Categories
Politics Top News Himachal Latest Shimla State News

महिला कुश्ती खिलाड़ियों के साथ अन्याय कर रही केंद्र सरकार : महिला कांग्रेस

सांसद बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग

शिमला। विपक्षी दल बीजेपी सांसद एवं कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष बृज भूषण शरण पर लगातार कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। उन पर लगे गंभीर आरोपों पर कार्यवाही न करने को महिला कांग्रेस ने महिला खिलाड़ियों के साथ अन्याय और केंद्र सरकार की नाकामी बताया है।

हिमाचल मौसम अपडेट : तीन दिन येलो अलर्ट जारी, कहां हुई कितनी बारिश-जानिए 

महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि देश की महिलाओं में आक्रोश है। कुश्ती खिलाड़ियों के साथ अन्याय हुआ है। केंद्र की गूंगी-बहरी सरकार उनकी आवाज नहीं सुन पाई है। केंद्र की निरकुंश सरकार ने 28 मई को देश की बेटियों को जलील किया गया। देश का नाम रोशन करने वाली बेटियों को गिरफ्तार किया जबकि आरोपी संसद में बैठे हैं।

Breaking : CBSE ने 10वीं व 12वीं अनुपूरक परीक्षा की डेटशीट की जारी

बीजेपी की महिला मंत्री इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक सांसद के आगे घुटने टेक दिए हैं। सरकार ने इन कुश्ती खिलाड़ियों पर केस बनाए हैं। केंद्र सरकार बेटियों को लेकर जुमले बाजी करते हैं जबकि हकीकत में बेटियों को आगे बढ़ाने की सरकार की कोई कोशिश नहीं है। उन्होंने सांसद की गिरफ्तारी की मांग की है।

कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती रैली, दूसरे चरण के लिए शॉर्टलिस्ट युवक जरूर पढ़ें यह खबर 

 

सुक्खू की घोषणा : पौंग में चलेंगे शिकारे, पानी में तैरने वाले होटल-70 करोड़ होंगे खर्च 

शिमला समर फेस्टिवल में लगेगा मनोरंजन का तड़का, ऑडिशन शुरू-हर रोज होंगे 

चंबा: गहरी खाई में गिरी कार, एक की गई जान- दो घायल

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *