Breaking News

  • हमीरपुर : रेस्टोरेंट में मैनेजर, शैफ और रिसेप्शनिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती, भोरंज में 9 सितंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • रैहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता : 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जानें कौन-कौन सी टीमें बनीं चैंपियन
  • HPRCA : समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 107 उम्मीदवार चयनित

शिमला : गहरी खाई में गिरा पानी का टैंकर, चालक की गई जान

ewn24news choice of himachal 23 Dec,2022 6:53 pm

    अर्की का रहने वाला था ड्राइवर जयदेव


    शिमला। राजधानी शिमला में ढली के पास एक सड़क हादसा पेश आया है। चुरट नाला में पानी का टैंकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में टैंकर चालक की मौत हो गई है। हादसा बीती देर रात पेश आया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। हादसे का कारण कोहरे की वजह से टैंकर का सड़क से स्किड होना माना जा रहा है।

    हिमाचल: जुकाम, बुखार और गले में हो खराश तो जाएं अस्पताल-करवाएं टेस्ट


    जानकारी के मुताबिक स्थानीय निवासी जिया लाल ने गुरुवार देर रात पुलिस को सूचना दी कि पानी लेकर जा रहा एक टैंकर (HP 63B 0670) चुरट नाले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और ड्राइवर को टैंकर से बाहर निकाला। अंधेरा अधिक होने के कारण पुलिस को रेस्क्यू करने में काफी परेशानी भी आई।

    कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट मई में होगा, फरवरी से आवेदन प्रक्रिया  


    दुखद ये है कि इतनी मशक्कत के बाद भी ड्राइवर की जान नहीं बचाई जा सकी। मृतक की पहचान जयदेव निवासी गांव शेरन, तहसील अर्की, जिला सोलन के तौर पर हुई है। पुलिस शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप देगी।




    [embed]
    [/embed]



    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  




    [embed]
    [/embed]

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather