Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Chamba State News

CTU ने चंडीगढ़ से चंबा के लिए शुरू किया नया बस रूट, ये टाइमिंग और किराया

43 बस अड्डे से सुबह 8 बजे निकलेगी बस

चंबा। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (CTU) ने कुछ लांग रूट शुरू किए हैं। इसमें चंडीगढ़ से चंबा वाया ऊना, तलवाड़ा, जसूर, नूरपुर, बनीखेत भी शामिल है। चंडीगढ़ से सुबह 8 बजे बस चंबा के लिए निकलेगी। चंबा से सुबह 7 बजकर 36 मिनट पर चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी। बस चंडीगढ़ 43 बस अड्डे से चलेगी। किराए की बात करें तो एक तरफ का किराया 769 रुपए लगेगा।

पझौता : किसान की बेटी कविता बनीं केमिस्ट्री की असिस्टेंट प्रोफेसर

इसके अलावा चंडीगढ़ से कटरा वाया ऊना, तलवाड़ा, पठानकोट रूट भी शुरू किया है। चंडीगढ़ 43 बस अड्डे से बस शाम 6 बजे निकलेगी। कटरा से सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी। चंडीगढ़ से कटरा का एक तरफा 722 रुपए किराया लगेगा। यह जानकारी CTU ने अपने फेसबुक पेज पर फोटो सहित दी है।

हिमाचल में बढ़ेगी कोर्ट फीस, बंद होंगे ये स्टाम्प पेपर, कैबिनेट बैठक में लिया फैसला 

शिमला नगर निगम चुनाव: पहले राउंड में भाजपा पर भारी पड़ी कांग्रेस-पढ़ें खबर 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR National News State News

सीएम सुक्खू ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट की, इन मुद्दों पर चर्चा

वाटर सैस को लेकर भी रखी बात

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट की और उनके साथ विभिन्न द्विपक्षीय मामलों पर सारगर्भित चर्चा की।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को अवगत करवाया कि हिमाचल सरकार की ओर से हिमाचल में स्थापित जल विद्युत परियोजनाओं पर लगाए जाने वाले उपकर से हरियाणा को कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश द्वारा लगाया जाने वाला जल उपकर, जल पर नहीं अपितु प्रदेश में कार्यरत लगभग 172 जल विद्युत परियोजनाओं पर विद्युत उत्पादन पर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल उपकर के विषय में भ्रांतियों का निवारण ही आज की बैठक का उद्देश्य है।

शिमला : मुस्लिम भाईयों ने अदा की ‘ईद की नमाज’, भाईचारे का दिया संदेश

जल उपकर के विषय में बैठक में सार्थक चर्चा की गई। बैठक में रेणुका बांध परियोजना तथा हिमाचल, हरियाणा और उत्तराखंड की संयुक्त किशाऊ जल विद्युत परियोजना पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सरस्वती नदी के उद्गम स्थल आदि बद्री परियोजना के कार्यान्वयन के संबंध में भी चर्चा की गई।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विभिन्न संयुक्त परियोजनाओं के कार्यान्वयन में अनावश्यक देरी जहां एक ओर परियोजना की लागत को बढ़ाती है वहीं परियोजना के लाभ देरी से मिलने से योजना का उद्देश्य पूर्ण नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि विभिन्न परियोजनाओं के विषय में दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक कर भावी नीति निर्धारित करेंगे।
उन्होंने हरियाणा को हिमाचल प्रदेश में जल विद्युत परियोजनाओं तथा ग्रीन हाइड्रोजन में निवेश करने का न्यौता दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में निवेश दोनों राज्यों के लिए हितकारी सिद्ध होगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि जल विद्युत परियोजनाएं भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ पर्यावरण हितैषी भी हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में निवेश पर सार्थक विचार किया जाएगा।

शिमला : मुस्लिम भाईयों ने अदा की ‘ईद की नमाज’, भाईचारे का दिया संदेश

बैठक में अंतरराज्यीय सीमा पर भू-संबंधी विषयों पर भी चर्चा की गई।
बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, हरियाणा के सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेंद्र शर्मा सहित हरियाणा के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

दलाई लामा की छवि धूमिल करने की साजिश की जा रही : किशन कपूर

दोषियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई का किया अनुरोध

धर्मशाला। चंबा-कांगड़ा लोकसभा सदस्य किशन कपूर ने गत सप्ताह तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा की छवि सोशल मीडिया में धूमिल करने के प्रयास को महामना के विरुद्ध चीन की साजिश करार दिया है।

किशन कपूर ने कहा है महामना के दूसरे घर हिमाचल के लोग इस दुष्प्रचार से अत्यंत आहत हैं और इस संबंध में भारत सरकार से दोषियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई करने का अनुरोध करते हैं।

6 सेक्टर में बांटा शिमला शहर : इन तीन पॉइंट से वाहनों को मिलेगी एंट्री

सांसद किशन कपूर ने कहा कि महामना दलाई लामा ने तिब्बत से निर्वासन के बाद धर्मशाला के मैक्लोडगंज को अपना दूसरा घर बनाया। तिब्बत की निर्वासित सरकार का मुख्यालय यहां स्थापित किया तथा तिब्बत की आज़ादी के लिए अपना संघर्ष यहां से ही जारी रखा।

महामना दलाई लामा ने विश्व में शांति का संदेश फैलाया और आज उनके अनुयायी विश्व के कोने-कोने से उनके दर्शनार्थ मैक्लोडगंज पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि दलाई लामा के यहां रहने से इस क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि तिब्बती धर्मगुरु ने सदैव मानवीय मूल्यों के सम्मान की पैरवी की है। उनके विषय में दुष्प्रचार अतार्किक और असंगत है और इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।

बच्चे को किस कर विवादों में फंसे तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा, मांगी माफी
ये है मामला

बता दें कि कि हाल ही में सोशल मीडिया पर तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो उस समय का है, जब तिब्बती धर्मगुरु चंडीगढ़ में एक बौद्ध कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। वीडियो में तिब्बती धर्मगुरु एक बच्चे को लिप किस करते दिख रहे हैं।

देहरा : हरिपुर के पास इंदिरा कॉलोनी में पलटा ट्रैक्टर, चालक की गई जान

वीडियो में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा बच्चे के साथ और मजाकिया लहजे में और भी कुछ कहते नजर आए। दलाई लामा के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तीखे कमेंट किए थे।

इसके बाद तिब्बती धर्मगुरु के आधिकारिक कार्यालय ने एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया है कि आध्यात्मिक नेता का मकसद किसी को चोट पहुंचाना नहीं था। उन्हें बेहद दुख है कि उनकी बात से लोगों को दुख पहुंचा है। इसके लिए वे माफी मांगते हैं।

बता दें कि तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा पहले भी विवादों में रह चुके हैं। 2019 में महिलाओं पर टिप्पणी करके उन्होंने विवाद खड़ा कर दिया था। दलाई लामा ने कहा था कि अगर उनकी उत्तराधिकारी एक महिला होती है तो वह आकर्षक होनी चाहिए। उनकी इस टिप्पणी की दुनियाभर में आलोचना हुई थी। यह टिप्पणी उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान की थी, लेकिन विवाद बढ़ने पर उन्हें इसके लिए माफी मांगनी पड़ी।

16 अप्रैल का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें यहां

हिमाचल : बढ़ती गर्मी के बीच भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest National News Kangra State News

बच्चे को किस कर विवादों में फंसे तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा, मांगी माफी

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर यूजर्स ने की आलोचना

ध्रर्मशाला। तिब्बती धर्मगुरु गुरु दलाई लामा को लेकर सोशल मीडिया पर भारी विवाद मचा है। विवाद उनके एक बच्चे को प्यार करने को लेकर है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी काफी आलोचना कर रहे हैं। मामले में दलाई लामा की तरफ से माफी भी मांगी गई है। क्या है पूरा मामला आपको बताते हैं विस्तार से …

HRTC कर्मियों की दो टूक, पहली को नहीं मिला वेतन तो रोक देंगे गाड़ियां

दरअसल, सोशल मीडिया पर दलाई लामा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो उस समय का है, जब दलाई दलाई लामा चंडीगढ़ में एक बौद्ध कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। वीडियो में दलाई लामा एक बच्चे को लिप किस करते दिख रहे हैं।

वीडियो में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा बच्चे के साथ और मजाकिया लहजे में और भी कुछ कहते नजर आ रहे हैं। दलाई लामा के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तीखे कमेंट कर रहे हैं।

हिमाचल में किलो के हिसाब से खरीदा जाएगा सेब, बागवान खुश, आढ़तियों ने की ये अपील

एक यूजर ने कमेंट किया कि यह अशोभनीय है और किसी को भी दलाई लामा के इस व्यवहार को सही नहीं ठहराना चाहिए। एक अन्य यूजर ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए दलाई लामा को गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही लिखा कि मैं क्या देख रहा हूं? क्या यह दलाई लामा हैं? यह काफी घृणित है।

इसके बाद दलाई लामा के आधिकारिक कार्यालय ने एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया है कि आध्यात्मिक नेता का मकसद किसी को चोट पहुंचाना नहीं था। उन्हें बेहद दुख है कि उनकी बात से लोगों को दुख पहुंचा है। इसके लिए वे माफी मांगते हैं।

कुल्लू : बंजार में भीषण अग्निकांड, 9 दुकानें व 4 मकान जलकर राख

बता दें कि तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा पहले भी विवादों में रह चुके हैं। 2019 में महिलाओं पर टिप्पणी करके उन्होंने विवाद खड़ा कर दिया था। दलाई लामा ने कहा था कि अगर उनकी उत्तराधिकारी एक महिला होती है तो वह आकर्षक होनी चाहिए। उनकी इस टिप्पणी की दुनियाभर में आलोचना हुई थी। यह टिप्पणी उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान की थी, लेकिन विवाद बढ़ने पर उन्हें इसके लिए माफी मांगनी पड़ी।

हिमाचल में फिर बढ़ा कोरोना का कहर : 24 घंटे में 4 लोगों ने गंवाई जान

मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे ‘द कपिल शर्मा’ शो के चंदू चायवाला

बेटी की मन्नत पूरी हुई तो ज्वाला मां के दर पर चढ़ाया 21 किलो का चांदी का छत्र

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

चंडीगढ़-मनाली एनएच पर पलटी HRTC बस, 40 यात्री थे सवार

चालक सहित 5 घायल, पतलीकूहल अस्पताल में भर्ती

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को HRTC की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। चंडीगढ़-मनाली एनएच पर 14 मील के पास बस पलट गई। बिलासपुर डिपो की ये बस मनाली से दिल्ली जा रही थी। हादसे में चालक समेत 5 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें पतलीकूहल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी सभी यात्री सुरक्षित हैं।

हिमाचल: HRTC कंडक्टर के 360 पदों के लिए Detailed Advertisement जारी- पढ़ें

थाना प्रभारी पतलीकूहल लखनपाल ने बताया कि बस में करीब 40 लोग सवार थे। तेज बारिश हो रही थी। जैसे ही बस 14 मील पहुंची तो लिंक रोड से एक कार आई, जिसने अचानक कट मारा। उसे बचाने के चक्कर में बस चालक ने भी कट मारा और बस साइन बोर्ड से टकराकर सड़क किनारे पलट गई।

हादसे में चालक प्रदीप, परिचालक राज कुमार, धीरज शर्मा निवासी कांगड़ा, भागी देवी, कारजू देवी निवासी कुल्लू व भगवती देवी निवासी लगवैली घायल हो गए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर भी मौके पर पहुंचे और घायलों का कुशल क्षेम जाना।

बजट सत्र : आउटसोर्स के मुद्दे पर तपा सदन, नारेबाजी के बाद विपक्ष का वॉकआउट

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

चंडीगढ़ के चक्करों से मिलेगी निजात, शिमला IGMC में PET-CT स्कैन ब्लॉक का शिलान्यास

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया

शिमला। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में पेट-सीटी स्कैन  (PET-CT SCAN) ब्लॉक का शिलान्यास किया। लंबे समय से इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में इस मशीन की मांग उठाई जा रही थी। सरकार ने इस पुरजोर मांग को पूरा करने की दिशा में पहला कदम उठा दिया है। यह मशीन मरीज के शरीर में कैंसर का पता लगाने में मदद करती है। फिलहाल हिमाचल प्रदेश में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके लिए मरीजों को चंडीगढ़ टेस्ट के लिए जाना पड़ता है और 15 से 20 हजार रुपए खर्च करने पड़ते हैं।

हिमाचल में आज ऑरेंज अलर्ट, लाहौल स्पीति में बर्फबारी, कांगड़ा में बारिश जारी

इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार पांच फ्लैगशिप कार्यक्रम को लेकर आगे बढ़ रही है। शिक्षा के बाद स्वास्थ्य हिमाचल प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।  उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए बदलाव की दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कैबिनेट ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय स्तर का आपातकाल विभाग स्थापित करने का फैसला लिया है। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में 175 बेड वाले इमरजेंसी डिपार्टमेंट की स्थापना होगी। इसके लिए खर्च होने वाले 11 करोड़ रुपए को भी स्वीकृति दे दी गई है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में आईसीयू में हर बेड पर एक नर्स की सुविधा होगी, जबकि कैजुअल्टी विभाग में तीन बेड पर एक नर्स होगी।

राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल, छात्रों को शाम को गाड़ी से छोड़ने की होगी व्यवस्था

इसके अलावा 10 बेड पर एक डॉक्टर उपलब्ध रहेगा, जो सिर्फ 8 घंटे की ड्यूटी देगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा वक्त में हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य सुविधाओं में 10 से 15 साल पीछे चल रहा है। हिमाचल प्रदेश को स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे बढ़ने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हमीरपुर में 400 करोड़ की लागत से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर कैंसर केयर बनाया जा रहा है। इस अस्पताल में हिमाचल प्रदेश के मरीजों को वर्ल्ड क्लास सुविधा उपलब्ध होगी।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest State News

चंडीगढ़ में पंजाब से सीएम मान से मिले मुख्यमंत्री सुक्खू, शानन परियोजना पर चर्चा

श्री आनंदपुर साहिब और माता नैना देवी के मध्य रोप-वे पर भी मंथन

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ विभिन्न द्विपक्षीय मामलों पर सारगर्भित चर्चा की। बैठक के उपरांत पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ संयुक्त पत्रकार वार्ता में हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल और पंजाब के मध्य सदैव मधुर संबंध रहे हैं और इन दोनों ही राज्यों की साझा सांस्कृतिक विरासत है।

JEE Main 2023: फर्जी सूचनाओं को लेकर NTA का अलर्ट-बहकावे में न आएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में जलविद्युत परियोजनाओं पर वाटर सेस सहित भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) और शानन जलविद्युत परियोजना तथा पर्यटन की विभिन्न परियोजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि जल उपकर के विषय में आज की बैठक में पुनः कुछ भ्रांतियों का निवारण किया गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश द्वारा लगाया जाने वाला जल उपकर, जल पर नहीं अपितु प्रदेश में कार्यरत जलविद्युत परियोजनाओं पर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस जल उपकर से पंजाब तथा हरियाणा को कोई नुकसान नहीं होगा।

पैन कार्ड को Aadhaar Card से लिंक करवाने की डेट बढ़ी-जानिए नई तिथि

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल उपकर सहित विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं के विषय में समुचित विचार-विमर्श के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव तथा ऊर्जा सचिव एवं पंजाब के समकक्ष अधिकारियों की एक समिति गठित की जाएगी। यह समिति विभिन्न विषयों पर बातचीत कर मामलों को समयबद्ध निपटाएगी। समिति भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड की परियोजनाओं पर भी चर्चा करेगी।

 

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बैठक में शानन परियोजना के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की गई। 110 मेगावाट की शानन परियोजना कि 99 वर्ष की लीज वर्ष 2024 में समाप्त हो रही है। बैठक में इस परियोजना के भविष्य के कार्यान्वयन के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ श्री आनंदपुर साहिब और माता नैना देवी के मध्य रोप-वे के संबंध में भी विस्तृत चर्चा की।

 

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पंजाब के मुख्यमंत्री को हिमाचल आने का न्योता दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बैठक में जल उपकर एवं विभिन्न जल परियोजनाओं सहित हिमाचल प्रदेश में धार्मिक पर्यटन के विषय पर विस्तृत बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि हिमाचल एवं पंजाब भविष्य में धार्मिक पर्यटन की विभिन्न साझा परियोजनाओं पर एक साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जल उपकर के विषय में हिमाचल के मुख्यमंत्री ने उन्हें विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री की पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, मुख्यमंत्री के सूचना प्रौद्योगिकी सलाहकार गोकुल बुटेल, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया तथा पंजाब सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Education Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

सुक्खू बोले-युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से आधुनिक शिक्षा देगी सरकार

सीएम ने हिमाचल स्टूडेंट्स यूनियन के वार्षिक कार्यक्रम  में की शिरकत

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ में हिमाचल स्टूडेंट्स यूनियन द्वारा आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘हिमाचल एक झलक’ में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि हिमाचल की समृद्ध संस्कृति को देश-विदेश तक पहुंचाने के लिए वे प्रदेश के युवा दूत के रूप में कार्य करें, ताकि विश्व हिमाचल की विशिष्टता को आत्मसात कर सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं को इस सत्र से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से आधुनिक प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षा प्रदान करेगी। इससे हमारे युवा तकनीकी रूप से सशक्त होकर वैश्विक स्तर पर बेहतर रोजगार प्राप्त कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल जैसे दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य में ग्रामीण स्तर पर बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में चरणबद्ध आधार पर राजीव गांधी डे बोर्डिंग विद्यालय आरंभ करेगी।

RKMV मारपीट मामला : ABVP कार्यकर्ताओं ने डीसी ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की मनभावन संस्कृति, सरल रहन-सहन, सुंदर पहनावा और पौष्टिक आहार देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। युवाओं को न केवल इस विशेषता को जीवंत रखना होगा अपितु लोगों को इससे रू-ब-रू भी करवाना होगा। उन्होंने कहा कि संस्कृति और लोकाचार का प्रसार पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देकर प्रदेश की आर्थिकी को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति से जुड़कर ही सुरक्षित समाज का निर्माण किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार सत्ता को जनहित के लिए व्यवस्था परिवर्तन का साधन मानकर कार्य कर रही है। अभी तक के अपने कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने समाज के विभिन्न वर्गों को राहत पहुंचाने का किया कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सरकार मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना शुरू कर बेसहारा एवं अनाथ बच्चों की शिक्षा एवं अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में सफलता के साथ आगे बढ़ रही है।

सुधीर बोले- कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तारीकरण महत्वपूर्ण, रोजगार के मिलेंगे अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार भावी पीढ़ियों को एक समृद्ध और सुरक्षित हिमाचल प्रदान करना चाहती है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए प्रदेश में हरित ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है और वर्ष 2025 तक हिमाचल देश का प्रथम हरित ऊर्जा राज्य बनेगा। उन्होंने कहा कि अगले तीन वर्षों में प्रदेश में पूर्ण रूप से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन आरंभ कर दिया जाएगा।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि युवा देश का भविष्य है और उनकी असीमित व सकारात्मक ऊर्जा ही देश और प्रदेश की असली ताकत है। जागरूक युवा ही सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि ज्ञान के माध्यम से सदैव जागरूक और नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहें।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अपने छात्र और राजनीतिक जीवन की स्मृतियां सभी से साझा की। उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें और लक्ष्य प्राप्ति के उपरांत समाज की भलाई में अपना योगदान दें। उन्होंने हिमाचल स्टूडेंट यूनियन के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को तीन लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने हिमाचल स्टूडेंट्स यूनियन की पत्रिका का विमोचन भी किया।

लोकसभा सचिवालय में निकली भर्ती, भरे जाएंगे 13 पद-जल्द करें आवेदन

इससे पूर्व हिमाचल स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और यूनियन की गतिविधियों से उन्हें अवगत करवाया।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार चौधरी, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय से सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति धर्म चंद चौधरी, कसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, सुंदरनगर के पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर, हिमाचल कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा, हिमाचल कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी, हिमाचल स्टूडेंट्स यूनियन के पदाधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में छात्र कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

‘सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका अहम’

जानकारी के अभाव में महिलाओं तक नही पहुंच पाती सरकारी योजनाएं

शिमला। प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) चंडीगढ़ ने शिमला में  बचत भवन में एक सेमिनार करवाया। जिसमें केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस सेमिनार में एसपी एसडीआरएफ इलमा अफरोज कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुई।

सरप्लस पूल में डाला हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग का स्टाफ-मांगें ऑप्शन

वहीं, इस अवसर पर एडीजी, प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी), चंडीगढ़ राजिंद्र चौधरी ने बताया कि केंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं चला रखी है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की अहम भूमिका हैं। समाचार पत्रों के माध्यम से ये योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच सकेगी। जिससे महिलाए इन योजनाओं का लाभ ले सकेगी।

बड़ी खबरः हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग भंग, तीन साल से बिक रहे थे पेपर

उन्होंने कहा कि मीडिया जगत की महिलाओं व सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित भी किया जा रहा है ताकि उनसे अन्य महिलाएं भी प्रोत्साहित हो सके और ये जानकारी मीडिया के माध्यम से ग्रास रूट तक पहुंच सके।

हमीरपुर: केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा जंगल में चावल की बोरियां मिलने का मामला

वहीं, राजिंदर चौधरी कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही है लेकिन यह योजनाएं जानकारी के अभाव के कारण महिलाओं तक नही पहुंच पाती है। इन योजनाओं की जानकारी के लिए पीआईबी ने शिमला के बचत भवन में एक सेमिनार करवाया गया।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

वेलेंटाइन वीकेंड पर सैलानियों से गुलजार हुई पहाड़ों की रानी, युवाओं में खासा उत्साह

होटलों में कमरों की बुकिंग में भी आई तेजी

शिमला। वेलेंटाइन वीकेंड पर इन दिनों पहाड़ों की रानी शिमला सैलानियों से गुलजार हो उठी है। वीकेंड पर वेलेंटाइन मनाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे हैं। इससे शहर के होटलों में कमरों की बुकिंग में तेजी आई है। शिमला के रिज मैदान में सुबह और शाम के समय पड़ रही ठंड और दोपहर के समय गुनगुनी धूप का मजा लेने के लिए पर्यटक दूर-दूर से यहां पहुंच रहे हैं। शिमला में ज्यादातर पर्यटक हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड और दिल्ली से घूमने के लिए पहुंचे हुए हैं। इसके अलावा स्थानीय लोग भी इस मैदान पर बैठकर धूप का मजा लेते नजर आ रहे हैं. पर्यटकों की आमद बढ़ने से राजधानी शिमला एक बार फिर गुलजार हो उठी है।

शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि वेलेंटाइन वीक के चलते वीकेंड पर शिमला में सैलानियों की आमद बढ़ी है। होटलों में विशेष पार्टियां भी आयोजित की जा रही हैं। होटलों में कमरों की बुकिंग में भी तेजी आई है।

वहीं, शिमला घूमने आए सैलानियों का कहना है कि यहां की हवा सेहत के लिए ठीक है। यहां 1 दिन गुजारने पर ही शरीर में ताजगी महसूस हो रही है। हरियाणा से अपने दोस्तों के साथ 3 दिन के लिए शिमला घूमने आए रोहित का कहना है कि भागदौड़ भरी जिंदगी में शिमला सुकून का नाम है। दिल्ली से आए सिद्धार्थ राणा का कहना है कि हिमाचल कुदरत का करिश्मा। यहां आकर शांति महसूस हो रही है।