Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest National News Shimla State News

हिमाचल भवन दिल्ली और चंडीगढ़ में कमरे का किराया हुआ डबल-जानिए नया रेट

अब 1200 रुपए करने होंगे अदा, पहले लगते थे 500 रुपए

शिमला। हिमाचल भवन/सदन दिल्ली और हिमाचल भवन चंडीगढ़ में रूम रेंट बढ़ा दिया गया है। अब पहले से दोगुणा से अधिक अदा करना होगा। इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार प्रतिदिन के लिए कमरे का रेंट 1,200 रुपए होगा। पहले 500 रुपए था।

रोहड़ू HRTC बस हादसा-56 लोग थे सवार, सभी घायल-36 को हल्की चोटें

मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष/उपाध्यक्ष/ डिप्टी सीएम, मंत्री, हाईकोर्ट के जज, एमपी, एमएलए, निगम व बोर्ड के चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, सरकारी अधिकारी और कर्मचारी, पूर्व सीएम, पूर्व एमएलए, मंत्री, केंद्र सरकार कर्मचारी, बैंक, एलआईसी कर्मचारी, समाचार पत्रों के संपादक, हिमाचल सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, प्रदेश के अन्य लोगों सबके लिए कमरा 1200 रुपए में मिलेगा।

हिमाचल की बेटी सीमा ठाकुर ने लिखा नया अध्याय, दिल्ली से रोहड़ू HRTC वोल्वो बस दौड़ाई

बता दें कि हिमाचल भवन दिल्ली, चंडीगड़, हिमाचल सदन दिल्ली में पहले 500 रुपए किराया लगता था। सरकार बनते ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसकी घोषणा की थी। सरकार का यह पहला फैसला था। दिसंबर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह की घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए आज रूम टैरिफ को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।

नॉन हिमाचलियों को 2 हजार रुपए अदा करने होंगे। वॉश/चेंज (शॉर्ट स्टे) के लिए रूम रेंट का पचास फीसदी अदा करना होगा।

हिमाचल मौसम अपडेट : तीन दिन येलो अलर्ट जारी, कहां हुई कितनी बारिश-जानिए 

महिला कुश्ती खिलाड़ियों के साथ अन्याय कर रही केंद्र सरकार : महिला कांग्रेस

कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती रैली, दूसरे चरण के लिए शॉर्टलिस्ट युवक जरूर पढ़ें यह खबर 

सुक्खू की घोषणा : पौंग में चलेंगे शिकारे, पानी में तैरने वाले होटल-70 करोड़ होंगे खर्च 

Breaking : CBSE ने 10वीं व 12वीं अनुपूरक परीक्षा की डेटशीट की जारी

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ