Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

चंडीगढ़ में लापता कांगड़ा जिला के बनखंडी का युवक घर पहुंचा

बनखंडी। चंडीगढ़ में लापता कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ते क्षेत्र बनखंडी का एक युवक गगन कुमार सकुशल घर पहुंच गया है। गगन पैदल ही घर पहुंचा है। युवक सहमा हुआ है और फिलहाल उसने स्पष्ट नहीं बताया है कि वह कहां था और उसके साथ क्या हुआ।

हिमाचल पर्यटन निगम के कर्मियों को बड़ा तोहफा : 3 फीसदी महंगाई भत्ते की घोषणा 

 

बता दें कि गगन कुमार पुत्र जगदीश चंद निवासी गांव शेरलूहारा पोस्ट ऑफिस बनखंडी जिला कांगड़ा 8 जून से चंडीगढ़ 43 बस स्टैंड से लापता हो गया था।

बताया जा रहा है कि युवक बहन के घर कांगड़ा के खुंडियां में था। वहां से किसी व्यक्ति के साथ सोलन के धर्मपुर के लिए निकला था। धर्मपुर में बिरोजा ठेकेदार के पास काम के लिए जा रहा था।

हिमाचल में 16 जून से मछली पकड़ने पर रोक, कानून तोड़ा तो जाना होगा जेल

 

खुंडियां से ऊना तक किसी और बस में आया और ऊना से वाया चंडीगढ़ सोलन के लिए बस पकड़ी। चंडीगढ़ 43 सेक्टर बस स्टैंड पर बस रुकी तो शौचालय बोलकर गया। पर काफी देर हो गई वापस नहीं आया।

साथ गए व्यक्ति ने काफी देर इंतजार किया, जब वह वापस नहीं आया तो वह व्यक्ति चंडीगढ़ से लौट आया। इस बात की जानकारी लापता गगन की बहन को दी। बहन ने घर में बताया। परिजनों ने खुंडियां पुलिस चौकी में भी शिकायत दी थी। गगन के पास मोबाइल भी था जोकि सात जून को खराब हो गया था।

हिमाचल प्रदेश “बैडमिंटन चैंपियन” : राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में कर्नाटक को पछाड़ा 

 

चंबा : सलूणी मर्डर केस में दो युवतियों सहित तीन गिरफ्तार, रिश्ते में भाई-बहन

हिमाचल कैबिनेट की आगामी बैठक 18 जून को रविवार के दिन होगी

ज्वालाजी : डिप्टी सीएम के काफिले की पायलट गाड़ी और निजी वाहन में टक्कर 

हिमाचल : श्री नैना देवी जी में पहाड़ी से गिरकर दिल्ली के श्रद्धालु की गई जान 

 

ऐसा रोमांचक सफर : गर्मी में शुरू करेंगे पर उतरेंगे सर्द वादियों में, बर्फ के बीच दौड़ती है बस

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ