाना की कंपनी में टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों पर भर्ती, शाहपुर में 2 दिसंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए मार्केटिंग का काम : बिना परीक्षा सीधी नौकरी, 1 दिसंबर को इंटरव्यू
  • लुधियाना की दो कंपनियों में 300 पदों पर बंपर भर्ती : 27 हजार तक सैलरी-कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • SJVN में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती : BTech, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं को मौका
  • कालाअंब की कंपनी में 200 पदों पर बंपर भर्ती : आईटीआई पास युवाओं को 20800 रुपए तक वेतन का मौका
  • चंबा में 10वीं, स्नातक और MBA के लिए नौकरी, 15 से 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन
  • मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट का करते ज्यादा प्रयोग तो Twenty-ट्वेंटी-Twenty का न भूलें
  • बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी का दोहा में तूफान : 28 गेंदों में शतक और 204 रनों की ऐतिहासिक पारी

अखिलेश बोले- कांग्रेस सरकार बनते ही क्यों बंद हुई सीमेंट कंपनियां-दें जवाब?

ewn24news choice of himachal 17 Feb,2023 10:47 pm

    सिर्फ एक आदमी के लिए काम कर रही मोदी सरकार

    शिमला। अडानी समूह को लेकर हिडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि पीएम मोदी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को शिमला में कहा कि भाजपा सरकार आम आदमी की न होकर अडानी की है। देश की मोदी सरकार म्यूट मोड और अडानी लूट मोड में हैं। यह देश के हित में नहीं है और कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।

    हिमाचल: चालान कट रहे, जुर्माना भी हो रहा, क्यों नहीं रुक रहा अवैध खनन

    राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि अडानी के पास पैसा कहां से आया, इसकी जांच होनी चाहिए। देश अमृत महोत्सव मना रहा है, लेकिन अमृत महोत्सव केवल अडानी के लिए है जनता की समस्याएं तो बढ़ती जा रही हैं। जनता द्वारा चुनी सरकार सिर्फ एक आदमी के लिए ही काम कर रही है।

    अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि अडानी दो नंबर से अमीरों की सूची में दो नंबर पर आ गए। 2014 में वे 609 वें स्थान से दूसरे स्थान पर आ गए। हिडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद जो तथ्य सामने निकलकर आए हैं। उसके बाद राहुल गांधी ने सदन में भी जांच की मांग उठाई, लेकिन पीएम मोदी चर्चा के जवाब में इस पर एक शब्द नहीं बोले। केंद्र सरकार ने अडानी के आगे सर झुका लिया है।
    आस्था से खिलवाड़: माता सिमसा की फर्जी वेबसाइट बना भक्तों से एंठे जा रहे पैसे

     

    सीमेंट कंपनी विवाद पर अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस बदले की भावना से काम नहीं करती, लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर दो सीमेंट कंपनियां बंद हो गई ऐसा क्यों हुआ है? अडानी व केंद्र सरकार को यह जवाब देना चाहिए।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather