Breaking News

  • नूरपुर में विकास अब भी फाइलों में कैद : पार्क बदहाल, पार्किंग का हल नहीं, कूड़ा व्यवस्था फेल
  • HPRCA : अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन इस दिन
  • बिलासपुर : भडोली कलां पंचायत के निवासी करेंगे चुनावों का बहिष्कार, डीसी को सौंपा ज्ञापन
  • सिरमौर : राजगढ़ में धरोटी के पास पलटी पिकअप, दो लोगों को आई हल्की चोटें
  • स्वारघाट : भुवाही BPL क्रिकेट टूर्नामेंट में देहनी टीम रही विजेता, परमिंदर मैन ऑफ द सीरीज
  • काठमांडू में छाए सरकाघाट के ऋषभ, एशियन चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, हांगकांग को हराया
  • मंडी : तेज रफ्तार ने ले ली तीन युवकों की जान, दो एम्स में लड़ रहे जिंदगी की जंग
  • कुल्लू की सैंज घाटी में झांकियों ने मोहा मन, देखने को मिली लोक जीवन की अनूठी झलक
  • IPL 2026 : धर्मशाला में तैयारियां पूरी, 04 मॉक ड्रिल्स सफलतापूर्वक संपन्न
  • HPBOSE 12TH Result : मेरिट में छाए सरकारी स्कूल, साइंस में बुरी तरह पिछड़े

शिमला घूमने आए पर्यटकों की कार HRTC बस से भिड़ी, दो लोग घायल

ewn24news choice of himachal 27 Jan,2023 7:27 pm

    बस चालक ने पर्यटकों पर दर्ज कराई FIR

    शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में HRTC बस और कार में जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के पर्यटकों से भरी कार ने बस को टक्कर मारी है। हादसे में बस में सवार दो लोग घायल हुए हैं। बस चालक पदम सिंह ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
    हिमाचल पुलिस के 5 अधिकारियों को सम्मान, एक राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

    जानकारी के अनुसार HRTC बस चालक ने बताया कि वह सवारियों को लेकर सोलन से शिमला आ रहा था। 103 रोड के पास यूपी नंबर की तेज रफ्तार बलेनो कार ने बस को टक्कर मार दी। अचानक लगी टक्कर से बस में सवार दो लोगों को मुंह और नाक में चोटें आई हैं। हादसे के दौरान बस में 12 लोग सवार थे जिनमें दो को ही चोटें आईं, जबकि बाकी 10 लोग यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार ड्राइवर लापरवाह तरीके से गाड़ी चला रहा था, जिस कारण यह हादसा पेश आया। बस चालक पदम सिंह की शिकायत पर बालूगंज पुलिस ने यूपी से शिमला घूमने आए पर्यटकों के खिलाफ 270, 337 IPC और 184 MV एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आगामी जांच कर रही है।
    दिल्ली में बजा कांगड़ा जिला का डंका : डीसी डॉ. निपुण जिंदल को राष्ट्रीय पुरस्कार


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather