Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

मुख्यमंत्री सुक्खू चंडीगढ़ से नई दिल्ली के लिए होंगे रवाना, फिर जाएंगे जालंधर

नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्वारा आयोजित रात्रिभोज में लेंगे भाग

 

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। आज हिमाचल भवन रुकने के बाद 9 सितंबर को चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए निकलेंगे। दिल्ली से जालंधर जाएंगे।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जारी टुअर प्रोग्राम के अनुसार सीएम आज शाम करीब साढ़े चार बजे के बाद शिमला से हेलीकॉप्टर के माध्यम से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। उनका रात्रि ठहराव हिमाचल भवन चंडीगढ़ में होगा।

शिमला : चौपाल जा रही HRTC की बस सड़क से पलटी, 35 यात्री थे सवार

9 सितंबर को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करीब साढ़े 12 बजे हेलीकॉप्टर से चंडीगढ़ से नई दिल्ली के लिए निकलेंगे। करीब दो बजे हिमाचल सदन नई दिल्ली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भाग लेंगे।

वहीं, अगर उक्त टुअर प्रोग्राम में आज के शेड्यूल में कोई बदलाव होता है और मुख्यमंत्री चंडीगढ़ नहीं जा पाते हैं तो मुख्यमंत्री 9 सितंबर को शिमला अनाडेल हेलीपैड से सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर नई दिल्ली एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे। करीब साढ़े 12 बजे नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद हिमाचल सदन नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

आपदा के दौरान घायल IGMC के दो सुरक्षाकर्मियों को नहीं दिया जा रहा वेतन

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के 10 सितंबर के टुअर प्रोग्राम की बात करें तो मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से सुबह करीब 8 बजकर 55 मिनट पर नई दिल्ली से जालंधर के लिए रवाना होंगे। वह जालंधर में एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जालंधर से करीब 2 बजकर 45 मिनट पर नूरमहल के लिए निकलेंगे। यहां पर वह दिव्य ज्योति संस्था के एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। शाम करीब 4 बजकर 40 मिनट पर नूरमहल हेलीपैड से शिमला अनाडेल के लिए निकलेंगे। उनका करीब 5 बजकर 25 मिनट पर शिमला पहुंचने का कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री सुक्खू 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में होंगे और इस दौरान वह को देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाले जी 20 सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जी 20 सम्मेलन का आयोजन होना देश के लिए गर्व की बात है।

[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/09/TP-9th-10th-September-2023.pdf” title=”TP 9th-10th September 2023″]

 

हिमाचल : मैदानों में अभी और सताएगी उमस भरी गर्मी, 12 सितंबर तक मौसम साफ

 

बैजनाथ से बीड़ गुनेहड़ रूट पर दौड़ी HRTC बस, सीपीएस ने दिखाई हरी झंडी

 

चंबा मणिमहेश यात्रा शुरू, सैकड़ों ने लगाई आस्था की डुबकी, इन बातों का रखें ध्यान

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *