Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

Breaking : MTS और हवलदार के इन 1558 पदों पर निकली भर्ती, हिमाचल के लिए भी हैं पद

ewn24news choice of himachal 01 Jul,2023 4:54 pm

    21 जुलाई तक कर सकते है ऑनलाइन आवेदन

    नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग (नॉन टेक्निकल) स्टाफ (MTS) और हवलदार (सीबीआईसी एंड सीबीएन) (Havaldar CBIC & CBN) परीक्षा 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया है। मल्टी टास्किंग (नॉन टेक्निकल) स्टाफ (MTS) (और हवलदार (सीबीआईसी एंड सीबीएन) के पदों पर भर्ती होगी।
    हिमाचल : सर्किट और रेस्ट हाउस में ठहरने के लिए कमरे का किराया तय, अधिसूचना जारी

     

    इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2023 है। ऑनलाइन माध्यम से 22 जुलाई और ऑनलाइन चालान के माध्यम से 24 तक फीस जमा करने की अंतिम तिथि है। आवेदन में शुद्धि के लिए 26 से 28 जुलाई तक का समय है। परीक्षा सितंबर 2023 में आयोजित होगी।
    हिमाचल : फल मंडियों में पहुंचा सेब, आढ़ती और बागवानों के समक्ष बड़ी चुनौती

     

    मल्टी टास्किंग (नॉन टेक्निकल) स्टाफ (MTS) के पदों की बात करें तो करीब 1198 और हवलदार (सीबीआईसी एंड सीबीएन) के 360 पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। आयु सीमा की बात करें तो मल्टी टास्किंग (नॉन टेक्निकल) स्टाफ (MTS) और हवलदार (सीबीएन) के लिए अभ्यर्थी की उम्र 18 से 25 होनी चाहिए। यानी अभ्यर्थी 2 अगस्त 1998 से पहले और 1 अगस्त 2005 के बाद नहीं जन्मा होना चाहिए।
    किन्नौर : भावा खड्ड में गिरी कार, एक महिला की गई जान-पांच घायल

     

    हवलदार (सीबीआईसी) और कुछ मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों के लिए आयु 18 से 27 वर्ष है। अभ्यर्थी 2 अगस्त 1996 से पहले और 1 अगस्त 2005 के बाद नहीं जन्मा होना चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। अभ्यर्थी SSC की वेबसाइट https://ssc.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए 100 रुपए शुल्क लगेगा। महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और एक्स सर्विसमैन को शुल्क से छूट रहेगी।

    [pdf-embedder url="https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/07/Tentative_vacancies_of_MTS2023_30062023.pdf"]

     

    हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर, शिमला में परीक्षा केंद्र होंगे। हिमाचल के लिए मल्टी टास्किंग (नॉन टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी एंड सीबीएन) के 8 पद हैं। इसमें 6 अनारक्षित, एक-एक ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित है। यह पद 18 से 25 आयु वर्ग में हैं। अधिक जानकारी के लिए SSC की ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
    SSC की ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां करें क्लिक... 




    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather