Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

मुख्यमंत्री सुक्खू चंडीगढ़ से जाएंगे कुल्लू, फिर मंडी और सोलन का करेंगे रुख

आपदा प्रभावित लोगों से करेंगे मुलाकात

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंडी, कुल्लू और सोलन जिला के दौरे पर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू चंडीगढ़ एयरपोर्ट से भुंतर एयरपोर्ट कुल्लू के लिए रवाना होंगे। जारी टुअर प्रोग्राम के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज थोड़ी देर बाद हेलीकॉप्टर से शिमला से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे।

कुल्लू में हरियाणा निवासी युवक से पकड़ा चिट्टा, गाड़ी भी कब्जे में ली

मुख्यमंत्री सुक्खू रात को हिमाचल भवन चंडीगढ़ में रुकेंगे। 12 सितंबर को सुबह 8 बजकर 05 मिनट पर चंडीगढ़ एयरपोर्ट से भुंतर एयरपोर्ट कुल्लू के लिए रवाना होंगे। वह कुल्लू में आपदा प्रभावित लोगों से मिलेंगे और राहत व बचाव कार्यों का जायजा लेंगे।

सुबह करीब 9 बजकर 45 मिनट पर सड़क मार्ग से कुल्लू से मनाली के लिए रवाना होंगे। मनाली में राहत और बचाव कार्यों का जायजा लेने के साथ प्रभावितों से मुलाकात करेंगे। करीब 11 बजकर 35 मिनट पर सासे मनाली हेलीपैड से पंडोह मंडी के लिए रवाना होंगे।

किन्नौर : निगुलसरी में NH-05 की बहाली को लेकर क्या है अपडेट, जानें

 

मंडी जिला में राहत और बचाव कार्यों का जायजा लेने के बाद आपदा प्रभावित लोगों से मिलेंगे। करीब 2 बजकर 05 मिनट पर बीबीएमबी हेलीपैड पंडोह मंडी से बसल हेलीपैड सोलन के लिए रवाना होंगे। करीब अढ़ाई बजे सोलन पहुंचने के बाद राहत और बचाव कार्यों का जायजा लेने के साथ प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे।

करीब 3 बजकर 35 मिनट पर बसल हेलीपैड सोलन से कलयानी हेलीपैड शिमला के लिए निकलेंगे। मुख्यमंत्री का 12 सितंबर को शाम करीब 4 बजे शिमला पहुंचने का प्रोग्राम है।

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/09/TP12.09.2023.pdf”]

16 सितंबर से आसमान में फिर उड़ेंगे मानव परिंदे, पहाड़ों की सैर कर सकेंगे पर्यटक

काजा से ग्राम्फू मार्ग रहेगा सुचारू : यहां से निकाला जाएगा किन्नौर का सेब और मटर

हिमाचल सेब बागवान एक लाख रुपए जुर्माना मामला, सुरेश कश्यप ने उठाए सवाल 

 

 

नालागढ़: मेडिकल डिवाइस पार्क साइट पर हुई मारपीट, फायरिंग के नहीं मिले सुबूत-तीन धरे

जी-20 सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग कुछ ऐसे मिले मुख्यमंत्री सुक्खू

दिल्ली जाने और हिमाचल आने वाले यात्री ध्यान दें, HRTC बसों को लेकर बड़ी अपडेट 

हिमाचल के इन किसानों को झटका, KCC ब्याज माफी मामले में नहीं मिली राहत

एल्बम टिकट मामला : HRTC प्रबंधन ने मानी गलती, यात्री को वापस दिया जाएगा पैसा

 

जरा दें ध्यान-देरी से पहुंचेगा आपका पार्सल, उत्तर रेलवे ने लेन देन में लगाई रोक 

 

एल्बम टिकट मामला : HRTC प्रबंधन ने मानी गलती, यात्री को वापस दिया जाएगा पैसा

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक वेतन
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kullu State News

कुल्लू : दिल्ली, चंडीगढ़ और हरिद्वार के लिए कल दौड़ेंगी HRTC वोल्वो बस

पंडोह लिंक रोड से क्लीयरेंस मिलने के बाद निगम ने लिया फैसला

कुल्लू। पंडोह डैम लिंक रोड मार्ग से वोल्वो चलने की क्लीयरेंस मिलने के बाद एचआरटीसी कुल्लू 11 सितंबर 2023 यानी कल से वोल्वो सर्विस बहाल करने जा रही है।

वोल्वो बस सेवा पतलीकूहल से चलेगी। पतलीकूहल से मनाली यात्रियों को इलेक्ट्रिक बसों में लाया और ले जाया जाएगा।

16 सितंबर से आसमान में फिर उड़ेंगे मानव परिंदे, पहाड़ों की सैर कर सकेंगे पर्यटक
इन रूट पर दौड़ेगी वोल्वो बसें

मनाली से चंडीगढ़ वोल्वो बस सुबह 8 बजे चलेगी। मंडी से सुबह 11 बजे और सुंदरनगर से साढ़े 11 बजे चलेगी। चंडीगढ़ के लिए एक अन्य बस सेवा सुबह 10 बजे चलेगी। मंडी से दोपहर 1 बजकर 55 मिनट और सुंदरनगर से 2 बजकर 30 मिनट पर चलेगी।

मनाली से दिल्ली एक बस दोपहर बाद 3 बजे चलेगी। मंडी से शाम साढ़े 6 बजे और सुंदरनगर से शाम 7 बजे रवाना होगी। एक वोल्वो बस दिल्ली के लिए शाम चार बजे चलेगी।

कांगड़ा : खाई में गिरी कार-दो युवकों की गई जान-मर्चेंट नेवी में था एक युवक 

मंडी से शाम साढ़े 7 और सुंदरनगर से शाम 8 बजे रवाना होगी। मनाली हरिद्वार बस शाम साढ़े चार बजे चलेगी और मंडी से शाम 8 व सुंदरनगर से शाम साढ़े 8 बजे का समय है।

मनाली -दिल्ली एक बस शाम 4 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी। मंडी से 8 बजकर 15 और सुंदरनगर से 8 बजकर 45 मिनट पर चलेगी। एक अन्य बस दिल्ली के लिए शाम पांच बजे रवाना होगी।

 

किन्नौर : NH-05 तीन दिन से बंद, बहाली कार्य में तेजी के लिए ROC मशीनें मंगवाई

 

मंडी से शाम 8 बजकर 30 मिनट और सुंदरनगर से 9 बजे रवाना होगी। चंडीगढ़ के लिए एक बस शाम साढ़े पांच बजे रवाना होगी। मंडी से रात 9 बजे चलेगी। सुंदरनगर से साढ़े 9 बजे रवाना होगी।

दिल्ली के लिए एक और बस शाम 5 बजकर 15 मिनट पर चलेगी। मंडी से 8 बजकर 45 और सुंदरनगर से 9 बजकर 15 मिनट पर रवाना होगी।

नूरपुर में देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार- महिला रेस्क्यू

 

https://youtu.be/DBe9xNw2Zhc

काजा से ग्राम्फू मार्ग रहेगा सुचारू : यहां से निकाला जाएगा किन्नौर का सेब और मटर

हिमाचल सेब बागवान एक लाख रुपए जुर्माना मामला, सुरेश कश्यप ने उठाए सवाल 

 

 

नालागढ़: मेडिकल डिवाइस पार्क साइट पर हुई मारपीट, फायरिंग के नहीं मिले सुबूत-तीन धरे

जी-20 सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग कुछ ऐसे मिले मुख्यमंत्री सुक्खू

दिल्ली जाने और हिमाचल आने वाले यात्री ध्यान दें, HRTC बसों को लेकर बड़ी अपडेट 

हिमाचल के इन किसानों को झटका, KCC ब्याज माफी मामले में नहीं मिली राहत

एल्बम टिकट मामला : HRTC प्रबंधन ने मानी गलती, यात्री को वापस दिया जाएगा पैसा

 

जरा दें ध्यान-देरी से पहुंचेगा आपका पार्सल, उत्तर रेलवे ने लेन देन में लगाई रोक 

 

एल्बम टिकट मामला : HRTC प्रबंधन ने मानी गलती, यात्री को वापस दिया जाएगा पैसा

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक वेतन
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

मुख्यमंत्री सुक्खू चंडीगढ़ से नई दिल्ली के लिए होंगे रवाना, फिर जाएंगे जालंधर

नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्वारा आयोजित रात्रिभोज में लेंगे भाग

 

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। आज हिमाचल भवन रुकने के बाद 9 सितंबर को चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए निकलेंगे। दिल्ली से जालंधर जाएंगे।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जारी टुअर प्रोग्राम के अनुसार सीएम आज शाम करीब साढ़े चार बजे के बाद शिमला से हेलीकॉप्टर के माध्यम से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। उनका रात्रि ठहराव हिमाचल भवन चंडीगढ़ में होगा।

शिमला : चौपाल जा रही HRTC की बस सड़क से पलटी, 35 यात्री थे सवार

9 सितंबर को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करीब साढ़े 12 बजे हेलीकॉप्टर से चंडीगढ़ से नई दिल्ली के लिए निकलेंगे। करीब दो बजे हिमाचल सदन नई दिल्ली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भाग लेंगे।

वहीं, अगर उक्त टुअर प्रोग्राम में आज के शेड्यूल में कोई बदलाव होता है और मुख्यमंत्री चंडीगढ़ नहीं जा पाते हैं तो मुख्यमंत्री 9 सितंबर को शिमला अनाडेल हेलीपैड से सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर नई दिल्ली एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे। करीब साढ़े 12 बजे नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद हिमाचल सदन नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

आपदा के दौरान घायल IGMC के दो सुरक्षाकर्मियों को नहीं दिया जा रहा वेतन

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के 10 सितंबर के टुअर प्रोग्राम की बात करें तो मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से सुबह करीब 8 बजकर 55 मिनट पर नई दिल्ली से जालंधर के लिए रवाना होंगे। वह जालंधर में एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जालंधर से करीब 2 बजकर 45 मिनट पर नूरमहल के लिए निकलेंगे। यहां पर वह दिव्य ज्योति संस्था के एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। शाम करीब 4 बजकर 40 मिनट पर नूरमहल हेलीपैड से शिमला अनाडेल के लिए निकलेंगे। उनका करीब 5 बजकर 25 मिनट पर शिमला पहुंचने का कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री सुक्खू 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में होंगे और इस दौरान वह को देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाले जी 20 सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जी 20 सम्मेलन का आयोजन होना देश के लिए गर्व की बात है।

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/09/TP-9th-10th-September-2023.pdf” title=”TP 9th-10th September 2023″]

 

हिमाचल : मैदानों में अभी और सताएगी उमस भरी गर्मी, 12 सितंबर तक मौसम साफ

 

बैजनाथ से बीड़ गुनेहड़ रूट पर दौड़ी HRTC बस, सीपीएस ने दिखाई हरी झंडी

 

चंबा मणिमहेश यात्रा शुरू, सैकड़ों ने लगाई आस्था की डुबकी, इन बातों का रखें ध्यान

 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kullu State News

कुल्लू से चंडीगढ़ जाने के लिए छोटे वाहन चालकों को मिलेगी राहत-पढ़ें खबर

पंडोह वाया गोहर- चैलचौक के लिए बन रहा वैकल्पिक मार्ग

कुल्लू। डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि कुल्लू-चंडीगढ़ राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पंडोह में क्षतिग्रस्त मार्ग को बाहल करने के प्रयास जारी है। उन्होंने कहा छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए पंडोह वाया गोहर- चैलचौक के लिए एक वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जा रहा है।

आपदा से जूझ रहे हिमाचल को छत्तीसगढ़ सरकार ने दी 11 करोड़ की मदद

यह वैकल्पिक मार्ग पंडोह स्थित सेल्फी प्वाइंट से डैम पुल के दाएं किनारे तक बनाया जा रहा है। इस मार्ग पर छोटे वाहनों आवाजाही हो सकेगी। यह मार्ग शुक्रवार देर शाम या शनिवार सुबह तक तैयार हो जाएगा।

इस मार्ग के बन जाने से चंडीगढ़ के लिए छोटे वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित होगी व ट्रैफिक जाम से भी निजात मिलेगी।

खतरे की जद में शिमला, अब कॉमली बैंक में धंसी जमीन- चार घर खाली करवाए

 

 

हिमाचल : घरों के आगे डंगा लगाने को अब विधायक निधि से दिए जा सकेंगे पैसे

 

 

सोलन जिला में यहां पर 18 और 19 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल

 

 

उपलब्धि : दक्षिण अफ्रीका में कीनोट एड्रेस देंगे हिमाचल CU के प्रोफेसर मनोज सक्सेना 

 

 

सिरमौर में बड़ा हादसा : खाई में गिरी कार, कॉलेज प्रोफेसर व छात्रा सहित तीन की गई जान

 

HPBose : D.El.Ed काउंसलिंग स्थगित, बोर्ड ने नई तिथि भी की घोषित

 

हिमाचल में कुछ दिन थमेगी मानसून की रफ्तार, 21 के बाद फिर होगा सक्रिय

 

 

कांगड़ा : 24 घंटे से अधिक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, 1731 लोगों की बचाई जान

 

हिमाचल कैबिनेट की बैठक की आगामी तिथि तय, इस दिन होगी

हिमाचल में यहां रोजगार का बड़ा मौका, 230 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra Solan State News

परवाणू अग्निकांड : बिल्डिंग से कूदी मां-बेटी ने तोड़ा दम, बाप-बेटा लड़ रहे जिंदगी की जंग

कांगड़ा जिला के हरिपुर के बंगोली पंचायत का है परिवार

 

परवाणू/कांगड़ा। सोलन जिला के परवाणू शहर के अंबोटा में भीषण अग्निकांड के दौरान घायल हुए दो लोगों ने चंडीगढ़ के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया है। हादसे में अभी भी चार लोग घायल हैं। हादसे में मां-बेटी की मौत हुई है, वहीं पिता और बेटा अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। ये परिवार कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र की हरिपुर तहसील के बंगोली पंचायत के रोड डिब्बर का रहने वाला है। मृतकों की पहचान मीरा कुमारी पत्नी रघुवीर और उनकी 12 साल की बेटी के रूप में हुई है।

वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री सुक्खू, विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

जानकारी के अनुसार परवाणू शहर की टकसाल पंचायत के अंबोटा गांव में 30 जुलाई (रविवार) को ये दर्दनाक हादसा पेश आया। सड़क के साथ स्थित 3 मंजिला भवन के अंदर 6 वाहन (3 बाइकें और 3 एक्टिवा) खड़े थे। इनमें अचानक एक जोरदार धमाका हुआ और आग भड़क उठी तथा वहां लगे 6-7 बिजली के मीटर भी जल गए।

धमाके की आवाज से लोग उठकर जमा हो गए और लोगों ने बिल्डिंग को तुरंत खाली करना शुरू कर दिया। भवन के समीप खड़े पानी के टैंकर से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। भवन में अधिकांश परवाणू क्षेत्र के उद्योगों में काम करने वाले कामगार रहते हैं और उन्हीं के वाहन यहां खड़े होते हैं।

चंडीगढ़-शिमला NH-5 आज भी बंद, इन वैकल्पिक मार्गों का करें प्रयोग

बिल्डिंग के एक हिस्से में लोगों को सीढ़ी लगाकर नीचे उतारा गया। सीढ़ियों के पास खड़े वाहनों में आग लगने के चलते ऊपर से नीचे उतरना संभव नहीं था। कुछ लोगों ने घबराकर बिल्डिंग की छत से छलांग लगा दी जबकि बिल्डिंग में रह रहे कुछ लोगों को बेड शीट्स बांधकर नीचे उतारा गया।

इन्ही में से एक रघुवीर ने भी अपनी पत्नी मीरा कुमारी, 8 साल के बेटे और 12 साल की बेटी के साथ बिल्डिंग से नीचे छलांग लगा दी। इनके अलावा एक और महिला ने बच्चे के साथ छलांग लगा दी। छलांग लगाने से घायल हुए लोगों को एंबुलेंस द्वारा ईएसआई अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनको प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ रेफर किया गया।

आकाशवाणी में रोजगार का मौका : अंशकालिक संवाददाता के लिए करें आवेदन

परिजन उन्हें मोहाली स्थित निजी अस्पताल में ले गए‌। निजी अस्पताल में भर्ती रघुवीर की बेटी की मौत हो गई, उसके बाद जख्मों के ताव न सहते हुए उसकी पत्नी मीरां ने भी बुधवार रात दम तोड़ दिया। रघुवीर और उसके बेटे का अभी भी इलाज चल रहा है।

राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज में 8वीं कक्षा में दाखिले के लिए करें आवेदन

 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest National News Crime Shimla State News

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे हिमाचल के छात्र पर चली गोलियां, एक युवक की मौत

शिमला। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे दो छात्रों पर गोलियां चलीं। इनमें से एक की मौत हो गई है और दूसरा जख्मी है। एक छात्र हरियाणा का निवासी है और दूसरा हिमाचल प्रदेश का।

वारदात को रविवार रात अंजाम दिया गया है। छात्रों के घर पर आकर दो युवकों ने गोलियां चला दीं। जिसमें हरियाणा के छात्र की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से जख्मी है। घायल छात्र का पीजीआई में उपचार चल रहा है।

हिमाचल : कॉलेजों में प्रवेश की तिथि फिर बढ़ी, अधिसूचना जारी

 

मृतक छात्र की पहचान अनुज निवासी भिवानी हरियाणा और घायल छात्र की पहचान पवनीत निवासी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। दोनों गांव भागोमाजरा में पड़ती सरपंच कॉलोनी के एक घर में किराए पर रहते थे।

रविवार रात आसपास के लोग गोलियां चलने की आवाज सुनकर इकट्ठा हो गए। इसके बाद मौके पर दोनों घायल छात्रों को देखकर उन्हें सरकारी अस्पताल खरड़ ले जाया गया।

मंडी : मलबा हटा रही JCB मशीन पर गिरी चट्टान, बाल-बाल बचे लोग

 

वहां पर अनुज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल पवनीत को प्राथमिक चिकित्सा के बाद गंभीर हालत देखकर पीजीआई रेफर कर दिया। वहां पर अब पवनीत का इलाज चल रहा है।

अब तक की जानकारी से पता चला है कि रात को दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर आए और उन्होंने दोनों से किसी बात को लेकर झगड़ना शुरू कर दिया।

हिमाचल में खुलेंगे IOC के 316 पेट्रोल पंप, 27 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

 

इस दौरान अचानक युवकों ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से बचने के लिए युवकों ने खुद को छिपाने की कोशिश की, लेकिन दोनों गोलियों से नहीं बच पाए। लोग मौके पर पहुंच पाते इससे पहले ही हमलावर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

कांगड़ा : बढ़ रहा पौंग डैम का स्तर, छोड़ा जा सकता है पहले से ज्यादा पानी

 

 

हिमाचल : जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान, डिप्टी सीएम का ऐलान 

 

 

हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक की तिथि तय, जानें किस दिन होगी

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास जरूरी 

 

 

हिमाचल प्रदेश भाजपा विधायक दल एक माह का वेतन “आपदा राहत कोष” में देगा

 

हिमाचल में 15 सितंबर तक गार्ड ऑफ ऑनर समारोह निलंबित

 

 

हमीरपुर से भोटा वाया कल्लर, जोल, उझान रूट पर कल दौड़ेगी HRTC बस 

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

कांगड़ा दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, चंडीगढ़ से पहुंचेंगे गगल

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कांगड़ा दौरे पर आ रहे हैं। चंडीगढ़ से कांगड़ा आएंगे। जारी टुअर प्रोग्राम के अनुसार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 4 जुलाई को सुबह करीब पौने 9 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट से कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे।

मैक्लोडगंज में चला रही थी देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने जाल बिछाकर पकड़ा

 

करीब 9 बजकर 45 मिनट पर कांगड़ा एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद शाहपुर के लिए निकलेंगे। शाहपुर में पुलिस स्टेशन का नींव पत्थर रखेंगे।

करीब 10 बजकर 45 मिनट पर शाहपुर से कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के लिए निकलेंगे। यहां एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव पालमपुर में होगा।

हिमाचल में बैंक क्लर्क के पदों पर निकली भर्ती, भरे जाएंगे 81 पद

 

चंबा : खाई में गिरी 108 एंबुलेंस, फार्मासिस्ट की गई जान- चालक घायल

 

बिंदल बोले-मुद्दों से भाग रही सुक्खू सरकार, 1500 रुपए पर नहीं दे रही जवाब

 

Good News : हिमाचल में अब घर बैठे बनवाएं लर्नर लाइसेंस, पैसे और टाइम की होगी बचत 

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

चंडीगढ़ में हिमाचल ने मांगा हिस्सा, कैबिनेट सब कमेटी खंगालेगी रिकॉर्ड

चौधरी चंद्र कुमार की अध्यक्षता में बनाई

शिमला। हिमाचल सरकार ने बीबीएमबी के बाद अब केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में भी हिस्से का दावा किया है। यह दावा कितना पुख्ता है, यह कैबिनेट सब कमेटी रिकॉर्ड खंगालकर तय करेगी। पंजाब पुनर्गठन अधिनियम के तहत अंतर राज्यों के बीच हुए समझौतों को खंगालने के लिए सरकार ने कैबिनेट सब कमेटी गठित कर दी है। कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान और राजस्व मंत्री जगत नेगी को सदस्य बनाया गया है। ऊर्जा सचिव कमेटी के सदस्य सचिव होंगे।

मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग -003 सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला

सामान्य प्रशासन विभाग ने राजपत्र में इस बाबत अधिसूचना भी जारी कर दी है। कमेटी बीबीएमबी की परियोजनाओं समेत चंडीगढ़ में प्रदेश की हिस्सेदारी के दावों से संबंधित रिकॉर्ड जांचेंगी। मामले पर अध्ययन करने के बाद कैबिनेट को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर सरकार इन मामलों को केंद्र और पंजाब सरकार के साथ उठाएगी।

हरियाणा रोडवेज की AC बसों को लेकर बड़ी अपडेट-कब दौड़ेंगी, जानें

 

मुख्यमंत्री का कहना है कि हिमाचल हर क्षेत्र में पंजाब पुनर्गठन अधिनियम 1966 के अनुसार अपना वैध 7.19 प्रतिशत हिस्सा मांगेगा, चाहे वह चंडीगढ़ में हो या बीबीएमबी परियोजनाओं से रॉयल्टी हो। इसी कड़ी में अब इन दोनों मामलों को देखने के लिए कमेटी बनाई है।

विक्रमादित्य ने UCC का किया समर्थन, बोले- देश को बांटने का काम न करे भाजपा

 

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड और केंद्र शासित राज्य चंडीगढ़ में हिस्सेदारी को लेकर पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल हर क्षेत्र में पंजाब पुनर्गठन अधिनियम 1966 के अनुसार अपना वैध 7.19 प्रतिशत हिस्सा मांगेगा, चाहे वह चंडीगढ़ में हो या बीबीएमबी परियोजनाओं से रॉयल्टी हो। इन दोनों मामलों के लिए कमेटी बनाई है। हिमाचल के लोग BBMB में विस्थापित हुए हैं। इसलिए हिमाचल का हक चंडीगढ़ के साथ BBMB में बनता है।

भारत 8वीं बार बना एशियाई कबड्डी चैंपियन, ऊना के विशाल भी थे टीम का हिस्सा 

बता दें कि भारत सरकार ने बीबीएमबी को तब बनाया था जब हिमाचल प्रदेश पंजाब का हिस्सा था। इसके बाद पंजाब से हिमाचल अलग हुआ। पंजाब की चंडीगढ़ और बीबीएमबी में हिस्सेदारी तय की गई। हिमाचल को अभी बीबीएमबी में एक फीसदी रायल्टी भी नहीं मिल रही है। पंजाब पुनर्गठन अधिनियम 1966 में पंजाब, हरियाणा व हिमाचल की जनसंख्या, संसाधन और विकास को आधार मानकर हिमाचल को 7.19 प्रतिशत हिस्सा देने का निर्णय लिया गया था।

MTS और हवलदार के इन 1558 पदों पर निकली भर्ती, हिमाचल के लिए भी हैं पद 

 

Breaking : MTS और हवलदार के इन 1558 पदों पर निकली भर्ती, हिमाचल के लिए भी हैं पद

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

चंडीगढ़ में लापता कांगड़ा जिला के बनखंडी का युवक घर पहुंचा

बनखंडी। चंडीगढ़ में लापता कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ते क्षेत्र बनखंडी का एक युवक गगन कुमार सकुशल घर पहुंच गया है। गगन पैदल ही घर पहुंचा है। युवक सहमा हुआ है और फिलहाल उसने स्पष्ट नहीं बताया है कि वह कहां था और उसके साथ क्या हुआ।

हिमाचल पर्यटन निगम के कर्मियों को बड़ा तोहफा : 3 फीसदी महंगाई भत्ते की घोषणा 

 

बता दें कि गगन कुमार पुत्र जगदीश चंद निवासी गांव शेरलूहारा पोस्ट ऑफिस बनखंडी जिला कांगड़ा 8 जून से चंडीगढ़ 43 बस स्टैंड से लापता हो गया था।

बताया जा रहा है कि युवक बहन के घर कांगड़ा के खुंडियां में था। वहां से किसी व्यक्ति के साथ सोलन के धर्मपुर के लिए निकला था। धर्मपुर में बिरोजा ठेकेदार के पास काम के लिए जा रहा था।

हिमाचल में 16 जून से मछली पकड़ने पर रोक, कानून तोड़ा तो जाना होगा जेल

 

खुंडियां से ऊना तक किसी और बस में आया और ऊना से वाया चंडीगढ़ सोलन के लिए बस पकड़ी। चंडीगढ़ 43 सेक्टर बस स्टैंड पर बस रुकी तो शौचालय बोलकर गया। पर काफी देर हो गई वापस नहीं आया।

साथ गए व्यक्ति ने काफी देर इंतजार किया, जब वह वापस नहीं आया तो वह व्यक्ति चंडीगढ़ से लौट आया। इस बात की जानकारी लापता गगन की बहन को दी। बहन ने घर में बताया। परिजनों ने खुंडियां पुलिस चौकी में भी शिकायत दी थी। गगन के पास मोबाइल भी था जोकि सात जून को खराब हो गया था।

हिमाचल प्रदेश “बैडमिंटन चैंपियन” : राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में कर्नाटक को पछाड़ा 

 

चंबा : सलूणी मर्डर केस में दो युवतियों सहित तीन गिरफ्तार, रिश्ते में भाई-बहन

हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक 18 जून को रविवार के दिन होगी

ज्वालाजी : डिप्टी सीएम के काफिले की पायलट गाड़ी और निजी वाहन में टक्कर 

हिमाचल : श्री नैना देवी जी में पहाड़ी से गिरकर दिल्ली के श्रद्धालु की गई जान 

 

ऐसा रोमांचक सफर : गर्मी में शुरू करेंगे पर उतरेंगे सर्द वादियों में, बर्फ के बीच दौड़ती है बस

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest National News Shimla State News

हिमाचल भवन दिल्ली और चंडीगढ़ में कमरे का किराया हुआ डबल-जानिए नया रेट

अब 1200 रुपए करने होंगे अदा, पहले लगते थे 500 रुपए

शिमला। हिमाचल भवन/सदन दिल्ली और हिमाचल भवन चंडीगढ़ में रूम रेंट बढ़ा दिया गया है। अब पहले से दोगुणा से अधिक अदा करना होगा। इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार प्रतिदिन के लिए कमरे का रेंट 1,200 रुपए होगा। पहले 500 रुपए था।

रोहड़ू HRTC बस हादसा-56 लोग थे सवार, सभी घायल-36 को हल्की चोटें

मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/ डिप्टी सीएम, मंत्री, हाईकोर्ट के जज, एमपी, एमएलए, निगम व बोर्ड के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, सरकारी अधिकारी और कर्मचारी, पूर्व सीएम, पूर्व एमएलए, मंत्री, केंद्र सरकार कर्मचारी, बैंक, एलआईसी कर्मचारी, समाचार पत्रों के संपादक, हिमाचल सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, प्रदेश के अन्य लोगों सबके लिए कमरा 1200 रुपए में मिलेगा।

हिमाचल की बेटी सीमा ठाकुर ने लिखा नया अध्याय, दिल्ली से रोहड़ू HRTC वोल्वो बस दौड़ाई

बता दें कि हिमाचल भवन दिल्ली, चंडीगड़, हिमाचल सदन दिल्ली में पहले 500 रुपए किराया लगता था। सरकार बनते ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसकी घोषणा की थी। सरकार का यह पहला फैसला था। दिसंबर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह की घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए आज रूम टैरिफ को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।

नॉन हिमाचलियों को 2 हजार रुपए अदा करने होंगे। वॉश/चेंज (शॉर्ट स्टे) के लिए रूम रेंट का पचास फीसदी अदा करना होगा।

हिमाचल मौसम अपडेट : तीन दिन येलो अलर्ट जारी, कहां हुई कितनी बारिश-जानिए 

महिला कुश्ती खिलाड़ियों के साथ अन्याय कर रही केंद्र सरकार : महिला कांग्रेस

कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती रैली, दूसरे चरण के लिए शॉर्टलिस्ट युवक जरूर पढ़ें यह खबर 

सुक्खू की घोषणा : पौंग में चलेंगे शिकारे, पानी में तैरने वाले होटल-70 करोड़ होंगे खर्च 

Breaking : CBSE ने 10वीं व 12वीं अनुपूरक परीक्षा की डेटशीट की जारी

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ