Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

सुक्खू की घोषणा : पौंग में चलेंगे शिकारे, पानी में तैरने वाले होटल-70 करोड़ होंगे खर्च

फतेहपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कही यह बात

फतेहपुर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पौंग झील में 70 करोड़ रुपए से पर्यटन का विकास होगा। पौंग झील में शिकारे और फ्लोटिंग होटल (पानी में तैरने वाले होटल) चलेंगे। यह घोषणा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के फतेहपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए की।

Breaking : हिमाचल लोक सेवा आयोग ने HAS प्रारंभिक परीक्षा की तिथि घोषित की 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि रैहन में युवाओं के लिए पब्लिक लाइब्रेरी बनेगी। आने वाले समय में रैहन में इंडोर स्टेडियम, फतेहपुर में बस स्टैंड, राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का निर्माण शुरू होगा।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रैहन चौकी को थाने के रूप में अपग्रेड करने की घोषणा की। फतेहपुर क्षेत्र में गौवंश के संवर्धन और संरक्षण के लिए 300 कनाल भूमि पर विश्व स्तरीय गौ अभ्यारण्य बनेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री ने पांच करोड़ रुपए देने की घोषणा की।

ज्वालामुखी की महिला नादौन में चला रही थी सैक्स रैकेट, पुलिस ने ऐसे किया पर्दाफाश 

 

बता दें कि भारी बारिश के खलल के बावजूद सीएम अपने फतेहपुर प्रवास पर बुधवार को पहुंचे। सुबह बारिश के कारण कार्यक्रम में थोड़ा फेरबदल किया गया। सुबह करीब 11 बजे सीएम का फतेहपुर पहुंचने का कार्यक्रम था। पर पूरा दिन मूसलाधार बारिश के कारण सीएम करीब तीन बजे फतेहपुर पहुंचे। फतेहपुर पहुंचने पर सीएम का जगह-जगह ढोल नगाड़ों से भव्य स्वागत किया गया।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिले सीएम सुक्खू, उठाए ये मुद्दे-पढ़ें खबर 

सीएम ने सबसे पहले रैहन के सकरी पुल का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। इसके पश्चात रैहन से फतेहपुर तक रोड शो से पहुंचकर हाडा चौंक पर स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया की प्रतिमा को पुष्प अर्पित किए। कांगड़ा के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यहां की जनता को करोड़ों रुपयों की सौगात दी है।

Breaking : 31 मार्च 2023 को दो साल अनुबंध सेवाएं पूरे करने वाले TGT नियमित 

शिमला समर फेस्टिवल में लगेगा मनोरंजन का तड़का, ऑडिशन शुरू-हर रोज होंगे 

 

चंबा: गहरी खाई में गिरी कार, एक की गई जान- दो घायल

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

 

हिमाचल में डिनोटिफाई किए स्कूलों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला-जानें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *